मध्य प्रदेश के जबलपुर में घटी दिल दहला देने वाली घटना, फ्रिज में मिला 8 वर्षीय बच्चे का शव और...

Image 2Image 3

 मध्य प्रदेश के जबलपुर में उस वक़्त सनसनी फैल गई, जब रेलवे की मिलेनियम कॉलोनी में दोहरे हत्याकांड की घटना सामने आई। यहां रेलवे कर्मचारी एवं उसके 8 वर्षीय बेटे का क़त्ल कर दिया गया। अपराधी ने रेलवे कर्मी की हत्या कर शव सोफे पर छोड़ दिया, वहीं 8 वर्षीय बच्चे के शव को फ्रिज में रख दिया। इस घटना के चलते परिवार की 14 वर्षीय लड़की घर से गायब थी। हत्याकांड का खुलासा तब हुआ, जब रेलवे कर्मचारी की लापता बेटी के मोबाइल से रिश्तेदारों को वॉयस मैसेज भेजकर उन्हें क़त्ल की जानकारी दी गई।

खबर के मुताबिक, सिविल लाइंस स्थित रेलवे की मिलेनियम कॉलोनी में रहने वाले राजकुमार विश्वकर्मा रेलवे में कार्यालय अधीक्षक थे। राजकुमार यहां 14 वर्षीय की बेटी एवं 8 वर्षीय बेटे के साथ रहते थे। मई 2023 में उनकी पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पिछले वर्ष सितंबर में राजकुमार पड़ोस में रहने वाले मुकुल सिंह नाम के युवक के खिलाफ बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। फिर पुलिस ने मुकदमा दर्ज मुकुल को गिरफ्तार कर लिया था। कुछ दिन पहले ही मुकुल जमानत पर जेल से आया था। वह राजकुमार एवं उनके बेटे के क़त्ल के बाद से गायब है। राजकुमार विश्वकर्मा के भाई इटारसी में रहते हैं। उनकी बेटी के मोबाइल पर एक वॉइस मैसेज आया था, जिसमें राजकुमार विश्वकर्मा की 14 वर्षीय बेटी आर्या ने कहा था कि मुकुल ने उसके पिता और भाई को मार दिया है।

वही इस वारदात की खबर पर एसपी आदित्य प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि पुलिस जब घर का दरवाजा तोड़कर घर में पहुंची तो राजकुमार विश्वकर्मा एक कमरे में सोफे पर मृत मिले, वहीं उनके पुत्र का शव फ्रिज के अंदर मिला। घटना के पश्चात् से राजकुमार विश्वकर्मा की बेटी का पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार, मामला संदिग्ध है। फिलहाल राजकुमार विश्वकर्मा की गायब बेटी के साथ संदिग्ध आरोपी मुकुल सिंह की तलाश की जा रही है। घटना के पश्चात् FSL टीम, पुलिस अफसर एवं RPF मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्ट्या आशंका है कि मुकुल ने किसी प्रकार उनके घर में प्रवेश किया और राजकुमार और उनके बेटे की हत्या कर दी। इसी के चलते राजकुमार की बेटी ने उससे छिपकर मोबाइल पर वॉइस मैसेज अपने रिश्तेदारों को भेज दिया। फिर मुकुल राजकुमार की बेटी को जबरन अपने साथ ले गया। हालांकि अभी तक यह केवल अनुमान है। इस घटना की खबर प्राप्त होने के बाद राजकुमार और उनके परिजन इटारसी से जबलपुर पहुंच गए हैं।

बज गया बिगुलः 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, 4 जून को आएगा रिजल्ट

#nationalloksabhaelection2024datesannounce

लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। जबकि 4 जून को नतीजों का एलान होगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को, तीसरे चरण के लिए सात मई को वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण में 13 मई को, पांचवें चरण में 20 मई, 25 मई को छठे चरण के लिए वोटिंग होगी। वहीं, सातवें और अंतिम चरण के लिए 1 जून को वोट डाले जाएंगे। जबकि 4 जून को नतीजों का एलान होगा।

Image 2Image 3

तारीखों के ऐलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव पर दुनिया की नजर रहती है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आयोग की टीम ने सभी राज्यों में सर्वे कर सारे इंतजाम कर लिये हैं। उन्होंने कहा कि हमने व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनसे फीडबैक लिया।

