Ambedkarnagar

Feb 02 2024, 11:32

*बड़ी मां ने का दबाया भतीजे का गला,पुलिस की तत्परता से बची नाबालिग की जान*

अंबेडकर नगर।बच्चों के विवाद में कूदी बड़ी मां ने नाबालिग को न केवल जमकर पीटा बल्कि गला भी दबा दिया,जिसके चलते नाबालिग की जान जाते-जाते बची।

सूचना पर कोतवाल दर्शन यादव के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दस वर्षीय बालक को अस्पताल पहुंचाया,जिसकी समय से इलाज के चलते जान बचाई जा सकी।

प्रकरण जलालपुर कोतवाली अंतर्गत अल्लीपुर का है।जहां गुरुवार शाम को दस वर्ष का अंकुर अपने बारह वर्षीय चचेरे भाई अनुराग के साथ खेल रहा था।बताया जाता है कि बच्चों के खेल के दौरान हुई कहासुनी के बीच अंकुर की ताई गीता ने पुरानी रंजिश निकालते हुए नाबालिग को न केवल जमकर पीटा बल्कि गला दबाकर मारने का प्रयास किया,लोगों के आने की आहत पर अचेत बालक को मरणासन्न छोड़ कर भाग गई।

घटना की सूचना मिलते ही रात्रि गश्त पर निकले कोतवाल दर्शन यादव आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए अचेत बालक को निजी अस्पताल पहुंचाया,जहां चिकित्सकों द्वारा इमरजेंसी में इलाज के बाद किसी तरह बालक की जान बचाई जा सकी।

इस प्रकरण के संबंध में कोतवाल दर्शन यादव ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा बालक के जीवन को सुरक्षित कर लिया गया है।आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Ambedkarnagar

Feb 02 2024, 11:30

*बीजेपी ने बदले मंडल अध्यक्ष,युवाओं को तरजीह*

अंबेडकर नगर।लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को कसने की कवायद में भाजपा ने कई मंडल अध्यक्षों की छुट्टी करते हुए युवा चेहरों को तरजीह दी है।

जलालपुर नगर मंडल में संजीव मिश्र को हटाते हुए जलालपुर नगर मंडल अध्यक्ष के पद पर युवा भाजपा नेता देवेश मिश्र की ताजपोशी की गई है।अवैध अतिक्रमण और सरकारी जमीनों पर कब्जे के विरोध की वजह से चर्चा में आए देवेश मिश्र को नगर अध्यक्ष बनाने की सूचना पर लोगों में हर्ष का माहौल है।

नगर उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके देवेश को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर समर्थकों और स्थानीय लोगों की बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।मंडल अध्यक्षों में फेरबदल के इसी क्रम में मालीपुर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी छात्र नेता रहे शुभम पांडेय रूद्र को तो वहीं सोनगांव मंडल की जिम्मेदारी रविंद्र भारती को मिली है।बसखारी में लालजी यादव, राजेसुल्तानपुर में अमित गिरि, कुर्की में शशि दुबे को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

थाने में बवाल करने की वजह से चर्चा में आए तत्कालीन मंडल अध्यक्ष रवि सिंह चौहान को दरकिनार करते हुए बेवाना मंडल में अरविंद सिंह डिंपू को मंडलअध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।नगर मंडल क्षेत्र अकबरपुर में शिवपूजन राजभर और टांडा में तेजस्वी जायसवाल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सूची जारी कर दी गई है और नव नियुक्त मंडल अध्यक्षो को फोन करके बता भी दिया गया है।

Ambedkarnagar

Feb 01 2024, 17:00

गांव चलो अभियान की कार्यशाला में बोले भाजपा जिला उपाध्यक्ष, जगाया उत्साह

अम्बेडकर नगर। गांव चलो अभियान के लिए  नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं प्रवासियों, संयोजकों को इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सभी बूथों पर प्रवासी एवं संयोजक को कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय निवासियों के साथ प्रवास पर रहना है।

प्रवासी अपने प्रवास क्षेत्र की जनता को पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तार से अवगत कराते हुए आगामी चुनावों के मद्देनजर लोगों को जोड़ने का काम करेंगे।किसी भी प्रकार की क्षेत्र में होने वाली समस्या से प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराने का प्रयास करेंगे।

