इलेक्टोरल बॉन्ड की लिस्ट “चेन्नई सुपर किंग्स” का नाम भी शामिल, जाने किस पार्टी को दिया करोड़ों का चंदा

#ms_dhoni_team_chennai_super_kings_donated_in_electoral_bonds

राजनीतिक पार्टियों को इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए मिले चुनावी चंदे का डेटा सामने आ चुका है। इलेक्टोरल बॉन्ड की डिटेल्स सार्वजनिक होने के बाद इसे लेकर रोज नई जानकारी सामने आ रही है। बॉन्ड की डिटेल्स से ये भी मालूम चल रहा है किन कंपनियों की तरफ से इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए कब-कब किस राजनीतिक दल को फंडिंग दी गई है। इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए चंदा देने वालों की लिस्ट में “चेन्नई सुपर किंग्स” का नाम भी सामने आया है।

Image 2Image 3

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के वर्तमान कप्तान हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को 'चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड' नाम की कंपनी चलाती है, जिसका पैरेंट ओर्गेनाइजेशन इंडिया सीमेंट है। धोनी की टीम का स्वामित्व रखने वाली कंपनी ने तमिलनाडु की 'अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम' यानी एआईएडीएमके को इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए पैसा दिया है। 

एआईएडीएमके को इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए 6.05 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें से ज्यादातर पैसा चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड (इंडिया सीमेंट लिमिटेड के निदेशक) से आया है। कंपनी ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए एआईएडीएमके को 5 करोड़ रुपये दिए हैं। इस चुनावी चंदे में से अधिकांश हिस्सा चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड यानी इंडिया सीमेंट लिमिटेड के निदेशक की तरफ से आया है। जानकारी के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड ने साल 2019 में 2-4 अप्रैल के बीच एआईएडीएमके को 5 करोड़ रुपये की फंडिग दी थी।

हालांकि, उसके बाद पार्टी को सीएसके क्रिकेट लिमिटेड से कोई पैसा प्राप्‍त नहीं हुआ। निर्वाचन आयोग के इलेक्शन एक्सपेंडिचर डिवीजन सचिव के साथ साझा की गई जानकारी के अनुसार पार्टी को कोयंबटूर स्थित लक्ष्मी मशीन वर्क्स लि. से 1 करोड़ दान में मिले। साथ ही चेन्नई के गोपाल श्रीनिवासन से 5 लाख रुपये बतौर चंदे में मिले। संयोग से पार्टी ने इसकी जानकारी 2019 और 2023 में दी थी।

चुनावी चंदे पर एसबीआई को सुप्रीम कोर्ट ने फटकारा, कहा- आप जानकारी के खुलासे में सिलेक्टिव नहीं हो सकते है

#supreme_court_sbi_to_give_complete_information_about_electoral_bonds

सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड मामले की आज फिर एक बार सुनवाई की। इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर एसबीआई से सभी विवरण का खुलासा करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को फटकार लगाई है और कहा है कि आप जानकारी के खुलासे में सिलेक्टिव नहीं हो सकते है। सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई से कहा कि हमारे आदेश के बावजूद एसबीआई ने अभी तक यूनिक आईडी नंबर डिस्क्लोज क्यों नहीं किया गया और इसमें चुनावी बॉन्ड नंबर भी शामिल थे। एसबीआई चुनावी बॉन्ड से जुड़ी पूरी जानकारी दे।

Image 2Image 3

आज की सुनवाई की शुरुआत बेहद तल्ख माहौल मे हुई। फिक्की, एसोचैम की ओर से पेश होते हुए मुकुल रोहतगी ने कहा कि कृपया अल्फा नंबर देने के मुद्दे को टाल दें। इस पर सीजेआई ने रोहतगी से कहा कि आप पहले आवेदन दीजिए फिर आपको सुना जाएगा। सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा कि हमने एसबीआई को चुनावी बॉन्ड से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा था। बॉन्ड नंबर भी उसी में शामिल था। ये सुप्रीम कोर्ट का आदेश था। आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप उस पर पूरी तरह से अमल करें।

