चतरा: आज सीएम सोरेन पहुचेंगे चतरा के सिमरिया,आप की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेकर, करोड़ों की परिसंपत्तियों का करेंगे वितरण


Image 2Image 3

सिमरिया (चतरा)( डेस्क ). मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज मंगलवार को सिमरिया आयेंगे, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मुख्यमंत्री आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत यहां पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे. 

करोड़ो की परिसंपत्ति का वितरण करेंगे. 

साथ ही करोड़ों की योजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास भी करेंगे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रखंड मुख्यालय के हर्षनाथपुर मैदान में विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है. सभा स्थल की बैरिकेडिंग की गयी है. सभा स्थल में दर्जनों स्टॉल बनाये गये हैं, जहां अधिकारी लाभुकों की समस्याओं का निदान करेंगे.

 सोमवार को उपायुक्त अबु इमरान, एसपी राकेश रंजन ने सभा स्थल का निरीक्षण किया. साथ ही रूट चार्ट, विधि व्यवस्था का जायजा लिया. पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक की सुरक्षा चाक चौबंद की गयी है. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है.

सुशासन और विकसित भारत के प्रणेता थे अटल बिहारी वाजपेई: - बाबूलाल मरांडी


Image 2Image 3

राँची: प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रदेश में बूथ स्तर तक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथों पर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।

सभी 27 सांगठनिक जिलों और 513 मंडलों में श्रद्धेय अटल जी के व्यक्तित्व एवम कृतित्व पर आधारित संगोष्ठी और काव्यांजलि का आयोजन हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कई स्थानों पर सेवा कार्य ,फल, कंबल का वितरण भी किया गया।

धनबाद महानगर भाजपा द्वारा आयोजित संगोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मरांडी ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी अपने ध्येय और विचारों के प्रति सदैव अटल रहे। विकसित और स्वाभिमानी भारत का सपना देख उन्होंने सुशासन पर बल दिया। उन्होंने सुशासन से अंत्योदय का मार्ग प्रशस्त किया।

मरांडी ने वाजपेई को याद करते हुए कहा कि आज उनकी देन है जो प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से शहर और गांव की दूरियां घटाई। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना ने जीटी रोड सहित देश के प्रमुख राजमार्गों का पुनरुद्धार किया। सर्व शिक्षा अभियान ने बुनियादी शिक्षा में संसाधनों की कमी दूर की। उन्होंने केवल अलग राज्य ही नही बनाया बल्कि जनजाति समाज के लिए अलग मंत्रालय बनाए, संथाली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल किया। अटल बिहारी वाजपेई ने विकसित देशों के दबाव में वर्षों से लंबित परमाणु परीक्षण को पोखरण में साकार कर दुनिया भारत की पहचान बनाई।

राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर रांची में अयोध्या से अभिमंत्रित अक्षत आमंत्रण पत्र, कलश, और राम मंदिर का चित्र वितरित किया गया

Image 2Image 3

राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए श्री राम मंदिर अयोध्या से अभिमंत्रित अक्षत आमंत्रण पत्र, कलश, और राम मंदिर का चित्र घर घर में वितरित करने के लिए आज डोरंडा शिव महावीर मंदिर के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इस कार्यक्रम में छह बस्तियों के संयोजक बनाए गए। जिन्हे अभिमंत्रित अक्षत कलश सहित कई सामग्री वितरण के लिए दिया गया। जिससे कि 22 जनवरी को होने वाले मंदिर के उद्घाटन के दिन सभी मंदिरों में एक साथ आरती हो और रात्रि में दिवाली सा माहौल पूरे क्षेत्र में बने। 

 डोरंडा के ऐ जी कॉलोनी, कुसई बस्सी, 56 सेट बस्ती, भवानीपुर बस्ती, अरविंद नगर बस्ती, और निवारणपुर के राम भक्तो के घर सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में रांची के सांसद संजय सेठ उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों से कहा कि पूरे शहर को भगवा ध्वज, दीपक , एवम मंदिरों को सजाने का कार्य राम भक्त करें। 

इस कार्यक्रम के संयोजक रोहित शारदा, सुभाषित चटर्जी ने सभी लोगों से 22 जनवरी को अपने अपने नजदीकी मंदिरो में उपस्थित होकर पूजा अर्चना करने के लिए जागरुक किया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दीपक पांडे, लखन विजय, धर्मराज, नम्रता सोनी, और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वीर शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर सीएम हेमंत सोरेन ने माल्यार्पण की


Image 2Image 3

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता वीर शहीद निर्मल महतो की आज 73वीं जयंती है। इस अवसर पर रांची के शहीद निर्मल महतो चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

 मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा आज शहीद निर्मल महतो हमारे बीच नहीं है परंतु उनके विचार, कर्मठता, राज्य के प्रति संवेदना और संदेश आज भी हमारे बीच है।

