जमशेदपुर:सांसद विद्युत वरण महतो को लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जमशेदपुर सीट से लगातार तीसरी बार बनाया प्रत्याशी


Image 2Image 3Image 4Image 5

जमशेदपुर:- भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। शनिवार को जारी पहली सूची में 195 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी से चुनाव लड़ने के साथ झारखंड के 11 सीटों पर प्रत्याशी के नामों की घोषणा की गई है।

जमशेदपुर से सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार तीसरी बार जमशेदपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। पिछले दो बार से सांसद चुने गए विद्युत महतो को जमशेदपुर सीट से पुनः प्रत्याशी बनाये जाने के निर्णय का भाजपा जमशेदपुर महानगर ने स्वागत करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की। 

भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से जारी प्रेस-विज्ञप्ति में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जमशेदपुर सीट से सांसद विद्युत वरण महतो को तीसरी बार प्रत्याशी बनाये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्युत वरण महतो के 10 वर्षों के संसदीय कार्यकाल में जमशेदपुर शहर समेत पूरे लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों और सेवा कार्यों की नई गाथा लिखी गयी। इसके साथ ही, दशकों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांगों को सांसद विद्युत महतो ने अपने अथक प्रयासों से पूरा किया।

जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि विद्युत महतो को तीसरी बार प्रत्याशी बनाना कार्यकर्ताओं के भावनाओं के अनुरूप है। आगामी लोकसभा चुनाव में सांसद विद्युत महतो पिछली बार के मुकाबले बड़ी जीत दर्ज करेंगे।

जमशेदपुर सीट पर सुधांशु ओझा ने जमशेदपुर महानगर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के लिए परी तन्मयता से जुटने का आह्वान किया। 

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर के प्रवक्ता प्रेम झा ने भी सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार तीसरी बार जमशेदपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने का स्वागत करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि व्यवहार कुशल और सरल स्वभाव के धनी विद्युत वरण महतो ने पिछले दस वर्षों के कार्यकाल में जमशेदपुर की जनता के लिए अभूतपूर्व कार्य किये हैं।उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि विद्युत महतो आगामी लोकसभा चुनाव में पिछली बार से बड़ी जीत दर्ज कर दिल्ली जाएंगे।

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने टाटा कंपनी के स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर किया जुबली पार्क की सजावट का उद्घाटन


Image 2Image 3Image 4Image 5

जमशेदपुर: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने टाटा कंपनी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जुबिली पार्क की सजावट का उदघाटन शनिवार शाम को किया. 

चन्द्रशेखरन के साथ टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेन्द्रन, रूचि नरेन्द्रन, वीपी (कारपोरेट सर्विसेस) चाणक्य चौधरी और जुस्को के एमडी ऋतुराज सिन्हा ने जुबिली पार्क स्थित जेएन टाटा की मूर्ति पर पुष्पांजलि भेंट कर संस्थापक के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

 बेहद सीमित संख्या में हुए इस समारोह में चेयरमैन द्वारा लाइटिंग के उदघाटन के साथ ही पार्क समेत पूरा शहर रंग बिरंगी रोशनी में समा गया. वही इस अवसर पर टाटा संस के अध्यक्ष और चंद्रशेखर ने कहा संस्थापक की स्थापना दिवस पूर्व संध्या पर मैं काफी एक्साइटिंग हूं कि टाटा स्टील अच्छा प्रोग्रेस कर रहा है। वहीं उन्होंने कंपनी के एंप्लॉई के साथ-साथ शहर वासियों को संस्थापक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।इधर हर कोई इस मनमोहक छटा को अपने कैमरे में कैद कर लेना चाहता था.

 पार्क में नृत्य करते और झूमते फव्वारे और पेड़ों पर लकटते कृत्रिम जुगनू किसी परिलोक सा दृश्य उपस्थित कर रहे थे. 5 मार्च तक चलने वाली इस सजावट के चलते जुबिली पार्क तो पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। जिसे 3 मार्च लोगों के लिए खोल दिया गया. इस साल कंपनी ने शहर के महत्वपूर्ण धरोहरों के साथ ही चौक- चौराहों को सजाया है ताकि शहरवासी विद्युत सज्जा का आनंद ले सके.