सीजेआई चंद्रचूड़ ने इसके साथ ही कहा, एसबीआई का रवैया ऐसा है कि अदालत बताए कि किस किसका खुलासा करना है। हम चाहते हैं कि चुनावी बांड से संबंधित सभी जानकारी का खुलासा किया जाए, जो आपके पास है। सीजेआई ने एसबीआई के वकील हरीश साल्वे से कहा, हम चाहते थे कि एसबीआई हर बात का खुलासा करे। एसबीआई चयनात्मक नहीं हो सकता। हमें उम्मीद थी कि एसबीआई अदालत के प्रति स्पष्टवादी और निष्पक्ष रहेगा।

सुनवाई करने वाले पांच जजों की संविधान पीठ में सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के अलावा जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस जेबी पारदीवाला, जस्टिस मनोज मिसरा शामिल रहें।

बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक ने 2018 में योजना की शुरुआत के बाद से 30 किस्तों में 16,518 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड जारी किए हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को 12 अप्रैल 2019 से खरीदे गए चुनावी बॉन्ड की जानकारी निर्वाचन आयोग को सौंपने का निर्देश दिया था। एसबीआई ने मंगलवार शाम को उन संस्थाओं का विवरण चुनाव आयोग को सौंपा था, जिन्होंने चुनावी बॉन्ड खरीदे थे और राजनीतिक दलों ने उन्हें भुनाया था। शीर्ष अदालत के आदेश के मुताबिक, निर्वाचन आयोग ने बैंक द्वारा साझा की गई जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की थी।

अरविंद केजरीवाल ईडी को बार-बार कर रहे अनदेखा, आज भी नहीं होंगे पेश

#arvindkejriwalskipsedsummonsindelhijalboard_case

Image 2Image 3

प्रवर्तन निदेशालय के समन को दिल्ली के सीएम अरविंद केरजरीवाल ने एक बार फिर से नकार दिया है। केजरीवाल सोमवार को ईडी के सामने पूछताछ के लिए पश नहीं होंगे। कथित शराब घोटाला केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के बाद ईडी ने जल बोर्ड से जुड़े एक मामले में भी केजरीवाल को समन भेजा था। जिसके मुताबिक सोमवार 18 मार्च के दिन उन्हें ईडी के सामने पेश होना है। लेकिन केजरीवाल ने ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है।

बता दें कि यह दूसरा मामला है, जिसमें केजरीवाल आरोपों के घेरे में हैं। इससे पहले दिल्ली शराब घोटाला केस में भी ईडी अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है। उन्हें ईडी ने दिल्ली जल बोर्ड मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के तहत समन जारी किया था। ईडी दिल्ली जल बोर्ड में अवैध टेंडरिंग और अपराध की कथित आय के लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। इसको लेकर रविवार को दिल्ली जल बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन भेजा था। अरविंद केजरीवाल को आज ईडी ने पेश होने के लिए दफ्तर बुलाया था।

नोटिस को बताया गैर-कानूनी

आम आदमी पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि अरविंद केजरीवाल ईडी के समन पर पेश नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल को दिए गए नोटिस को गैर-कानूनी बताया है। आप ने कहा है कि जब अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से जमानत मिल गई है तो बार-बार ईडी उन्हें क्यों समन भेज रही है? आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि बीजेपी ईडी के पीछे छुपकर क्यों चुनाव लड़ना चाहती है।  

क्या है मामला?

केंद्रीय एजेंसी ने दिल्ली जल बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में केजरीवाल को 18 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था। धनशोधन रोधी कानून के तहत दर्ज यह दूसरा मामला है जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) के 55 वर्षीय राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को समन भेजा गया है।

अब तक 10 समन भेज चुकी है ईडी

बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत दर्ज यह दूसरा मामला है, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक यानी अरविंद केजरीवाल को बुलाया गया। बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ये पहला समन जारी किया है। इससे पहले, उन्हें दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किए गए हैं। अरविंद केजरीवाल इस मामले में अब तक 9 समन को अवैध बताते हुए एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए हैं। दिल्ली जल बोर्ड वाले मामले को मिला दिया जाए तो अब तक अरविंद केजरीवाल को ईडी 10 समन भेज चुकी है।