भाजपा ने झारखंड विधानसभा परिसर में अटल जी की 100वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया


Image 2Image 3

भाजपा के संस्थापक सदस्य सह भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 दिसंबर को 100वीं जयंती भाजपा पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। 

 स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता और नेता झारखंड विधानसभा परिषद में उपस्थित हुए। इस बीच झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी है। उन्हे याद करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई झारखंड के जनक के रूप में रहे उनका व्यक्तित्व काफी महान रहा है। वे सभी के प्रिय रहे विभिन्न जन उपयोगी योजनाएं जीवन के उत्थान के लिए इनके द्वारा प्रारंभ किया गया। झारखंड राज्य का गठन इन्हीं के प्रयास से हुआ है।

इधर, रांची के हरमू स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी मां भारती के सच्चे सपूत थे। उन्होंने जीवनपर्यंत अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से भारत व भारतीयता को मजबूत किया और गरिमा प्रदान किया। उन्होंने न सिर्फ पार्टी को नई ऊंचाई दी, बल्कि देश की राजनीति को भी एक नई दिशा दी।

झारखंड में धर्मांतरित आदिवासियों को एसटी आरक्षण की सूची से बाहर करने का मुद्दा एक बार फिर गरमाया


Image 2Image 3

झारखंड में धर्मांतरित आदिवासियों को एसटी आरक्षण की सूची से बाहर करने का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। हिंदूवादी संगठनों द्वारा समर्थित जनजाति सुरक्षा मंच ने रांची के मोरहाबादी मैदान में आज को 'उलगुलान आदिवासी डिलिस्टिंग रैली” का आयोजन किया। करने का ऐलान किया है। जिसमे लाखो की संख्या में जुटे अनुसूचित जनजातीय के लोग। इस रैली में जनजातीय सुरक्षा मंच के केंद्रीय पदाधिकारी सहित झारखंड के विभिन्न जिलों से प्रदेश पदाधिकारी मंचासीन रहे।

यह महारैली आदिवासी समाज के वैसे लोग जिन्होंने धर्म परिवर्तन किया है और आरक्षण की सुविधा ले रहे हैं, वैसे व्यक्तियों को आरक्षण की सुविधा से वंचित करने की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर रखी गई है। साथ ही इस रैली में झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से आए जनजातीय समुदाय के महिला पुरुष बच्चे पारंपरिक परिधान में और पारंपरिक नीति के अनुसार नृत्य संगीत करते हुए सम्मिलित हुए। 

रैली में अपने संबोधन में जनजातीय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत ने कहा कि देश के 700 से अधिक जनजातियों के विकास एवं उन्नति के लिए संविधान निर्माता ने आरक्षण एवं अन्य सुविधाओं का प्रावधान किया था। लेकिन इन सुविधाओं का लाभ अधिकतर वे लोग उठा रहे हैं जो ईसाई या मुस्लिम बन गए।

इस रैली में विशेष तौर पर जनजातीय समुदाय एकजुट होकर धर्मांतरित समुदाय के लोगों को अनुसूचित जाति का दर्जा के अनुसार आरक्षण बंद किए जाने के मांग को एक जूटता के साथ बुलंद किया। और कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों में ऊंचे पदों पर बैठे अफसरों से भी यह अपेक्षा है कि वे समाज के अंतिम छोर पर खड़े इस जनजातीय समुदाय की आवाज बने। धर्मांतरित व्यक्तियों को अनुचित लाभ देने से खुद को रोके।

25 दिसंबर भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती - भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी


Image 2Image 3

राँची: 25 दिसंबर 2023 को भाजपा के प्रेरणा पुरुष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती है। भारतीय जनता पार्टी अटल जी की जयंती को प्रतिवर्ष सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। यह जानकारी कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक बबन गुप्ता ने दी।

गुप्ता ने बताया कि पूरे प्रदेश में सभी बूथों सहित शक्ति केंद्र एवम सांगठनिक जिला स्तर पर भव्यता के साथ सुशासन दिवस को मनाया जाएगा। पार्टी के पदाधिकारी, सांसद विधायक, जन प्रतिनिधि अपने अपने स्थानों पर अटल जी की प्रतिमा, पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन करेंगे।

 अटल जी के व्यक्तित्व एवम कृतित्व की चर्चा के लिए गोष्ठी, काव्यांजलि, का आयोजन किया गया है। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी धनबाद नगर में गोष्ठी को संबोधित करेंगे।

बताया कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सरायकेला खरसावां, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी जमशेदपुर महानगर में और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह रांची महानगर में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इमाम ने इंडिया गठबंधन को बताया घमंडी गठबंधन


Image 2Image 3

राँची: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इमाम आज झारखंड प्रदेश भाजपा मुख्यालय रांची में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने इंडिया गठबंधन को घमंडियो का गठबंधन की सरकार बताया।