अचार संहिता उल्लंघन मामले में पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस बरी

2019 विधान सभा चुनाव प्रचार के दौरान राज्य के पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव और जुगसलाई विधान सभा के प्रत्याशी रहे रामचंद्र सहिस पर निराधार अचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दायर किया गया था जिसकी सुनवाई एम पी एम एल स्पेशल कोर्ट (चाईबासा) में हुई और माननीय पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस जी को बरी कर दिया गया जिसकी खुशी में पश्चिम सिंहभूम आजसू नेताओं द्वारा जिला अध्य्क्ष रामलाल मुंडा के नेतृत्व में पूर्व मंत्री जी का जोरदार स्वागत किया गया।

Image 2Image 3Image 4Image 5

उक्त अवसर पर सहिस ने कहा की मुझपर निराधार मुकदमा दर्ज किया गया था।मुझे अदालत के फैसले पर भरोसा था ।जनहित में संघर्ष करना और जनता की सेवा करना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है और उसके लिए कई मुकदमे हुए और कई मुकदमे होंगे लेकिन रामचंद्र सहिस का कदम कभी डगमगाया नही है क्योंकि हमेशा जीत सत्य की होती है और सहिस का साहस सत्य के साथ खड़ा रहता है और हमेशा रहेगा इसका परिणाम आज आप सभी के सामने है ।

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने संकल्प पत्र सुझाव अभियान का किया शुभारंभ

Image 2Image 3Image 4Image 5

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने संकल्प पत्र सुझाव अभियान का किया शुभारंभ, चारों विधानसभा में विकसित भारत- मोदी की गारंटी रथ लोगों को करेगी जागरूक, संकल्प पत्र के लिए लोगों से मांगे सुझाव, बोले सांसद विद्युत महतो- भाजपा जो संकल्प लेती है उसे पूरा करती है।

● सुझाव के लिए भाजपा ने नंबर 9090902024 किया जारी, शहर के प्रबुद्धजनों से संवाद कर उनके सुझाव लेगी पार्टी।

जमशेदपुर। देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। इसके लिए सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर से प्रचार प्रसार कर रही हैं। इसी बीच, भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को तेज करते हुए जमशेदपुर महानगर में गुरुवार को देशव्यापी "विकसित भारत मोदी की गारंटी" संकल्प पत्र सुझाव अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की।

भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से बिस्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अभियान के संदर्भ में विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान जमशेदपुर महानगर जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा व अन्य मौजूद रहे। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता जनता से संवाद स्थापित कर 1 करोड़ से अधिक सुझाव पत्र जुटाएंगे और इन सुझावों को पार्टी अपने संकल्प पत्र में शामिल करेगी।

अभियान के तहत जन कल्याण और विकास कार्यों को मोदी की गारंटी वाली रथों के माध्यम से अभियान के तहत सभी लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा। एलईडी वाहन के जरिये जनता से सुझाव मांगने के साथ-साथ लोगों को पार्टी से जोड़ने का भी काम करेगी

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने संकल्प पत्र सुझाव अभियान के तहत जमशेदपुर की जनता से आगामी लोकसभा चुनाव में संकल्प पत्र के लिए और विकसित भारत के लिए सुझाव देने का आह्वान किया। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि जनता का शासन जनता के सुझावों से ही प्रारंभ होता है। भाजपा घोषणा पत्र नहीं, बल्कि संकल्प पत्र के साथ लोगों के पास जाती है। इसी उद्देश्य से जनता से सुझाव प्राप्त करने का अभियान शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं झारखंड प्रदेश की ओर से पिछले दिनों अभियान को लांच किया गया। इसी के निमित्त जनता की आकांक्षाओं और विचारों को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने के लिए जमशेदपुर महानगर में अभियान का आगाज किया गया है। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि अभियान के जरिये भाजपा कार्यकर्ता विकसित भारत और पार्टी के संकल्प पत्र तैयार करने के लिए जनता के बीच जाकर उनके सुझाव को सुझाव पेटी के माध्यम से संकलित करेंगे।