1.82 करोड़ नये वोटर्स पहली बार करेंगे मतदान

मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए देश भर में 10.5 लाख वोटिंग सेंटर बनाए गए हैं। 55 लाख ईवीएम से वोट डाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि देश में करीब 97 करोड़ मतदाता हैं जिनमें इस बार 1.82 करोड़ नये वोटर्स पहली बार मतदान करेंगे। इनमें 85 लाख महिला मतदाता हैं। कुल मतदाताओं में 49.7 करोड़ पुरुष मतदाता हैं जबकि 47.1 करोड़ महिला मतदाताओं की संख्या है। इनके अलावा 2 लाख 18 हजार ऐसे मतदाता हैं, जिनकी उम्र 100 साल से ऊपर है जबकि 82 लाख 85 साल के ऊपर के मतदाता हैं।

बुजुर्ग मतदाताओं को मिलेगी विशेष सुविधा

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं। 

नफरती भाषण से बचने की सलाह

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, चुनाव आयोग अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई भी करेगा। फेक न्यूज चलाने वालों पर एक्शन लिया जाएगा। आयोग सच और झूठ की जानकारी भी देगा। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दल को नफरती भाषण देने से बचना चाहिए। राजनीतिक दलों को धार्मिक टिप्पणी करने से बचना चाहिए।

चुनाव में खून-खराबे और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

हिंसा के खिलाफ सख्ती की बात करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, चुनाव में खून-खराबे और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। हमें जहां कहीं से भी हिंसा की कोई सूचना मिलेगी, हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

*मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने की सियासी सफर की शुरूआत, चुनाव से ठीक पहले भाजपा में हुईं शामिल*

#singer_anuradha_paudwal_join_bjp

Image 2Image 3

इस वक्‍त पूरे देश का माहौल चुनावमय है।बीजेपी समेत तमाम दल इस वक्त चुनावी मोड में आ चुके हैं। प्रत्याशियों के नामों पर मंथन से लेकर घोषणापत्रों को लेकर माथापच्ची जारी है। इस बीच बीजेपी लगातार मजबूत होती दिख रही है। अब लोकसभा चुनाव से पहले मशहूर सिंगर अनुराधा पौंडवाल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं हैं।दिल्ली में पार्टी के सीनियर लीडरों की मौजूदगी के बीच उन्होंने बीजेपी का दामन थामा।

भाजपा में शामिल होने के मौके पर अनुराधा पौडवाल ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि मैं उस सरकार में शामिल हो रही हूं, जिसका सनातन धर्म से गहरा नाता है। यह मेरा सौभाग्‍य है कि मैं आज बीजेपी में शामिल हो रही हूं।

अनुराधा पौडवाल 90 के दशक की हिट गायिका हैं। अनुराधा अपने भक्ति गीतों के कारण काफी मशहूर हैं और उनकी लोकप्रियता एक समय में चरम पर थी। भक्ति और फिल्‍मी गीतों की वजह से अनुराधा पौडवाल घर-घर में जानी और पहचानी जाती हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव-2024 में वह पार्टी के लिए स्‍टार प्रचारक साबित हो सकती हैं। राजनीतिक पार्टियां स्‍टार प्राचरकों की भूमिका को अच्‍छी तरह से समझती हैं। एजेंडे को मतदाताओं तक पहुंचाने में राजनीतिक दलों की भूमिका बेहद अहम होती है।

आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की बड़ी कार्रवाई, यासीन मलिक की पार्टी पर 5 साल का प्रतिबंध बढ़ा

#extends_ban_yasin_malik_led_jklf 

केन्द्र की मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ा फैसला लेते हुए यासीन मलिक की पार्टी पर लगे प्रतिबंध को बढ़ा दिया है। संगठन पर लगे प्रतिबंध को पांच साल के लिए बढ़ाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रतिबंधित संगठन जम्मू-कश्मीर में आतंक और अलगाववाद को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में शामिल है।

Image 2Image 3

कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक के संगठन पर प्रतिबंध बढ़ाते हुए सरकार ने शनिवार को घोषणा की कि ‘जम्मू और कश्मीर लिबरेशन फ्रंट’ पांच साल की अवधि के लिए एक ‘गैरकानूनी संगठन’ होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रतिबंधित संगठन जम्मू-कश्मीर में आतंक और अलगाववाद को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि देश की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को कठोर कानूनी परिणाम भुगतने होंगे। 