रूस में फिर पुतिन राज, एक तरफ जीत हासिल करती है दुनिया को डराया, दी तीसरे विश्वयुद्ध की चेतावनी

#vladimirputinwinsrecordlandslideinrussian_election

Image 2Image 3

एक बार फिर से रूस में पुतिन का राज होगा। व्लादिमीर पुतिन ने रूस में हुए राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। 71 वर्षीय पुतिन ने आसानी से एक बार फिर अपना छह साल का नया कार्यकाल सुरक्षित कर लिया है। सत्ता पर करीब 25 साल से काबिज राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 88 प्रतिशत वोट मिले हैं।बतौर राष्ट्रपति ये उनका पांचवा कार्यकाल होगा। वो 2030 तक रूस के राष्ट्रपति बने रहेंगे। 1999 में रूस की सत्ता की बागडोर व्लादिमीर पुतिन को सौंपी गई थी। तब से लेकर आज तक वो कई चुनाव नहीं हारे।

सोमवार को नतीजों की घोषणा होने के बाद पुतिन ने अपने पहले संबोधन में पश्चिमी देशों को धमकी देते हुए तीसरे विश्वयुद्ध की चेतावनी दे दी। उन्होंने कहा कि रूस और अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो गठबंधन में अगर संघर्ष हुआ तो इसका मतलब ये है कि यह दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से महज एक कदम दूर होगी और शायद ही कोई ऐसी परिस्थिति देखना चाहता है।

जीत के बाद व्लादिमीर पुतिन रूस के लोगों और यूक्रेन में लड़ रहे सैनिकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि रूस को न तो डराया जा सकता है और न ही दबाया जा सकता है। उन्होंने कहा वोट के नतीजे उनके नेतृत्व में रूसी नागरिकों के भरोसे को दर्शाते हैं। रूस के लोग उन पर भरोसा करते हैं ये बात चुनाव के नतीजों से साफ पता चलती है। उन्होंने रूस के उन लड़ाकों का खास तौर पर धन्यवाद किया जो बिना किसी डर और निस्वार्थ भाव से देश की रक्षा करते हैं।

अमेरिका का उड़ाया मजाक

वहीं, पुतिन ने अमेरिका और पश्चिमी देशों द्वारा रूस के चुनाव की आलोचना करने पर खुद अमेरिका के लोकतंत्र का मजाक उड़ाया और कहा कि 'पूरी दुनिया उन (अमेरिका) पर हंस रही है, वहां क्या हो रहा है।' 

अमेरिका ने लगाया आरोप

दरअसल, संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम और अन्य देशों ने रूस में हुए चुनाव की आलोचना की है। पश्चिमी देशों ने कहा है कि राजनीतिक विरोधियों की कैद और सेंसरशिप के कारण वोट न तो स्वतंत्र था और न ही निष्पक्ष था। व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ने कहा, "चुनाव स्पष्ट रूप से स्वतंत्र या निष्पक्ष नहीं हैं, क्योंकि पुतिन ने राजनीतिक विरोधियों को जेल में डाल दिया है और दूसरों को उनके खिलाफ लड़ने से रोका है। पुतिन द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण का आदेश देकर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे घातक यूरोपीय संघर्ष शुरू करने के ठीक दो साल बाद यह चुनाव हुआ है। उन्होंने इसे "विशेष सैन्य अभियान" बताया।

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का हुआ समापन, मुंबई में जुटे इंडिया गठबंधन के कई नेता

Image 2Image 3

डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पिछले 2 महीनों से चली आ रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज समापन हो गया। यात्रा का समापन से पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान इंडिया गठबंधन के तमाम नेता एक साथ मंच पर आये। इसमें एनसीपी नेता शरद पवार, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, आप नेता सौरभ भारद्वाज, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता मौजूद रहे।

आज लड़ाई सच्चाई और झूठ के बीच- तेजस्वी यादव

इस रैली के दौरान सभा को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आज लड़ाई सच्चाई और झूठ के बीच हो रही है। इस बार के लोकसभा चुनाव लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि देश की जनता भी हमारी इस लड़ाई में साथ और भारतीय जनता पार्टी को सत्ता की कुर्सी से हटाने के लिए बेताब है। 