सांसद विद्युत महतो ने कहा कि भाजपा सरकार जो संकल्प लेती है उसे पूरा भी करती है। 70 साल पहले एक देश- एक कानून बनाने का वादा किया गया था और जब भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाया गया। इसी तरह राम मंदिर का वादा भी हमने पूरा किया। श्री महतो ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को 5 किलोग्राम अनाज निःशुल्क भेंट किया जा रहा है तो 5 लाख रुपए तक के इलाज की व्यवस्था निःशुल्क की गई।

घरों तक बिजली पहुंचाई गई, उज्ज्वला योजना से धुँए से आजादी मिली, घरों में इज्जत घर बनवाए गए। अब शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से संकल्प पत्र के लिए सुझाव देने की अपील करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सशक्त नेतृत्व लोगों के सपनों को पूरा करने की गारंटी है।

वहीं, प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में वृहद कार्यक्रम के जरिये जनता के सुझावों को एकत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही, कोहोर्ट मिलन एवं संवाद कर उद्योगपति, स्टार्टअप्स के फाउंडर, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, राष्ट्रीय खिलाड़ियों, चिकित्सकों, सामाजिक संगठन, अधिवक्ताओं के संग पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नेतागण संवाद करेंगे एवं विकसित भारत बनाने के लिए उनसे उनके सुझाव लेंगे। सुधांशु ओझा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जिसने विकसित भारत की परिकल्पना की है और इसे पूरा करने का वादा भी किया है। देश की आजादी का यह अमृत काल चल रहा है और यह भारत के इतिहास का वह कालखंड है जब देश विकास के क्षेत्र में एक लंबी छलांग लगाने जा रहा है।

सुधांशु ओझा ने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि लोगों की आकांक्षाएं पार्टी तक पहुंचें और सरकार अगले 5 वर्षों में लोगों की उन आकांक्षाओं को पूरा करेगी। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए भाजपा कार्यकर्ता सुझाव पेटी लेकर घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे एवं इसके अतिरिक्त 9090902024 पर मिस कॉल व नमो एप्प के माध्यम से जनता के सुझावों को एकत्रित करेंगे। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने लोगों से सुझाव देने का आह्वान करते हुए कहा कि आज अधिकार के साथ कर्तव्य का वहन करना भी जरूरी है।

आज देश के पास करिश्माई नेतृत्व है इसलिए केवल विकसित भारत बनने में गवाह नहीं बल्कि भागीदार की भूमिका निभानी होगी। बताया कि सुझावों को 15 मार्च तक एकत्रित कर भाजपा झारखंड प्रदेश को भेजी जाएगी।

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के विधायक निधि से 6 करोड़ 21 लाख 63 हजार 120 रुपए का विधिवत शिलान्यास किया गया


Image 2Image 3Image 4Image 5

जमशेदपुर पश्चिम विधायक सह सूबे के स्वास्थ्य मंत्री माननीय बन्ना गुप्ता ने विधायक निधी के कुल 129 योजनाओं (कुल प्राक्कलित राशि 6 करोड़ 21 लाख 63 हजार 120 रुपए) का विधिवत शिलान्यास कर क्षेत्र में विकास कार्य धरातल पर उतारने हेतु सौगात दिया.

विदित हो मानगो नगर निगम अन्तर्गत 82 योजनाएं (3 करोड़ 45लाख 28 हजार 670 रुपए) एवं जमशेदपुर अक्षेस अन्तर्गत 47 योजनाएं (2 करोड़ 76 लाख 34हजार 450 रुपए) कुल योजनाओं का शिलान्यास किए.शिलान्यास के उपरांत अपने संबोधन में माननीय स्वास्थ्थ मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा क्षेत्र को समस्या विहीन करना पहली प्राथमिकता है उसी कड़ी में आज का ये शिलान्यास कार्यक्रम है! 

