माधुरी दीक्षित के साथ शूट करते वक्त बेकाबू हो गया था ये एक्टर, भूल गया था सारी हदें तो फूट-फूटकर रोने लगी थी एक्ट्रेस

Image 2Image 3

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्हें डांसिंग क्वीन कहा जाता है। वो इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस भी हैं जो पिछले काफी समय से बॉलीवुड को हिट फिल्में देती आ रही हैं।

 माधुरी आज इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। जिसकी वजह से आज हर कोई इन्हें बेहद पसंद करता है। वे अक्सर अपनी खूबसूरती और डांस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन माधुरी को लेकर एक खबर की काफी चर्चा की जा रही है जो हाल ही में सामने आई है।

माधुरी दीक्षित के साथ हुई गलत हरकत

माधुरी दीक्षित को लेकर ये खबर अभी तक सोशल मीडिया पर सामने नहीं आई थी लेकिन अब जाकर इस खबर का खुलासा हो गया है कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान माधुरी दीक्षित के साथ एक अभिनेता ने कुछ ऐसी हरकत कर दी थी जिसकी वजह से अब ये खबर मीडिया की सुर्खियों का हिस्सा बन चुकी है। क्योंकि बताया जा रहा है कि अब सभी यह जानना चाहते है कि आखिर किस एक्टर ने माधुरी के साथ ये हरकत की थी।

बताया जा रहा है की माधुरी दीक्षित के साथ में एक एक्टर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसी हरकत कर दी थी जिसकी वजह आज भी कोई इस फिल्म को देखता है तो इसी सीन को देखने के लिए देखता है। यही नहीं बताया गया है कि जब इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी थी तब इस सीन को हटाने के लिए काफी ज्यादा चर्चा की गई थी लेकिन फिर भी किसी ने भी इस सीन को नहीं हटाया गया। वहीं बताया जा रहा है कि जिस एक्टर ने माधुरी के साथ वो गलत हरकत की वो कोई और नहीं बल्कि विनोद खन्ना है जिन्होंने उनके साथ ऐसा किया था।

बता दें कि विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित इस समय सुर्खियों में बने हुए है क्योंकि उन्होंने उनकी ये खबर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ चुकी है। बताया जा रहा है कि विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित ने जिस फिल्म में काम किया है वो फिल्म दयावान है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना ने अपना आपा खो दिया था।

 बताया जा रहा है कि विनोद खन्ना को माधुरी के साथ किसिंग सीन करना था जिसके बाद वह बिल्कुल बेकाबू हो गए थे। बताया जा रहा है कि माधुरी फूट-फूटकर रोने लगी थीं। हालांकि, बाद में सभी ने इस फिल्म को काफी ज्यादा देखा और फिल्म काफी हिट भी रही थी। इस फिल्म के बाद माधुरी को काफी फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे।

मध्य प्रदेश के कटनी के पास नाचना गांव में देश के सबसे प्राचीन मंदिर की हो रही खोज, ASI कर रहा खुदाई

Image 2Image 3

 भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के पुरातत्वविद् वर्तमान में भारत के सबसे पुराने मंदिरों को उजागर करने की उम्मीद से कटनी के पास नचने गांव में एक साइट की खुदाई कर रहे हैं, जो गुप्त काल से पहले का हो सकता है। 4 मार्च को शुरू की गई खुदाई, दो प्राचीन मंदिरों के करीब विशेषज्ञों द्वारा पहचाने गए दो टीलों पर केंद्रित है: गुप्त युग का एक पार्वती मंदिर और 6ठी-7वीं शताब्दी ईस्वी में कलचुरी राजवंश द्वारा निर्मित चौमुखी मंदिर। ये उत्खनन स्थल प्रसिद्ध खजुराहो मंदिरों से 100 किमी से भी कम दूरी पर स्थित हैं।

एएसआई के जबलपुर सर्कल के अधीक्षण पुरातत्वविद् शिव कांत बाजपेयी ने कहा कि खुदाई का उद्देश्य भारत के सबसे पुराने मंदिर की खोज करना है। इस प्रक्रिया को पूरा होने में 3-4 महीने लगने की उम्मीद है। बाजपेयी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत में सबसे पहले ज्ञात मंदिर गुप्त काल के हैं, मध्य प्रदेश में उनमें से कई हैं, जिनमें नचने पार्वती मंदिर, तिगवा का विष्णु मंदिर और भुमरा का शिव मंदिर शामिल हैं। वर्तमान उत्खनन का उद्देश्य इस युग से पहले के मंदिरों को उजागर करना है।

