पोषण सखी संघ की बैठक में नौकरी वापसी की मांग पर संघर्ष तेज करने का संकल्प
Image 2Image 3

झुमरीतिलैया - आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण सखी को पुन: बहाल करने की मांग को लेकर संघर्ष तेज करने का संकल्प सोमवार को ब्लॉक परिसर में बुद्धा पार्क के समीप पोषण सखी संघ की बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता संघ की जिलाध्यक्ष गायत्री पासवान ने किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अन्य जिलों की पोषण सखियों के साथ आंदोलन किया जायेगा. साथ ही आगे की रणनीति बनाने को लेकर 4 मार्च को जिला स्तरीय बैठक करने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि पिछले दिनों कुपोषण मिटाओ अभियान के तहत झारखंड के छह जिलों चतरा, धनबाद, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह और कोडरमा के आंगनबाड़ी केंद्रों मे 10388 पोषण सखी कार्यरत थी. जिन्हें केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा दिया जाने वाला केन्द्रीय फंड बंद कर दिए जाने के कारण एक झटके में दो वर्ष पूर्व झारखंड सरकार ने इन्हें काम से हटा दिया। नौकरी वापसी के लिए पोषण सखी लगातार गुहार लगा सड़क से न्यायालय तक संघर्ष कर रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अपनी रोजगार वापसी के लिए दर दर भटक रही है। आज जब केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण लोगों को कमरतोड़ महंगाई से जीना मुश्किल हो गया है, रोजगार के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं. ऐसे में चम्पई सोरेन सरकार को इन हजारों पोषण सखी की तकलीफ को समझना चाहिए और इनकी पुन: बहाली पर विचार किया जाना चाहिए. अगर सरकार ने इन पोषण सखियों की पुनः बहाली नहीं किया तो आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में खामियाजा भुगतना पड़ेगा. बैठक में पोषण सखी संघ की जिलाध्यक्ष गायत्री पासवान, सचिव जरीना खातुन, रेखा कुमारी, कुमारी प्रतीमा, प्रियंका देवी, बेबी कुमारी, सरिता कुमारी, प्रीति कुमारी, शिल्पी देवी, सिमरन देवी, आदि मौजूद थी.
टोटो चालकों की की एक बैठक 
Image 2Image 3

कोडरमा

 झुमरी तिलैया वैशाली प्रेस के बगल आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय में टोटो संघ की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भोला यादव, संचालन नौशाद आलम ने किया। जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी दामोदर यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। जहां टोटो चालकों द्वारा चर्चा की गई नगर परिषद कार्यालय के नाम पर झुमरी तिलैया शहर में नगर परिषद कार्यालय का रसीद देकर 1 दिन में एक टोटो चालक से पांच जगह रकम वसूल की जाती है । चालकों ने बताया की समय पर हम लोग किस्त का पैसा भी नहीं दे पा रहे हैं दूसरी ओर कुछ टोटो चालक भाड़ा पर टोटो चलाते हैं हम लोगों की स्थिति दयनीय और चिंतनीय है। चालकों द्वारा पैसा नहीं दिए जाने पर गाड़ी की चाबियां छीन ली जाती है और मारपीट करने की धमकियां दी जाती है। ऐसे में नगर परिषद कार्यालय घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। नियमावली के अनुसार टोटो चालकों को एक दिन में कितना रकम दिया जाना है उसकी सार्वजनिक घोषणा किया जाना जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि अगर समय रहते सार्वजनिक घोषणा निक नहीं की गई तो आने वाले 3 मार्च को टोटो चालकों द्वारा आम आदमी पार्टी के बैनर तले आक्रोश रैली धरना प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। लोगों ने तय किया इस बीच नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी एवं कोडरमा उपायुक्त से मिलकर अपनी बात को रखा जाएगा। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कहा भ्रष्टाचार को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने बताया की कार्यपालक पदाधिकारी सार्वजनिक घोषणा नहीं कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं इसके लिए संघर्ष ही एक रास्ता है।

