Chandauli

Jan 26 2024, 17:55

*75वें गणतंत्र दिवस को पूरा देश धूमधाम के साथ मना*

अशोक कुमार जायसवाल

डीडीयू नगर। 75वें गणतंत्र दिवस को पूरा देश धूमधाम के साथ मना रहा है शिक्षण संस्थान सरकारी कार्यालय एवं निजी प्रतिष्ठानों में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है किसी क्रम में नगर स्थित आफ कॉलोनी में आरपीएफ कॉलोनी स्थित एसआरबी पब्लिक स्कूल में 75 वां रिपब्लिक डे धूमधाम से मनाया गया जिसमें विद्यालय प्रबंधक तारकेश्वर चौबे प्रिंसिपल विजय कुमार ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात जन गण मन व वंदे मातरम सभी बच्चों ने गाते हुए भारतीय ध्वज को सैल्यूट किया तथा कक्षा 7, 8, 9 के छात्रों ने परेड कर सलामी दी।

इस दैरान विद्यालय के में मनाया गया हमें आज ही के दिन वर्ष 1950 में अपना संविधान मिलने के अवसर पर मनाया जाता है।आजादी मिलने के बाद ही हमारे राजनेताओं ने संविधान बनाने के लिए संविधान सभा का निर्माण किया जिसमें संविधान निर्माण की मुख्य जिम्मेदारी बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने सौंपी थी।विद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर मुकेश दुबे,वाइस प्रिंसिपल कुमार नन्दजी,शुभम चौबे,ओम प्रकाश, निधि चौबे,पूजा, निशा ,हेमलता, पीयूष, अभिषेक ,शेखर इत्यादि शिक्षक ने आगे कहा कि हमें इस बात को हमेशा याद रखना चाहिए कि हमारे राजनेता भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखते थे। इसलिए आप विद्यार्थियों को भी अपने देश को एक विकसित भारत बनाने का सपना जरूर देखना चाहिए।

इसके लिए आप सभी को पूरी लगन, मेहनत और उत्साह के साथ अपनी पढ़ाई पूरी करनी चाहिए। साथ ही एक अच्छा नागरिक बनकर अपना, अपने परिवार और अपने देश का नाम रौशन करना चाहिए। इस दैरान विद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर मुकेश दुबे,वाइस प्रिंसिपल कुमार नन्दजी,शुभम चौबे,ओम प्रकाश, निधि चौबे,पूजा, निशा ,हेमलता, पीयूष, अभिषेक ,शेखर इत्यादि शिक्षक उपस्थित रहे।

Chandauli

Jan 26 2024, 17:53

*श्री साई पब्लिक स्कूल में धूम धाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस,छात्र छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम*

अशोक कुमार जायसवाल

डीडीयू नगर/ चंदौली। नगर के कैलाशपुरी स्थित श्री साई पब्लिक स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस झंडारोहण मुख्य अतिथि रीता यादव रिसर्च स्कॉलर द्वारा किया। बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रीता ने कहा कि आज राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ पूरा देश में मनाया जा रहा है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें आज ही के दिन वर्ष 1950 में अपना संविधान मिलने के अवसर पर मनाया जाता है।

आज भारत पूर्ण गणतंत्र को प्राप्त हुआ। इससे लगभग 3 वर्ष पूर्व वर्ष 1947 में 15 अगस्त को भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हो चुकी थी लेकिन तब हमारे पास एक स्वतंत्र देश की तरीके से अपना कानून, अपना विधान नहीं था जिससे हम पूर्ण गणतंत्र या लोकतंत्र देश नहीं बन पाए थे। आजादी मिलने के बाद ही हमारे राजनेताओं ने संविधान बनाने के लिए संविधान सभा का निर्माण किया जिसमें संविधान निर्माण की मुख्य जिम्मेदारी बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने सौंपी थी।

