राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले-'कुछ को बार-बार करना पड़ता है लॉन्च'
#pmmoditauntatrahul_gandhi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भारत मंडपम में 'स्टार्टअप महाकुंभ' में शामिल हुए। यहां पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जोरदार तंज कसा। पीएम मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि स्टार्ट-अप तो बहुत लोग लॉन्च करते हैं, लेकिन राजनीति में कुछ को बार-बार लॉन्च करने की जरूरत पड़ती है।
पीएम मोदी भारत मंडपम में चल रहे 'स्टार्टअप महाकुंभ' को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, ‘कई लोग, खासकर राजनीति में, कभी-कभी कई बार स्टार्टअप ‘लॉन्च’ करने की कोशिश करते हैं। आपके और उनके बीच अंतर यह है कि आप प्रयोगात्मक हैं आप एक लॉन्च की विफलता के बाद नए विचारों को आजमाते हैं।
पीएम मोदी का यह तंज राहुल गांधी की हाल ही में संपन्न उनकी भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में माना जा रहा है। बता दें कि 2023 में कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की थी। जिसके बाद इस साल इम्फाल से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा रहे।
पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा?
उन्होंने कहा कि आज जब देश 2047 के विकसित भारत के रोडमैप पर काम कर रहा है, ऐसे समय में मुझे लगता है कि इस स्टार्टअप महाकुंभ का बहुत महत्व है। बीते दशकों में हमने देखा है कि भारत ने कैसे आईटी और सॉफ्टवेयर सेक्टर में अपनी छाप छोड़ी है। अब हम भारत में इनोवेशन और स्टार्टअप कल्चर का ट्रेंड लगातार बढ़ता हुआ देख रहे हैं। उन्होंने कहा, भारत आज अगर ग्लोबल स्टार्टअप स्पेस के लिए नई उम्मीद, नई ताकत बनकर उभरा है, तो इसके पीछे एक सोचा समझा विजन रहा है। भारत ने सही समय पर सही निर्णय लिए हैं। सही समय पर स्टार्टअप्स को लेकर काम शुरू किया।
पूर्ण बजट पेश करने का विश्वास जताया
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि बीते दशकों में भारत ने आईडी और सोफ्टवेयर सेक्टर में अपनी छाप छोड़ी है। अब हम भारत में इनोवेशन और स्टार्टअप कल्चर का ट्रेंड लगातार बढ़ता हुआ देख रहे हैं। मोदी ने लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने और एक अप्रैल, 2024 से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए पूर्ण बजट पेश करने का विश्वास जताया।






Mar 21 2024, 09:51
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
13.7k