आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा बनने वाले रॉबिन मिंज ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की

Image 2Image 3

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान-सभा में राज्य के उभरते हुए स्टार क्रिकेट खिलाड़ी रॉबिन मिंज ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा बनने पर रॉबिन मिंज को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया।

मालूम हो कि रॉबिन मिंज आदिवासी समुदाय के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी हैं तथा गुमला जिला के रहने वाले हैं। आईपीएल ऑक्शन 2024 में गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी ने रॉबिन मिंज को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है।

भाजपा राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी सुजाता साबत पाढ़ी का दो दिवसीय झारखंड दौरा

Image 2Image 3

रांची: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी सुजाता साबत पाडी अपने दो दिवसीय रांची प्रवास के दौरान उन्होंने रांची महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता वर्मा की अध्यक्षता में 16 कार्यक्रमों में भाग लिया।

सबसे पहले जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद नव मतदाता युवती सम्मेलन में भाग लिया। वहीं जगन्नाथ पुर मंडल के प्रज्ञा केंद्र में महिला लाभार्थियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने रांची के विभिन्न क्षेत्रों में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और उज्जवला योजना से लाभान्वित महिला समूहों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक में सम्मिलित हुई। 

सुजाता साबत पाडी अपने प्रवास के दुसरे दिन महानगर कार्यालय में जिलाध्यक्ष के के गुप्ता और अनीता वर्मा की अगुआई में महानगर कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश, जिला और मंडल की पदाधिकारी गणों ने हिस्सेदारी ली। उसके बाद उन्होंने महिला पंचायत प्रतिनिधियों, लखपति दीदीयों से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाशत् नही किया जायेगा : भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची

Image 2Image 3

रांची: संसद में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी इसे लेकर विपक्ष को घेर रही है। तो वही रांची में भी भाजपा युवा मोर्चा ने इसका विरोध जताया है। 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ का अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, राँची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला लालपुर में जलाया। इस मौके पर 

कार्यकर्ताओं का कहना था कि राहुल गांधी ने फिर एक बार भारतीय संसद की मर्यादा का हनन किया हैं। 

 जिस प्रकार तृणमूल कांग्रेस के सांसद उपराष्ट्रपति का अपमान कर रहे थे, तब राहुल गांधी को एक सम्मानित सांसद होने के नाते उन्हें रोकना चाहिए था। लेकिन राहुल गाँधी शायद अभी तक इतने परिपक्व नहीं हुए है। 

मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति के ऐसे नेता है जिनकी हरकत अक्सर अमर्यादित रहती है। वो कभी भी कुछ भी कर सकते है कभी आलू डालकर सोना बना देते हैं तो कभी मिमाकरी करते है राहुल गांधी टाइम पास करने वाले नेता है इनको देश से और यहां के लोगो से कोई लेना देना नही है। राहुल गांधी की हरकत और उनकी कुंठित राजनीति का बहिष्कार और प्रतिकार करने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सदैव तत्पर रहेंगे।

1932 खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति सदन के पटल पर, सत्ता और विपक्ष हुई आमने सामने

Image 2Image 3

रांची: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति विधेयक पास हो गया। बता दें, भोजनावकाश के बाद सदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना संशोधन के बिल पारित करने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति विधेयक बिना संशोधन के सदन में पारित हुआ। जिसके पास होते ही सदन के बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों पार्टियों में जुबानी जंग छिड़ गई।

1932 खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति विधेयक को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा यह सत्ता पक्ष द्वारा जनता को गुमराह कर राजनीति की जा रही है। झारखंड वासियों के भविष्य के साथ हेमंत सोरेन को खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।

झारखंड मुक्ति मोर्चा सत्ता पक्ष के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का इस विषय में कहना है कि राज्यपाल के निर्देशों के मुताबिक झामुमो की राजनीतिक लाइन तय नही होगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा का विचारधारा और एजेंडा झारखंड वासियों के हित में तय करती है। जो कानून स्थानीयता को लेकर तमिलनाडु के लिए सही है तो वह कानून झारखंड के लिए गलत कैसे हो सकता है।

वही निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा जब राजपाल ने इस विधायक को वापस कर दिया है तो इसे फिर से संशोधन करके भेजना चाहिए था लेकिन इसमें कई अहम चीजें संशोधन नहीं किए गए हैं। यह जनता को धोखा देने वाली बात होगी। झामुमो चुनाव में फिर से एक मुद्दा उठाएंगे कि हमें 1932 खतियान स्थानीय नियोजन नीति विपक्ष द्वारा पास नहीं करने दिया गया।

हेमंत सरकार आज सदन में पेश करेगी खतियान आधारित स्थानीय नीति समेत चार विधेयक

Image 2Image 3

रांची : झारखंड की राजनीति में हमेशा से स्थानीय नीति एक बड़ा मुद्दा रहा है। राज्य गठन होने के 23 वर्ष बाद भी इसको लेकर राजनीति होती रही है। जब कभी भी राज्य में सरकारें बनती है तो स्थानीय नीति अपने-अपने ढंग से परिभाषित करने की कोशिश करती है। एक बार फिर राज्य की स्थानीय नीति से संबंधित विधेयक हेमंत सरकार शीतकालीन सत्र के चौथे दिन यानी आज 20 दिसंबर को सदन के पटल पर लाने जा रही है।