भारत को अब एकता की आवश्यकता- एम.के. स्टालिन

वहीं INDIA गठबंधन की मेगा रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कहा, "भारत को अब एकता की आवश्यकता है। पीएम मोदी ने पिछले 10 सालों में सिर्फ 2 काम किए हैं। पहला विदेश यात्राएं और दूसरा फेक प्रोपेगेंडा। हमें अब इसे रोकना होगा। यह हमारा एजेंडा है।" उन्होंने कहा कि हम लोगों के लिए काम करने के लिए राजनीति में आए हैं... राहुल गांधी ने भारत के दिल को समझने के लिए पूरे भारत का दौरा किया है। यह उस भारत को पुनर्स्थापित करने की यात्रा है जिसे भाजपा ने नष्ट कर दिया है।"

वहीं इस रैली में अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए। इस बाबत उन्होंने एक पत्र लिखते हुए कहा कि चुनाव और नामांकन की तैयारियों की वजह से अखिलेश यादव इस रैली में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस यात्रा की मदद से देश के किसान, नौजवान, महिला और बुजुर्ग समेत देश के सभी वर्गों की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का आगामी लोकसभा चुनाव में अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा और जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर करेगी।

विधानसभा चुनावों के नतीजों की बदली तारीख, अरुणाचल और सिक्किम के नतीजे अब 2 जून को

Image 2Image 3

डेस्क: केंद्रीय चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में होने वाले विधानसभा चुनावों के परिणाम की तारीख बदल दी है। शनिवार को चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यक्रमों का ऐलान करते हुए बताया था कि लोकसभा और चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम 4 जून को ही आएंगे। लेकिन आयोग ने अब इसमें बदलाव किया है। अब अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के परिणाम 2 जून को आएंगे। बता दें कि लोकसभा चुनावों के साथ अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और उड़ीसा में विधानसभा चुनाव होने हैं।

लोकसभा के परिणाम 4 जून को ही आएंगे

बता दें कि सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होगा। वहीं लोकसभा चुनाव के लिए मतदान भी दोनों प्रदेशों में इसी दिन होगा। पहले परिणाम भी एक ही साथ आने वाले थे. लेकिन अब चुनाव आयोग ने इसमें बदलाव कर दिया है। अब यहां विधानसभा चुनाव के परिणाम लोकसभा के परिणामों से 2 दिन पहले आएंगे। लोकसभा के परिणाम तय तारीख 4 जून को ही आएंगे।

सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

शनिवार को चुनाव आयोग ने 18वीं लोकसभा के लिए चुनावी कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही देशभर में आचार संहिता लग गई है। देश में सात चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का 26 अप्रैल, तीसरे चरण का 07 मई, चौथे चरण का मतदान 13 मई, पांचवें चरण का मतदान 20 मई, छठे चरण का मतदान 26 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को संपन्न कराया जाएगा। इसके साथ ही पूरे देश में मतगणना 4 जून को संपन्न होगी। इसके साथ ही हमें यह पता लग जाएगा कि देश में अगली सरकार किसकी बन रही है।

इजरायल ने सीरिया में फिर बरसाया बम, हवाई हमले में चरमपंथियों के कई ठिकाने तबाह

Image 2Image 3

डेस्क: इजरायली सेना ने सीरिया पर शनिवार देर रात कई ठिकानों पर भीषण हवाई हमला किया है। इजरायली सेना की इस एयरस्ट्राइक में सीरिया के कई आतंकी ठिकाने तबाह हो गए हैं। इजरायली सेना ने यह हमला दक्षिणी सीरिया में कई स्थानों पर एक साथ किया। इस हवाई हमले में एक सैनिक घायल हो गया। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने एक अज्ञात सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि वायु रक्षा प्रणाली ने इजराइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स की ओर से देर रात स्थानीय समयानुसार 12:42 बजे आयी कुछ मिसाइलों को मार गिराया।

एक बयान में कहा गया है कि इन हमलों से सीरिया को काफी नुकसान पहुंचा है और एक सैनिक घायल हो गया है। युद्ध पर निगरानी रखने वाले ब्रिटेन स्थित संगठन ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमैन राइट्स’ ने बताया कि इजरायली हवाई हमलों में दमिश्क के उत्तरपूर्वी कलमौन पर्वत पर स्थित दो सैन्य अड्डों को निशाना बनाया गया। इस इलाके में लेबनान का चरमपंथी समूह हिजबुल्ला की मौजूदगी है। इसमें कई चरपंथियों के मारे जाने की भी आशंका है।