श्रीमती यादव ने आगे कहा कि हमें इस बात को हमेशा याद रखना चाहिए कि हमारे राजनेता भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखते थे। इसलिए आप विद्यार्थियों को भी अपने देश को एक विकसित भारत बनाने का सपना जरूर देखना चाहिए। और इसके लिए आप सभी को पूरी लगन, मेहनत और उत्साह के साथ अपनी पढ़ाई पूरी करनी चाहिए। साथ ही एक अच्छा नागरिक बनकर अपना, अपने परिवार और अपने देश का नाम रौशन करना चाहिए।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ अनिल यादव ने कहा कि आज का दिन भारतीय गणतंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है उन्होंने आगे कहा कि हमारे संविधान की सबसे बड़ी विशेषता है कि यह धर्मनिरपेक्ष, पंथनिरपेक्ष और संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न है जिसमें 22 भागों में 22 चित्रों के माध्यम से इस देश की बरसों बरस की विरासत को दर्शाया गया है। संविधान के इन 22 चित्रों में प्रभु श्री राम, महात्मा बुद्ध, टीपू सुल्तान, अकबर के दरबार के साथ अन्य सांस्कृतिक विरासत को भी चित्रों के माध्यम से उकेरा गया है जो इसके धर्मनिरपेक्ष, पंथनिरपेक्ष और ऐतिहासिक दस्तावेज होने का सबसे बड़ा प्रमाण है।

कार्यक्रम की शुरुआत संविधान के प्रस्तावना की शपथ के साथ हुआ। इस दौरान बच्चों द्वारा मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार जायसवाल, कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी दीक्षा यादव व शिवा यादव द्वारा किया गया।

Chandauli

Jan 26 2024, 14:23

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन चंदौली इकाई द्वारा स्थापना दिवस एवं गणतंत्र दिवस मनाया गया 75वां*

अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली।भारतीय मीडिया फाउंडेशन इकाई चंदौली द्वारा 75वां गणतंत्र दिवस अमृत महोत्सव के रूप में बहुत ही हर्ष के साथ जिला कार्यालय नई बस्ती मुगलसराय मनाया गया।

आज ही के दिन 26 जनवरी सन 2017 को भारतीय मीडिया फाउंडेशन की न्यू रखी गई जिला चंदौली इकाई के समस्त मीडिया अधिकारी मौके पर मौजूद हो करके स्थापना दिवस एवं गणतंत्र दिवस को एक साथ एक क्रम में जोड़ते हुए उत्साह पूर्वक मनाया एवं एक दूसरे को बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप नारायण चौबे ने ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को निष्पक्ष दर्शन करना चाहिए एवं उन्होंने कहा कि अगर कलम गुलाम हो गई तो देश गुलामी की ओर चल जाएगा हिंदी शब्दों के संबोधन के साथ उन्होंने सभी पत्रकारिता जगत से जुड़े हुए सभी पत्रकार भाइयों का आवाहन करते हुए कहा कि आप सभी लोग एकजुट होकर के कार्य करें एवं उन्होंने बोला कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकार सुरक्षा सशक्त मीडिया समृद्ध भारत के साथ कार्य कर रहा है।

पत्रकारों के साथ होने वाले अन्य एवं दुर्व्यवहार के खिलाफ हमारा संगठन उनके साथ कदम के साथ कदम मिलाकर खड़ा होकर उन्हें न्याय दिलाने का कार्य करता है करता था करता रहेगा एवं सभी पत्रकार संगठनों सेबी आगरा किया कि जब आज पत्रकार की हो तो सभी लोग संगठन छोड़ केवल पत्रकार का धर्म का निर्वहन करें।

उक्त अवसर पर मदन मोहन पाठक राष्ट्रीय मैनेजमेंट प्रभारी भारतीय मीडिया रामजन्म सिंह चौहान राज्य डिप्टी चेयरमैन उत्तर प्रदेश सभी लोग मौजूद रहे।

