गया में पूर्व सहकारिता मंत्री डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने भाजपा पर किया जमकर कटाक्ष : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताये अभिभावक
गया। बिहार के गया में पूर्व सहकारिता मंत्री सह बेलागंज विधायक डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने 24 फरवरी को गया के गांधी मैदान में जन विश्वास यात्रा में तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर बैठक की गई।
इस दौरान मीडिया ने आरजेडी का खाता नहीं खुलने का सवाल किया तो पूर्व सहकारिता मंत्री डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अभिभावक बताया तो वहीं भाजपा पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जब आरजेडी का खाता नहीं खुलेगा तो भाजपा गठबंधन करने के लिए क्यों इधर से उधर चल रही है।
रात-दिन विधायक को तोड़ने और जोड़ने में चल रही है। मैं चुनौती देता हूं कि जिसको भी अगर अकेले लड़ने के लिए दम-खम है तो आ जाय ना, औकात समझ में आ जाएगी। जांच होने के सवाल पर डॉ0 सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि अगर जांच हो तो पूरी कैबिनेट की जांच होनी चाहिए।
पूरे कैबिनेट में सभी मंत्री का जांच होना चाहिए। अगर मैं स्वयं भी घोटाला किये होंगे तो मेरा भी जांच होनी चाहिए। जो किसान विरोधी है उसको इस बार चुनाव के मैदान में ज्ञान हो जाएगा। नीतीश कुमार हमारे अभिभावक हैं और अभिभावक रहेंगे। लेकिन जो गलती करेगा उसको पेरिसमेंट मिलेगा।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।

गया। बिहार के गया में पूर्व सहकारिता मंत्री सह बेलागंज विधायक डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने 24 फरवरी को गया के गांधी मैदान में जन विश्वास यात्रा में तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर बैठक की गई।



गया : बिहार के गया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां भारी मात्रा में नकली नोट के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति के पास से नकली नोट छापने का उपकरण भी बरामद हुआ है। बताया जाता है कि 6 महीने से नकली नोट छापने का काम चल रहा था।

गया। गया जिले के जाने-माने समाज सेवी व वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ शिवबचन सिंह की निधन पर लोजपा नेत्री ने शोक संवेदना प्रकट की.
Feb 19 2024, 19:18
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
23.5k