Aurangabad

Jan 18 2024, 18:57

अफीम तस्कर कोर्ट ने दिया दोषी करार, 24 जनवरी को सुनाई जायेगी सजा

औरंगाबाद : आज़ व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में एडिजे वन सह स्पेशल कोर्ट एनडीपीएस पंकज मिश्रा ने मुफ्फसिल थाना कांड संख्या -195/20 में निर्णय पर सुनवाई करते हुए एकमात्र काराधीन बंदी अभियुक्त गौतम कुमार पांडे, गुलनी गुरूआ गया को एनडीपीएस एक्ट में दोषी ठहराया है।  

स्पेशल पीपी परवेज अख्तर ने बताया कि अभियुक्त घटना के समय से जेल में बंद हैं। पटना उच्च न्यायालय में दो बार उसकी जमानत याचिका नामंजूर किया गया है। उसे आज एनडीपीएस एक्ट के धारा -18,25,29 में दोषी ठहराया गया है। सज़ा के बिन्दु पर सुनवाई के तिथि 24/01/24 निर्धारित किया गया है।  

अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि प्राथमिकी सूचक सुर्यवंश कुमार दरोगा ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त गौतम कुमार पांडे को मोटरसाइकिल के डिकी से तीन किलो दो सौ ग्राम अफीम के साथ पकड़ा था और जाप्ति सूची बना कर न्यायालय में प्रस्तुत किया था। 

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jan 18 2024, 18:56

दहेज हत्यारोपी पति को कोर्ट ने सुनाई सात साल सश्रम कारावास की सजा

औरंगाबाद : आज व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में एडिजे दो धनंजय कुमार मिश्रा ने नगर थाना कांड संख्या -246/21।एस टी आर-257/21 में सज़ा के बिन्दु पर सुनवाई करते हुए एकमात्र काराधीन बंदी अभियुक्त विवेक कुमार। टीचर ट्रेनिंग कोलेज के पीछे। शाहपुर औरंगाबाद को सज़ा सुनाई है। 

एपीपी राजाराम चौधरी ने बताया कि अभियुक्त को भादंवि धारा -304 बी में सात साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। धारा -498 ए में दो वर्ष की सजा और दस हजार जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना न देने पर तीन माह अतिरिक्त साधारण कारावास होगी और दहेज प्रतिषेध अधिनियम में एक साल की सजा और पांच हजार जुर्माना लगाया गया है। जूर्माना न देने पर तीन माह अतिरिक्त कारावास होगी। सभी सजाएं साथ साथ चलेंगी।  

अधिवक्ता दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त को 08/01/24 को उल्लेखित धाराओं में दोषी ठहराया गया था। एक अन्य अभियुक्त ससुर नन्द किशोर मेहता को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त किया गया था। 

अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि प्राथमिकी सूचक भोला प्रसाद, कुकही हेदरनगर पलामू ने 26/06/21 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें कहा था कि चारपहिया वाहन के लिए अभियुक्तगण मेरी बेटी पर काफी दबाव बनाते थे। मैं कहता था कि जब रिटायरमेंट का पैसा मिलेगा तो खरीद कर दे देंगे। परंतु बेटी मधु के ससुराल वाले नहीं माने। 25/06/21 को दामाद की मां फोन कर कहती है कि आपकी बेटी का तबियत बहुत खराब है जबकि एक दिन पहले बिल्कुल ठीक थी और बेटी दहेज मांगने की बात कही थी। सुबह बेटी के घर गया तो देखा कि उसकी लाश कमरे की चौकी पर रखी थी। जिसे देखने से प्रतीत होता था कि गला दबाकर कर हत्या किया गया है।

मधु और विवेक की शादी हिन्दू रीति रिवाज से धुमधाम से 18/11/19 को हुई थी।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jan 18 2024, 17:56

औरंगाबाद मे जनवरी 2024 तक भीषण दिवस एवं घने स्तर के कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

औरंगाबाद : जिले में 22 जनवरी 2024 तक भीषण दिवस एवं घने स्तर के कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम पूर्वनुमान के अनुसार आगामी पाँच दिनों का 

दिनाँक 19, 20, 21, 22 & 23 जनवरी 2024 को अधिकतम तापमान 19, 18.5, 18, 19 & 19 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 7, 7.5, 8, 8.5 & 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 किसान भाइयों के लिए सुझाव

धान के फसल का थ्रेसिंग करके अनाज को सुरक्षित जगह पर भण्डारण करें। गेंहूँ के फसल में आवश्यकता अनुसार सिंचाई करें। 

मौसम खराब होने पर फसलों में दवा का छिड़काव न करें l 

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jan 18 2024, 16:21

अभयॅेंद्र मोहन सिंह द्वारा ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की

आज दिनांक 18 जनवरी 2024 को उप विकास आयुक्त, श्री अभयॅेंद्र मोहन सिंह, द्वारा समाहरणालय सभागार में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई|