गृह मंत्रालय ने बताया कि जेकेएलएफ-वाई अभी भी राष्ट्र-विरोधी और विध्वंसक गतिविधियों में शामिल है। यह आतंकवादी संगठनों के साथ संपर्क में है और जम्मू-कश्मीर और अन्य जगहों पर उग्रवाद का समर्थन कर रहा है। जेकेएलएफ-वाई भारतीय क्षेत्र के एक हिस्से को देश से अलग करने के दावों का समर्थन और उकसा रहा है और भारत की क्षेत्रीय अखंडता को बाधित करने के इरादे से गतिविधियों में शामिल होकर इस उद्देश्य के लिए लड़ने वाले आतंकवादी और अलगाववादी समूहों का समर्थन कर रहा है।

गृह मंत्रालय ने 2019 में आतंकवाद विरोधी कानून, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (यूएपीए) के तहत मलिक के संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया था। आतंकवाद के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर पीपुल्स लीग के चार संगठनों जेकेपीएल (मुख्तार अहमद वाजा), जेकेपीएल (बशीर अहमद तोता), जेकेपीएल (गुलाम मोहम्मद खान) और जेकेपीएल (अजीज शेख) पर बैन लगा दिया है। ये संगठन जम्मू-कश्मीर में आतंक भड़काने और अलगाववाद को बढ़ावा देने में शामिल थे। इस कदम से कुछ दिन पहले, सरकार ने यूएपीए की धारा 3(1) के तहत जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध लगा दिया था।

पीएम मोदी ने लॉन्च किया बीजेपी का चुनावी गीत, 'मैं चला बनाने फिर से उसकी ही सरकार हूं...मैं मोदी का परिवार हूं
लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले बीजेपी का सुनावी गीत लॉन्च हुआ है। भाजपा ने शनिवार को अपने चुनावी कैंपेन 'मैं मोदी का परिवार हूं' का थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। ये वीडियो पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। इस पर लिखा- मेरा भारत, मेरा परिवार। चुनाव में हर पार्टी अपनी तरफ से पूरी कोशिश करती है कि वह जनता तक अपनी बातों को पहुंचाकर उनका वोट और समर्थन हासिल कर सके। इसके लिए अनेक तरीके अपनाए जाते हैं। इसमें चुनावी रैलियां और चुनावी घोषणापत्र प्रमुख हैं। इन्‍हीं तरीकों में चुनावी गीत भी एक है। बीजेपी ने भी चुनाव को लेकर अपना गीत लॉन्च कर दिया है।इस कैंपेन के तहत साझा किए गए वीडियो में मोदी सरकार की किसान सम्मान निधि योजना, हर घर नल योजना, उज्जवला योजना और पीएम आवास योजना जैसी योजनाओं को दिखाया गया है। वीडियो में देश के हर कोने के लोगों की झलक दिखाई गई है। महिलाओं से लेकर किसानों-मजदूरों तक और छात्रों से लेकर युवाओं के लिए लागू की गईं योजनाओं का इस वीडियो में जिक्र किया गया है। देशभर में पीएम की सभाओं, उनके दौरों की झलकियां इस वीडियो में हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के समय मंदिर निर्माण में शामिल मजदूरों पर फूल बरसाने का फुटेज भी इसमें शामिल किया गया है।3 मिनट 13 सेकेंड का यह गाना अधिकतर हिंदी भाषा में है। हालांकि, इस सॉन्ग में गुजराती, पंजाबी, उड़िया, तमिल समेत 11 अन्य भाषाओं में 'मैं मोदी का परिवार हूं' लाइन को गाया गया है। बता दें कि विपक्ष की ओर से पीएम मोदी पर परिवार को लेकर किए गए हमले को ही बीजेपी ने अपना हथियार बना लिया है।दरअसल, पटना में 3 मार्च को महागठबंधन की रैली में लालू यादव ने कहा था कि पीएम परिवारवाद पर हमला करते हैं, लेकिन उनका अपना परिवार नहीं है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में सोमवार को आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के 'परिवार' वाले बयान का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था- 'इन्हें बताना चाहता हूं कि मेरा देश, 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार हैं। मैं जब भी परिवारवाद की राजनीति की बात करता हूं, तो विपक्ष के लोग कहते हैं कि मोदी का तो कोई परिवार ही नहीं है।'उन्होंने कहा कि देशवासियों के लिए बचपन में घर छोड़ा था, इन्हीं के लिए जीवन खपा दूंगा। पीएम की इस स्पीच के बाद भाजपा ने एक्स पर पोस्ट किया- हर किसी से अपनापन, हर किसी से सरोकार… तभी तो 140 करोड़ देशवासी हैं, पीएम मोदी का परिवार। इसके बाद भाजपा नेताओं ने अपने एक्स प्रोफाइल पर नाम के आगे 'मोदी का परिवार' लिखना शुरू कर दिया।आब इसे चुनावी कैंपन बना दिया गया है।

