माघ शुक्ल सप्तमी / अचला सप्तमी के दिन भगवान भास्कर जन्मोत्सव सह यज्ञ का आयोजन


Image 2Image 3Image 4Image 5

सरायकेला : कोल्हान के आदित्यपुर में प्रतिवर्ष की भांति मगब्राह्मण एसोसिएशन, सरायकेला- खरसावां की ओर से इस वर्ष भी माघ शुक्ल सप्तमी / अचला सप्तमी के दिन आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान में एक दिवसीय भगवान भास्कर जन्मोत्सव सह यज्ञ का आयोजन पूर्ण सौहार्द के साथ किया गया।

 इसे लेकर पूरा माहौल धार्मिक भक्तिमय बना रहा।

इस मौके पर सर्वप्रथम मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा निकालकर मंडप प्रवेश कराया गया, उसके बाद भगवान सूर्यदेव की विधिवत पूजा अर्चना, आए हुए श्रद्धालुओं द्वारा हवन एवं महाआरती की गई. महिलाओं एवं बच्चों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, सर्वविदित है कि सूर्यपूजा के प्रसाद में नमक वर्जित है। 

पूजा के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया

एवं प्रतिभागी विजेताओं के बीच पारितोषिक वितरण की गई। सूर्यपूजा के यजमान श्री मनोज कुमार मिश्र को आचार्य श्री धनंजय मिश्र के कर्णप्रिय मंत्रोच्चार द्वारा पूजन कराई गई।इस अवसर पर सेकडो महिलाए पुरुष उपस्थित थे।

देश के अन्नदाताओं द्वारा भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस उतरी सड़क पर , किया पैदल मार्च


Image 2Image 3Image 4Image 5

चाईबासा : देश के किसान संगठनों ने शुक्रवार को भारत बंद की घोषणा की है। किसानों का यह राष्ट्रव्यापी बंद कृषि उत्पादो पर न्यूनतम सर्मथन मूल्य की गारंटी, बेरोजगारी एवं केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ है। 

 जिला कांग्रेस कमिटी , प०सिंहभूम के तत्वाधान में कांग्रेसियों ने देश के अन्नदाताओं द्वारा भारत बंद के आहवान को सर्मथन किया तथा देश भर में आजीविका से जुड़े मुख्य मुद्दों के प्रति जागरूकता लाने हेतु एकजुटता प्रदर्शित किया ।कांग्रेसियों ने देश के अन्नदाताओं द्वारा भारत बंद के आहवान को सर्मथन करते हुए शुक्रवार सुबह को कांग्रेस , भवन, चाईबासा से शहर में सांकेतिक विरोध करते हुए पैदल मार्च किया ।

 पैदल मार्च के दौरान कांग्रेसियों ने किसानों के सम्मान में कांग्रेस है मैदान में , हर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है , जय जवान जय किसान , नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद , अर्जुन मुंडा मुर्दाबाद आदि नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया ।

कांग्रेसियों ने कहा कि जब पिछली बार किसान तीन काले कानूनों को लेकर धरना दे रहे थे, तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनसे माफी मांगते हुए कहा था कि मैं तीनों कानून वापस लेता हूँ । न्यूनतम समर्थन मूल्य की समस्या का समाधान निकालने के लिए जल्द ही एक कमिटी बनेगी। आज इन बातों को दो साल से ऊपर हो गए, कोई कमिटी नहीं बनाई गई। आज जब किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर फिर से धरना दे रहे है, तो उनपर रबर की गोलियां चलाई जा रही है, आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे है, रास्ते में कीलें बिछाई जा रही है। 

किसानों पर जो अत्याचार और अन्याय भाजपा एवं मोदी सरकार ने किया है, वो आजादी के बाद किसी भी सरकार ने नहीं किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों से झूठ बोलने, किसानों को आतंकवादी और विदेशी एजेंट कहे जाने के लिए भी मांफी मांगें।

