नाटो देशों को पुतिन की धमकी, यूक्रेन को सैन्य सहायता देने पर परमाणु युद्ध की चेतावनी
#ussiapresidentvladimirputinopenchallengetothewest

रूस-यूक्रेन युद्ध को दो साल पूरे हो चुके हैं। यूक्रेन के कुछ हिस्सों पर रूस ने अपना कब्जा भी जमा लिया है। हालांकि, अभी युद्ध रुका नहीं है और यूक्रेन की तरफ से आक्रमकता कम नहीं की गई है। इसी वजह से माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी ये युद्ध भीषण रूप लेता दिख सकता है। इसी कड़ी में अब रूसी राष्ट्रपति ने बड़ा बयान दिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने गुरुवार को पश्चिमी देशों को खुली चुनौती दी, पुतिन अमेरिका पर गरजे तो यूरोप को भी नहीं बख्शा। अपने भाषण में पुतिन ने नाटो की भी जमकर क्लास लगाई। पुतिन ने राष्ट्र के नाम संबोधन में नाटो देशों को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने यूक्रेन में सेना भेजी तो उन्हें परमाणु संघर्ष का सामना करना होगा।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चुनाव से कुछ दिन पहले देश के नाम संबोधन दिया। 2 घंटे से ज्यादा समय चले इस भाषण में उन्होंने कहा- रूस के बिना विश्व में शांति संभव नहीं है। पश्चिमी देश रूस और यूक्रेन दोनों को बर्बाद करना चाहते हैं। हमारे अंदरूनी मामलों में कोई दखल नहीं दे सकता।पुतिन ने कहा यूक्रेन में हो रहे स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन में हमें जनता का समर्थन मिला। उन्होंने जंग लड़ रहे सैनिकों को हीरो बताया। उन्होंने कहा- सैनिकों को पूरे देश का समर्थन मिल है। पुतिन जंग में मारे गए सैनिकों के लिए एक पल के लिए मौन हुए।
इसके बाद उन्होंने कहा- रूस अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ रहा है। अमेरिका देश में फूट डालने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम के देश रूस के साथ वही करने का इरादा रखते हैं जो उन्होंने यूक्रेन और अन्य देशों के साथ किया। वह हमें एक अधमरे और हारे हुए राज्य में बदलना चाहते हैं, जो कभी नहीं होगा। पुतिन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर रूसी संघ में पश्चिमी देशों का हस्तक्षेप जारी रहा, तो वो हाल करेंगे जो पिछले युगों से कहीं अधिक दुखद होंगा। ऐसे प्रयास न रुके तो रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने में नहीं हिचकेगा।
यूरोप पर रूस के हमले के दावों को किया खारिज
पुतिन ने अमेरिका के उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि रूस यूरोप पर हमला कर सकता है। पुतिन ने कहा कि अमेरिका देशों को संघर्ष के लिए उकसाता है, यूक्रेन, मिडिल ईस्ट और अन्य क्षेत्रों में उसने ही संघर्ष को बढ़ावा दिया और झूठ बोलकर वह इसे छिपाता है। जिस तरह से रूस द्वारा यूरोप पर हमले की बात कही जा रही है वह साफ बकवास है, पुतिन ने कहा कि अमेरिका ने एक और झूठ बोला था, इसमें कहा गया था कि रूस ने अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात किए हैं, अमेरिका ये इसलिए कर रहा है ताकि रूस उससे बातचीत करें, हम हमेशा बातचीत अपनी शर्तों पर करते हैं, हम अगर वाशिंगटन से बातचीत के लिए तैयार भी होंगे तो सिर्फ इस शर्त पर जब उसमें रूस का भला हो।
रूस कब कर सकता है परमाणु हथियारों का इस्तेमाल?
पुतिन के परमाणु युद्ध की चेतावनी के पहले फाइनेंशियल टाइम्स ने लीक दस्तावेजों के माध्यम से एक हैरान कर देने वाली रिपोर्ट दुनिया के सामने रखी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आखिर किस स्थिति में रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। इसमें कई वजहें हो सकती हैं। लीक हुई फाइलें 2008 से 2014 के बीच की बताई जा रही हैं। इसके मुताबिक रूस परमाणु हथियारों का कब और किस स्थिति में इस्तेमाल करेगा, उसने पहले से ही अपना मंसूबा तैयार कर रखा है। लीक हुए फाइलों के अनुसार रूस जिन परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने वाला है उससे पूरे शहर बर्बाद नहीं होंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि रूसी सेना कितनी बर्बादी के बाद अपने परमाणु हथियारों से हमलों को अंजाम देगा।
रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर रूस के 20 फीसदी रणनीतिक बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियां तबाह हो जाती हैं तो वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना शुरू कर देगा.
Mar 01 2024, 10:23
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
62.4k