रणनीति और तैयारी के क्रम में बैठक को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान कृष्ण गोपाल गुप्त, मीसम रजा,संदीप गुप्ता,संदीप अग्रहरि,राम वृक्ष भार्गव,विकास निषाद समेत मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Ambedkarnagar

Feb 01 2024, 16:58

गांव परिक्रमा यात्रा को लेकर होंगे आयोजन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी

अम्बेडकर नगर।आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। किसानों और ग्रामीण मतदाताओं को अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने भी कमर कस ली है।

जहां भाजपा चार फरवरी से गांव चलो अभियान शुरू करने जा रही है, वहीं उत्तर प्रदेश में भाजपा किसान मोर्चा गांव परिक्रमा यात्रा निकालने की तैयारियों में जुटा है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुराग दीक्षित मौजूद रहेंगे।

किसान मोर्चा द्वारा आयोजित तैयारी बैठक के बाद यह जानकारी किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने दी।

Ambedkarnagar

Jan 30 2024, 13:46

*धुंध के चलते हुआ हादसा,ट्रक से भिड़ी छात्रों से भरी बस, छह छात्राएं घायल*

अंबेडकर नगर । छात्र छात्राओं को परीक्षा दिलाने जा रही बस और ट्रक की टक्कर में 6 छात्राएं घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल छात्राओं को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

घटना टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत धौरहरा के पास की है जहां टांडा वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर ट्रक और बस की भिड़ंत में छात्राएं घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बस्ती के रजत डिग्री कॉलेज की एमएससी के छात्र छात्राएं बस से बिहारी लाल डिग्री कॉलेज कटका जा रहे थे,सुबह करीब 8:00 बजे कोहरे और धुंध के कारण सामने से आ रही ट्रक और बस की टक्कर हो गई।

टक्कर की सूचना पर आसपास के स्थानीय पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सदरपुर पहुंचाया गया।जहां इलाज के बाद सभी की हालत सामान्य है।

पुलिस ने ट्रक को रास्ते से हटवा कर आवागमन चालू कर दिया है। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों से हाल पूछा।

Ambedkarnagar

Jan 28 2024, 14:47

*उत्साहपूर्वक सुनी गई मन की बात,भाजपाइयों और जनमानस ने लाइव देखा प्रसारण*

अंबेडकर नगर ।पीएम मोदी के मन की बात के लाइव प्रसारण को देख,भाजपाइयों ने भारत को विकास के पथ पर आगे ले जाने का संकल्प जताया।

जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी समेत सभी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक पीएम के मन की बात के एपिसोड का प्रसारण देखा।

जलालपुर में भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री के मन की बात को विभिन्न बूथों पर सुना गया। बूथ संख्या 213 पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनने के बाद नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र ने बताया शक्ति केंद्र प्रवासी,संयोजक ,प्रभारी, पदाधिकारियों एवं सामान्य की उपस्थिति में आम जनमानस द्वारा विभिन्न बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का लाइव प्रसारण देखा गया।

पीएम मोदी ने कहा कि इस साल हमारे संविधान के भी 75 साल हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के भी 75 साल हो रहे हैं। हमारे लोकतंत्र का ये पर्व, मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में भारत को और मजबूत बनाता है।वार्ड संख्या चार पर भाजपा नेता देवेश मिश्र समेत दर्जनों युवाओं ने मन की बात सुनकर मौजूद लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से हो रहे लाभों के बारे में लोगों को जानकारी दी।

वहीं विभिन्न बूथों पर सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्र,नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्त, कि.मो.जिला मीडिया प्रभारी विकाश निषाद,नगर उपाध्यक्ष आशाराम मौर्य, डेविड गोरे, सुशील अग्रवाल, सभासद अजीत निषाद ,अनुज सोनकर सीतल सोनी, अमित मद्धेशिया,रोशन सोनकर समेत कार्यकर्ता सहित दर्जनों भाजपाई पीएम के मन की बात कार्यक्रम से जुड़े।

