Aurangabad

Feb 08 2024, 09:36

बांध से बरामद हुआ नर कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप

औरंगाबाद: जिले के नगर थाना स्थित शाहपुर मुहल्ले के बांध से एक नर कंकाल पुलिस ने बरामद हुआ। नर कंकाल मिलने से शहर में हड़कंप मच गया। नर कंकाल देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस नर कंकाल के ऊपर पड़े कपड़े से पहचान कराने की कोशिश में जुट गई है। पुलिस समझना चाह रही है कि आखिर यह किसका शव है। 

बताया जाता है कि कुछ बच्चे बांध के पास मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। खेलने के क्रम में बच्चों की नजर वहां पड़े कंकाल पर पड़ी और उनकी चीख निकल पड़ी। फिर उन बच्चों ने आवाज लगाकर स्थानीय लोगों को बुलाया। काफी लोग वहां इकट्ठा हो गए। स्थानीय जब नजदीक गए तो देखा कि बांध पर पड़े कंकाल के हाथ में एक नीडल लगा हुआ है।

लोगों ने आशंका जताई कि व्यक्ति बीमार होगा और स्लाइन चढ़ाने के दौरान उसकी मौत हो गई होगी,क्योंकि उसके हाथ में ड्रिप निडिल लगा हुआ था। नर कंकाल की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। कुछ ऐसे परिवार भी वहां आ पहुंचे जिनका सगा महीनों से गायब है। मगर ऐसी अवस्था में शव की पहचान पाना नामुमकिन था। 

भीड़ ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एएसआई चंदन अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और कंकाल को जब्त कर लिया। वहीं पुलिस मामले की जांच मे जुटी है। 

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Feb 07 2024, 18:48

काराकाट सांसद महाबलि सिंह ने संसद में बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू करने की मांग को प्रमुखता से उठाया

औरंगाबाद : काराकाट के सांसद महाबलि सिंह ने बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू करने की मांग को प्रमुखता से उठाया है। श्री सिंह ने बुधवार को लोकसभा के चालू बजट सत्र में यह मांग रखते हुए कहा कि बिहार में आजादी के बाद 35 चीनी मिले काम करती थी लेकिन धीरे-धीरे 26 चीनी मिले एक-एक कर बंद हो गई। बिहार में अब मात्र 9 चीनी मिलें चालू है। मैं मंत्री महोदया से जानना चाहता हूं कि बिहार में बंद चीनी मिलों को वें चालू कराना चाहती है। 

सांसद के प्रश्न का उतर देते हुए खाद्य-उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि चीनी मिल लगाना केंद्र सरकार का विषय नही है। वर्ष 1998 में इसे केंद्र के विषय से बाहर कर दिया गया था। सदस्य ने ही स्वीकार किया है कि चीनी मिलों को राज्य सरकार ने ही लगाया था। 

मंत्री के जवाब पर सांसद ने पूरक सवाल करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री चीनी उद्योगों के लिए काम करने की बात कह रहे हैं। वही मंत्री महोदया कह रही हैं कि चीनी मिलें लगाना राज्य सरकार का काम है। इसके के लिए केंद्र सरकार को काम करने की जरूरत है। 

कहा कि किसान अथक परिश्रम कर गन्ना का उत्पादन करते है। उन्हे सही मूल्य का भुगतान नही होता है। चीनी मिलों को गन्ना देने के बाद किसान भुगतान के लिए साल-दो साल तक चक्कर लगाते रहते है। क्या सरकार गन्ना किसानों को सही समय पर भुगतान के लिए कानून बनाने का विचार रखती है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Feb 07 2024, 18:20

उत्क्रमित उच्च विद्यालय में छात्र की हुई मौत, मचा हड़कंप

औरंगाबाद : सदर प्रखंड के ओरा गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओरा में पढ़ाई कर रहे एक छात्र की मौत बुधवार की दोपहर हो गई। मृतक छात्र की पहचान गांव के ही संतोष प्रजापति के 13 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में की गई है। 

मामले की जानकारी देते हुए ओरा पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान जिला पार्षद अनिल यादव ने बताया कि कुंदन प्रतिदिन की तरह आज भी विद्यालय पढ़ने आया था। लंच करने के बाद वह कक्षा में पढ़ाई कर रहा था तभी पढ़ते पढ़ते अचानक बेंच से लुढ़क गया। आनन फानन में इसकी सूचना परिजनों को देते हुए उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मगर चिकित्सकों ने उसके नब्ज को टटोलते ही मृत घोषित कर दिया। 

