Ranchi

Dec 23 2023, 22:08

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रामगढ़ जिला के गोला में आयोजित "आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम में हुए शामिल।


मुख्यमंत्री ने 49 करोड़ 95 लाख रुपए की 48 योजनाओं का उद्घाटन एवं 98 करोड़ 94 लाख रुपए की 124 योजनाओं का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रामगढ़ जिला के गोला में आयोजित "आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम में गोला वासियों को कई आश्वासन दिए। उन्होंने कहा गोला को डिग्री कॉलेज का उपहार जल्द मिलेगा। कॉलेज के निर्माण हेतु आने वाले दिनों में आधारशिला रखी जाएगी। रामगढ़ जिला में आवागमन को बेहतर करने के उदेश्य से 250 करोड़ रुपए की लागत से 400 कि०मी० ग्रामीण सड़क एवं 450 करोड़ रुपए की लागत से 250 किमी उच्च स्तरीय सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ये सड़कें रामगढ़वासियों के सुगम आवागमन में सहायक होगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकारी, गैर सरकारी एवं स्वरोजगार हेतु कार्य किया जा रहा है। लगातार नियुक्ति निकाली जा रही है। यहां के युवाओं को सरकारी और गैर सरकारी नौकरी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर तंज करते हुए कहा की आखिर पूर्व में कुछ अच्छा कार्य हुआ होता तो इतने सारे आवेदन कैसे प्राप्त हुए। 2019 से पूर्व सामान्य जीवन रहने के बाद भी कार्य नहीं किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव-गांव पंचायत पंचायत शिविर का आयोजन हो रहा है। इन शिविरों में लोग राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहें हैं। यह अभियान बेहतर ढंग से संचालित हो रहा है या नहीं इसका आकलन करने आपके बीच आता हूं। वर्ष 2021और 2022 से ऐसे शिविर का आयोजन कर सरकार आपके दरवाजे को खटखटा रही थी।  

मुख्यमंत्री कार्यक्रम समाप्ति के बाद जब जाने लगे तब उनकी नजर गोला के यूएसएच बरियातु स्कूल में पढ़ाई कर रही अफसाना एवं राखी पर पड़ी, दोनों मुख्यमंत्री की तस्वीर को थामे थी। मुख्यमंत्री सीधे उन बच्चियों के पास गए और उसके साथ तस्वीर ली। मुख्यमंत्री ने इन बच्चियों की उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वहीं पतरातु प्रखंड के जयनगर पंचायत में आयोजित शिविर में पदाधिकारियों से कहा कोई भी जरूरतमंद पेंशन के लाभ से वंचित ना रहे।

Ranchi

Dec 23 2023, 20:52

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आर्चबिशप हाउस पहुंचे : ईसाई धर्म गुरुओं को त्योहार से पूर्व मिलकर क्रिसमस की दी बधाई

*

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज पुरुलिया रोड स्थित आर्चबिशप हाउस पहुंचकर आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आर्चबिशप हाउस परिसर में बालक प्रभु यीशु के दर्शन किए। मौके पर आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने भी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को 'क्रिसमस पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि 'क्रिसमस' का पर्व हमसभी के लिए बहुत उत्साह, उमंग और खुशी का पर्व होता है। मैं 'क्रिसमस' पर्व के मौके पर पूरे झारखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं एवं प्रभु यीशु से राज्यवासियों के लिए अमन-चैन तथा सुख, समृद्धि की कामना करता हूँ।

Ranchi

Dec 23 2023, 17:55

बोकारो की शांभवी शांडिल्य को गूगल ने दिया 55 लाख का पैकेज, गूगल के बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में करेगी काम


बोकारो(डेस्क) :बोकारो जिले के बोकारो थर्मल निवासी डीवीसीकर्मी अश्विनी कुमार मिश्रा एवं वंदना मिश्रा की पुत्री एवं आईआईआईटी ग्वालियर के एमटेक (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) की छात्रा शांभवी शांडिल्य को गूगल ने 55 लाख के पैकेज पर प्लेसमेंट दिया है.

शांभवी 1 जुलाई 2024 को गूगल कंपनी के बेंगलुरु स्थित कार्यालय में बतौर।सॉफ्टवेयर इंजीनियर ज्वाइन करेगी. छात्रा कहती है कि गूगल जैसी कंपनी में चयन होना मेरे लिए काफी गर्व की बात है. शांभवी ने कहा कि सफलता एवं पढ़ाई के पीछे माता-पिता का काफी योगदान रहा है. दोनों ने अच्छी शिक्षा दी और हमेशा प्रमोट किया. 

पिता ने कहा कि उनका सपना था कि उनकी पुत्री गूगल में कार्य करे और उनके सपने को बेटी ने पूरा किया.