सचिन कुमार पटेल जिला उपाध्यक्ष, अशोक कुमार जायसवाल मंडल अध्यक्ष वाराणसी, प्रभु नारायण चौरसिया जिला उपाध्यक्ष , रामजन्म सिंह चौहान राष्ट्रीय पार्षद राज डिप्टी चेयरमैन,अजीत कुमार जिला उपाध्यक्ष ,मैनुद्दीन कादरी सदस्य, डॉक्टर कमला प्रसाद जिला अध्यक्ष चिकित्सा फोरम ,अमित कुमार सदस्य, रोहित यादव जिला सचिव ,राजेश कुमार उपाध्यक्ष किसान फोरम, राम अयोध्या सिंह सदस्य ,विशाल तिवारी मंडल सचिव, सुनील यादव देवता जिला अध्यक्ष चंदौली, अखिलेश यादव सदस्य वीरेंद्र सिंह सदस्य ,रामजतन चौहान, चंदन कुमार, सदस्य धीरज कुमार ,सदस्य, दीपक कुमार कार्यकर्ता सदस्य, मदन मोहन पाठक राष्ट्रीय मैनेजमेंट ,प्रताप नारायण चौबे प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, केसर यादव सदस्य ,दिलीप यादव सदस्य, रामचंद्र ,सदस्य ,बेचू मौर्य राम ,अयोध्या सिंह।

Chandauli

Jan 25 2024, 16:09

*चौदहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीएम ने राकेश रौशन को किया सम्मानित*

अशोक कुमार जायसवाल

डीडीयू नगर (चंदौली)। नगर के केंद्रीय विद्यालय के प्रेक्षागृह में गुरुवार को आयोजित 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंदौली निखिल टी. फुंडे ने जनपद के स्वीप आईकॉन राकेश यादव रौशन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

मूलतः चहनियां क्षेत्र के मारूफपुर गांव निवासी राकेश रौशन के द्वारा निर्वाचन में वर्ष 2017 से ही योगदान किया जा रहा है। विगत विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान -2024 में इन्होंने बढ़चढ़ कर मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम में संशोधन करवाने या नाम को हटवाने के लिए जागरूक किया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई अभियान की विशेष तिथियों पर जागरूकता के कार्यक्रम, रैली, संगोष्ठी तथा घर घर मतदाताओं से संपर्क आदि के माध्यम से युवा, बुजुर्ग, दिव्यांग, बेघर और थर्ड जेंडर मतदाताओं को पुनरीक्षण का महत्व बताते हुए उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया ।

जिसके परिणामस्वरूप हजारों युवाओं ने प्रथम बार मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर अभियान को सफल बनाया।

Chandauli

Jan 24 2024, 19:53

*राधा कृष्ण महिला महाविद्यालय अलीनगर में कर्पूरी ठाकुर का मनाया गया जन्म शताब्दी*

अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली :: राधा कृष्ण महिला महाविद्यालय अलीनगर के प्रांगण में जननायक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर धूमधाम से मनाया गया । वही गोष्ठी का आयोजन कर उनके जीवनी पर प्रकाश डालने का काम किया गया।

जाने कौन थे कर्पूरी ठाकुर...

कर्पूरी ठाकुर (24 जनवरी 1924 - 17 फरवरी 1988) भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री तथा दो बार मुख्यमंत्री थे। लोकप्रियता के कारण उन्हें 'जननायक' कहा जाता है। २३ जनवरी २०२४ को भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरान्त भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है।

गोष्टी को संबोधित करते हुए समाजसेवी व अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक इंद्रजीत शर्मा ने कहा कि इन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में भी कच्चे मकान व सादगी भरे जीवन यापन किया। इन्होंने पिछड़ों दलितों को एकजुट कर इनके उत्थान व आरक्षण की अलख जगाने का काम देश स्तर पर करने का काम किया। बहुत से इन्होंने ऐतिहासिक काम किया जो आज भी यादगार के रूप में जाना जाता है।

इस मौके पर समाजवादी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष बैजनाथ यादव,प्रबंधक परशुराम यादव, विशाल पटेल,हरदेव मौर्य,अंजू परवीन ,जेपी राम,राम भोग शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा,मुनक्का प्रसाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।जाने कर्पूरी ठाकुर को...

