जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया द्वारा जरूरतमंद के बीच किया गया कंबल वितरण
पूर्णियां : बढ़ते ठंड के मद्देनजर जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं और विभागों द्वारा जरूरतमंद गरीब निसहाय लोगों के बीच कमल वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया द्वारा भी जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम 19 जनवरी 2024 को अपराहन 04:35 बजे पूर्णिया व्यवहार न्यायालय के परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया सुजित कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ।
![]()
इस कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया डॉ. निशांत कुमार प्रियदर्शी, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रोहित शंकर, तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती रचना श्रीवास्तव, चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महावीर प्रसाद, दशम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक रंजन, एवं व्यवहार न्यायालय, पूर्णियों के अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण द्वारा जरूरतमंद लोगो के बीच कंबल वितरण किया गया।
कंबल वितरण के इस कार्यक्रम में ग्रीन पूर्णिया के अध्यक्ष डा० अनिल कुमार गुप्ता एवं सचिव रविन्द्र कुमार साह का भी सराहनीय सहयोग रहा।
व्यवहार न्यायालय पूर्णिया परिसर में कंबल वितरण के पश्चात वृद्धाश्रम पूर्णिया में भी कंबल वितरण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया के सचिव डा० निशांत कुमार प्रियदर्शी, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूर्णिया श्रीमती अदिति कुमारी एवं ग्रीन पूर्णियों के अध्यक्ष डा० अनिल कुमार गुप्ता, सचिव रविन्द्र कुमार साह, अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक द्वारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
पूर्णिया से जेपी मिश्र









Jan 20 2024, 14:00
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k