Ranchi

Dec 23 2023, 17:54

रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय में वोकेशनल शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन


राजधानी में रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय के समीप वोकेशनल टीचर एसोसिएशन के द्वारा वोकेशनल शिक्षकों के अधिकार सम्मान और उचित मानदेय देने और राज भवन के द्वारा निकाले गए आदेश के विरोध में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव एवं विरोध प्रदर्शन किया।

घेराव कर रहे वोकेशनल शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने बताया कि रांची विश्वविद्यालय अंतर्गत विगत 12 से 15 वर्षों से 20 से भी अधिक वोकेशनल कोर्से चलाए जा रहे हैं। जिसमें अतिथि शिक्षक अपना बहुमूल्य योगदान देकर सभी कोर्स को सुचारू रूप से चला रहे हैं। 

उचित मानदेय और अन्य कोई सुविधा नहीं मिलने से सभी वोकेशनल शिक्षकों की स्थिति दयनीय हो गई है। जिसे लेकर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति को समस्या से अवगत कराया गया है। परंतु इस पर कोई सकारात्मक विचार नही बन पाया है।

Ranchi

Dec 23 2023, 17:04

स्व. कन्हैयालाल जैन गंगवाल की पुण्यस्मृति पर कांग्रेस ने जरूरतमंद लोगों के बीच बांटा कंबल


रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस नेता सह समाजसेवी अजय जैन गंगवाल द्वारा अपने पिता स्व. कन्हैयालाल जैन गंगवाल की पुण्यस्मृति के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के हाथों से गरीब-जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कराया। 

इस अवसर पर राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ हमेशा रहा है। महागठबंधन सरकार भी ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत राज्य के गरीब जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटती रही है।कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भी ठंड को देखते हुए लोगों के बीच कंबल बांटने का काम किया है। इसी क्रम में आज अजय जैन द्वारा अपने पिता के पुण्य स्मृति पर गरीब जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया है जो काफी सराहनीय कार्य है। 

कांग्रेस नेता सह समाजसेवी अजय जैन गंगवाल ने कहा कि हमारे पिताजी कन्हैया लाल जैन गंगवाल का आज पुण्यस्मृति दिवस है वे हमेशा पार्टी के तहत गरीब जरूरतमंदों को मदद करते थे। उन्हीं के सोच को हमने आगे बढ़ाने का कोशिश की है।

इस मौके पर प्रदेश संगठन महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सूर्यकांत शुक्ला, अजय सिंह, छोटू सिंह, नरेन्द्र लाल गोपी, अजय चौधरी, रामानंद केशरी मौजूद थे।

Ranchi

Dec 23 2023, 13:30

आज नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी पहुंचे पलामू ,यहां भाजपा कार्यालय में उंन्हे किया जाएगा सम्मानित


पलामू: नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी 23 दिसंबर को पलामू आये.यहां उन्हें 24 दिसंबर को सुबह 11 बजे भाजपा कार्यालय में सम्मानित किया जायेगा. उनके पहुंचने से पहले उनके स्वागत को लेकर शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक ने पार्टी कार्यालय में प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. 

कहा कि नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद श्री बाउरी का पहली बार पलामू आगमन हो रहा है. इसलिए जिला कार्यालय में उनका सम्मान समारोह किया जायेगा. इसमें पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्ता शामिल होंगे. बैठक में प्रभात भुइयां, अरविंद गुप्ता, छठन राम, इंद्रदेव पासवान, किशोर सिन्हा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Ranchi

Dec 22 2023, 18:03

झारखंड गौ सेवा आयोग की बैठक : गौशालाओं में गाय की खुराकी दर 100 से बढ़ाकर 150 रुपये और नंदी के लिए 200 रुपए किया


झारखण्ड में अबतक गौ सेवा आयोग की पहचान एक अनुदान देनीवाली संस्था के तौर पर ही रही है। झारखंड राज्य गौ सेवा आयोग के नए सदस्यों ने गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने और इसके व्यवस्था में सुधार के प्रयास तेज कर दिये हैं।

आयोग की बैठक में कई योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्णय किया गया है। यहां के गौ पालक को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने का निर्णय लिया गया ताकि इस राज्य की पहचान गौ संरक्षक और संवर्धन के रूप में हो। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि गौशालाओं में रखे जाने वाले मवेशियों के लिए खुराकी 100 रुपये प्रति दर से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति दर कर दिया गया है। वहीं गौशालाओं के अंदर देसी नस्ल के गाय में वृद्धि के लिए नंदी के लिए भोजन आदि की व्यवस्था के लिए 200 रू प्रति दर से कर दिया गया है। आने वाले नव वर्ष में हमारी गौ माता हमारा दायित्व को ऑन लाइन किया जाएगा। जिससे गौपालकों को एक प्लेटफॉर्म दिलाने की कोशिश होगी। 