कोडरमा में बनी वेब सीरीज पिशाचिनी का पहला एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म के अलावा फेसबुक और यूट्यूब पर रिलीज
Image 2Image 3

कोडरमा
माइका फील्ड एंटरटेनमेंट के बैनर तले कोडरमा में बनी वेब सीरीज पिशाचिनी का पहला एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म के अलावा फेसबुक और यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। भूत- प्रेत, डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास के खिलाफ बनी इस वेब सीरीज का पहला एपिसोड तकरीबन 15 मिनट का है, जिसकी शूटिंग कोडरमा की तिलैया डैम, जवाहर घाटी, वृंदाहा फॉल, कोडरमा घाटी के अलावे जंगली और पर्यटन क्षेत्र में की गई है। इसमें न सिर्फ कोडरमा के पर्यटन स्थलों को बेहतरीन ढंग से फिल्माया गया है, बल्कि स्थानीय कलाकारों को अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। वेब सीरीज के निर्माता निर्देशक से लेकर तमाम अभिनेता और अभिनेत्री स्थानीय है। फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ इसकी एडिटिंग भी स्थानीय स्टूडियो में ही की गई है। फिल्म के निर्देशक विश्वमोहन विराग ने बताया कि वेब सीरीज के जरिए अंधविश्वास के खिलाफ एक बेहतर संदेश देने का प्रयास किया गया है। फिल्म के निर्माता दिलीप यादव ने बताया कि दर्शकों की डिमांड पर वेब सीरीज के और भी एपिसोड रिलीज किए जाएंगे।
पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मसीन के साथ एक गिरफ्तार
Image 2Image 3
कोडरमा
भ्रूण हत्या के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है । अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह ने झुमरी तिलैया नगर परिषद अंतर्गत बिशुनपुर रोड में छापेमारी किया गया। छापेमारी में सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, सीओ कोडरमा कमल किशोर, डॉ मनोज कुमार की उपस्थिति में पवन कुमार यादव का बिशुनपुर रोड स्थित आवास पर छापा मारा गया । छापेमारी के दौरान आवास से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, डेबिट कार्ड, विभिन्न बैंकों के पासबुक व चेक व मोबाइल जब्त किया गया। इसके साथ ही पवन कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है।
जेल अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन जेल में बंदियों को दी गई कानून की जानकारी
Image 2Image 3

कोडरमा
जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वाधान में रविवार को मंडल कारा कोडरमा में विधिक जागरूकता शिविर सह लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवांगी प्रिया जेएम फर्स्ट क्लास उपस्थित थी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि पैसे के अभाव में कोई भी बंदी न्याय से वंचित नहीं रह सकता है। उन्होंने कहा कि गरीबों असहायों की मदद के लिए डालसा हमेंशा ततपर है। एलएडीसी अरुण कुमार ओझा ने कहा कि आप सभी अपने आचरण और व्यवहार में सुधार करें। यहां से निकलने के उपरांत सामान्य नागरिक जीवन जीने का प्रयास करें। अपनी गलतियों से सबक लेकर आगे गलती न करने का प्रण ले। बंधिया की ओर से बाद निष्पादन के निमित्त एक भी आवेदन नहीं आने के कारण, मौके पर एक भी मामले का निष्पादन नहीं हो सका। वही शिविर में उपस्थित बंदियों को उनके केस से संबंधित जानकारी दी गई । जीस बंदी का केस पैरवी हेतु कोई भी अधिवक्ता नहीं थे , वैसे बंदियों को बंदी आवेदन भेजने को कहा गया। वैसे बंदी जिन्हें न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई है और वह अपना अपील उच्च न्यायलय में दाखिल करने में असमर्थ है या नहीं कर सका है । पहचान की गई। मौके पर डिप्टी एलएडीसी राजेंद्र मंडल जेलर अभिषेक कुमार, एलएडीसी अरुण कुमार ओझा, एलएडीसी ललन चौधरी, नयालयकर्मी संतोष कुमार सिंह, राजीव कुमार आदि उपस्थित थे।
दुष्कर्म कर हत्या करने के आरोपी को कठोर आजीवन कारावास
Image 2Image 3