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले बीजेपी का सुनावी गीत लॉन्च हुआ है। भाजपा ने शनिवार को अपने चुनावी कैंपेन 'मैं मोदी का परिवार हूं' का थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। ये वीडियो पीएम मोदी ने सोशल मीड

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले पीएम मोदी की देशवासियों के नाम चिठ्ठी, विकसित भारत के लिए मांगे सुझाव

#pmmodiwrotealettertothe_countrymen

चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे चुनाव की तारीखों का एलान कर देगा। इससे पहले पीएम मोदी ने देशवासियों के नाम पत्र लिखा है। पीएम मोदी ने देश के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपका और हमारा साथ अब एक दशक पूरा करने जा रहा है और मुझे सबका साथ मिला है और आशा है कि आगे भी मिलता रहेगा। पीएम मोदी ने अपनी चिठ्ठी में देश की जनता को 'परिवारजन' कहकर संबोधित किया है। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आपका साथ और आपका सुझाव बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए योजनाओं को लेकर अपने विचार जरूर साझा करें।

Image 2Image 3

10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र

पीएम मोदी आगे लिखा, मेरे परिवारजनों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव ही बीते 10 वर्षों में हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि, सबसे बड़ी पूंजी है। अपनी हर नीति, हर निर्णय के जरिए गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कृतसंकल्पित सरकार ने जो ईमानदार प्रयास किए हैं, उनके सार्थक परिणाम हमारे सामने हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए पक्के मकान, सभी के लिए बिजली, पानी, गैस की समुचित व्यवस्था, आयुष्मान भारत योजना के जरिए इलाज की व्यवस्था, किसान भाई-बहनों को आर्थिक मदद, मातृ वंदना योजना के जरिए माताओं-बहनों को सहायता जैसे अनेक प्रयास सिर्फ और सिर्फ इसलिए फलीभूत हो पाए हैं, क्योंकि आपका भरोसा, आपका विश्वास मेरे साथ था।

जनता के विश्वास से ऐतिहासिक और बड़े फैसले लेने से हम चूके नहीं-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री के रूप में अपने 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ते भारत ने बीते एक दशक में जहां बुनियादी ढांचों का अभूतपूर्व निर्माण देखा, तो वहीं हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय धरोहरों के पुनरुत्थान का साक्षी बनने का गौरव भी प्राप्त हुआ। उन्होंने लिखा, यह आपका विश्वास और समर्थन ही था कि जीएसटी लागू करना, धारा 370 समाप्त करना, तीन तलाक पर नया कानून, संसद में महिलाओं के लिए नारी शक्ति बंदन अधिनियम, नये संसद भवन का निर्माण, आतंकवाद और नक्सलवाद पर कठोर प्रहार जैसे अनेक ऐतिहासिक और बड़े फैसले लेने से हम चूके नहीं।

लोगों से मांगा आशीर्वाद और सुझाव

पीएम मोदी ने इसी के साथ कहा कि विकसित भारत के निर्माण के जिस संकल्प के साथ देश आगे बढ़ रहा है, उसकी पूर्ति में मुझे आपके विचारों, सुझावों, साथ और सहयोग की आवश्यकता है। पीएम ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपका आशीर्वाद और समर्थन हमें निरंतर मिलता रहेगा। राष्ट्रनिर्माण के लिए हमारे प्रयास बिना थके, बिना रुके अनवरत जारी रहेंगे, यह मोदी की गारंटी है।