क्षेत्र के जनता ,माताओं -बहनों कि सहूलियतों और उनके ज्वलंत समस्यायों को ध्यान में रखते हुए क्रमवार समस्यायों का निदान किया जा रहा, इसके अतिरिक्त मानगो को जाम मुक्त बनाने हेतू फ्लाई ओवर बनाने का काम जल्द ही शुरू होगा! 

जमशेदपुर पश्चिम कि सड़कों पर यातायात का अतिरिक्त भार को देखते हुऐ सड़को का चौड़ीकरण का काम, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, ई कचड़ा संग्रह केंद्र ,क्षेत्र के साफ -सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा।

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के अयोध्या में 25 फरवरी को मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन

Image 2Image 3Image 4Image 5

जमशेदपुर से सटे पश्चिम बंगाल पुरुलिया के अयोध्या में 25 फरवरी को मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है जहा गांव में छुपी प्रतिभा को निखरने का प्रयास कौशल एजुकेशनल फाऊंडेशन के द्वारा किया जा रहा है ।वही इस मैराथन दौड़ में ग्रामीण क्षेत्र के 1000 से अधिक युवा भाग ले रहे हैं।

 कार्यक्रम को लेकर जमशेदपुर के चैम्बर भवन मैं कौशल एजुकेशनल फाउंडेशन के द्वारा संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया जहा इस संवाददाता सम्मेलन में संस्था के डायरेक्टर नरेश अग्रवाल व्यवसाय अशोक चौधरी, अशोक भलुटिया, अशोक गोयल सहित चैम्बर के कई अधिकारी मौजूद थे जहा मैराथन दौड़ के संबंध में जानकारी देते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि 25 फरवरी की अहले सुबह मैराथन दौड़ की शुरुआत की जाएगी जहा विभिन्न कैटेगरी में 5 10 और 21 किलोमीटर की मैराथन दौड़ में 1000 से अधिक ग्रामीण युवा भाग लेंगे ।

वही उद्घाटन में पश्चिम बंगाल के कई मंत्री एवं विधायक के अलावा पूरे देश के 15 से अधिक पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित लोग शामिल हो रहे हैं जहा इस दौड़ के माध्यम से गांव में छुपी प्रतिभा को निखर कर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास कौशल एजुकेशनल फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा है वही इस दौरान छोटे बच्चों के लिए फन दौड़ आयोजित की जा रही है जहा बेहतर प्रशिक्षण के लिए कुछ चुनिंदा बच्चों को चयनित किया जाएगा।

जमशेदपुर: नशा मुक्ति के बिना स्वस्थ समाज का निर्माण संभव नहीं– पुलिस उपाधीक्षक

*

Image 2Image 3Image 4Image 5

जमशेदपुर: नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस जनता समन्वय समिति के द्वारा आज भालूबासा चौक पर नशा मुक्ति अभियान का आगाज किया गया। सभा में जिले के वरीय पुलिस उपाधीक्षक भोला प्रसाद सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए आवश्यक है कि अपने बीच नशा मुक्त समाज का निर्माण किया जाए।

 अपने संबोधन में उन्होंने ने कहा कि आज नशा मुक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे हैं इस कार्यक्रम से लोगों में जागरूकता आयेगी ऐसा मेरा विश्वास हैं। और आने वाली पीढ़ियों के लिए ये सुनिश्चित हो पाएगा कि हम कैसे समाज में जीना चाहते हैं ।नशा आज समाज के लिए कोढ़ बनता जा रहा हैं । इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हमारे नौनिहाल बच्चे है!जो सबसे बड़ी चिंता का विषय हैं। आज समाज को जरूरत है कि इस संदर्भ में आगे बढ़कर संवाद करें। आज स्कूल जाने वाले बच्चे तक नशे का शिकार हो रहे हैं और हम ऐसी स्थिति में मुक दर्शक बनकर नहीं रह सकते।

 भालूबासा चौक पर आयोजित इस महती सभा में नागरिक पुलिस समन्वय के तहत नागरिक सुरक्षा समिति के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव पूजन सिंह ने की। जिसमें में प्रशासन की तरफ से वरीय पुलिस उपाधीक्षक भोला प्रसाद सिंह के अतिरिक्त सीताराम डेरा थाना प्रभारी श्री अंजनी कुमार तिवारी के साथ ही नगर के कई वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित थे।