सीरिया में 2024 का 24वां इजरायली हमला

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमैन राइट्स’ ने बताया कि हमलों में हथियारों की एक खेप को निशाना बनाया गया। ब्रिटिश संगठन ने बताया कि यह 2024 में सीरिया में इजरायल का 24वां हमला है। उन्होंने हिजबुल्ला और ईरान के अर्द्धसैनिक बल रेवोल्यूशनरी गार्ड समेत विभिन्न समूहों के 43 लड़ाके मार गिराए हैं और नौ नागरिकों की भी मौत हुई है। इजरायली अधिकारियों ने फिलहाल इन हमलों पर कोई बयान नहीं दिया है।

मथुरा के श्रीजी मंदिर में लड्डू होली के दौरान भगदड़, कई श्रद्धालु घायल, 2 की हालत गंभीर

Image 2Image 3

डेस्क: बरसाना के श्रीजी मंदिर में अफरातफरी का माहौल है। इसी बीच श्रद्धालुओं में भगदड़ मचने का मामला भी सामने आया है। इस भगदड़ में आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं। फिलहाल मौके पर मौजूद डॉक्टरों की टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार दे दिया है। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि बरसाना के राधा रानी श्रीजी मंदिर में लड्डू होली खेलने के लिए लाखों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। पूरी घटना बरसाना के श्रीजी मंदिर के गेट के पास की है। वहीं जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन स्थिति को सामान्य करने में जुटा हुआ है।

बृज में लड्डू होली की परम्परा

बता दें कि बृज में लट्ठमार होली की परम्परा बेहद प्राचीन है और बरसाना को इसका केंद्र माना जाता है। बरसाने की लट्ठमार होली के विश्व प्रसिद्ध होने की वजह है इसका परंपरागत स्वरुप। दरअसल, बरसाने की हुरियारिनों से होली खेलने के लिये नंदगांव के हुरियारे आते हैं। इसके लिये बाकायदा एक दूत न्यौता देने नंदगांव पहुंचता है, जो आज के दिन लौटकर बरसाना आता है। इस दूत को यहां पांडा कहा जाता है। जब ये पांडा लौटकर बरसाने के प्रमुख श्रीजी मंदिर में पहुंचता है तो उसका स्वागत लड्डू फेंककर करते हैं। इसके बाद मंदिर प्रांगण में मौजूद भक्त भी पांडा के ऊपर लड्डू फेंकते हैं, जिसे हम सभी लड्डू होली के नाम से जानते हैं।

अगले दिन खेली जाती है लट्ठमार होली

बरसना के लाडली मंदिर में खेली गई लड्डू होली को देखने की लिए लाखों श्रद्धालु उमड़ते हैं। यहां पहले राधारानी मंदिर के सेवायत द्वारा लड्डू फेंककर होली की शुरुआत की जाती है। इसके बाद श्रद्धालु अपने साथ लाए लड्डूओं को एक-दूसरे पर मार कर होली का आनंद लेते हैं और नाचते-गाते और गुलाल उड़ाते हैं। पूरी तरह होली के रंग में रंगे श्रद्धालु भगवान के साथ होली खेल कर मस्त हो जाते हैं। 

इस होली में शामिल होने वाले भक्तों के उत्साह की एक खास वजह यह है कि जो लड्डू खाने के लिये होता है इस दिन उन्हें इससे होली खेलने का मौका मिलता है और साथ ही अगले दिन होने वाली लट्ठमार होली को खेलने के लिये तो इनका उत्साह देखते ही बनता है।

IPL से पहले भारत वापस लौटे स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, आरसीबी के कैंप में जल्द होंगे शामिल


Image 2Image 3

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पितृत्व अवकाश के बाद लंदन से भारत वापस लौट गए हैं. इसके बाद विराट कोहली आरसीबी के कैंप से जुड जाएंगे. फैंस को काफी दिन से विराट कोहली के भारत लौटने और टीम के साथ जुड़ते देखने का काफी दिनों से इंतजार था. किंग कोहली हाल ही में पिता बने हैं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया था, तब से विराट कोहली लंदन में ही थे.