दिल्ली शराब घोटाले मामले में सीएम केजरीवाल को मिली राहत, कोर्ट ने दी जमानत

#delhi_liquor_scam_cm_kejriwal_rouse_avenue_court

Image 2Image 3

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित दिल्ली शराब घोटाले मामले में आज शनिवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। शराब नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत अर्जी को मंजूर करते हुए 15 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी। केजरीवाल को ईडी द्वारा आठ समन जारी किए गए। केजरीवाल एक बार भी एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। इसके बाद जांच एजेंसी ने कोर्ट में केजरीवाल के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज कराई थीं।

इससे पहले कल शुक्रवार को राजधानी दिल्ली की एक सत्र अदालत ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का समन नजरअंदाज करने के लिए मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष जारी कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राकेश सयाल ने सीएम केजरीवाल को मामले में व्यक्तिगत पेशी से छूट के लिए मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट से गुहार लगाने का निर्देश दिया था। केजरीवाल ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा द्वारा पारित उस आदेश के खिलाफ सत्र अदालत का रुख किया था, जिसमें उन्हें 16 मार्च को मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था।

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले की जांच कर रही ईडी ने शुक्रवार को तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के. कविता को गिरफ्तार किया था। के. कविता को ईडी की टीम दिल्ली लेकर आ गई है ताकि उनसे विस्तार से पूछताछ हो सके। एक तरफ जहां के. कविता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। वहीं दूसरी कोर्ट के आदेश के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने जमानत दे दी।

*दिल्ली शराब घोटाले मामले में सीएम केजरीवाल को मिली राहत, कोर्ट ने दी जमानत*

#delhi_liquor_scam_cm_kejriwal_rouse_avenue_court

Image 2Image 3

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित दिल्ली शराब घोटाले मामले में आज शनिवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। शराब नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत अर्जी को मंजूर करते हुए 15 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी। केजरीवाल को ईडी द्वारा आठ समन जारी किए गए। केजरीवाल एक बार भी एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। इसके बाद जांच एजेंसी ने कोर्ट में केजरीवाल के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज कराई थीं।

इससे पहले कल शुक्रवार को राजधानी दिल्ली की एक सत्र अदालत ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का समन नजरअंदाज करने के लिए मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष जारी कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राकेश सयाल ने सीएम केजरीवाल को मामले में व्यक्तिगत पेशी से छूट के लिए मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट से गुहार लगाने का निर्देश दिया था। केजरीवाल ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा द्वारा पारित उस आदेश के खिलाफ सत्र अदालत का रुख किया था, जिसमें उन्हें 16 मार्च को मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था।

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले की जांच कर रही ईडी ने शुक्रवार को तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के. कविता को गिरफ्तार किया था। के. कविता को ईडी की टीम दिल्ली लेकर आ गई है ताकि उनसे विस्तार से पूछताछ हो सके। एक तरफ जहां के. कविता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। वहीं दूसरी कोर्ट के आदेश के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने जमानत दे दी।

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, अब बस कुछ घंटों का इंतजार

#electioncommissiontoannounceloksabhaelectiondatestoday

आज देश में चुनावी रणभेरी बजने वाली है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेंगे। लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जा सकता है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। 

Image 2Image 3

संभावना है कि 543 सीटों के लिए सात या आठ चरणों में मतदान कराया जाएगा। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है। इससे पहले 18वीं लोकसभा का गठन किया जाना है। ऐसा माना जा रहा है कि देश में 6-7 चरणों में मतदान हो सकता है। 

सात चरणों में हुआ था पिछला आम चुनाव

2019 में चुनाव की तारीखों का एलान 10 मार्च को हुआ था। मतदान सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच कराया गया, जबकि वोटों की गिनती 23 मई को हुई थी। उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरणों में मतदान हुआ था। वहीं, 22 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में एक ही चरण में वोट पड़े थे। 2014 में चुनाव की तारीखों की घोषणा 5 मार्च को हुई थी। 7 अप्रैल से 12 मई तक 9 चरणों में चुनाव हुए थे। 16 मई को परिणाम घोषित किए गए थे

2019 के लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को कितने प्रतिशत वोट मिला था

2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 14.61 करोड़ मतदाता थे. इस चुनाव में कुल 59.21% वोट पड़े थे. 2019 के चुनाव में बीजेपी को 49.56%, समाजवादी पार्टी को 17.96%, बहुजन समाजपार्टी को 19.26% और कांग्रेस को 6.31% वोट मिले थे. उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं. जिनमें 18 मंडल हैं

