जमशेदपुर से दौड़कर 820 किलोमीटर दूर अयोध्या राम मन्दिर दर्शन के लिए निकले शहर के 3 युवा धावक

Image 2Image 3Image 4Image 5

पीएम मोदी का आभार जताना और युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना है यात्रा का उद्देश्य।

हजारीबाग:- अयोध्या में बने भव्य श्रीराम मन्दिर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित यूपी सरकार के प्रति आभार जताने और देशभर के युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जमशेदपुर के तीन युवा धावक दौड़कर 820 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेंगे और अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन करेंगे।

युवा धावक सन्नी तिवारी, विशाल तिवारी और अमन कुमार सिंह के इस जागरूकता दौड़ में उनके तीन मित्र क्रमशः अनुराग कुमार, पीयूष सोनी और मनीष कुमार झा सहयोगी की भूमिका में पूरे यात्रा में साथ चलेंगे. 

सनातन उत्सव समिति के सौजन्य से यात्रा के लिए एक कार का सहयोग उपलब्ध कराया गया है, जिसमें भोजन, कपड़े, दवा सहित अन्य जरूरी सामान साथ होंगे. आज सुबह आठ बजे साकची स्थित हनुमान मन्दिर में पूजा के उपरांत सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह, वीर सिंह, अंकित आनंद एवं अन्य सदस्यों की मौजूदगी में युवा धावकों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह वर्धन किया और दौड़ यात्रा के मिशन पर रवाना किया गया।

820 किलोमीटर लंबी जागरूकता दौड़ पर निकले युवा धावक सन्नी तिवारी, विशाल तिवारी और अमन कुमार सिंह ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि हमारी आस्था का केंद्र है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार के प्रतिबद्ध प्रयासों का ही प्रतिफल है कि 500 वर्षों के लंबे इंतेज़ार के बाद हिंदू आस्था की जीत हुई है और श्रीराम लला की नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण हुई है।

युवा धावकों ने बताया कि युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस दौड़ के माध्यम से संदेश देने का प्रयास है. कहा कि आज के बच्चे और युवाओं का अधिकांश समय मोबाइल फोन,कंप्यूटर में व्यतीत होता है वहीं बड़ी संख्या में युवक नशाखोरी कर रहे हैं. शारीरिक क्रिया और खेलों के प्रति उनकी अभिरुचि कम हुई है, जिससे अधिकांश युवा विभिन्न रोगों के शिकार हो रहे हैं।

केंद्र सरकार के खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे पुनीत अभियान से प्रेरित होकर और अन्य युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 820 किलोमीटर लंबी दौड़ पर जमशेदपुर से तीन युवा धावक निकले हैं।

बताया की यह यात्रा संभवतः 26 से 27 मार्च तक अयोध्या पहुंचकर संपन्न होगी. सोमवार को सनातन उत्सव समिति ने युवकों को फूल माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर मिशन के लिए शुभकामना दिया और उनका उत्साहवर्धन किया।

सनातन उत्सव समिति ने झारखंड, बिहार सहित उत्तर प्रदेश की सरकारों और रामभक्तों से आह्वाहन किया कि पुनीत उद्देश्य से 820 किलोमीटर के लंबे दौड़ पर जमशेदपुर से अयोध्या के लिए निकले युवकों की सहायता के लिए आगे आए।

माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार नेअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया*


Image 2Image 3Image 4Image 5

जमशेदपुर:; अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले के ब्रांड एंबेसडर एवं माधुरी दीक्षित के प्रशंसक तथा समाजसेवी पप्पू सरदार के द्वारा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया।

 जमशेदपुर के एमजीएम हॉस्पिटल एवं जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह का आयोजन बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार के द्वारा आयोजित किया गया। 

जहां अस्पताल में अपनी सेवा दे रही सिस्टर के द्वारा केक काटकर सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर सिस्टर के अलावा कई महिला सफाई कर्मी मौजूद थी।

 वहीं दूसरी तरफ जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी में भी पप्पू सरदार के द्वारा कार्यालय में महिलाओं के बीच केक काटकर महिलाओं के बीच उपहार का वितरण किया गया।