Ambedkarnagar

Jan 27 2024, 17:26

*नाले में बहाए धार्मिक झंडे,शिकायत पर पुलिस ने किया केस दर्ज*

अम्बेडकरनगर- प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान लगाए गए धार्मिक झंडे को उखाड़ कर नाली में बहा दिए जाने तथा इसका वीडियो बनाकर जारी करने के मामले में हसवर थाने के साबूकपुर निवासी दुर्गा सिंह द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि उसने पूरे ग्राम सभा के सहयोग से दुर्गा मंदिर शबानपुर में पूजा पाठ और भंडारे का कार्यक्रम रखा था।

इस दौरान धार्मिकझंडा नहर से लेकर मंदिर तक लगवा रखा था। कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झंडे को फाड़ दिया गया और कुछ झंडे को नाली में बहाकर एक वीडियो बनाकर जारी किया गया साथ ही काला दिवस के रूप में प्राण प्रतिष्ठा को मनाया गया। शिकायतकर्ता ने तहरीर में यह भी बताया कि पूरे गांव के लोगों की आस्था का मजाक उड़ाते हुए हिंदू धर्म को अपमानित करने की वजह से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध विभिन्न समुदायों के बीच घृणा फैलाने की धारा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Ambedkarnagar

Jan 27 2024, 10:04

*समाजसेवियों को मिला सम्मान, जारी है बधाइयों का सिलसिला*

अंबेडकर नगर- सामूहिक विवाह, महिला साक्षरता एवम जागरूकता समेत अपने विभिन्न कार्यों के चलते समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले समाजसेवियों को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।

जलालपुर के सहयोग फाऊंडेशन अध्यक्ष आशुतोष सिंह, बसखारी निवासी समाजसेवी और कैलाश प्रभावती चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष शरद यादव, बेवाना निवासी समाजसेविका पुष्पा पाल को समाज में विशेष योगदान देने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

डीएम अविनाश सिंह और एसपी डॉक्टर कौस्तुभ के हाथों मिले इस सम्मान के साथ लोगों समाजसेवियों को लोगों से बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है।

Ambedkarnagar

Jan 26 2024, 13:12

*कड़ाके की ठंड के बावजूद उल्लास से मनाया जा रहा गणतंत्र दिवस, सरकारी व निजी संस्थानों में फहराया गया तिरंगा*

अम्बेडकर नगर।कड़ाके की ठंड के बावजूद बेहद उल्लासमय माहौल में गणतंत्र दिवस की खुशियां साझा की गई। विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों और प्रतिष्ठानों में ध्वज फहराकर लोगों ने गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया।

जलालपुर नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र द्वारा भाजपा नगर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में झंडा फहरा कर गणतंत्र अक्षुण्ण रखने का संकल्प जताया गया।झंडारोहण के बाद उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारों से माहौल गुंजायमान कर दिया।

गणतंत्र दिवस के इस मौके पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार श्रीरामलीला मैदान में उपजिला अधिकारी सुभाष सिंह ने रामलीला समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी समेत अन्य की मौजूदगी में झंडा फहराया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने जमालपुर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झंडा फहराया।

सरस्वती शिशु मंदिर में शिवराम मिश्र,कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय में राम किशोर राजभर,दयानन्द आर्यकन्या इंटर कालेज में संजीव मिश्र,शहीद पार्क में हिमांशु मिश्र द्वारा झंडारोहण किया गया । इस अवसर पर कृष्ण गोपाल गुप्त,विकास निषाद,रोशन,सुशील अग्रवाल,सुरेश गुप्ता, आशाराम, देवेश मिश्र,अमित गुप्त समेत अनेक मौजूद रहे।

Ambedkarnagar

Jan 26 2024, 13:11

*कड़ाके की ठंड में यौमे जम्हूरिया का जश्न,बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल*

अंबेडकर नगर। 74 वे गणतंत्र के पर्व पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर उल्लास के साथ लोकतंत्र की परंपराओं को मन में धारण करते हुए लोगों ने जमकर खुशियां साझा की।

अंबेडकर नगर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने ध्वज फहराकर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के बीच गणतंत्र दिवस की खुशियां साझा की।कड़कड़ाती ठंड और घने कोहरे के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक यौमे जम्हूरिया का जश्न मनाया।

वहीं पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय द्वारा ध्वज फहराते हुए कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता अखंडता और लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई।

भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने झंडा फहराकर गणतंत्र दिवस की खुशियां साझा की।दिग्गज भाजपाई इस दौरान मौजूद रहे।