Chandauli

Jan 24 2024, 19:31

*कर्पूरी ठाकुर का जन्म धूमधाम से मनाया*

चंदौली।राधा कृष्ण महिला महाविद्यालय अलीनगर के प्रांगण में जननायक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी इनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर धूमधाम से मनाया। वही गोष्ठी का आयोजन कर उनके जीवनी पर प्रकाश डालने का काम किया गया।

गोष्टी को संबोधित करते हुए समाजसेवी व अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक इंद्रजीत शर्मा ने कहा कि इन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में भी कच्चे मकान व सादगी भरे जीवन यापन किया। इन्होंने पिछड़ों दलितों को एकजुट कर इनके उत्थान व आरक्षण की अलख जगाने का काम देश स्तर पर करने का काम किया। बहुत से इन्होंने ऐतिहासिक काम किया जो आज भी यादगार के रूप में जाना जाता है।

इस मौके पर समाजवादी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष बैजनाथ यादव,प्रबंधक परशुराम यादव, विशाल पटेल,हरदेव मौर्य,अंजू परवीन ,जेपी राम,राम भोग शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा,मुनक्का प्रसाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Chandauli

Jan 24 2024, 19:30

*रेड क्रॉस सोसाइटी चंदौली का चुनाव उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न*

चंदौली।जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में बुधवार को रेड क्रॉस सोसाइटी चंदौली का चुनाव उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न कराया गया ।इसमें सर्व सम्मति से डॉ एस के यादव को सचिव व डा आर के शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

रेड क्रॉस सोसाइटी का चुनाव जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में बुधवार को नोडल अधिकारी डॉक्टर हीरालाल व पर्यवेक्षक सोशायटी के प्रदेश महासचिव डॉ अखिलेंद्र शर्मा व कोषाध्यक्ष अजय सिंह की देखरेख में संपन्न कराया गया। इसमें सर्वसम्मति से डॉ एस के यादव को सचिव व डॉ आरके शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

नव नियुक्त कोषाध्यक्ष व सचिव चुने जाने पर सदस्यों ने फूल मालाओं से लात कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ युगल किशोर राय, एसडीएम चंदौली,डॉक्टर सुरेंद्र यादव, डॉक्टर संजय तिवारी,डॉक्टर स्वामीनाथ,डॉ शरद चंद्र श्रीवास्तव, डॉ गोपाल सिंह, डॉ पीएन सिंह,डॉ एस एन तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Chandauli

Jan 24 2024, 18:26

*आज विभिन्न सूचकांकों में उत्तर प्रदेश की स्थिति लगातार अच्छी होती जा रही है:निखिल टी. फुंडे*

अशोक कुमार जायसवाल

नियामताबाद।प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को आयोजित होने वाले यूपी दिवस का डीपीआरसी नियमताबाद में शुभारंभ हुआ।मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।इस दौरान मा. विधायक एवं जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।विधायक रमेश जायसवाल ने अपने संबोधन में सभी को यूपी दिवस कि शुभकामना देते हुए कहा कि यूपी आज कई मायनों में उभरता हुआ प्रदेश है।

आज समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ दिलाने के लिए वर्तमान सरकार और मुख्यमंत्री लगातार कार्य कर रहे हैं।हम सब के सामूहिक प्रयास से जल्द ही उत्तर प्रदेश आकांक्षी जनपद से विकसित जनपद बनेगा।पूर्व में उत्तर प्रदेश आधारभूत संरचना एवं शिक्षा के क्षेत्र में बहुत पीछे था परंतु आज की तारीख में बड़े बड़े उद्योपति यहां निवेश के लिए लालायित हैं।जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने अपने संबोधन में सभी को उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पहले यूपी की गिनती बीमारू राज्य में होती थी आज की तारीख में यह बीमारू राज्य से उत्तम प्रदेश के रूप में हो गया है और जल्द ही हम सब लोग मिलकर इसे उत्कृष्ट प्रदेश के रूप में स्थापित करेंगे।

आजस्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण के क्षेत्र में यहां बहुत अच्छा कार्य हो रहा है।विभिन्न सूचकांकों में उत्तर प्रदेश की स्थिति लगातार अच्छी होती जा रही है।पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाए रखने के लिए नियम कानूनों के पालन करने की अपील की।

मुख्य विकास अधिकारी एस. एन.श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी को यूपी दिवस की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के आरंभ में विधायक ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया। इस दौरान विधायक एवं जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली।इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल एवं जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र एवं पुरस्कार वितरित किया।इस क्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत छात्रों को लैपटाप वितरण किया गया।विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान गोल्डेन कार्ड का वितरण भी विधायक रमेश जायसवाल के कर कमलों से किया गया।