 इसके साथ ही महिलाओं को मतदान की शपथ दिलाई गई।

 इस संदर्भ में मीडिया से बात करते हुए पप्पू सरदार ने कहा कि देश की आधी आबादी देश के विकास में अपनी भूमिका निभा रही है। आज देश की सीमा की सुरक्षा से लेकर विज्ञान डॉक्टर इंजीनियर की भूमिका में महिलाएं अपनी सेवा देती नजर आ रही है। हम खुद को भाग्यशाली समझते हैं, जहां हमें ऐसी महिलाओं को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

 वहीं एमजीएम हॉस्पिटल की डाइटिशियन अनु सिन्हा ने कहा कि आज महिलाओं की सफलता के पीछे उनके घर में मौजूद पुरुषों का बहुत बड़ा सहयोग रहता है। ऐसे में हम महिलाओं को जरूरत है कि अपनों का साथ लेकर देश की उन्नति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

बेरोजगारी को लेकर बीजेपी युवा मोर्चा ने राज्य भर के नियोजनालयों पर प्रदर्शन करते हुए न्याय मार्च निकाला

जमशेदपुर: राज्य में बढ़ते बेरोजगारी को लेकर बीजेपी युवा मोर्चा ने राज्य भर के नियोजनालयों पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए न्याय मार्च निकाला.

Image 2Image 3Image 4Image 5

इस दौरान नियोजनालयों को बंद करने की मांग की. जमशेदपुर में भी भाजयुमो के नेताओं ने गोलमुरी स्थित नियोजनालय में जोरदार प्रदर्शन किया. इस संबंध में भाजयुमो कोल्हान प्रभारी शशांक राज ने बताया कि वर्तमान सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है. झारखंड में व्याप्त बेरोजगारी, युवाओं से वादा खिलाफी और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी इस युवा विरोधी सरकार को जगाने के लिए भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के दिशा- निर्देश पर रोजगार न्याय मार्च निकाली गयी है.

उन्होंने बताया कि इसके जरिये चम्पाई सरकार को आइना दिखाने का काम किया जा रहा है.

दोमुहानी में आस्था का महासंगम कल,28 फीट की शिव आकृति और लेज़र शो होगा मुख्य आकर्षण

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा- दोमुहानी संगम तट को विशेष कोरिडोर बनाने का हैं प्रस्ताव

Image 2Image 3Image 4Image 5

जमशेदपुर: स्वर्णरेखा नदी के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए हम संभव प्रयास करूंगा, नदी के संरक्षण के लिए जमशेदपुरवासी से अनुरोध है कि वे नदी से धार्मिक और अध्यात्म रूप से जुड़े, मेरा प्रयास होगा कि स्वर्णरेखा संगम तट को विश्वस्तरीय पर्यटक स्थल बनाये ताकि देश ही नहीं विदेश में भी इसकी धमक हो, उक्त बातें मंत्री बन्ना गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी!

उन्होंने बताया कि इस बार दूसरी बार आरती का कार्यक्रम हो रहा है जो भव्य रूप से होगा, इसके लिए तैयारी अंतिम चरणों में हैं, हजारों की संख्या में श्रद्धालु कल आरती कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे!उन्होंने जमशेदपुर शहर की जनता से अपील की हैं कि इस भव्य आयोजन मे शामिल होकर इसे सफल बनाये!

मौजा कोर्रा में सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त

Image 2Image 3Image 4Image 5

हज़ारीबाग। सरकारी ज़मीन पर हो रहे अतिक्रमण के कारण राजस्व के हनन पर उपायुक्त ने गंभीरता से अवैधकर्ताओं पर कारवाई के निर्देश दिए है। 

इसी क्रम में आज 3 मार्च को उपायुक्त के निर्देश पर मौजा कोर्रा खाता नंबर 174 प्लॉट संख्या 66 की गैर मजरूआ खास खाते की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को जिला प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण मुक्त कराया। 

इस कारवाई के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार व अंचलाधिकारी सदर मयंक भूषण मौजूद रहे। सीओ सदर ने बताया कि उक्त सरकारी जमीन पर चहारदीवारी निर्माण का कार्य किया जा रहा था। 

निर्माण कार्य कराने वाले व्यक्ति द्वारा उपरोक्त जमीन को रैयती बताया, इस पर सीओ ने इस संबंध में किसी प्रकार का दावा होने पर 48 घंटे के अंदर अपने कागजात को अंचल या अनुमंडल कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और जेएसएससी नियुक्ति घोटले समेत अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा करेगी प्रखंड कार्यालय पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन

Image 2Image 3Image 4Image 5

जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश ने झारखंड की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार में व्यापत भ्रष्टाचार और जेएसएससी नियुक्त घोटाले को लेकर 4 मार्च को पूरे राज्यभर के प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन की घोषणा की है।

 प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार को होने वाले विरोध-प्रदर्शन की सफलता को लेकर पिछले दिनों भाजपा जमशेदपुर महानगर की विधानसभा वार बैठक सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कांके के पूर्व विधायक एवं जमशेदपुर महानगर के प्रभारी डॉ जीतू चरण राम, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा के मंडल अध्यक्षगण शामिल हुए। 

इस दौरान जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों प्रखंड मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन की सफलता के विभिन्न पहलुओं को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इस सबंध में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता जमशेदपुर अंतर्गत करनडीह प्रखंड कार्यालय, पोटका प्रखंड कार्यालय, बोड़ाम प्रखंड कार्यालय एवं पटमदा प्रखंड कार्यालय पर सुबह 10:30 बजे से पूरे राज्य में सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार, जेएसएससी नियुक्ति घोटाला, ध्वस्त विधि व्यवस्था, वादाखिलाफी और खनिज संपदाओं की खुली लूट को उजागर करते हुए जोरदार विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

 सुधांशु ओझा ने बताया कि विरोध-प्रदर्शन में पटमदा एवं कमलपुर मंडल के कार्यकर्ता पटमदा प्रखंड कार्यालय, बोड़ाम मंडल के कार्यकर्ता बोड़ाम प्रखंड कार्यालय एवं पोटका, कौवाली और आसनबनी मंडल के कार्यकर्ता पोटका प्रखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। इसके साथ ही, सीतारामडेरा, गोलमुरी, टेल्को, बारीडीह, बिरसानगर, बर्मामाइंस, साकची पूर्वी, साकची पश्चिम, कदमा, सोनारी, बिस्टुपुर, मानगो, उलीडीह, आजादनगर,जुगसलाई, गोविंदपुर, परसुडीह, घोड़ाबांधा, एम जी एम, सुंदरनगर, बागबेड़ा एवं घाघीडीह मंडल के कार्यकर्ता करनडीह स्थित जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

 जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जमशेदपुर महानगर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रखंड कार्यालय पर होने वाले विरोध-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई स्वार्थी झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की है।

जमशेदपुर:सांसद विद्युत वरण महतो को लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जमशेदपुर सीट से लगातार तीसरी बार बनाया प्रत्याशी


Image 2Image 3Image 4Image 5

जमशेदपुर:- भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। शनिवार को जारी पहली सूची में 195 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी से चुनाव लड़ने के साथ झारखंड के 11 सीटों पर प्रत्याशी के नामों की घोषणा की गई है।

जमशेदपुर से सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार तीसरी बार जमशेदपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। पिछले दो बार से सांसद चुने गए विद्युत महतो को जमशेदपुर सीट से पुनः प्रत्याशी बनाये जाने के निर्णय का भाजपा जमशेदपुर महानगर ने स्वागत करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की। 

भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से जारी प्रेस-विज्ञप्ति में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जमशेदपुर सीट से सांसद विद्युत वरण महतो को तीसरी बार प्रत्याशी बनाये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्युत वरण महतो के 10 वर्षों के संसदीय कार्यकाल में जमशेदपुर शहर समेत पूरे लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों और सेवा कार्यों की नई गाथा लिखी गयी। इसके साथ ही, दशकों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांगों को सांसद विद्युत महतो ने अपने अथक प्रयासों से पूरा किया।

जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि विद्युत महतो को तीसरी बार प्रत्याशी बनाना कार्यकर्ताओं के भावनाओं के अनुरूप है। आगामी लोकसभा चुनाव में सांसद विद्युत महतो पिछली बार के मुकाबले बड़ी जीत दर्ज करेंगे।

जमशेदपुर सीट पर सुधांशु ओझा ने जमशेदपुर महानगर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के लिए परी तन्मयता से जुटने का आह्वान किया। 

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर के प्रवक्ता प्रेम झा ने भी सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार तीसरी बार जमशेदपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने का स्वागत करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि व्यवहार कुशल और सरल स्वभाव के धनी विद्युत वरण महतो ने पिछले दस वर्षों के कार्यकाल में जमशेदपुर की जनता के लिए अभूतपूर्व कार्य किये हैं।उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि विद्युत महतो आगामी लोकसभा चुनाव में पिछली बार से बड़ी जीत दर्ज कर दिल्ली जाएंगे।

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने टाटा कंपनी के स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर किया जुबली पार्क की सजावट का उद्घाटन


Image 2Image 3Image 4Image 5

जमशेदपुर: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने टाटा कंपनी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जुबिली पार्क की सजावट का उदघाटन शनिवार शाम को किया. 