मात्र 4 माह कार्य दिवस में त्वरित सुनवाई करते हुए सुनाई गई सजा

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दितीय अजय कुमार सिंह की आदालत ने सुनाई सजा

20000 र जुर्माना भी लगाया जुर्माना की राशि

नहीं देने पर 1 वर्ष अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी

लगभग 18 वर्ष तक आरोपी फरार रहा था पुलिस उसे 28 जुलाई 2023 को गुजरात से गिरफ्तार कर लाई थी


कोडरमा
यूव़ती से दुष्कर्म कर हत्या किए जाने के एक मामले की मात्र 4 माह कार्य दिवस में त्वरित सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अजय कुमार सिंह की अदालत ने शनिवार को आरोपी मुकेश कुमार 39 वर्ष, पिता -रक्षा सिंह, शिवपुर, सतगावा जिला- कोडरमा निवासी को 302 आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही ₹20000 जुर्माना लगाया। जुर्माना की राशि नहीं देने पर 1 वर्ष अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। वहीं अदालत में 376 आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई एवं ₹20000 जुर्माना लगाया जुर्माना की राशि नहीं देने पर 1 वर्ष अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। वहीं न्यायालय ने 449 आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए 5 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई एवं ₹10000 जुर्माना लगाया । जुर्माना की राशि नहीं देने पर 6 माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। सभी सजाऐ साथ-साथ चलेंगी। मामला वर्ष 2005 का है । इसे लेकर सतगावा थाना कांड संख्या 10/ 2005 एवं ST- 93/2007 दर्ज किया गया था। अभियोजन का संचालक लोक अभियोजक पीपी श्रीमती एंजेलिना वारला ने किया। इस दौरान सभी 8 गवाहों का परीक्षण कराया गया । लोक अभियोजक पीपी एंजेलिना वारला ने कार्रवाई के दौरान अपराध की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय से अभियुक्त को अधिक से अधिक सजा देने का आग्रह किया। वहीं बचाव पक्ष की ओर से एल ए डीसी डिप्टी चीफ किरन कुमारी ने दलीलें पेश करते हुए बचाव किया। अदालत ने सभी गवाहों और साक्षयो का अवलोकन करने के उपरांत अभियुक्त को दोषी पाते हुए सजा मुकर्रर की और जुर्माना लगाया। बताते चले कि न्यायालय ने 15 फरवरी को आरोपी को दोषी उठहराया था। इसे लेकर करिता देवी ने सतगावा थाना में मामला दर्ज कराया था थाना को दिया आवेदन में कहा था कि 4 मार्च 2005 को रात्रि में अपने कमरे में सोई थी । करीब 4:30 बजे सुबह में बचाओ बचाओ की आवाज पर नींद खुली और आवाज की ओर दौड़ कर ग ई तो देखा कि एक युवक उसके ननद के कमरे से निकल रहा है । उसे वह पीछे से पकडने का प्रयास की। चेहरा देखा तो बगल का मुकेश कुमार पिता रक्षा सिंह था । उसने मुझे धक्का देकर छत की ओर भागा और छत पर से भाग गया। उसके बाद वह ननद के कमरे में गई तो उसे जमीन पर चित मृत पाया। सलवार का नारा खुला हुआ था । उन्होंने पड़ोसी मुकेश कुमार पर ही दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया था।
दलित शोषण मुक्ति मंच का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिलकर सौंपा ज्ञापन खरखार मामले में दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग
Image 2Image 3