कोहली ने भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की सीरीज से पहले अपना नाम व्यक्तिगत कारणों से वापस से लिया था. फैंस को उम्मीद थी कि वह आखिरी के तीन मैचों मे टेस्ट खेलते नजर आएंगे लेकिन वह आखिरी तीन मैच भी नहीं खेले थे.

तब से अब तक कोहली लंदन में ही थे अब वह वापस लौटे हैं उनको मुंबई एयरपोर्ट पर स्पोट किया गया.

बता दें कि विराट कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल की शुरुआत से एक ही फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हैं. आईपीएल की शुरुआत 2008 से हुई थी 2023 तक आईपीएल के 16 सीजन हो चुके हैं सभी सीजन में किंग कोहली बैंगलोर के लिए ही खेले हैं हाल ही में बैंगलोर ने उनके 16 साल पूरे होने पर पोस्टर भी रिलीज किया था. अब कोहली 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के पहले मैच में खेलते नजर आएंगे. पहला मुकाबला चेन्नई सुपकिंग्स बनाम आरसीबी के बीच खेला जाएगा.

लोकसभा चुनाव : बिना Voter ID Card के भी दे सकते हैं वोट, वोटर लिस्ट में ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना नाम

Image 2Image 3

 लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। इस बार भी पिछली बार की तरह चुनाव 7 चरणों में होने जा रहे हैं। पहले चरण के चुनाव 19 अप्रैल को होंगे। इसके बाद दूसरे चरण के चुनाव 26 अप्रैल को होंगे।

7 मई को तीसरे, 13 मई को चौथे, 20 मई को पांचवे और 25 मई को छठवें चरण के चुनाव होंगे। 1 जून को आखिरी चरण और 4 जून को चुनाव के नतीजों की घोषणा होगी।

बिना वोटर आईडी कार्ड के कैसे डालें वोट

अगर आपकी उम्र भी इस वर्ष 18 वर्ष हो चुकी है या 18 वर्ष से अधिक है और वोट देने की तैयारी कर रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए ही है।

वोट डालने के लिए आपका रजिस्टर्ड होना जरूरी है। वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाई किया था, लेकिन वोटर आईडी आपके पास नहीं है तो भी वोट डाला जा सकता है।

हालांकि, अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं होगा तो आप वोट नहीं डाल सकते हैं।

ऐसे में वोटर लिस्ट में नाम चेक करने की सलाह दी जाती है। वोटर लिस्ट में नाम चेक करने का प्रोसेस बेहद आसान है। 

आइए जानते हैं, वोटर लिस्ट में आप अपना नाम ऑनलाइन किस तरह चेक कर सकते हैं-

वोटर लिस्ट में ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना नाम

सबसे पहले https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर आना होगा।

यहां वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के लिए तीन तरीकों Search by Details, Search by EPIC, Search by Mobile में से एक को चुनना होगा।

पहला विकल्प (Search by Details)

अब Search by Details के साथ आपको आपके नाम, पिता का नााम, जेंडर और डेट ऑफ बर्थ की जानकारी देनी होगी।

इसके साथ ही जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की जानकारी देनी होगी।

कैप्चा कोड एंटर करने के साथ ही आपकी डिटेल्स स्क्रीन पर नजर आएंगी।

दूसरा विकल्प (Search by EPIC)

अगर आप डिटेल्स के जरिए सर्च नहीं करना चाहते हैं तो Search by EPIC के साथ वोटर लिस्ट में नाम चेक कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपके पास EPIC नंबर होना जरूरी है।

अब EPIC नंबर और राज्य की डिटेल्स शेयर करनी होंगी।

कैप्चा कोड एंटर करने के साथ ही आपकी डिटेल्स स्क्रीन पर नजर आएंगी।

तीसरा विकल्प (Search by Mobile)

अगर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है तो आप Search by Mobile विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आपको अपने मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड एंटर करने की जरूरत होगी।

कैप्चा कोड एंटर करने के साथ ही आपकी डिटेल्स स्क्रीन पर नजर आएंगी।