इस बैठक में रोशन कुमार ने कुछ नए तरीके का प्रोडक्ट लाकर दिखाया जो हमारी सोच से परे है। जी हां उन्होंने गाय के उपले यानी कि गोबर से बने कुछ नए तरीके के प्रोडक्ट लाकर सामने रखा। जिसे हम सजावट और पूजा में उपयोग कर सकते हैं। इसमें 1kg गोबर का उपयोग कर के 50 से 100 प्रोडक्ट तैयार कर सकते हैं।

Ranchi

Dec 22 2023, 17:24

आईएचएम राँची में क्रिसमस गैदरिंग 2023 बड़े हीं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


राँची: इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट रांची में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बड़े हीं धूमधाम एवम हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस गैदरिंग 2023 का आयोजन किया गया। 

क्रिसमस उत्सव की शुरुवात छात्रों के द्वारा रोड शो से किया गया। साथ ही ब्रांबे के स्थानीय लोगों को बधाई दी गई। इस आयोजन में सेंट पीटर चर्च के फादर प्रदीप मिंज, फादर इरन्यूस, मिशन हॉस्पिटल से फादर जॉर्ज, सिस्टर शैसी, कार्मेल स्कूल के सिस्टर मनिषा और सिस्टर रोजरीन द्वारा संस्थान में बनाए गए चरनी की पवित्रीकरण की गयी। इन लोगों के द्वारा सभी को क्रिसमस संदेश दिया गया। 

क्रिसमस गैदरिंग के अवसर पर यहां सभी के बीच केक एवं अन्य कुकीज वितृत किया गया। जिसका सभी ने काफी प्रसंशा भी की। इस दौरान ब्राम्बे चर्च के अध्यक्ष रौशन एमान्वेल तिग्गा, ब्राम्बे चर्च से रजनी तिग्गा, नीली मुंडा, मांडर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव, संस्थान के प्राचार्य, और छात्र उपस्थित रहें।सस्थान के छात्रों के द्वारा प्रार्थना एवं क्रिसमस गीत गाए गए। प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी और कहा यह पर्व ईश्वर के प्रेम, आनंद एवं उद्धार का संदेश देता है तथा जीवन में हमें जो भी प्राप्त है उनका आभार करना सिखाता है।

Ranchi

Dec 22 2023, 15:23

संसद में हो रही कार्रवाई के खिलाफ आज INDIA गठबंधन ने शहीद चौक से राजभवन तक निकाला आक्रोश मार्च

  

विपक्ष के 146 संसदों के निलंबन के मुद्दे को लेकर INDIA गठबंधन देशभर में आज सड़क पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन कर रही है। जहां दिल्ली के जंतर-मतर पर भी आज प्रदर्शन हो रहा है। जिसमें राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत INDIA गठबंधन के नेता शामिल होंगे। तो वही आज राजधानी रांची में भी इसका विरोध देखने को मिल रहा है। 

I. N. D. I. A गठबंधन दल के संयुक्त तत्वाधान में राजधानी रांची के शहीद चौक से लेकर राज भवन तक विरोध मार्च निकाला। देश भर में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर नकारात्मक रवैया को लेकर सड़कों पर उतरे हैं इंडिया गठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता। सांसदों के निलंबन और संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर रुख अपनाए हुए है। रांची में निकाले गए इस विरोध में महिला पुरुष कार्यकर्ता के साथ साथ नेता गण भी अपनी पार्टी के बैनर और तखती लिए पैदल मार्च कर राज्यभवन पहुंचे। 

आक्रोश मार्च में शामिल कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा की जिस प्रकार से केंद्रीय सदन में हिटलर शाही की नीति चला रही है और जन भावनाओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा है ऐसा हम कदापि नहीं होने देंगे और जन-जन तक इसको लेकर आवाज बुलंद करेंगे।

Ranchi

Dec 22 2023, 14:30

नक्सलियों द्वारा आहूत बंद के दौरान पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा में नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक उड़ाए


पश्चिमी सिंहभूम : हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग के गोइलकेरा पोसैता सेक्शन अंतर्गत नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक उड़ा दिया. घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है. बता दें कि आज नक्सलियों का भारत बंद है. 

बंद शुरू होने से पहले ही नक्सलियों ने गोइलकेरा पोसैता सेक्शन अन्तर्गत कारो ब्रिज के समीप पोल संख्या 356/29ए के समीप तीसरी रेल खंड की पटरी को उड़ा दिया. पटरी के उड़ने से तीसरी लाइन के ओएचई, रेल के स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए. 

रेल ट्रेक करीब एक मीटर तक बैंड हो गए. चक्रधरपुर डिवीजन में रेलवे ट्रैक विस्फोट की खबर सुनते ही रेल के पहिये थम गए.