नचने उत्खनन स्थल पर काम कर रहे पुरातत्वविदों ने संकेत दिया है कि उनके अब तक के निष्कर्ष एक मंदिर के ऊपरी हिस्से की खोज का सुझाव देते हैं। उत्खनन में क्षेत्र के कुल आठ पुरातात्विक टीलों में से दो टीले शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक की ऊंचाई लगभग दो मीटर है और यह 1,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। 1883-84 में एक प्रसिद्ध ब्रिटिश सैन्य इंजीनियर अलेक्जेंडर कनिंघम द्वारा पार्वती मंदिर की खोज और बाद में 1919 में भारतीय पुरातत्वविद् आरडी बनर्जी की यात्रा ने वर्तमान उत्खनन प्रयासों का मार्ग प्रशस्त किया है। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि यह क्षेत्र ऐतिहासिक आख्यानों को नया आकार देते हुए भारत के सबसे पुराने मंदिर का अनावरण करने की क्षमता रखता है।

IPL 2024 पर आया बड़ा अपडेट, बदल सकता है टूर्नामेंट का वेन्यू! जानिए, अब कौन सा देश करेगा मेजबानी

Image 2Image 3

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन की शुरुआत हो रही है। आईपीएल 2024 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। क्रिकेट के सबसे रोमांचक टूर्नामेंट आईपीएल का वेन्यू बदल सकता है। आईपीएल का अभी तक पूरा शेड्यूल नहीं आया है। बीसीसीआई ने सिर्फ 21 मैचों के शेड्यूल का ऐलान किया है। इसका कारण इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव हैं। अब खबर है कि बीसीसीआई आईपीएल के दूसरे हाफ को भारत से बाहर यूएई में करा सकता है। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) लोकसभा चुनाव को देखते हुए आईपीएल 2024 के दूसरे चरण का आयोजन भारत से बाहर करने पर विचार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के अधिकारी यूएई में हैं और आईपीएल का दूसरा चरण गल्फ देश में कराने की संभावना तलाश रहे हैं।

बीसीसीआई के कुछ शीर्ष अधिकारी इस समय यूएई में हैं और इस बारे में विचार किया जा रहा है कि क्या आईपीएल के बाकी मैच भारत से बाहर कराए जाएं। लोकसभा इलेक्शन को देखते हुए आईपीएल 2024 का वेन्यू बदला जा सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया कि बीसीसीआई सूत्र से यह जानकारी मिली है। आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है, लेकिन इससे पहले टूर्नामेंट का वेन्यू बदल सकता है।

बीसीसीआई ने आईपीएल 2024 के लिए पहले केवल 21 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया था और कहा था कि बाकी का फुल शेड्यूल (IPL 2024’S Second Leg) लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों की घोषणा होने के बाद की जाएगी। आज यानी के 16 मार्च को लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान होना है और फिर आईपीएल 2024 के दूसरे चरण का आधिकारिक शेड्यूल जारी किया जाएगा। 

रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों से उनके पासपोर्ट जमा करने के लिए भी कह दिया है। इससे पहले 2014 में भी आईपीएल का पहला चरण लोकसभा चुनाव को देखते हुए यूएई में आयोजित कराया जा चुका है। हालांकि, 2019 में लोकसभा चुनाव होने के बावजूद आईपीएल का पूरा सीजन भारत में ही हुआ था।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में घटी दिल दहला देने वाली घटना, फ्रिज में मिला 8 वर्षीय बच्चे का शव और...

Image 2Image 3

 मध्य प्रदेश के जबलपुर में उस वक़्त सनसनी फैल गई, जब रेलवे की मिलेनियम कॉलोनी में दोहरे हत्याकांड की घटना सामने आई। यहां रेलवे कर्मचारी एवं उसके 8 वर्षीय बेटे का क़त्ल कर दिया गया। अपराधी ने रेलवे कर्मी की हत्या कर शव सोफे पर छोड़ दिया, वहीं 8 वर्षीय बच्चे के शव को फ्रिज में रख दिया। इस घटना के चलते परिवार की 14 वर्षीय लड़की घर से गायब थी। हत्याकांड का खुलासा तब हुआ, जब रेलवे कर्मचारी की लापता बेटी के मोबाइल से रिश्तेदारों को वॉयस मैसेज भेजकर उन्हें क़त्ल की जानकारी दी गई।