पैदल मार्च में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ चंपिया , महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतिमा बारी , युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा , कांग्रेस जिला महासचिव राज कुमार रजक , त्रिशानु राय , बालेमा कुई , लियोनार्ड बोदरा , कैरा बिरुवा , प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा, सचिव जगदीश सुंडी , वरीय कांग्रेसी घनश्याम गागराई , प्रखंड अध्यक्ष सिकुर गोप , नगर अध्यक्ष रमेश ठाकुर , अमन महतो , महिला नेत्री सत्यशीला हेम्ब्रम , गीता पुरती , मालती कालुण्डिया , निर्मला , रीता पुरती , विजय सिंह तुबिद , जहाँगीर आलम , सुरसेन टोपनो , विक्रमादित्य सुंडी , बच्चन खान , बिघ्नो राज दास , राकेश सिंह , सुशील दास , ब्रज मोहन देवगम , जाम्बिरा आदि शामिल थे।

कोल्हान के गोइलकेरा स्थित जंगल में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोट से एक बुजुर्ग महिला की हुई मौत

Image 2Image 3Image 4Image 5

चाईबासा ,डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोइलकेरा थाना के मारादिरी के समीप जंगल के पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोट में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। धमाका इतना जोरदार था की आसपास के गांवों में रहने वाले ग्रामीण दहल गए। घटना की पुष्टि पश्चिमी सिंहभूम के एसपी ने की है।

दूसरी तरफ पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ भी चल रहा है।

जानकारी के अनुसार जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। नक्सलियों ने पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जंगल में आईईडी बम प्लांट किया था। जिसकी चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है।

जंगल में लकड़ी चुनने के लिए गई थी बुजुर्ग महिला

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला जंगल में लकड़ी चुनने के लिए गई थी। इसी क्रम में महिला आईईडी बम की चपेट में आ गई. एक जोरदार धमाका हुआ और घटनास्थल पर ही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. हालांकि शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

घटना के जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बल और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है। इधर, घटना के संबंध में पश्चिमी सिंहभूम के एसपी ने बताया कि नक्सलियों के द्वारा पूर्व में आईईडी बम प्लांट किया गया था जिसकी चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है।

वही सूचना है कि कोल्हान में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी चल रही है।

गोईलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा चाईबासा पुलिस को उड़ाने की साजिश का हुआ खुलासा,बिछाए गए विस्फोटक बरामद

Image 2Image 3Image 4Image 5

चाईबासा : कोल्हान के पश्चिमी सिंहभूम जिले के घोर नक्सल प्रभावित गोईलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा चाईबासा पुलिस को उड़ाने की साजिश के तहत आईईडी बम बिछा रखा था।

जिसकी सूचना चाईबासा पुलिस को मिलते उक्त क्षेत्र के जंगलों में सर्च अभियान चलाकर उक्त आईईडी बम को चाईबासा पुलिस नें खोज निकाला और नक्सलियों के मनुसंबों पर पानी फेर दी।इस सबंध में पुलिस कप्तान नें प्रेस रिलिज जारी कर बताया की गुप्त सूचना के आधार पर एक अभियान चलाया गया उसी अभियान के दौरान गुरूवार को गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम हाथीबुरू से लोवाबेड़ा के बीच में जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 02 (दो) I.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है।

संचालित अभियान के क्रम में टोन्टो थानान्तर्गत तुम्बाहका और प्रधानघाट के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में पुराना अस्थायी नक्सली कैम्प में लगभग 25 से 30 लोगो की रूकने की व्यवस्था थी, जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है। ज्ञात हो की प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 112 BN, 190 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 10 अगस्त से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है।

अभियान के दौरान आज गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम हाथीबुरू से लोवाबेड़ा के बीच में जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 02 (दो) I.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। संचालित अभियान के क्रम में टोन्टो थानान्तर्गत तुम्बाहका और प्रधानघाट के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में पुराना अस्थायी नक्सली कैम्प में लगभग 25 से 30 लोगो की रूकने की व्यवस्था थी, जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

ये हुई बरामद

1. 2 06 KG का 01 LED. 05 KG का 01 LED.

