*अयोध्या में मकर संक्रान्ति पर्व और 22 जनवरी के मद्देनजर कमिश्नर गौरव दयाल ने अधिकारियो के साथ की बैठक*
![]()
अयोध्या- मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने आगामी मकर संक्रांति एवं 22 जनवरी 2024 समारोह को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामला के बाल रूप के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने वाले कार्यक्रम के लिए मण्डल के अधिकारियों को तथा जनपद के अधिकारियों को सम्बंधित कार्यवाहियां करने हेतु निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारी, नगर निगम, स्वास्थ्य, जलनिगम, राजस्व, पुलिस, खाद्य परिवहन, पंचायत, पर्यटन सूचना संस्कृति, पीब्डब्लूडी, सिंचाई, विद्युत, पशु चिकित्सा आदि विभागों के अधिकारी इस कार्यक्रम के तैयारी में लगे है। अपने अपने से सम्बंधित कार्यो को समय से पूरा करें तथा मकर संक्रांति का पूर्व भी 14/15 जनवरी को पड़ रहा है। इसके लिए भी आवश्यक तैयारियां की जाय। वृहद सफाई अभियान के लिए मा0 मुख्यमंत्री का आगमन दिनांक 14 जनवरी को प्रस्तावित है इसके लिए सम्बंधित विभाग नगर निगम तथा पर्यटन विभाग अपेक्षित कार्यवाही पूरा करें। मण्डलायुक्त ने कहा कि 16 जनवरी से 22 जनवरी तक हर देव मंदिरों में श्रीराम संकीर्तन एवं अखण्ड रामायण पाठ का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कार्यवाही किया जाय तथा सरकारी इमारतों एवं स्कूल कालेजों को सजाया जाय तथा स्क्रिन लगाकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया जाय।
सफाई अभियान की शुरूआत मुख्यमंत्री जी द्वारा 14 जनवरी से अयोध्या से किया जाना प्रस्तावित है। यह अभियान 21/22 जनवरी तक चलाया जायेगा। मकर संक्रांति के स्नान को देखते हुये सरयू नदी एवं अन्य नदियों में नावों द्वारा पेट्रोलिंग बढ़ायी जाय तथा अल्पसुरक्षा की व्यवस्था हेतु कार्यवाही किया जाय। पब्लिक एडेªस सिस्टम एवं सीसीटीवी तथा फायर सेफ्टी की कार्यवाहियां किया जाय तथा ठंड एवं कोहरे का बड़ा असर है इसलिए जरूरतमंद लोगों को कम्बल आदि वितरण करते हुये रैन बसेरा एवं अलाव की व्यवस्था किया जाय। मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी क्षेत्रों में भ्रमण करें तथा ठंडक में पशुओं पर भी ध्यान दिया जाय। गौ-आश्रय स्थलों में चारा आदि तथा शीतलहर के बचाव के लिए आवश्यक कार्यवाही किया जाय। अयोध्या से सम्बंधित सभी निर्माण कार्यो को 18 जनवरी तक पूरा किया जाय तथा यातायात डायवर्जन प्लान को भी समय से पुलिस विभाग लागू करें और सुरक्षा के मानकों को पूरा ध्यान में रखा जाय।
Jan 13 2024, 19:31