खबर के मुताबिक, सिविल लाइंस स्थित रेलवे की मिलेनियम कॉलोनी में रहने वाले राजकुमार विश्वकर्मा रेलवे में कार्यालय अधीक्षक थे। राजकुमार यहां 14 वर्षीय की बेटी एवं 8 वर्षीय बेटे के साथ रहते थे। मई 2023 में उनकी पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पिछले वर्ष सितंबर में राजकुमार पड़ोस में रहने वाले मुकुल सिंह नाम के युवक के खिलाफ बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। फिर पुलिस ने मुकदमा दर्ज मुकुल को गिरफ्तार कर लिया था। कुछ दिन पहले ही मुकुल जमानत पर जेल से आया था। वह राजकुमार एवं उनके बेटे के क़त्ल के बाद से गायब है। राजकुमार विश्वकर्मा के भाई इटारसी में रहते हैं। उनकी बेटी के मोबाइल पर एक वॉइस मैसेज आया था, जिसमें राजकुमार विश्वकर्मा की 14 वर्षीय बेटी आर्या ने कहा था कि मुकुल ने उसके पिता और भाई को मार दिया है।

वही इस वारदात की खबर पर एसपी आदित्य प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि पुलिस जब घर का दरवाजा तोड़कर घर में पहुंची तो राजकुमार विश्वकर्मा एक कमरे में सोफे पर मृत मिले, वहीं उनके पुत्र का शव फ्रिज के अंदर मिला। घटना के पश्चात् से राजकुमार विश्वकर्मा की बेटी का पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार, मामला संदिग्ध है। फिलहाल राजकुमार विश्वकर्मा की गायब बेटी के साथ संदिग्ध आरोपी मुकुल सिंह की तलाश की जा रही है। घटना के पश्चात् FSL टीम, पुलिस अफसर एवं RPF मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्ट्या आशंका है कि मुकुल ने किसी प्रकार उनके घर में प्रवेश किया और राजकुमार और उनके बेटे की हत्या कर दी। इसी के चलते राजकुमार की बेटी ने उससे छिपकर मोबाइल पर वॉइस मैसेज अपने रिश्तेदारों को भेज दिया। फिर मुकुल राजकुमार की बेटी को जबरन अपने साथ ले गया। हालांकि अभी तक यह केवल अनुमान है। इस घटना की खबर प्राप्त होने के बाद राजकुमार और उनके परिजन इटारसी से जबलपुर पहुंच गए हैं।

बज गया बिगुलः 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, 4 जून को आएगा रिजल्ट

#nationalloksabhaelection2024datesannounce

लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। जबकि 4 जून को नतीजों का एलान होगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को, तीसरे चरण के लिए सात मई को वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण में 13 मई को, पांचवें चरण में 20 मई, 25 मई को छठे चरण के लिए वोटिंग होगी। वहीं, सातवें और अंतिम चरण के लिए 1 जून को वोट डाले जाएंगे। जबकि 4 जून को नतीजों का एलान होगा।

Image 2Image 3

तारीखों के ऐलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव पर दुनिया की नजर रहती है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आयोग की टीम ने सभी राज्यों में सर्वे कर सारे इंतजाम कर लिये हैं। उन्होंने कहा कि हमने व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनसे फीडबैक लिया।

1.82 करोड़ नये वोटर्स पहली बार करेंगे मतदान

मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए देश भर में 10.5 लाख वोटिंग सेंटर बनाए गए हैं। 55 लाख ईवीएम से वोट डाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि देश में करीब 97 करोड़ मतदाता हैं जिनमें इस बार 1.82 करोड़ नये वोटर्स पहली बार मतदान करेंगे। इनमें 85 लाख महिला मतदाता हैं। कुल मतदाताओं में 49.7 करोड़ पुरुष मतदाता हैं जबकि 47.1 करोड़ महिला मतदाताओं की संख्या है। इनके अलावा 2 लाख 18 हजार ऐसे मतदाता हैं, जिनकी उम्र 100 साल से ऊपर है जबकि 82 लाख 85 साल के ऊपर के मतदाता हैं।