सोनार पातकुम में नवकुंज को लेकर 1101 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

Image 2Image 3Image 4Image 5

सरायकेला : ईचागढ़ प्रखंड के पातकुम में सोनार पातकुम पारगना सोलोआना नवकुंज कमेटी ईचागढ़ पातकुम द्वारा आयोजित 16 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक चलने वाले नव कुंज अखंड हरीनाम संकीर्तन महायज्ञ को लेकर गुरुवार को गंधदिवस के अवसर पर 1101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।

कलश यात्रा पातकुम नदी घाट से प्रारंभ होकर पातकुम राम मंदिर नव कुंज प्रांगण परिसर पहुंचा जहां पुरोहितों द्वारा विधिवत कलश की स्थापना की गई। कलश यात्रा के दौरान आगे आगे संकीर्तन मंडली चल रही थी। इस दौरान कलश लाने वाले माता बहनों के लिए कमेटी द्वारा प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर सोनार पातकुम पारगना सोलोआना नवकुंज कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।

विधायक ने किसानो के बीच किया पंप सेट का वितरण

सरायकेला : ईचागढ़ प्रखंड के चिपड़ी में गुरुवार को भूमि संरक्षण विभाग कि और सें 40 किसानो के बीच 90 प्रतिशत अनुदान पर पंप सेट का वितरण किया गया। किसानो के बीच पंप सेट का वितरण विधायक सविता महतो ने अपने हांथो सें किया। इस दौरान विधायक ने कहा किसानो को पंप सेट मिलने सें किसान समय पर अपने खेत पर लगे फसल में पटवान कर सकेंगे जिससे उन्हें अच्छे फसल का उपज मिलेगी।

Image 2Image 3Image 4Image 5

वही किसानो को अनुदान पर पंप सेट मिलने सें किसान काफी उत्साहित दिखे। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, किसुन किस्कु, पशुपति बागची, सुर्जन स्वासी, अधर महतो आदि उपस्थित थे।

चांडिल में एमपीडब्ल्यू अपनी मांगे लेकर किया विरोध दर्ज

Image 2Image 3Image 4Image 5

सरायकेला : चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल के एमपीडब्ल्यू स्थायी समायोजन की मांग पर गुरुवार को अपनी मांगे लिखी तख्ती व बैनर लेकर विरोध दर्ज कराया।

स्थायी समायोजन को लेकर राज्य के एमपीडब्ल्यू 12 फरवरी से चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के दूसरे चरण में सभी एमपीडब्ल्यू 15 से 18 फरवरी तक अपनी मांगों के समर्थन में मांग पत्र लिखे तख्ती व बैनर अपने शरीर पर टांगकर विरोध दर्ज कर रहे है।

इस अवसर पर एमपीडब्ल्यू सुनील मांझी, मंगल हेंब्रम, श्रीकांत प्रसाद, काजल महतो, यूनेस पोड़, सुनील रजक आदि आंदोलन में शामिल हुए।

विधायक ने छ: तालाब जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास व एक पीसीसी सड़क का उद्घाटन

Image 2Image 3Image 4Image 5

सरायकेला : ईचागढ़ के विधायक सविता महतो ने गुरुवार को छ: विभिन्न तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही विधायक ने विधायक योजना सें निर्मित तिरुलडीह में जय सिंह मुंडा के तालाब सें उद्योग भवन तक आठ लाख दो हाजार सात सौ रुपये कि लागत सें निर्मित 4 सौ फिट पीसीसी सड़क का उद्घाटन विधिवत रूप से शिलापट्ट अनावरण कर किया।

इसी क्रम में विधायक ने भूमि संरक्षण जमशेदपुर सरायकेला खरसावां वित्तीय वर्ष 23-24 राइस फेलो योजना के अंतर्गत स्वीकृत सापारुम में रमेश चंद्र मार्डी का निजी तालाब का जीर्णोद्धार, सापारुम में बंजर भूमि अंतर्गत निजी तालाब जीर्णोद्धार 13 लाख 3 हाजार रुपये, तिरुलडीह टोला सालगाडीह में बंजर भूमि अंतर्गत निजी तालाब जीर्णोद्धार 16 लाख 97 हाजार 6 सौ 52 रुपये, कुईडीह में बंजर भूमि अंतर्गत निजी तालाब जीर्णोद्धार 9 लाख 92 हाजार 7 सौ 88 रुपये, दालग्राम सरकारी तालाव जीर्णोद्धार कार्य व कुईडीह में बिमल सिंह मानकी का निजी तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास शिलापट्ट अनावरण कर किया।