केन्द्र सरकार ने नई ईवी नीति को दी मंजूरी, टेस्ला की भारत में एंट्री होगी आसान

# central_govt_get_nod_to_new_ev_electric_vehicle_policy

केंद्र सरकार ने देश को इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण में मजबूत बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने देश को इलेक्ट्रिक वाहनों के मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने के लिए एक नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मंजूरी दे दी है। नई नीति के तहत अब देश में कंपनियां न्यूनतम 4,150 करोड़ रुपये के निवेश से इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण के लिए प्लांट लगा सकती हैं। इसके लिए उन्हें इलेक्ट्रिक वाहनों में कम से कम 25 प्रतिशत स्थानीय रूप से निर्मित कंपोनेंट्स का इस्तेमाल करना होगा।

Image 2Image 3

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को जानकारी दी कि देश में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मंजूरी दी गई है। इस नीति के तहत भारत की कोशिश होगी कि दुनिया की बड़ी ईवी कंपनियां भारत में निवेश करें।नई नीति के हिसाब से अगर कोई इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी भारत में अपना मैन्युफैक्चरिंग या असेंबलिंग प्लांट लगाना चाहती है, तो उसे कम से कम 50 करोड़ डॉलर (यानी 4,150 करोड़ रुपए) का निवेश करना जरूरी होगा। जबकि इस सेगमेंट में अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं है। ज्यादा से ज्यादा कंपनियां भारत आएं, इसके लिए सरकार उन्हें कई तरह की टैक्स छूट का फायदा देगी

मोदी सरकार का इस फैसले से देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण में तेजी आएगी।वाहन निर्माण क्षेत्र की उन कंपनियों को जो नई वाहन नीति में उल्लिखित शर्तों को पूरा करेंगी उन्हें 35 हजार डॉलर या उससे अधिक महंगी कारों पर 15 फीसदी से कम आयात शुल्क लगेगा। अभी भारत आयातित कारों पर 70 से 100 फीसदी तक कर वसूलता है। कार के मूल्य के आधार पर वाहन कंपनी को हर साल 8,000 इलेक्ट्रिक वाहनों को आयात करने की अनुमति दी जाएगी। अगर कोई कंपनी भारत में 80 करोड़ डॉलर यानी करीब 6630 करोड़ रुपए या उससे अधिक का निवेश करती है, तो उसे हर साल अधिकतम 40,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल के इंपोर्ट की इजाजत होगी।0 हालांकि इसमें भारत के हितों का ख्याल रखा गया है। कंपनी को उसकी इंवेस्टमेंट कमिटमेंट के बदले जो टैक्स छूट मिलेगी, वह बैंक गारंटीड होगी। ऐसे में कंपनी के इंवेस्टमेंट कमिटमेंट पूरी नहीं करने की स्थिति में भी नुकसान नहीं होगा। सरकार द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इस कदम से नवीनतम तकनीक तक पहुंच प्रदान करने और ईवी इकोसिस्टम को बढ़ाने और मेक इन इंडिया पहल में समर्थन मिलने की उम्मीद है। इम्पोर्ट किए जा सकने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर शुल्क छूट वार्षिक पीएलआई प्रोत्साहन (6,484 करोड़ रुपये) या मैन्युफैक्चरिंग कंपनी द्वारा किए गए निवेश, जो भी कम हो, तक सीमित है।

सरकार की इस नीति से एलन मस्क की टेस्ला की राह काफी आसान हुई है। टेस्ला भारत में अपनी मैन्यूफैक्चरिंग शुरू करने से पहले कुछ समय के लिए गाड़ियों को इंपोर्ट करना चाहती थी। साथ ही इस पर इंपोर्ट शुल्क में छूट भी चाहती थी। जबकि सरकार का पक्ष था कि कंपनी भारत में ही उत्पादन करे। हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान एलन मस्क से मुलाकात की थी और उसके बाद से ही देश में नई तरह की ईवी पॉलिसी की जरूरत बढ़ गई थी। अब इस नई पॉलिसी में बीच का रास्ता निकाला गया है। इससे टेस्ला जैसी कंपनियों को भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ अपनी गाड़ियों को रियायती दर पर इंपोर्ट करने में भी आसानी होगी।