बुजुर्ग मतदाताओं को मिलेगी विशेष सुविधा

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं। 

नफरती भाषण से बचने की सलाह

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, चुनाव आयोग अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई भी करेगा। फेक न्यूज चलाने वालों पर एक्शन लिया जाएगा। आयोग सच और झूठ की जानकारी भी देगा। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दल को नफरती भाषण देने से बचना चाहिए। राजनीतिक दलों को धार्मिक टिप्पणी करने से बचना चाहिए।

चुनाव में खून-खराबे और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

हिंसा के खिलाफ सख्ती की बात करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, चुनाव में खून-खराबे और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। हमें जहां कहीं से भी हिंसा की कोई सूचना मिलेगी, हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

*मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने की सियासी सफर की शुरूआत, चुनाव से ठीक पहले भाजपा में हुईं शामिल*

#singer_anuradha_paudwal_join_bjp

Image 2Image 3

इस वक्‍त पूरे देश का माहौल चुनावमय है।बीजेपी समेत तमाम दल इस वक्त चुनावी मोड में आ चुके हैं। प्रत्याशियों के नामों पर मंथन से लेकर घोषणापत्रों को लेकर माथापच्ची जारी है। इस बीच बीजेपी लगातार मजबूत होती दिख रही है। अब लोकसभा चुनाव से पहले मशहूर सिंगर अनुराधा पौंडवाल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं हैं।दिल्ली में पार्टी के सीनियर लीडरों की मौजूदगी के बीच उन्होंने बीजेपी का दामन थामा।

भाजपा में शामिल होने के मौके पर अनुराधा पौडवाल ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि मैं उस सरकार में शामिल हो रही हूं, जिसका सनातन धर्म से गहरा नाता है। यह मेरा सौभाग्‍य है कि मैं आज बीजेपी में शामिल हो रही हूं।

अनुराधा पौडवाल 90 के दशक की हिट गायिका हैं। अनुराधा अपने भक्ति गीतों के कारण काफी मशहूर हैं और उनकी लोकप्रियता एक समय में चरम पर थी। भक्ति और फिल्‍मी गीतों की वजह से अनुराधा पौडवाल घर-घर में जानी और पहचानी जाती हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव-2024 में वह पार्टी के लिए स्‍टार प्रचारक साबित हो सकती हैं। राजनीतिक पार्टियां स्‍टार प्राचरकों की भूमिका को अच्‍छी तरह से समझती हैं। एजेंडे को मतदाताओं तक पहुंचाने में राजनीतिक दलों की भूमिका बेहद अहम होती है।

आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की बड़ी कार्रवाई, यासीन मलिक की पार्टी पर 5 साल का प्रतिबंध बढ़ा

#extends_ban_yasin_malik_led_jklf 

केन्द्र की मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ा फैसला लेते हुए यासीन मलिक की पार्टी पर लगे प्रतिबंध को बढ़ा दिया है। संगठन पर लगे प्रतिबंध को पांच साल के लिए बढ़ाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रतिबंधित संगठन जम्मू-कश्मीर में आतंक और अलगाववाद को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में शामिल है।

Image 2Image 3

कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक के संगठन पर प्रतिबंध बढ़ाते हुए सरकार ने शनिवार को घोषणा की कि ‘जम्मू और कश्मीर लिबरेशन फ्रंट’ पांच साल की अवधि के लिए एक ‘गैरकानूनी संगठन’ होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रतिबंधित संगठन जम्मू-कश्मीर में आतंक और अलगाववाद को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि देश की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को कठोर कानूनी परिणाम भुगतने होंगे। 

गृह मंत्रालय ने बताया कि जेकेएलएफ-वाई अभी भी राष्ट्र-विरोधी और विध्वंसक गतिविधियों में शामिल है। यह आतंकवादी संगठनों के साथ संपर्क में है और जम्मू-कश्मीर और अन्य जगहों पर उग्रवाद का समर्थन कर रहा है। जेकेएलएफ-वाई भारतीय क्षेत्र के एक हिस्से को देश से अलग करने के दावों का समर्थन और उकसा रहा है और भारत की क्षेत्रीय अखंडता को बाधित करने के इरादे से गतिविधियों में शामिल होकर इस उद्देश्य के लिए लड़ने वाले आतंकवादी और अलगाववादी समूहों का समर्थन कर रहा है।