उप विकास आयुक्त द्वारा सर्वप्रथम लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। WPU (वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट) निर्माण के लिए जिले में कुल लक्ष्य 202 के विरुद्ध मात्र 113 का निर्माण ही अभी तक हुआ है जिस पर उपविकास आयुक्त ने खेद व्यक्त करते हुए सभी बीडीओ को जल्द से जल्द निर्माण करने के लिए निर्देश दिए। 

जिले में अभी तक प्लास्टिक वेस्ट कलेक्शन के द्वारा कुल 14282 किलो कचरा संग्रहण हुआ जिसे रीसायकल कर 11843 किलो बिक्री कर 213174 रुपया प्राप्त हुआ एवं WPU (वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट) कंपोस्टिंग के द्वारा कुल 4078 किलो कचरा संग्रहण हुआ जिसमें 3995 किलो बिक्री कर 35950 रुपया प्राप्त हुआ|

 सभी पंचायतों सोखता के निर्माण पर चर्चा हुआ जिसमें लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत कार्य हुआ

। इसके अतिरिक्त मनरेगा की समीक्षा के क्रम में वृक्षारोपण, सभी मनरेगा जॉब कार्ड धारक को आधार से लिंक, VO भवन निर्माण, आंगनवाड़ी भवन निर्माण पर चर्चा हुआ एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

इसके अतिरिक्त उप विकास आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास सहायता योजना इत्यादि की समीक्षा की गई एवं लंबित आवासों का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

इस बैठक में निदेशक डीआरडीए कृष्णा कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Aurangabad

Jan 18 2024, 14:18

अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक सवार शिक्षक दंपती को रौंदा, पति की मौत

औरंगाबाद : शहर के रामाबांध के समीप एनएच 139 पर अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक सवार शिक्षक दंपती को टक्कर मार दी।इस हादसे में शिक्षक की मौत हो गई जबकि उनकी शिक्षिका पत्नी गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मृतक शिक्षक की पहचान अजीत कुमार सिंह के रूप में की गई है और वे मध्य विद्यालय पवई में कार्यरत थे।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। जिससे यातायत काफी देर तक प्रभावित रही। 

घटना की सूचना नगर और मुफस्सिल थाने की पुलिस को दी गई और सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशितों को समझाने-बुझाने का काम किया। 

इस संबध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार शिक्षक अपने लेन में जा रहे थे लेकिन विपरित दिशा से आ रही एक ट्रक ने उन्हे कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। 

उन्होंने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से यहां ब्रेकर न होने के कारण इस तरह की घटनाएं घटित होती रहती हैं। 

संदर्भ में ज़िला प्रशासन को ब्रेकर की व्यवस्था करना चाहिए।इधर घटना की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर सांसद सुशील कुमार सिंह पहुंचे और दुख व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि उनके द्वारा फोर लेन की मांग की जा रही है।ताकि हादसे को रोका जा सके। 

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jan 17 2024, 21:10

औरंगाबाद बाल बाल बची भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, उद्घाटन समारोह में देर से पहुंचने पर भड़के लोग

 

 औरंगाबाद के दाउदनगर में पॉलीवुड(भोजपुरी) की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर हमला हुआ। हमला किसी और ने नही बल्कि उनके फैंस ने ही किया है। हमले में अक्षरा बाल-बाल बची है।

वही बचाव में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। अक्षरा दाउदनगर में एक शोरूम का उद्घाटन करने बुधवार को दोपहर में दाउदनगर आने वाली थी। कोहरे के कारण फ्लाइट लेट होने से वह दोपहर के बाद शाम में दाउदगर पहुंची। एक तो अक्षरा के फैंस उसके लेट से आने से नाराज थे।

वही अक्षरा के आने के बाद उसके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। इस दौरान भीड़ काफी बढ़ |जाने से धक्का मुक्की होने लगी। भीड़ एक तरह से बेकाबू और अनियंत्रित सी हो गई। इसी दौरान कुछ फैंस को चोट लग गई। चोट लगने से वे बिलविला हो उठे। इसी दौरान धक्का मुक्की में कुछ ज्यादा चोट खाएं लोगो ने रोड़ेबाजी कर दी। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने घेरे में लेकर अक्षरा को सुरक्षित बचा लिया, जिससे उन्हे चोट नही लग सकी।

वही अक्षरा को बचाने के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। उसका सिर फूट गया। घायल पुलिसकर्मी का दाउदनगर के सरकारी अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस बीच मौके पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी मची, जिसे पुलिस ने संभाल लिया। घटना के बाद अक्षरा दाउदनगर से सुरक्षित वापस रवाना हो गई है।

Aurangabad

Jan 17 2024, 16:37

औरंगाबाद राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ता संवाद का किया गया आयोजन

 औरंगाबाद राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शहर के नगर भवन में बुधवार के अपराहन कार्यकर्ता संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यकर्ता संवाद का उद्घाटन खान एवं भूतत्व मंत्री सह प्रभारी मंत्री आलोक मेहता एवं कार्यक्रम में मौजूद रफीगंज विधायक मो. नेहालुद्दीन, नबीनगर विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डबलू सिंह, गोह विधायक भीम सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

 कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने आगामी लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से ही जुट जाने के प्रति संकल्पित किया और आने वाली चुनौतियों तथा देश में केंद्र सरकार के द्वारा माहौल के बदलने के मंसूबों को नाम करने के उपायों की जानकारी दी।अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री ने महागठबंधन सरकार के द्वारा दलितों, शोषितो एवं वंचितों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए उन्हे समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने की बात कही।

 उन्होंने कहा कि हमें विघटनकारी तत्वों के खिलाफ खड़ा होना है और उन्हे आगे बढ़ने से रोकना है।      

      

Aurangabad

Jan 17 2024, 12:17

पारा लुढ़कने से बढ़ी शीतलहर, कक्षा सात तक सभी स्कूलों में पठन-पाठन बंद

औरंगाबाद: पूरे सूबे के साथ सिल्क सिटी औरंगाबाद में भी शीतलहर सितम ढा रही है। जिले में पारा लुढ़क कर 8 डिग्री तक पहुंच गया है। 

जिले में शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी श्री कान्त शास्त्री ने सभी प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ निजी विद्यालयों के सातवी क्लास तक के पठन-पाठन पर 18 जनवरी तक रोक लगा दी है। साथ ही साथ उच्च विद्यालयों के भी पठन-पाठन के समय में बदलाव किया है।  

जिलाधिकारी ने कहा है कि, स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए , सभी समय प्राथमिक विद्यालयों और आंगनवाड़ी को बंद कर दिया गया है।  

साथ ही साथ आठवीं क्लास के ऊपर के पठान पठान के समय में बदलाव किया गया है। 

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jan 17 2024, 10:49

औरंगाबाद में ग्राम देवी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी भव्य कलश यात्रा, सैकड़ो से अधिक महिलाएं एवं पुरूष हुए शामिल


औरंगाबाद: जिले के नबीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के साया झिकटिया गांव में ग्राम देवी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ो पुरूष एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर साया झिकटिया गांव से पुनपुन संगम बैरिया गांव गईं और वहां से जल भरकर वापस साया झिकटिया गांव लौटीं। इस दौरान जय श्री राम के नारों से पूरा इलाका राममय हो गया।

वहीं कामाख्या के पंडित राकेश पाण्डेय ने बताया कि यह यात्रा ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समस्त ग्रामीणों के सहयोग से निकाली गई है। और इस यात्रा का उद्देश्य गांव में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करना है। उन्होंने कहा कि इस ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा एवं यात्रा के माध्यम से गांव में भक्ति का वातावरण भी बना रहेगा। 

वहीं अयोध्या में भी श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि 500 वर्षों के वनवास के बाद अब श्री रामलला अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक क्षण है।एवं जिस दिन अयोध्या में राम लला का प्राण प्रतिष्ठा होगा उसी दिन यानी 22जनवरी को साया झिकटिया गांव में भी माता रानी का भी प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा

कलश यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं ने बताया कि वे माता रानी की कृपा से गांव में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करती हैं। उन्होंने कहा की माता की कृपा हमेशा इलाके के लोगों पर बरसती भी है, जिससे यहाँ अमन चैन और सुख शांति बना रहता है।

इस यात्रा में शामिल ,उदय सिंह पंचायत समिति ,सिपाही जी ,अवधेश सिंह ,टुनटुन सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिंह, जीतू सिंह ,अजित सिंह, हरि सिंह, गुड्डू सिंह ,विक्की सिंह, सुनील सिंह, गोधन सिंह, गुप्तेश्वर सिंह सहित सभी ग्रामीण में भाग लिया जल यात्रा मे अन्य लोग ढोल बाजे एवं घोड़े के साथ आगे आगे चल रहे थे। आकर्षण का केंद्र रहे रथ पर महाराज,पंडित राकेश पाण्डेय जी महाराज एवम अन्य संत विराजमान थे।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jan 16 2024, 19:38

दो दिवसीय गजना महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद और जिलाधिकारी ने किया विधिवत उद्घाटन


औरंगाबाद - जिले के गजना स्थित माता गजना धाम की महिमा तथा उसकी गरिमा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय गजना महोत्सव की आज से शुरुआत हो गई है। सांसद सुशील कुमार सिंह और डीएम श्रीकांत शास्त्री ने इसका विधिवत उद्घाटन किया।

इस मौके पर सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि महोत्सव के माध्यम से किसी स्थान का प्रचार प्रसार तो होता ही है,इलाके का सांस्कृतिक तथा सामाजिक विकास भी होता है। 

उन्होंने कहा कि माता गजना धाम शक्ति पीठ के रूप में चर्चित तो है ही मगर सुदूरवर्ती इलाके में होने की वजह से श्रद्धालु या फिर पर्यटक बड़ी संख्या में यहां नहीं पहुंच पाते है। यही वजह है कि महोत्सव के माध्यम से आमजनों का ध्यान इस ओर आकृष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है कि लोग यहां आएं। उन्हें यहां कोई परेशानी नहीं होगी।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र