कोडरमा
दलित शोषण मुक्ति मंच का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पुलिस अधीक्षक कोडरमा से मिलकर खरखार में हुए दलितों के ऊपर अत्याचार मामले में बाकी अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. प्रमुख मांगों में अभियुक्तों के द्वारा पीड़ित दलित परिवार के ऊपर किए गए झूठा मुकदमा वापस लेने, अभियुक्तों के ऊपर से हटाए गए धारा को फिर से लगाने, पिड़ीता सुनीता देवी को मुआवजा देने, पिड़ीत परिवार को सुरक्षा देने सहित अन्य मांगें शामिल है. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिहं ने त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया और तुरंत नवलशाही थाना प्रभारी को फोन कर अभियुक्तों को अभिलम्ब गिरफ्तारी करने को कहा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे दलित शोषण मुक्ति मंच के जिलाध्यक्ष दिनेश रविदास ने कहा कि जिला पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के कारण घटना के डेढ़ महीने बीत जाने के बावजूद दलितों पर हमला करने वाले सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जल्द ही मुख्य अभियुक्त सहित बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगें. प्रतिनिधिमंडल में दलित शोषित मुक्ति मंच के अध्यक्ष दिनेश रविदास, पासवान जनकल्याण समिति के जिलाध्यक्ष बाला लखेंदर पासवान, राजकुमार पासवान, सीटू के राज्य सचिव सदस्य संजय पासवान, समाजसेवी डा कैलाश प्रसाद, बामसेफ के राजकुमार पासवान, राजू पासवान एवं दीपन पासवान शामिल थे. ।
बाल अधिकारों से सम्बंधित कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन
Image 2Image 3
कोडरमा
जिले के डोमचांच प्रखण्ड के ग्राम गरायडीह पंचायत लरियाडीह में जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फॉउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बाल अधिकारों से संबंधित कानूनों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शामिल लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार रंजीत कुमार ने बताया की बाल अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए अनेक कानून बनाएं गए हैं। जिसे आप सभी तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है l बच्चों के लिए बेहतर वातावरण निर्माण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार हर समय उपलब्ध है आप सभी को जब कभी भी बच्चों से संबंधित क़ानूनी सहायता की जरूरत महसूस हो आप लोग बेझिझक जिला विधिक सेवा प्राधिकार से सम्पर्क करें। आगे भी ऐसे कानूनी जागरूकता कार्यक्रम नियमित अंतराल मे, DLSA, जिला प्रशासन एवं KSCF चलाती रहेगी। प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को लोक अदालत मे आकर अपनी समास्यों का निवारण कर सकते है। DLSA के अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा ने कहा की बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित कराने, बाल विवाह, बाल मजदूरी जैसी सामाजिक कुरीतियों को जड़ से खत्म करने हेतु मिशन वात्सल्य के तहत ग्राम पंचायत मे संगठन के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। बाल पंचायत की मुखिया संतोषी कुमारी ने कहा कि बाल विवाह एक कानूनी अपराध है, जिसमें शामिल पंडित, मौलवी, पादरी, नाई, साउंड व टेंट वाले एवं बाल विवाह में शामिल सभी लोगों को जुर्माना एवं सजा हो सकती है। बाल विवाह को लोगों में जागरूकता लाकर एवं इससे जुड़े कानूनों का पालन करवाकर ही समाप्त किया जा सकता है। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के परियोजना अधिकारी दीपक राणा ने पोकसो, बाल विवाह, बाल मजदूरी, आदि कानूनों के बारे मे विस्तार से बताया साथ ही KSCF के द्वारा जिले भर मे बच्चों के अधिकारों को सुनिश्चित कराने के लिए किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया l कानूनी जागरूकता शिविर का संचालक KSCF सहायक परियोजना अधिकारी चंदन कुमार ने कियाl बाल अधिकारों से संबंधित कानूनी जागरूकता शिविर में DLSA से रंजीत कुमार,अरुण कुमार ओझा, वार्ड सदस्य गजमतिया देवी (गरायडीह), रिंकी देवी (खरीडीह), सरिता देवी, बबिता देवी, सलाहकार समिति से शंकर यादव, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाॅउंडेशन से दीपक राणा, चंदन कुमार, अनिल कुमार, दशरथ कुमार, ज्योती कुमारी, सुमन देवी व बाल मित्र ग्राम गरायडीह, बेहराडीह, खैरीडीह, कुकरिया थमाई, झरीटांड, बसधरवा, रतिथमाई, बदडीहा के पंचयात प्रतिनिधि, ग्रामीण व बच्चे शामिल थे।
टीकाकरण सत्र आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण
Image 2Image 3