 जहां जंबो अखाड़ा के अध्यक्ष श्री बंटी सिंह ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर अपनी टीम के साथ सभी का अभिनंदन किया। सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक डी डी त्रिपाठी ने कहा कि आज युवा पीढ़ी नशा के चुंगल में है जो हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि हम अपने भविष्य को किस तरह देखना चाहते हैं ।

अवैध मादक द्रव्यों की बिक्री और सेवन ने इस शहर को उड़ते पंजाब की श्रेणी में ला खड़ा किया है ।जो समाज में बढ़ते अपराध और आत्महत्या जैसे चुनौतियों के कारक बन रहें है। हमें मिलकर संघर्ष करना होगा।

 उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय संबोधन में शिवपूजन सिंह ने कहा कि हम आज उसे मोड पर खड़े हैं जहां निर्णय में एक चुक पूरे समाज को बर्बाद कर देगा और हम हाथ मलने के सिवा कुछ नहीं कर पायेंगे।आज की ये सच्चाई है कि जो बच्चे आज राष्ट्र के भविष्य हैं वही नशा के चूंगल में फंसते चले जा रहे है तो वैसे में उस देश का भविष्य क्या होगा।

जमशेदपुर: नशा मुक्ति के बिना स्वस्थ समाज का निर्माण संभव नहीं– पुलिस उपाधीक्षक


Image 2Image 3Image 4Image 5

जमशेदपुर: नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस जनता समन्वय समिति के द्वारा आज भालूबासा चौक पर नशा मुक्ति अभियान का आगाज किया गया। सभा में जिले के वरीय पुलिस उपाधीक्षक भोला प्रसाद सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए आवश्यक है कि अपने बीच नशा मुक्त समाज का निर्माण किया जाए।

 अपने संबोधन में उन्होंने ने कहा कि आज नशा मुक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे हैं इस कार्यक्रम से लोगों में जागरूकता आयेगी ऐसा मेरा विश्वास हैं। और आने वाली पीढ़ियों के लिए ये सुनिश्चित हो पाएगा कि हम कैसे समाज में जीना चाहते हैं ।नशा आज समाज के लिए कोढ़ बनता जा रहा हैं । इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हमारे नौनिहाल बच्चे है!जो सबसे बड़ी चिंता का विषय हैं। आज समाज को जरूरत है कि इस संदर्भ में आगे बढ़कर संवाद करें। आज स्कूल जाने वाले बच्चे तक नशे का शिकार हो रहे हैं और हम ऐसी स्थिति में मुक दर्शक बनकर नहीं रह सकते।

 भालूबासा चौक पर आयोजित इस महती सभा में नागरिक पुलिस समन्वय के तहत नागरिक सुरक्षा समिति के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव पूजन सिंह ने की। जिसमें में प्रशासन की तरफ से वरीय पुलिस उपाधीक्षक भोला प्रसाद सिंह के अतिरिक्त सीताराम डेरा थाना प्रभारी श्री अंजनी कुमार तिवारी के साथ ही नगर के कई वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित थे।

 जहां जंबो अखाड़ा के अध्यक्ष श्री बंटी सिंह ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर अपनी टीम के साथ सभी का अभिनंदन किया। सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक डी डी त्रिपाठी ने कहा कि आज युवा पीढ़ी नशा के चुंगल में है जो हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि हम अपने भविष्य को किस तरह देखना चाहते हैं ।

अवैध मादक द्रव्यों की बिक्री और सेवन ने इस शहर को उड़ते पंजाब की श्रेणी में ला खड़ा किया है ।जो समाज में बढ़ते अपराध और आत्महत्या जैसे चुनौतियों के कारक बन रहें है। हमें मिलकर संघर्ष करना होगा।

 उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय संबोधन में शिवपूजन सिंह ने कहा कि हम आज उसे मोड पर खड़े हैं जहां निर्णय में एक चुक पूरे समाज को बर्बाद कर देगा और हम हाथ मलने के सिवा कुछ नहीं कर पायेंगे।आज की ये सच्चाई है कि जो बच्चे आज राष्ट्र के भविष्य हैं वही नशा के चूंगल में फंसते चले जा रहे है तो वैसे में उस देश का भविष्य क्या होगा।

पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा -चम्पई सोरेन की सरकार राज्य के वित्त व्यवस्था पर स्वेत पत्र करे जारी


Image 2Image 3Image 4Image 5

(झारखंड डेस्क)

 जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन व उनकी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये है। उन्होंने चम्पाई सोरेन से मांग करते हुए कहा कि सरकार राज्य की वित्त व्यवस्था पर एक श्वेत-पत्र जारी करे।

जब हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने तो उसके पूर्व की सरकार की वित्तीय स्थिति के बारे में उन्होंने एक श्वेत-पत्र जारी किया था। राज्य सरकार के मुख्यमंत्री के नाते चम्पाई सोरेन को भी एक श्वेत-पत्र जारी कर वित्तीय स्थिति पर प्रकाश डालना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चम्पाई सोरेन की पार्ट-2 सरकार की आगामी 23 फरवरी से शुरू होने वाली बजट सत्र अप्रत्याशित रूप से छोटा है। वर्ष 2020 में बजट सत्र में 18 कार्य दिवस, 2021 में 16 कार्य दिवस, 2022 में 17 कार्य दिवस और 2023 में भी 17 कार्य दिवस बजट सत्र में थे, परंतु 2024 के बजट सत्र मात्र 7 दिनों का है जिसका कोई मतलब नहीं है।

कम अवधि का बजट सत्र बुलाने का एक बड़ा कारण यही हो सकता है कि अभी तक सरकार पुराने बजट की योजनाओं पर मुश्किल से 55-60 प्रतिशत खर्च कर सकी है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में मात्र एक माह शेष है। शेख राशि खर्च करने के लिए पार्ट-2 सरकार के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं है।

सरयू राय ने कहा कि बजट सत्र छोटा करने का एक कारण यह भी हो सकता है कि चम्पाई सोरेन की सरकार मंत्री परिषद के विस्तार के बाद अस्थिर है। बजट सत्र का प्रत्येक दिन बजट की वित्तीय मांगों पर मतदान होता है।

वित्तीय मामलों के मतदान में सरकार जरूरी संख्या नहीं जुटा पाएगी तो मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना पड़ता है। इससे बचने के लिए सरकार ने बजट सत्र छोटा किया होगा। इस सरकार को बीते चार वर्षों का लेखा-जोखा सदन में प्रस्तुत करना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के द्वारा संसदीय चुनावी कार्यालय का किया गया उद्घाटन


Image 2Image 3Image 4Image 5

जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी जहा एक तरफ मिशन 24 की तैयारी में जुटी है वही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के द्वारा संसदीय चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कर मिशन 24 का शंखनाद किया गया ।

कार्यालय में उद्घाटन से पहले पूरे विधि विधान के साथ पूजा पाठ किया गया जहा प्रदेश अध्यक्ष ने फीता काटकर कार्यालय की शुरुआत की है वही दीप प्रज्वलित कर कार्यालय का भ्रमण किया जहा पार्टी के सांसद विद्युत वरण महतो जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे वही चुनावी माहौल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

जहा मीडिया से बात करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज पूरे राज्य में 14 लोकसभा सीट के लिए कार्यालय का उद्घाटन किया जा रहा है जहा हम झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीट पर अपनी जीत का दावा कर रहे हैं वही गठबंधन दल से भी वार्ता कर जल्द उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।

 वही एक सवाल के जवाब में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्तमान समय में राज्य में पार्ट 2 चंपई सोरेन की सरकार चल रही है अगर हेमंत सोरेन के नक्शे कदम पर चलती है तो वह दिन दूर नहीं के वर्तमान मुख्यमंत्री को भी केंद्रीय एजेंसी का सामना करना पड़ेगा