तेज रफ्तार ई रिक्शा पलटा, 5 लोग घायल
कमलेश मेहरोत्रा
सीतापुर- लहरपुर-बिसवां मार्ग पर अराइज स्कूल के निकट एक तेज रफ्तार ई रिक्शा पलटा 5 लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को लहरपुर-बिसवां मार्ग पर तेज रफ्तार ई रिक्शा सामने खड़ी एक लड़की को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। ई रिक्शा में सवार श्रीकेशन पुत्र मंगू लाल 59 वर्ष निवासी कोन्सर थाना सकरन, नासरीन पत्नी जमील 30 वर्ष, जमील पुत्र इस्माइल 40 वर्ष निवासीगण मदनापुर थाना सकरन, पुतानी पत्नी पुत्ती लाल 50 वर्ष, राम वती पत्नी राम लोटन 55 वर्ष निवासीगण कुटी फरीदपुर घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहरपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां पर सभी का इलाज किया जा रहा है।














Feb 17 2024, 21:13
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.3k