जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दीजिए जाने पर डिप्टी सीएम तेजस्वी ने जताई खुशी,कहा-हम लोगों की बहुत ही पुरानी मांग रही है
पटना : जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया गया है। जिसपर अब सियासत शुरु हो गई है। बिहार के सभी राजनीतिक दल इसका श्रेय लेने मे जुटे है।
![]()
बिहार के राजद नेता व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों की बहुत ही पुरानी मांग रही है। बहुत ही खुशी की बात है। इसका असर राजनीतिक तौर पर यह भी देखा जाएगा कि जो हम लोगों ने जातिगत गणना कराया था उसके बाद ही भारत सरकार को निर्णय लेना पड़ा।
उन्होंने कहा कि भारत रत्न मिला है इसका हम लोग स्वागत करते हैं। जो हम लोगों की मांग थी वह पूरी हो गई। इसकी लड़ाई हम लोग लगातार लड़ते रहे हैं। जितने भी समाजवादी नेता रहे सभी लोगों ने भारत रत्न देने की मांग करते रहे थे।
तेजस्वी ने कहा कि हम लोग तो मांग कर रहे हैं कि कांशीराम को भी भारत रत्न मिलना चाहिए।
वहीं केके पाठक और पटना डीएम के विवाद पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आप लोग का नजरिया है। आंख का इलाज हो सकता है। नजरिया का इलाज नहीं हो सकता है।
पटना से मनीष प्रसाद











Jan 24 2024, 12:35
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.6k