बता दे कि विधानसभा से यह विधेयक पहले भी पारित कर राज्यपाल को भेजा गया था। पिछले दिनों राजभवन से लौटाई गई 2022 के झारखंड स्थानीय व्यक्तियों की परिणामी, सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य लाभों का विस्तार करने के लिए विधेयक में कई तरह की त्रुटियां पाई गई थी। इसपर सरकार ने पहले ही संकेत दिए थे कि विधेयक फिर से उसी रूप में लाया जाएगा। सत्ता पक्ष जहां इस बिल को सदन से पास करा कर जनता का विश्वास जीतने की कोशिश में है। वहीं, विपक्ष सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करने में जुटा है।

 इसके साथ सदन में आंदोलनकारी परिवार के एक सदस्य को नौकरी में पांच प्रतिशत आरक्षण से संबंधित विधेयक भी लाया जाएगा। साथ ही प्रज्ञान विश्वविद्यालय से जुड़ा विधेयक भी पटल पर रखा जाएगा।

बहरहाल स्थानीय नीति जैसी भी हो परंतु सरकारों को यह ख्याल रखना चाहिए कि इससे राज्य के युवाओं को उनका वाजिब हक मिल सके। राज्य गठन के बाद से ही झारखंड में स्थानीय नीति को लेकर सियासत जारी है। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि हेमंत सरकार का 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति इस बार संवैधानिक रुप से कितना खड़ा उतरती है।

रिपोर्ट– जयंत कुमार

झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी भाजपा विधायकों ने किया हंगामा

Image 2Image 3

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन जैसे ही सदन की कार्यवाही के शुरू हुई भाजपा विधायकों ने वेल में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। बीजेपी विधायकों के हंगामा के बीच सदन की कार्यवाही सिर्फ 16 मिनट तक ही चली इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही साढ़े 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

आज चौथा दिन है जहां बीजेपी के विधायकों ने सदन के बाहर हंगामा और प्रदर्शन किया। वही सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सदन के अंदर भी नियोजन नीति समेत रोजगार सहित अन्य मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बीते दिन 19 दिसंबर को सदन की कार्यवाही के दौरान निलंबित हुए विधायक भी धरने पर बैठे रहे।

सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी विधायक रणधीर सिंह और ढुल्लू महतो वेल में पहुंचकर हंगामा और नारेबाजी करने लगे। 

वहीं कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष दलित है लेकिन इनके विधायक ही इनका अपमान करते हैं। इसपर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने इरफान अंसारी के आरोपों पर कहा कि ये गलत सहानभूति का प्रयास है जबकि ये खुद मेरे बारे में क्या-क्या टिप्पणी करते है दुनिया सब देख रही है। बाउरी ने कहा कि मेरे जैसे साधारण व्यक्ति को पार्टी ने ये जिम्मा दिया है इरफान सहानभूति न दिखाएं।

सीएम आवास के समीप कुप्पू स्वामी बिल्डिंग में लगी आग

Image 2Image 3

रांची : आज बुधवार की सुबह गोंदा थाना अंतर्गत कांके रोड में मुख्यमंत्री आवास के समीप कुप्पू स्वामी बिल्डिंग में भीषण आग लग गयी। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी। लोगों ने फौरन घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। 

सूचना पाकर दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी गई। 

हालाकि आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग लगने की वजह से कांके रोड में आने जाने वाली गाड़ियों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है।आग की वजह से इस बिल्डिंग में चल रहे इंस्टिट्यूट को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।  

इस घटना में इंस्टिट्यूट में रखे हुए कॉपी, किताब, कंप्यूटर सिस्टम पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इंस्टिट्यूट के संचालक ने आग लगने की वजह साजिश बताया है। आग इतनी भयावह थी कि आग की लपटे बगल के दुकानों में जा रहे थी।

जय कुमार सिंघानिया के ठिकानों पर हुई आईटी की छापेमारी

*

Image 2Image 3

रांची में पान मसाला कारोबारी जय कुमार सिंघानिया के ठिकानों पर आयकर छापा पड़ा है. रांची के मेन रोड में जय सिंघानिया का दुकान है.

ब्रेकिंग्/अवैध खनन मामले में फरार चल रहे दाहू यादव के घर सीबीआई की छापेमारी

Image 2Image 3

अवैध खनन मामले में फरार चल रहे दाहू यादव के घर पर सीबीआई की टीम ने छापा मारा है. मंगलवार सुबह करीब 11:15 बजे सीबीआई दाहू यादव के आवास पहुंची, जहां से उनके आवास के निकट बने बथान में पहुंचकर सीबीआई ने जांच पड़ताल की. साथ ही कई से पूछताछ भी की.