चन्द्रशेखरन के साथ टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेन्द्रन, रूचि नरेन्द्रन, वीपी (कारपोरेट सर्विसेस) चाणक्य चौधरी और जुस्को के एमडी ऋतुराज सिन्हा ने जुबिली पार्क स्थित जेएन टाटा की मूर्ति पर पुष्पांजलि भेंट कर संस्थापक के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

 बेहद सीमित संख्या में हुए इस समारोह में चेयरमैन द्वारा लाइटिंग के उदघाटन के साथ ही पार्क समेत पूरा शहर रंग बिरंगी रोशनी में समा गया. वही इस अवसर पर टाटा संस के अध्यक्ष और चंद्रशेखर ने कहा संस्थापक की स्थापना दिवस पूर्व संध्या पर मैं काफी एक्साइटिंग हूं कि टाटा स्टील अच्छा प्रोग्रेस कर रहा है। वहीं उन्होंने कंपनी के एंप्लॉई के साथ-साथ शहर वासियों को संस्थापक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।इधर हर कोई इस मनमोहक छटा को अपने कैमरे में कैद कर लेना चाहता था.

 पार्क में नृत्य करते और झूमते फव्वारे और पेड़ों पर लकटते कृत्रिम जुगनू किसी परिलोक सा दृश्य उपस्थित कर रहे थे. 5 मार्च तक चलने वाली इस सजावट के चलते जुबिली पार्क तो पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। जिसे 3 मार्च लोगों के लिए खोल दिया गया. इस साल कंपनी ने शहर के महत्वपूर्ण धरोहरों के साथ ही चौक- चौराहों को सजाया है ताकि शहरवासी विद्युत सज्जा का आनंद ले सके.

अचार संहिता उल्लंघन मामले में पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस बरी

2019 विधान सभा चुनाव प्रचार के दौरान राज्य के पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव और जुगसलाई विधान सभा के प्रत्याशी रहे रामचंद्र सहिस पर निराधार अचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दायर किया गया था जिसकी सुनवाई एम पी एम एल स्पेशल कोर्ट (चाईबासा) में हुई और माननीय पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस जी को बरी कर दिया गया जिसकी खुशी में पश्चिम सिंहभूम आजसू नेताओं द्वारा जिला अध्य्क्ष रामलाल मुंडा के नेतृत्व में पूर्व मंत्री जी का जोरदार स्वागत किया गया।

Image 2Image 3Image 4Image 5

उक्त अवसर पर सहिस ने कहा की मुझपर निराधार मुकदमा दर्ज किया गया था।मुझे अदालत के फैसले पर भरोसा था ।जनहित में संघर्ष करना और जनता की सेवा करना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है और उसके लिए कई मुकदमे हुए और कई मुकदमे होंगे लेकिन रामचंद्र सहिस का कदम कभी डगमगाया नही है क्योंकि हमेशा जीत सत्य की होती है और सहिस का साहस सत्य के साथ खड़ा रहता है और हमेशा रहेगा इसका परिणाम आज आप सभी के सामने है ।

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने संकल्प पत्र सुझाव अभियान का किया शुभारंभ

Image 2Image 3Image 4Image 5

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने संकल्प पत्र सुझाव अभियान का किया शुभारंभ, चारों विधानसभा में विकसित भारत- मोदी की गारंटी रथ लोगों को करेगी जागरूक, संकल्प पत्र के लिए लोगों से मांगे सुझाव, बोले सांसद विद्युत महतो- भाजपा जो संकल्प लेती है उसे पूरा करती है।

● सुझाव के लिए भाजपा ने नंबर 9090902024 किया जारी, शहर के प्रबुद्धजनों से संवाद कर उनके सुझाव लेगी पार्टी।

जमशेदपुर। देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। इसके लिए सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर से प्रचार प्रसार कर रही हैं। इसी बीच, भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को तेज करते हुए जमशेदपुर महानगर में गुरुवार को देशव्यापी "विकसित भारत मोदी की गारंटी" संकल्प पत्र सुझाव अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की।

भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से बिस्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अभियान के संदर्भ में विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान जमशेदपुर महानगर जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा व अन्य मौजूद रहे। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता जनता से संवाद स्थापित कर 1 करोड़ से अधिक सुझाव पत्र जुटाएंगे और इन सुझावों को पार्टी अपने संकल्प पत्र में शामिल करेगी।

अभियान के तहत जन कल्याण और विकास कार्यों को मोदी की गारंटी वाली रथों के माध्यम से अभियान के तहत सभी लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा। एलईडी वाहन के जरिये जनता से सुझाव मांगने के साथ-साथ लोगों को पार्टी से जोड़ने का भी काम करेगी

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने संकल्प पत्र सुझाव अभियान के तहत जमशेदपुर की जनता से आगामी लोकसभा चुनाव में संकल्प पत्र के लिए और विकसित भारत के लिए सुझाव देने का आह्वान किया। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि जनता का शासन जनता के सुझावों से ही प्रारंभ होता है। भाजपा घोषणा पत्र नहीं, बल्कि संकल्प पत्र के साथ लोगों के पास जाती है। इसी उद्देश्य से जनता से सुझाव प्राप्त करने का अभियान शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं झारखंड प्रदेश की ओर से पिछले दिनों अभियान को लांच किया गया। इसी के निमित्त जनता की आकांक्षाओं और विचारों को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने के लिए जमशेदपुर महानगर में अभियान का आगाज किया गया है। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि अभियान के जरिये भाजपा कार्यकर्ता विकसित भारत और पार्टी के संकल्प पत्र तैयार करने के लिए जनता के बीच जाकर उनके सुझाव को सुझाव पेटी के माध्यम से संकलित करेंगे।

सांसद विद्युत महतो ने कहा कि भाजपा सरकार जो संकल्प लेती है उसे पूरा भी करती है। 70 साल पहले एक देश- एक कानून बनाने का वादा किया गया था और जब भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाया गया। इसी तरह राम मंदिर का वादा भी हमने पूरा किया। श्री महतो ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को 5 किलोग्राम अनाज निःशुल्क भेंट किया जा रहा है तो 5 लाख रुपए तक के इलाज की व्यवस्था निःशुल्क की गई।

घरों तक बिजली पहुंचाई गई, उज्ज्वला योजना से धुँए से आजादी मिली, घरों में इज्जत घर बनवाए गए। अब शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से संकल्प पत्र के लिए सुझाव देने की अपील करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सशक्त नेतृत्व लोगों के सपनों को पूरा करने की गारंटी है।

वहीं, प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में वृहद कार्यक्रम के जरिये जनता के सुझावों को एकत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही, कोहोर्ट मिलन एवं संवाद कर उद्योगपति, स्टार्टअप्स के फाउंडर, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, राष्ट्रीय खिलाड़ियों, चिकित्सकों, सामाजिक संगठन, अधिवक्ताओं के संग पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नेतागण संवाद करेंगे एवं विकसित भारत बनाने के लिए उनसे उनके सुझाव लेंगे। सुधांशु ओझा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जिसने विकसित भारत की परिकल्पना की है और इसे पूरा करने का वादा भी किया है। देश की आजादी का यह अमृत काल चल रहा है और यह भारत के इतिहास का वह कालखंड है जब देश विकास के क्षेत्र में एक लंबी छलांग लगाने जा रहा है।

सुधांशु ओझा ने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि लोगों की आकांक्षाएं पार्टी तक पहुंचें और सरकार अगले 5 वर्षों में लोगों की उन आकांक्षाओं को पूरा करेगी। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए भाजपा कार्यकर्ता सुझाव पेटी लेकर घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे एवं इसके अतिरिक्त 9090902024 पर मिस कॉल व नमो एप्प के माध्यम से जनता के सुझावों को एकत्रित करेंगे। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने लोगों से सुझाव देने का आह्वान करते हुए कहा कि आज अधिकार के साथ कर्तव्य का वहन करना भी जरूरी है।

आज देश के पास करिश्माई नेतृत्व है इसलिए केवल विकसित भारत बनने में गवाह नहीं बल्कि भागीदार की भूमिका निभानी होगी। बताया कि सुझावों को 15 मार्च तक एकत्रित कर भाजपा झारखंड प्रदेश को भेजी जाएगी।