झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय में कांग्रेस का 139वॉं स्थापना दिवस मनाया गया
![]()
रांची : कांग्रेस के 139वॉं स्थापना दिवस के शुभअवसर पर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय में कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की ने झण्डोतोलन किया तथा गार्ड ऑफ ऑनर सेवादल के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने दी। साथ ही स्थापना दिवस पर एक-दूसरे को बधाई दी गयी। कांग्रेस के 139वॉ स्थापना दिवस राजधानी रांची सहित राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर बन्धु तिर्की ने कांग्रेसजनों को कांग्रेस स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 138 वर्ष पूर्व 28 दिसम्बर 1885 को स्थापित कांग्रेस के सामने आज चुनौती बहुत बढ़ गयी है। देश को विभाजनकारी शक्तियों के साथ ही अलगावादी विचारधारा से बचाना और उन मूल्यों की रक्षा करना हम कांग्रेसियों की बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसके आधार पर स्वतंत्रता की लडाई लड़ी गयी या आजादी के तत्काल बाद देश का महानिर्माण शुरू हुआ।
उन्होंने कहा कि आज देश को कांग्रेस की नीति एवं सिद्धांतों की सबसे ज्यादा आवश्यकता है, कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य सिर्फ सत्ता हासिल करना नहीं है, देश को एकजुट रखते हुए विकास के पथ पर अग्रसर करना है। उन्होंने कहा कि हमलोग ऐसे राष्ट्रीय पार्टी के सदस्य हैं जिसका गौरवमय इतिहास रहा है। आज पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कमजोर वर्ग को उनके अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने चुनाव के मद्दे नजर वहां उपस्थित कांग्रेसजनों से आग्रह किया कि हम अपने कार्यक्रमों के माध्यम से अपने नीति-सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाये।













Dec 28 2023, 17:24
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.5k