महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गया : जिले के इमामगंज थाना की पुलिस ने महिला प्रताड़ना के मामले में एक आरोपी रविंद्र प्रसाद निराला को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस रिलीज जारी कर दी है।
एसएसपी आशीष भारती ने जानकारी देते हुए बताया 9 जून 2023 को वादिनी के द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया था कि जब यह घर में थी तो अचानक रविंद्र प्रसाद निराला और उनके साथ रहे अन्य सहयोगियों के द्वारा गाली-गलौज किये जाने लगा, जब मना किया गया तो मारपीट करने लगा।
इसके बाद इनके द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया। इसके बाद पुलिस ने इमामगंज थाना में कांड संख्या 151/2023 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया और इस कांड में फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया।
जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रविंद्र प्रसाद निराला को गिरफ्तार किया गया। वहीं, शेष अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गया से मनीष कुमार






गया/आमस। जिले के आमस प्रखंड के चंडीस्थान बाजार के महावीर मंदिर में समन्वय की बैठक आयोजित की गई। जहां पूरे प्रखंड के सभी पंचायत के लोग उपस्थित हुए। उक्त बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक आशीष पाठक ने किया।
गया/आमस। जिले के आमस प्रखंड क्षेत्र में केंद्र सरकार के द्वारा ड्राइवरों के बनाए गए नया कानून को देश के हरेक स्थान पर ड्राइवरों के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।
गया/आमस। जिले के आमस थाना की पुलिस ने हत्या करने प्रयास के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया की हत्या के प्रयास कांड में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
गया। गया नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में नगर निगम के नगर प्रबंधक नोडल पदाधिकारी सफाई, कनीय अभियंता प्रभारी मुख्य सफाई निरीक्षक, वार्ड निरीक्षक सह सफाई जोनल प्रभारी आदि मौजूद रहे।

Jan 03 2024, 20:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
21.4k