उन्होंने बताया कि परिजनों से यह मालूम हुआ कि दो तीन दिन से इसकी तबियत खराब थी और फीवर लग रहा था। लेकिन आज तबियत में सुधार आने के बाद स्कूल आया और उसकी मौत हो गई। जिला पार्षद ने ठंड से मौत की आशंका जताई है। 

फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके शव परिजनों को सुपर्द कर दिए है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की सही जानकारी उपलब्ध हो पाएगी।      

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Feb 07 2024, 16:20

10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन (आइडीए) अभियान की होगी शुरुआत, इतने लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का रखा गया है लक्ष्य

औरंगाबाद : आगामी 10 फरवरी से जिले के सभी प्रखंडों में सर्वजन दवा सेवन (आइडीए) अभियान की शुरुआत होगी। इस वर्ष पूरे जिले में 26, 28, 968 स्वस्थ लोगों की अभियान के तहत फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान 10 फरवरी से शुरू होकर अगले 17 दिनों तक चलेगा। जिसमें शुरुआत के तीन दिनों तक जिले के सभी सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बूथ लगाकर आशा दीदी के द्वारा दवा खिलायी जाएगी। 

उक्त दवा का सेवन सभी बच्चे मध्याह्न भोजन खाने के बाद करेंगे। इसके बाद आशा दीदी के अलावा टीम के अन्य सदस्य घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाएंगी। उक्त बातें बुधवार को सिविल सर्जन सभागार में सीफार के द्वारा आयोजित मीडिया कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. किशोर कुमार ने कही।

अभियान के दौरान 26, 28, 968 लोगों को दवा खिलाने का है लक्ष्य 

डॉ. किशोर कुमार ने बताया कि इस वर्ष पूरे जिले के सभी प्रखंडों में 26, 28, 968 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा सेवन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर की टीम में कुल 1547 स्वास्थ्य कर्मी और आशा दीदी तथा सेविका और सहायिका शामिल रहेंगी। इसके अलावा इनकी 156 सुपरवाइजर भी बनाए गए हैं। साथ ही दवा सेवन के दौरान किसी भी प्रखंड से कोई उल्टी या मिचली तथा चक्कर देने की शिकायत मिलती है तो, उसकी निगरानी के आरआरटी टीम (रैपिड रेस्पॉन्स टीम) के सदस्य मौके पर पहुंचकर उसकी देखभाल करेंगे। इसके अलावा सीफार संस्था के द्वारा पेशेंट प्लेटफार्म सदस्य के द्वारा भी कम्युनिटी के बीच जागरूकता अभियान चलाकर दवा सेवन के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जो अभियान की सफलता के लिए काफी अहम कड़ी साबित हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए मीडिया कर्मियों की भूमिका काफी अहम है। क्योंकि आपके माध्यम से सी अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा। तभी हम अपने जिले से फाइलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। इसलिए इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी को एकजुटता के साथ काम करना है। कार्यशाला में भीडीसीओ हर्षवर्धन कुमार, पीसीआई के जिला समन्वयक विशाल कुमार चौहान, डब्ल्यूएचओ के एक्सटर्नल मानीटर मुकेश कुमार, पेशेंट प्लेटफार्म के सदस्य संजय कुमार गुप्ता, सीफार के प्रतिनिधि जफर इकबाल समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

जिले में 26.28 लाख लोगों को खिलाई जाएगी डीईसी व अल्बेंडाजोल की दवा :ध्यान रखने योग्य जानकारी

 

- खाली पेट दवा का सेवन नहीं किया जाना है।

- दवा स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही खाना जरूरी है।

- अल्बेंडाजोल की गोली चबाकर खाई जानी है।

- फाइलेरिया से सुरक्षित रहने के लिए अपने घरों के आसपास गंदा पानी इकट्ठा न होने दें।

- सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।

फाइलेरिया के प्रति जागरूकता जरूरी

 

जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ किशोर कुमार ने बताया फाइलेरिया क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होने वाला एक गंभीर संक्रामक बीमारी है जिसे आमतौर पर हाथी पांव भी कहा जाता है। कोई भी व्यक्ति किसी भी उम्र में फाइलेरिया से संक्रमित हो सकता है। फाइलेरिया के प्रमुख लक्षण हाथ और पैर या हाइड्रोसिल (अण्डकोष) में सूजन का होना होता है। प्रारंभिक अवस्था में इसकी पुष्टि होने के बाद जरूरी दवा सेवन से इसे रोका जा सकता है। इसके लिए लोगों में जागरूकता की आवश्यकता है। लोगों को फाइलेरिया के लिए जागरूक करने में मीडिया की सशक्त भूमिका होती है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Feb 07 2024, 14:29