इस दौरान विधायक ने कहा तालाबों का जीर्णोद्धार होने से 12 महीने तालाबों में पानी ठहर सकेंगे जिससें लोग खेती के साथ-साथ दैनिक जीवन में पानी का उपयोग कर सकेंगे। साथ ही विधायक ने कहा कि पीसीसी सड़क का निर्माण होने सें लोगों को यातायात में सुविधा होगी। इस अवसर पर प्रखण्ड अध्यक्ष निताई उरांव, प्रमुख गुरुपद मार्डी, नरेन गोप, सुर्जन स्वासी, पशुपति बागची, अघोर महतो, पंचानन पातर, किशुन किस्कु, सुनील मानकी, हरेन महतो, बजेन्द्र महतो, मधु गोप आदि काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

संथाल समुदाय के जुझारू समाजिक कार्यकर्ता लंकेश्वर सोरेन का निधन

Image 2Image 3Image 4Image 5

सरायकेला : कोल्हान के ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत जोजोड़ीह निवासी आदिवासी संथाल समुदाय के जुझारू समाजिक कार्यकर्ता 55 वर्षीय लंकेश्वर सोरेन का देहांत गंभीर बिमारी के कारण चिकित्सा के दौरान गुरुवार को हुई।

उनके निधन के खबर सुनकर पातोकम दिशोम माझी पारगाना महल के पदाधिकारी/कार्यकर्ता व माझी बाबा स्व. लंकेश्वर सोरेन जी के पैतृक गांव -जोजोड़ीह पहुंचकर उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए । वही स्व लंकेश्वर सोरेन को संथाल रिति रिवाज के अनुसार माड़ घाटी (श्मशान घाट)में दफनाए गए। स्व लंकेश्वर सोरेन एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता थे उनके जीवन काल में समाज के हर समाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर अच्छा सुझाव व विचार प्रदान करते थे।

पातोकम दिशोम माझी पारगाना महल के पदाधिकारी उनके परिजनो से मिलकर हिम्मत प्रदान किए एवं इस दुखद घड़ी में परिवारों के साथ होने कि बात कही। इस अवसर पर महल के सचिव श्यामल मार्डी, कुनाराम सोरेन, बिनय माझी, धनेश्वर माझी, शिलु सारना टुडू, परेश हांसदा, हाराधन मार्डी, महावीर हांसदा, शक्ति पद हांसदा एवं काफी संख्या के समाज के लोग उपस्थित थे।

सरायकेला :"आद्रा मंडल में 3rd DRM CUP फुटबॉल टूर्नामेंट का आठवाँ दिन का मैच सम्पन्न"

Image 2Image 3Image 4Image 5

सरायकेला : साउथ ईस्टर्न रेलवे स्पोर्ट एसोसिएशन (सेरसा), आद्रा द्वारा 3rd DRM कप फुटबाल का आज आठवें दिन ग्रुप-B का चौथा मैच अशोक संघा रानीगंज और लेनिन सरणी श्यामनगर के आद्रा रेलवे स्टेडियम में सम्पन्न हुआ।

जिसमे को लेनिन सरणी श्यामनगर ने अशोक संघा रानीगंज को 2/0 से हरा सेमीफइनल में प्रवेश कर लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच लेनिन सरणी श्यामनगर के जर्सी न०-07 के खिलाड़ी बिकाश पासवान को दिया गया।

इस टूर्नामेंट का पहला सेमी फा 17 फ़रवरी का मैच लेनिन सरणी श्यामनगर और मनकुंडु के बीच दोपहर 03:00 से होगी।