दो सौतेले भाइयों के बीच मारपीट, सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, मेडिकल अस्पताल में भर्ती, वीडियो आया सामने
गया। गया शहर के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के मगध कालोनी रोड नम्बर 18 के रहने वाले दो सौतेले भाइयों के बीच मारपीट हो गई। सौतेले भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने बड़े भाई अर्जुन कुमार कारू यादव का सिर फोड़ दिया गया।
अर्जुन कुमार कारू यादव को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है। पीड़ित पक्ष ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। मेडिकल थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में अब तक एक भी आरोपी नहीं पकड़ा गया है और सभी फरार बताए जा रहे हैं। मारपीट का कारण दोनों भाइयों के बीच आपसी घरेलू रंजिश है।
घायल अर्जुन कुमार कारू यादव ने बताया कि वह घर के बाहर अपनी गाड़ी लग कर फोन पर किसी जानकार से बात कर रहा था। इसी बीच गौतम तूफान, मुकेश कुमार अपने अन्य साथियों के साथ पहुंचा और पिस्टल से गोली चला दी। इससे बाल बाल बच गए। गोली नहीं लगता देख पिस्टल के बट से सिर पर हमला कर सिर फोड़ दिया। अर्जुन कुमार कारू यादव का कहना है कि मारपीट के दौरान उसकी पत्नी बचाने आई तो उसके साथ भी उनलोग मारपीट करने लगे। इस बीच मारपीट का शोर सुन कर आसपास के लोग आए तो वे मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने किसी से मेरी मदद की और हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इधर मगध मेडिकल थानाध्यक्ष शैलेश कुमार का कहना है कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच के साथ कार्रवाई में जुटी है। केस दर्ज आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी होगी। उन्होंने बताया कि लड़ाई का कारण घरेलू विवाद सामने आ रहा है।




गया। बिहार के गया में झारखंड राज्य के हजारीबाग से एक लड़का का अपह्रण कर फिरौती की मॉग करने वाला एक अपराधी को बिना फिरौती की रकम दिए गिरफ्तार कर सकुशल बरामद कर किया गया है। गिरफ्तार किया गया अपराधी के पास से एक पीस देसी कट्टा, फर्जी मानवाधिकार का लेटर पैड, विदेशी शराब और अन्य सामग्री को बरामद किया गया।

गया/आमस। तीन प्रयास के बाद सक्षमता परीक्षा पास नहीं करने के बाद सेवा से मुक्त करने वाला आदेश पत्र जारी होने के बाद नियोजित शिक्षकों में काफी रोष देखा जा रहा है। इसी को लेकर सोमवार की शाम शिक्षक एकता मंच के बैनर तले प्रखंड के सांव स्थित बीआरसी में सैंकड़ों शिक्षक एकत्रित हुए।
गया/आमस। जिले के आमस बाजार स्थित बंगला पर भाजपा पदाधिकारीयों का कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रौशन गुप्ता ने किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में युवा भाजपा नेता सह किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुमार गुप्ता उपस्थित हुए।


Feb 06 2024, 20:47
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
29.9k