पूर्व विधायक सुरेश मेहता की पुत्र वधू बनी पैक्स अध्यक्ष, निकटम प्रतिद्वंदी को 62 मतों से दी मात

औरंगाबाद : जिले के सदर प्रखंड के बेला पैक्स से राजद के पूर्व विधायक सुरेश मेहता की पुत्र वधू हेमलता मौर्या पहली बार पैक्स अध्यक्ष बनी है।

उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी सुनैना देवी को 62 मतों से पराजित की है। 

चुनाव परिणाम आने के बाद निर्विचित हुई हेमलता मौर्या के पति शिवपूजन मेहता ने बताया कि पिछले कई वर्षो से हम इस पैक्स में किसानों को सेवा देते आ रहे है। इसबार जनता ने हमे पुनः क्षेत्र के विकास करने का मौका दिया है।

सरकार के द्वारा जो किसानों के लिए योजना चलाई जा रही हैं उसे हम धरातल पर उतरेंगे। सही मूल्य पर धान व खाद की आपूर्ति की जाएगी।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Feb 07 2024, 13:13

डीएम की अध्यक्षता मे धान अधिप्राप्ति से संबंधित जिला टास्क फोर्स की हुई बैठक, दिए कई निर्देश

औरंगाबाद: आज जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभा कक्ष में खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2023-24 अन्तर्गत धान अधिप्राप्ति से संबंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। 

बैठक में अब तक जिला में हुए धान खरीद की समीक्षा की गई। जिलान्तर्गत अबतक 51% अधिप्राप्ति की गई है।

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने कार्यभारित प्रखंडों में दैनिक कार्ययोजना बनाकर समितियों के अध्यक्षों एवं संबंधित पैक्स के किसानों से समन्वय स्थापित कर सप्ताह के अन्त तक 80% अधिप्राप्ति करना सुनिश्चित करेंगे। 

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों एवं उनके समितियों को यह निदेश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में समिति में क्रय किए गए धान के विरूद्ध किसानों को भुगतान 48 घंटे के अन्दर कर दिया जाए तथा किसी भी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के आवंटित समितियों में 100% से कम भुगतान नहीं होना चाहिए। 

उक्त बैठक में अपर समहर्त्ता ललित रंजन भूषण, अनुमंडल पदाधिकारी औरंगाबाद श्री विजयंत, वरीय उपसमाहर्ता (अधिप्राप्ति), जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री श्रीन्द्र नारायण, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, श्री विजय बहादुर सिंह, तथा दाउदनगर एवं कॉ-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन श्री संतोष कुमार सिंह भाग लिए। इसके अतिरिक्त समीक्षा हेतु औरंगाबाद जिलान्तर्गत सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, सहायक महाप्रबंधक (सी०एम०आर०) एवं उसना राईस मिलों के व्यवस्थापक थे।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Feb 06 2024, 19:27

औरंगाबाद में आत्मा योजनान्तर्गत दो दिवसीय किसान मेला-सह-कृषि प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

औरंगाबाद : जिले में आज 6 फरवरी को संयुक्त कृषि भवन, औरंगाबाद के प्रांगण में आत्मा योजनान्तर्गत दो दिवसीय ‘‘किसान मेला-सह-कृषि प्रदर्शनी ‘‘ कार्यक्रम 2023-24 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उदघाटन श्रीमति प्रमिला देवी, जिला परिषद्, अध्यक्ष, औरंगाबाद, श्री ललित भुषण रंजन, अपर समाहर्त्ता, औरंगाबाद, श्री राम ईश्वर प्रसाद, जिला कृषि पदाधिकारी, औरंगाबाद एवं वरिय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, सिरीस के द्वारा किया गया।