 वही उन्होंने अन्य राज्यो में भी इंडिया गठबंधन वाली सरकार को लूटने वाली सरकार बताया। कांग्रेस को भ्रष्टाचार के मामले में राज्यों के अंदर स्लीपर सेल बना रखा है। स्लीपर सेल का काम कर रही पार्टियां कांग्रेस को अवैध कमाई करके देती है।

जफर इमाम ने राष्ट्रीय मुद्दों के साथ राज्य के मुद्दों की चर्चा करते हुए कहा कि अब जनता ने मन बना लिया है। तीन राज्यों की तरह झारखंड से भी इनको उखाड़ फेंकेगी। इस बार पहले लोकसभा के चुनाव में और फिर झारखंड के विधानसभा के चुनाव में जनता कांग्रेस के इस भ्रष्टाचार के स्लीपर सेल को समाप्त कर देगी।

दूसरी ओर उन्होंने ईडी के समन पर हेमंत सोरेन के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि आज नकल उन्हें जाना होगा। उन्होंने दिल्ली के सीएम केजरीवाल का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके साथियों का आज क्या हाल है। उसी प्रकार यहां के सीएम का भी होने की संभावना है।

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के नई कार्यकारिणी को खेल मंत्रालय ने किया सस्पेंड, संजय सिंह ने कहा जानकारी नही


Image 2Image 3

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) को केंद्र सरकार की खेल मंत्रालय ने सस्पेंड कर दिया है। खेल मंत्रालय ने WFI की नवनिर्वाचित टीम को सस्पेंड करते हुए भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह के सभी फैसलों पर रोक लगा दी है। लिहाजा सरकार के इस फैसले के बाद अब संजय सिंह अध्यक्ष नहीं रहेंगे, क्योंकि सरकार ने उनकी मान्यता रद्द कर दी है।

रांची में आए संजय सिंह ने मंत्रालय के फैसले को इनकार करते हुए कहा कि अभी हमे इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा हमे आधिकारिक लेटर प्राप्त नही हुआ है। 

बता दें कि जब बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक समेत कई पहलवान नाराज चल रहे हैं तब खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित करने का फैसला लिया है। वहीं पहलवान बजरंग पूनिया ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के विश्वस्त संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के विरोध में शुक्रवार को अपना पद्मश्री सम्मान लौटाने का फैसला किया था।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रामगढ़ जिला के गोला में आयोजित "आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम में हुए शामिल।


Image 2Image 3

मुख्यमंत्री ने 49 करोड़ 95 लाख रुपए की 48 योजनाओं का उद्घाटन एवं 98 करोड़ 94 लाख रुपए की 124 योजनाओं का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रामगढ़ जिला के गोला में आयोजित "आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम में गोला वासियों को कई आश्वासन दिए। उन्होंने कहा गोला को डिग्री कॉलेज का उपहार जल्द मिलेगा। कॉलेज के निर्माण हेतु आने वाले दिनों में आधारशिला रखी जाएगी। रामगढ़ जिला में आवागमन को बेहतर करने के उदेश्य से 250 करोड़ रुपए की लागत से 400 कि०मी० ग्रामीण सड़क एवं 450 करोड़ रुपए की लागत से 250 किमी उच्च स्तरीय सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ये सड़कें रामगढ़वासियों के सुगम आवागमन में सहायक होगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकारी, गैर सरकारी एवं स्वरोजगार हेतु कार्य किया जा रहा है। लगातार नियुक्ति निकाली जा रही है। यहां के युवाओं को सरकारी और गैर सरकारी नौकरी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर तंज करते हुए कहा की आखिर पूर्व में कुछ अच्छा कार्य हुआ होता तो इतने सारे आवेदन कैसे प्राप्त हुए। 2019 से पूर्व सामान्य जीवन रहने के बाद भी कार्य नहीं किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव-गांव पंचायत पंचायत शिविर का आयोजन हो रहा है। इन शिविरों में लोग राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहें हैं। यह अभियान बेहतर ढंग से संचालित हो रहा है या नहीं इसका आकलन करने आपके बीच आता हूं। वर्ष 2021और 2022 से ऐसे शिविर का आयोजन कर सरकार आपके दरवाजे को खटखटा रही थी।  

मुख्यमंत्री कार्यक्रम समाप्ति के बाद जब जाने लगे तब उनकी नजर गोला के यूएसएच बरियातु स्कूल में पढ़ाई कर रही अफसाना एवं राखी पर पड़ी, दोनों मुख्यमंत्री की तस्वीर को थामे थी। मुख्यमंत्री सीधे उन बच्चियों के पास गए और उसके साथ तस्वीर ली। मुख्यमंत्री ने इन बच्चियों की उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वहीं पतरातु प्रखंड के जयनगर पंचायत में आयोजित शिविर में पदाधिकारियों से कहा कोई भी जरूरतमंद पेंशन के लाभ से वंचित ना रहे।