कोडरमा
नियमित टीकाकरण एवं मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम को लेकर जिला आरसीएच पदाधिकारी डाॅ. कुलदीप कुमार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जयनगर अंतर्गत टीकाकरण सत्र आंगनबाड़ी केन्द्र कन्द्रपडीह, खेशकरी, मस्जिद मुहल्ला का निरीक्षण किया गया। वहीं उन्होंने उपस्थित एएनएम, सहिया तथा सेविका को नियमित टीकाकरण की स्थिति में सुधार लाने, सभी लाभार्थियों तक सेवाओं की पहुंच तथा स्वास्थ्य सेवाओं को गुणवत्ता परक बनाए रखने से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं को लेकर निदेशित किया। वहीं उन्होंने टीकाकरण सत्र स्थल पर ए0एन0एम0 द्वारा मैत्री शिशु स्वास्थ्य रजिस्टर में उपलब्ध कराए गए ट्रैकिंग प्रपत्र में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की समस्त सूचनाओं भरने, टीकाकरण सत्र में समस्त सेवाएं देने के उपरांत वर्क प्लान सेट में सेवाओं को अद्यतन करने हेतु निर्देश दिया एवं वैक्सीन तथा लॉजिस्टिक्स उपलब्ध कराई गई है या नहीं उसकी भी जानकारी प्राप्त किया। वहीं उन्होंने आंगनबाडी में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को बताया कि टीकाकरण के उपरांत लाभार्थी को कम से कम 30 मिनट तक सत्र स्थल पर रोक कर रखना आवश्यक है।
टीकाकरण सत्र आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण
Image 2Image 3

कोडरमा
नियमित टीकाकरण एवं मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम को लेकर जिला आरसीएच पदाधिकारी डाॅ. कुलदीप कुमार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जयनगर अंतर्गत टीकाकरण सत्र आंगनबाड़ी केन्द्र कन्द्रपडीह, खेशकरी, मस्जिद मुहल्ला का निरीक्षण किया गया। वहीं उन्होंने उपस्थित एएनएम, सहिया तथा सेविका को नियमित टीकाकरण की स्थिति में सुधार लाने, सभी लाभार्थियों तक सेवाओं की पहुंच तथा स्वास्थ्य सेवाओं को गुणवत्ता परक बनाए रखने से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं को लेकर निदेशित किया। वहीं उन्होंने टीकाकरण सत्र स्थल पर ए0एन0एम0 द्वारा मैत्री शिशु स्वास्थ्य रजिस्टर में उपलब्ध कराए गए ट्रैकिंग प्रपत्र में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की समस्त सूचनाओं भरने, टीकाकरण सत्र में समस्त सेवाएं देने के उपरांत वर्क प्लान सेट में सेवाओं को अद्यतन करने हेतु निर्देश दिया एवं वैक्सीन तथा लॉजिस्टिक्स उपलब्ध कराई गई है या नहीं उसकी भी जानकारी प्राप्त किया। वहीं उन्होंने आंगनबाडी में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को बताया कि टीकाकरण के उपरांत लाभार्थी को कम से कम 30 मिनट तक सत्र स्थल पर रोक कर रखना आवश्यक है।