‘‘किसान मेला-सह-कृषि प्रदर्शनी ‘‘ में विभिन्न प्रखंड से आये प्रगतिषिल किसानों के द्वारा कृषि प्रदर्शनी लगाया गया है। कृषि प्रदर्षनी में श्री संजय कुमार सिंह, ग्राम-बेलाड़ी के द्वारा फुलगोभी, बंन्दागोभी, पपीता, सलजम, परसबिन एंव ब्रौकली, श्रीमति शारदा कुमारी, कदु, बैगन, टमाटर श्री ब्रजेष कुमार, ग्राम-कदिआही, ओबरा के द्वारा सोंठ, लहसुन, चुकन्दर, अंजीर, आम एवं पुष्प, श्री सत्यनारायण सिंह, ग्राम-बेरी, मदनपुर के द्वारा षिमला मिर्च, करैला श्रीमति रेखा कुमारी, ग्राम-दधपी, गोह के द्वारा पपिता, शलजम, ब्रौकली, गाजर श्री ब्रजकिषोर मेहता, ग्राम-चिल्लहकी विगहा अम्बा के द्वारा स्ट्रा बेरी आदि के साथ जैविक खेती से किये गये खेती का यथा सब्जी, फल एंव फूल का कृषि प्रदर्षनी लगाया गया।

साथ ही कृषि वैज्ञानिक के द्वारा गरमा मौसम में उगाई जाने वाली फसलों की वैज्ञानिक खेती किसान भाई कैसे करें, ताकि फसलों की उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ायी जा सके। अपर समाहर्त्ता द्वारा बताया गया कि परम्परागत कृषि के अतिरिक्त नई तकनिकी आधारित विषेष फसलों पर यथा सरसो, मक्का, स्ट्राबेरी, पपिता आदि की खेती करने हेतु विषेष जोड़ दिया गया।

इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा गराम बीज वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, पी0किसान एवं अनुदान प्रत्यक्षण के बारे में जिला कृषि पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा बताया गया। सहायक निदेषक, पौधा संरक्षण द्वारा रबी एवं गराम फसलों में लगने वाले किट व्याधी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं पौधा संरक्षण विभाग से संचालित होने वाले योजनाओं यथा ड्रोन, खेती बाड़े कृषि क्लिनिक के बारे में सभी किसान भाईयों को जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सहायक निदेषक, पौधा संरक्षण, सहायक निदेषक, रसायन, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी, औरंगाबाद/दाउदनगर विभिन्न प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलहाकार, प्रखंड तकनिकी प्रबंधक, सहायक तकनिकी प्रबंधक एवं किसान बन्धु उपस्थित थे।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Feb 06 2024, 18:56

मदनपुर प्रखंड में उमगेश्वरी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर डीएम ने बैठक की, सर्वसम्मति से लिया गया यह निर्णय

औरंगाबाद : आज 6फरवरी को

जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभा कक्ष में मदनपुर प्रखंड में उमगेश्वरी महोत्सव के सफल आयोजन की तैयारी से संबंधित एक बैठक आहूत की गई।

उमगेश्वरी महोत्सव का आयोजन सर्वसम्मति से महाशिवरात्रि के दिन अर्थात 8 एवं 9 मार्च को 2024 को कराने का निर्णय लिया गया।

दिनांक 8 मार्च 2024 को महोत्सव का उद्घाटन 10:30 बजे पूर्वाह्न में किया जाएगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त कलाकार एवं स्थानीय कलाकार के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।

कलाकारों के चयन के संबंध में उपस्थित लोगों से विचार विमर्श किया गया। स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों का चयन कर बिहारी संस्कृति एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी निर्णय लिया गया कि यथासंभव जाने-माने स्थानीय जिले के कलाकारों एवं राज्य स्तरीय राष्ट्रीय कलाकारों को समिति के माध्यम से समिति के सदस्यों द्वारा का चयन किया जाएगा।

कलाकारों के चयन के लिए अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में एक समिति गठन करने का निर्देश दिया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन का कार्यक्रम शाम 4:00 बजे तक सुरक्षा की दृष्टिकोण से समाप्त करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम एवं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। जिसकी जिम्मेदारी प्रखंड विकास पदाधिकारी मदनपुर को दी गई।

कार्यक्रम स्थल एवं आवश्यक स्थलों को सुसज्जित एवं लेवलिंग करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रोग्राम पदाधिकारी मदनपुर को दिया गया साथ ही साथ संपर्क पथ की मरमती कराने हेतु कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल औरंगाबाद निर्देश दिया गया।

इसके अलावा महोत्सव स्थल पर चिकित्सा,पेयजल फायर ब्रिगेड की गाड़ी एवं एंबुलेंस की व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।

महोत्सव को आकर्षक बनाने हेतु पूरे महोत्सव क्षेत्र पहुंचने वाले सभी रास्तों पर जगह-जगह आकर्षक तोरण द्वार एवं लाइट की व्यवस्था की जाएगी।

जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पूरे महोत्सव क्षेत्र को सुसज्जित ढंग से लाइट एवं डेकोरेटेड किया जाएगा ताकि दूर से ही उमगेश्वरी महोत्सव का भव्य स्वरूप नजर आए।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त अभयेंद्र मोहन सिंह, अपर समाहर्ता ललित भूषण रंजन, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जयप्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी विजयंत, वरीय उप समाहर्ता रत्ना प्रियदर्शनी,वरीय उप समाहर्ता श्वेता प्रियदर्शी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मदनपुर, जिला परिषद सदस्य मदनपुर,मंदिर न्यास समिति के सदस्य गण एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Feb 06 2024, 18:42

शादी डांस में हत्या के आरोपी दोषी करार, 9 फरवरी को सुनाई जाएगी सजा

औरंगाबाद : आज़ व्यवहार न्यायालय में एडीजे-10 रत्नेश्वर सिंह ने ओबरा थाना कांड संख्या -97/19 में निर्णय पर सुनवाई करते हुए एकमात्र काराधीन बंदी अभियुक्त अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक गिरी रामपुर ओबरा को भादंवि धारा -302/34 और आर्म्स एक्ट की धारा -25(1- बी)ए,26 और 27 के अंतर्गत दोषी पाते हुए जेल भेज दिया।

वहीं सज़ा के बिन्दु पर सुनवाई की तिथि 09/02/24 निर्धारित किया गया है।

अभियोजन की ओर से अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी सूचक चितरंजन दुबे रामपुर अरंडा ओबरा ने 17/04/19 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

जिसमें कहा था कि गांव में बराती आई थी। रात 10 बजे कुछ ग्रामीणों के साथ मेरा पुत्र

बबलू दूबे भी नाच रहा था।

अभियुक्त के साथ नाचते समय बबलू का विवाद हो गया तो अभियुक्त ने देशी कट्टा से

गोली मारकर बबलू दूबें को बुरी तरह से ज़ख्मी कर दिया।

सदर अस्पताल से जमुहार अस्पताल गए। जहां बेहतर इलाज के लिए बनारस जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी।

जाप्ती सूची मनोज कुमार पांडेय पु .अ. नि.ओबरा ने बनाया था।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Feb 06 2024, 17:33

मखदुमपुर विधानसभा के विधायक सतीश कुमार दास जी को राजद के जिला संगठन प्रभारी बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया गया

 राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय द्वारा राज्य के सभी जिलों में संगठन को मजबूत और कार्यकर्ताओं को धारदार बनाने के लिए प्रत्येक जिला में संगठन प्रभारी का मनोनयन किया गया है जिस क्रम में औरंगाबाद जिला संगठन प्रभारी मखदुमपुर विधानसभा के तेज तर्रार और प्रखर वक्ता माननीय विधायक सतीश कुमार दास जी को बनाया गया है।

औरंगाबाद राजद परिवार इसके लिए राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जननायक माननीय लालू प्रसाद यादव प्रदेश अध्यक्ष माननीय जगदानंद सिंह एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री युवाओं के आइकॉन माननीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी को आभार व्यक्त किया जाता है।

औरंगाबाद राजद परिवार की और से इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए। विदित हो कि सतीश कुमार दास बहुत ही प्रखर वक्ता एवं अंबेडकरवादी सोच रखने वाले वक्ता हैं। इनके दिशा निर्देश और मार्गदर्शन में औरंगाबाद के राजद कार्यकर्ताओं को काफी बल मिलेगा। औरंगाबाद राजद परिवार उनको संगठन प्रभारी बनाए जाने पर सतीश कुमार दास को बहुत ही बधाई और शुभकामना दिया है।

बधाई देने वालों में राजद जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार कुशवाहा प्रदेश सचिव पूर्व विधायक सुरेश मेहता इंजीनियर सुबोध कुमार सिंह कालेश्वर प्रसाद यादव जिला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव प्रधान महासचिव अनिल कुमार टाइगर प्रदेश उपाध्यक्ष आपदा प्रकोष्ठ उदय उज्जवल राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश सचिव युसूफ आजाद अंसारी एहसान उल हक वरिष्ठ नेता शहजादा शाही अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सरुण पासवान युवा राजद जिला अध्यक्ष इंजीनियर राहुल कुमार महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुमन कुमारी आपदा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विवेक कुमार उर्फ बुचन यादव जिला पार्षद शंकर यादवेंद अनिल यादव वरिष्ठ नेता संजय यादव इंदल यादव बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर श्याम नारायण सिंह उपाध्यक्ष बादशाह यादव मनीष कुशवाहा