गृह मंत्रालय ने 2019 में आतंकवाद विरोधी कानून, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (यूएपीए) के तहत मलिक के संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया था। आतंकवाद के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर पीपुल्स लीग के चार संगठनों जेकेपीएल (मुख्तार अहमद वाजा), जेकेपीएल (बशीर अहमद तोता), जेकेपीएल (गुलाम मोहम्मद खान) और जेकेपीएल (अजीज शेख) पर बैन लगा दिया है। ये संगठन जम्मू-कश्मीर में आतंक भड़काने और अलगाववाद को बढ़ावा देने में शामिल थे। इस कदम से कुछ दिन पहले, सरकार ने यूएपीए की धारा 3(1) के तहत जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध लगा दिया था।

पीएम मोदी ने लॉन्च किया बीजेपी का चुनावी गीत, 'मैं चला बनाने फिर से उसकी ही सरकार हूं...मैं मोदी का परिवार हूं
लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले बीजेपी का सुनावी गीत लॉन्च हुआ है। भाजपा ने शनिवार को अपने चुनावी कैंपेन 'मैं मोदी का परिवार हूं' का थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। ये वीडियो पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। इस पर लिखा- मेरा भारत, मेरा परिवार। चुनाव में हर पार्टी अपनी तरफ से पूरी कोशिश करती है कि वह जनता तक अपनी बातों को पहुंचाकर उनका वोट और समर्थन हासिल कर सके। इसके लिए अनेक तरीके अपनाए जाते हैं। इसमें चुनावी रैलियां और चुनावी घोषणापत्र प्रमुख हैं। इन्‍हीं तरीकों में चुनावी गीत भी एक है। बीजेपी ने भी चुनाव को लेकर अपना गीत लॉन्च कर दिया है।इस कैंपेन के तहत साझा किए गए वीडियो में मोदी सरकार की किसान सम्मान निधि योजना, हर घर नल योजना, उज्जवला योजना और पीएम आवास योजना जैसी योजनाओं को दिखाया गया है। वीडियो में देश के हर कोने के लोगों की झलक दिखाई गई है। महिलाओं से लेकर किसानों-मजदूरों तक और छात्रों से लेकर युवाओं के लिए लागू की गईं योजनाओं का इस वीडियो में जिक्र किया गया है। देशभर में पीएम की सभाओं, उनके दौरों की झलकियां इस वीडियो में हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के समय मंदिर निर्माण में शामिल मजदूरों पर फूल बरसाने का फुटेज भी इसमें शामिल किया गया है।3 मिनट 13 सेकेंड का यह गाना अधिकतर हिंदी भाषा में है। हालांकि, इस सॉन्ग में गुजराती, पंजाबी, उड़िया, तमिल समेत 11 अन्य भाषाओं में 'मैं मोदी का परिवार हूं' लाइन को गाया गया है। बता दें कि विपक्ष की ओर से पीएम मोदी पर परिवार को लेकर किए गए हमले को ही बीजेपी ने अपना हथियार बना लिया है।दरअसल, पटना में 3 मार्च को महागठबंधन की रैली में लालू यादव ने कहा था कि पीएम परिवारवाद पर हमला करते हैं, लेकिन उनका अपना परिवार नहीं है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में सोमवार को आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के 'परिवार' वाले बयान का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था- 'इन्हें बताना चाहता हूं कि मेरा देश, 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार हैं। मैं जब भी परिवारवाद की राजनीति की बात करता हूं, तो विपक्ष के लोग कहते हैं कि मोदी का तो कोई परिवार ही नहीं है।'उन्होंने कहा कि देशवासियों के लिए बचपन में घर छोड़ा था, इन्हीं के लिए जीवन खपा दूंगा। पीएम की इस स्पीच के बाद भाजपा ने एक्स पर पोस्ट किया- हर किसी से अपनापन, हर किसी से सरोकार… तभी तो 140 करोड़ देशवासी हैं, पीएम मोदी का परिवार। इसके बाद भाजपा नेताओं ने अपने एक्स प्रोफाइल पर नाम के आगे 'मोदी का परिवार' लिखना शुरू कर दिया।आब इसे चुनावी कैंपन बना दिया गया है।

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले बीजेपी का सुनावी गीत लॉन्च हुआ है। भाजपा ने शनिवार को अपने चुनावी कैंपेन 'मैं मोदी का परिवार हूं' का थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। ये वीडियो पीएम मोदी ने सोशल मीड

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले पीएम मोदी की देशवासियों के नाम चिठ्ठी, विकसित भारत के लिए मांगे सुझाव

