Ranchi

Dec 19 2023, 12:20

झारखंड के कुछ जिलों का तापमान गिरा,ठंड हवाओं का असर से जनजीवन प्रभावित,मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी


झारखंड (डेस्क):  

इन दिनों झारखंड में शीतलहर की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। राज्य के अधिकांश जिले का तापमान 10 डिग्री सेसि के आसपास पहुंचा गया है। अगले दो दिनों तक सुबह और शाम में ठंडी हवाओं का असर बरकरार बना रहेगा।

 शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि देर रात और अहले सुबह अगर बहुत जरूरी न हो तो घर के बाहर निकलने से बचें। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के पश्चिमी हिस्से में शीतलहर की पूरी संभावना है। राजधानी रांची की बात करें तो यहां सुबह हल्की धुंध वाली स्थिति रही। इसके बाद मौसम साफ हो गया है।

ग्रामीण क्षेत्र में अधिक ठंड

झारखंड में ठंड का असर ग्रामीण इलाकों में सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। राजधानी रांची से सटे कांके सहित कई ग्रामीण इलाकों में शीतलहरी का असर दिख रहा है। न्यूनतम तापमान लगातार 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे चल रहा है। बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी स्थित मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार कांके का तापमान सोमवार को 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी के शहरी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस चढ़ा है। राजधानी का नियंत्रण तापमान 10.2 डिग्री

सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

22 दिसंबर को चढ़ सकता है तापमान

रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 22 दिसंबर को तापमान चढ़ सकता है। इस दौरान सुबह में कोहरा रह सकता है। मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान 7 से 11 डिग्री के बीच रह सकता है। फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान शहरी छात्रों से दो से तीन डिग्री नीचे चल रहा है।

रांची के मौसम का पूर्वानुमान

19 दिसंबर : 

राज्य के पश्चिमी हिस्से में शीतलहर की संभावना, वहीं राजधानी में सुबह में कोहरा या धुंध, बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा

20 दिसंबर : 

राज्य के पश्चिमी हिस्से में शीतलहर की संभावना, वहीं राजधानी में सुबह में कोहरा या धुंध, बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा

21 व 22 दिसंबर :

 सुबह में कोहरा या धुंध, बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा

Ranchi

Dec 18 2023, 19:05

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रांची होगा राममय :- महावीर मंडल


अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य श्रीराम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री महावीर मंडल रांची महानगर के द्वारा रांची में महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति ने संयोजक पंडित श्याम नारायण पांडे एवं सहसंयोजक अमित चौधरी एवं अमरनाथ सरकार को बनाया है।

समिति द्वारा निर्णय लिया गया की रांची के संकट मोचन हनुमान मंदिर में 22 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ होगा। साथ ही दिन के 1:00 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा जब अयोध्या में आरती होगी तो उसी वक्त यहां पर भी महाआरती का आयोजन किया जाएगा साथ ही महाआरती के पश्चात महाभंडारे का आयोजन किया गया है। शाम को 11 हज़ार दीपों से मंदिर को भव्य रूप से सजाया जायेगा।

समिति के द्वारा 25 हजार झंडे का वितरण किया जाएगा। जिसे 22 जनवरी को अपने घरों में लगाने का निवेदन किया जाएगा उस दिन हर सनातनी के घर ध्वज लगे इसके लिए प्रचार प्रसार करेगी।

इसके साथ ही साथ काली मंदिर, हनुमान मंदिर मल्हा टोली सहित राम जानकी मंदिर एवं राँची के तमाम सभी मंदिरों को भी समिति के द्वारा सजवाया जाएगा। संकट मोचन हनुमान मंदिर के सौंदर्यकरण का कार्य जो चल रहा है उसे भी 22 जनवरी से पूर्व संपन्न कराकर 22 जनवरी को इसका विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। 

अयोध्या में होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम समिति के द्वारा एलईडी लाइट से मंदिर परिसर के बाहर इसका लाइव प्रसारण किया जाएग

अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य श्रीराम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री महावीर मंडल रांची महानगर के द्वारा रांची में महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति ने संयोजक पंडित श्याम नारायण पांडे एवं सहसंयोजक अमित चौधरी एवं अमरनाथ सरकार को बनाया है।

समिति द्वारा निर्णय लिया गया की रांची के संकट मोचन हनुमान मंदिर में 22 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ होगा। साथ ही दिन के 1:00 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा जब अयोध्या में आरती होगी तो उसी वक्त यहां पर भी महाआरती का आयोजन किया जाएगा साथ ही महाआरती के पश्चात महाभंडारे का आयोजन किया गया है। शाम को 11 हज़ार दीपों से मंदिर को भव्य रूप से सजाया जायेगा।

समिति के द्वारा 25 हजार झंडे का वितरण किया जाएगा। जिसे 22 जनवरी को अपने घरों में लगाने का निवेदन किया जाएगा उस दिन हर सनातनी के घर ध्वज लगे इसके लिए प्रचार प्रसार करेगी।