प्रधानमंत्री रोजगार योजना,मुख्यमंत्री रोजगार योजना,मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को प्रमाण पत्र,स्वीकृति पत्र वितरित किया।विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत टूल किट भी दिए गए।सूचना एवं संस्कृति विभाग के कलाकार श्रीराम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी।इसके साथ ही स्कूली छात्राओं ने भी सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से सभी का मन मोहा।इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सभी विभागों के विकासखंड अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Chandauli

Jan 24 2024, 18:24

*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के द्वारा कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन किया गया*

अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली :: लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय दीनदयाल उपाध्याय नगर के पं पारसनाथ तिवारी नवीन परिसर में आज दिनांक 24 जनवरी को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के द्वारा कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक श्री राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में सफलताएं तभी प्राप्त होती हैं जब वह अपने कर्तव्य का सुचारु पूर्वक निर्वाह करता है।

कर्तव्य परायण होने के बाद मनुष्य को शैक्षिक,सामाजिक ,धार्मिक ,राजनीतिक , आर्थिकआदि जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलताएं और सम्मान की प्राप्ति होती है।

गीता में भी कर्म की महत्ता को महत्वपूर्ण माना गया है। कर्तव्य का पालन करने वाला व्यक्ति समाज में वंदनीय व पूज्यनीय होता है और समाज में उसका सम्मान भी होता है।शिक्षकों का कर्तव्य अपने छात्रों के हृदय पर से अज्ञानता का आवरण हटाकर उन्हें आदर्शवादी बनाना होता है। प्रो संजय पाण्डेय ने कहा कि जो मनुष्य कर्तव्य के पथ से विचलित हो जाता है, उसका समाज में निरादर होता है।

अपनी कर्तव्यपरायण के कारण महाराणा प्रताप अनेक कष्टों को सहन किया परंतु मुगलों के सामने नतमस्तक नहीं हुए।प्रो अजीत ने कहा कि कर्तव्य परायण व्यक्ति का हमेशा स्वस्थ व सरल होता है और निर्भीकतापूर्वक अपने कार्यों का संचालन करता है।प्राचार्य प्रो उदयन ने कहा कि कर्तव्यपालन व्यक्ति को महापुरुषों की तरह पूजा जाता है।

मनुष्य का सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य है मानवता धर्म का पालन करना और अपने दायित्व का ठीक से निर्वाह करना। इस अवसर पर प्रो अरुण पाण्डेय, डा भावना, डा कामेश, डा पंकज, डा शरद, डा साधना, सुनील, सुरेंद्र,विनीत, अतुल, रणजीत आदि उपस्थित रहे।

Chandauli

Jan 24 2024, 16:16

*बिना फिटनेश के स्कूल वाहनों का संचालन न होने पर संबंधित स्कूल के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी:जिलाधिकारी*

अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली।जिलाधिकारी निखिल टी.फुंडे की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति/लोक निर्माण विभाग के सड़को की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया कि समस्त विद्यालयो के वाहन फिटनेस की जॉच एवं चालक का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण योजनाबद्व तरीके से कराये तथा सभी व्यवसायिक वाहनो का फिटनेस की जॉच कराया जाय विना पंजिकृत वाहनो का चेकिग कराकर नियमानुसार कार्यवाही किया जाय।किसी भी दशा में बिना फिटनेश के किसी भी स्कूलों द्वारा वाहनों का संचालन न किया जाय अन्यथा की स्थिति में वाहन के साथ संबंधित स्कूल पर भी कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

ओवर लोंडिग/गलत नम्बर प्लेट विना एचएसआरपी लगे वाहन,सडक के किनारे खडे अवैध वाहनो एवं रेट्रोरिफलेक्टिव टेप की चेंकिग किया जाय।साथ ही ब्लैक स्पाट को चिन्हित करते हुवे उसपर नियमानुसार कार्यवाई सुनिश्चित करे।लोक निर्माण विभाग के सड़को की समीक्षा के दौरान निर्माणाधीन सड़को पर निर्माण कार्य में धीमी गति प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था पर निर्धारित अर्थ दण्ड लगाने का निर्देश अधिoअभिo पीडब्ल्यूडी को दिया। साथ ही कार्यदाई संस्था को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी,सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।