#pmmodiwrotealettertothe_countrymen

चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे चुनाव की तारीखों का एलान कर देगा। इससे पहले पीएम मोदी ने देशवासियों के नाम पत्र लिखा है। पीएम मोदी ने देश के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपका और हमारा साथ अब एक दशक पूरा करने जा रहा है और मुझे सबका साथ मिला है और आशा है कि आगे भी मिलता रहेगा। पीएम मोदी ने अपनी चिठ्ठी में देश की जनता को 'परिवारजन' कहकर संबोधित किया है। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आपका साथ और आपका सुझाव बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए योजनाओं को लेकर अपने विचार जरूर साझा करें।

Image 2Image 3

10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र

पीएम मोदी आगे लिखा, मेरे परिवारजनों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव ही बीते 10 वर्षों में हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि, सबसे बड़ी पूंजी है। अपनी हर नीति, हर निर्णय के जरिए गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कृतसंकल्पित सरकार ने जो ईमानदार प्रयास किए हैं, उनके सार्थक परिणाम हमारे सामने हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए पक्के मकान, सभी के लिए बिजली, पानी, गैस की समुचित व्यवस्था, आयुष्मान भारत योजना के जरिए इलाज की व्यवस्था, किसान भाई-बहनों को आर्थिक मदद, मातृ वंदना योजना के जरिए माताओं-बहनों को सहायता जैसे अनेक प्रयास सिर्फ और सिर्फ इसलिए फलीभूत हो पाए हैं, क्योंकि आपका भरोसा, आपका विश्वास मेरे साथ था।

जनता के विश्वास से ऐतिहासिक और बड़े फैसले लेने से हम चूके नहीं-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री के रूप में अपने 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ते भारत ने बीते एक दशक में जहां बुनियादी ढांचों का अभूतपूर्व निर्माण देखा, तो वहीं हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय धरोहरों के पुनरुत्थान का साक्षी बनने का गौरव भी प्राप्त हुआ। उन्होंने लिखा, यह आपका विश्वास और समर्थन ही था कि जीएसटी लागू करना, धारा 370 समाप्त करना, तीन तलाक पर नया कानून, संसद में महिलाओं के लिए नारी शक्ति बंदन अधिनियम, नये संसद भवन का निर्माण, आतंकवाद और नक्सलवाद पर कठोर प्रहार जैसे अनेक ऐतिहासिक और बड़े फैसले लेने से हम चूके नहीं।

लोगों से मांगा आशीर्वाद और सुझाव

पीएम मोदी ने इसी के साथ कहा कि विकसित भारत के निर्माण के जिस संकल्प के साथ देश आगे बढ़ रहा है, उसकी पूर्ति में मुझे आपके विचारों, सुझावों, साथ और सहयोग की आवश्यकता है। पीएम ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपका आशीर्वाद और समर्थन हमें निरंतर मिलता रहेगा। राष्ट्रनिर्माण के लिए हमारे प्रयास बिना थके, बिना रुके अनवरत जारी रहेंगे, यह मोदी की गारंटी है।

दिल्ली शराब घोटाले मामले में सीएम केजरीवाल को मिली राहत, कोर्ट ने दी जमानत

#delhi_liquor_scam_cm_kejriwal_rouse_avenue_court

Image 2Image 3

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित दिल्ली शराब घोटाले मामले में आज शनिवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। शराब नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत अर्जी को मंजूर करते हुए 15 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी। केजरीवाल को ईडी द्वारा आठ समन जारी किए गए। केजरीवाल एक बार भी एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। इसके बाद जांच एजेंसी ने कोर्ट में केजरीवाल के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज कराई थीं।

इससे पहले कल शुक्रवार को राजधानी दिल्ली की एक सत्र अदालत ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का समन नजरअंदाज करने के लिए मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष जारी कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राकेश सयाल ने सीएम केजरीवाल को मामले में व्यक्तिगत पेशी से छूट के लिए मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट से गुहार लगाने का निर्देश दिया था। केजरीवाल ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा द्वारा पारित उस आदेश के खिलाफ सत्र अदालत का रुख किया था, जिसमें उन्हें 16 मार्च को मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था।

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले की जांच कर रही ईडी ने शुक्रवार को तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के. कविता को गिरफ्तार किया था। के. कविता को ईडी की टीम दिल्ली लेकर आ गई है ताकि उनसे विस्तार से पूछताछ हो सके। एक तरफ जहां के. कविता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। वहीं दूसरी कोर्ट के आदेश के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने जमानत दे दी।