इसके साथ ही साथ काली मंदिर, हनुमान मंदिर मल्हा टोली सहित राम जानकी मंदिर एवं राँची के तमाम सभी मंदिरों को भी समिति के द्वारा सजवाया जाएगा। संकट मोचन हनुमान मंदिर के सौंदर्यकरण का कार्य जो चल रहा है उसे भी 22 जनवरी से पूर्व संपन्न कराकर 22 जनवरी को इसका विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। 

अयोध्या में होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम समिति के द्वारा एलईडी लाइट से मंदिर परिसर के बाहर इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।

Ranchi

Dec 18 2023, 17:02

अपनी मांगों के समर्थन में पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ द्वारा आज विधानसभा का किया गया घेराव


राँची: अपनी मांगों के समर्थन में पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ द्वारा आज विधानसभा का घेराव किया गया। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधानसभा का घेराव करने पहुंचे पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों ने इस दौरान सरकार पर वादाखिलाफी करते हुए जमकर निशाना साधा। 

विधानसभा का घेराव करने पहुंचे इन आंदोलनकारियों को हालांकि विधानसभा पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया, जिस वजह से ये बीच रोड पर ही बैठकर जमकर नारेबाजी करने लगे।

गौरतलब है कि पिछले 164 दिनो से राजभवन के समीप धरने पर बैठे, पीएसएस कर्मी आज विधानसभा घेराव करने पहुंचे। हालाकि पिछला मानसून सत्र में भी इन्होंने विधानसभा का घेराव किया था। परंतु अभी तक कोई सकारात्मक निष्कर्ष नहीं निकल पाया।

इस घेराव में आए संघ के अध्यक्ष ने कहा कि इतने दिनों के बाद भी हमारी मांगों पर किसी प्रकार का कोई शुद लेने वाला नही है। वर्तमान राज्य सरकार को अपनी मांगों से अवगत करते हुए कहा कि पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के लोगों का उचित समायोजन के मांग पर लगातार अडिग है।

Ranchi

Dec 18 2023, 13:44

झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन हंगामे के साथ हुई शुरुआत, 12:30 बजे तक कार्यवाही स्थगित


रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन भी भाजपा के विधायको ने हाथों में तख्तियां लेकर सदन के बाहर हंगामा करते रहे और हेमंत सोरेन सरकार को घेरते नजर आए। 

जहा भाजपा विधायकों ने सीएम को भेजे जा रहे ईडी के समन को लेकर सवाल उठाए, तो वही सरकार के चार साल के कार्यकाल की सीबीआई जांच कराने तक की मांग की। 

सदन के अंदर कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक ने राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के आवास से मिले 350 करोड़ से ज्यादा कैश बरामदगी का मामला उठाया। भाजपा के विधायक स्पीकर रबींद्रनाथ महतो के आसन के समक्ष आ गए।

सदन में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा, सरकार राजनीति के लिए विधानसभा का उपयोग कर रही, ईडी के समन की अनदेखी कर रहे है, यह संवैधानिक संकट की स्थिति है। जिसके जवाब में मंत्री आलमगीर आलम ने विपक्ष पर राजनीति का आरोप लगाया। 

इस पर भाजपा विधायक आसन के समक्ष आकर नारेबाजी करते रहे, जिसे देखते हुए कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Ranchi

Dec 18 2023, 13:15

WOW सिनेमा अपनी पहली वर्षगांठ पर दिग्गज कलाकारों को दिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड


झारखंड के कलाकारों के लिए Wow सिनेमा ओटीटी प्लेटफार्म पर नई पहचान देने का काम कर रहा है। वह अपनी सफलता की सीढ़ी पर निरंतर आगे बढ़ रहा हैं..इसको देखते हुए wow सिनेमा ने अपनी पहली वर्षगांठ पर दिग्गज कलाकारों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया।

इस लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड में सबसे पहला नाम भोजपुरी फिल्म के अमिताब बच्चन कहे जाने वाले कुणाल सिंह को दिया गया। बताते चले कि बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र के साथ उल्लेखनीय समानता के कारण, कुणाल ने अपने चार दशक लंबे करियर में 270 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। 6 मार्च 1980 को रिलीज हुई फिल्म "कल हमारा है" को याद करते हुए उन्होंने रांची के लोगो को याद किया

रांची के दर्शकों का शुक्रगुजार अदा करते हुए उन्होंने कहा कि आखरी सांस तक अभिनय करता रहूंगा। वही दूसरा अवार्ड झारखंड की सुरकोकिला कहे जाने वाली मोनिका मुंडू को दिया गया। जिन्होंने नागपुरी सहित 12 भाषाओं में गीत गाए है। इस तरह पांच कलाकारों को यह अवार्ड दिया गया। सभी ने wow सिनेमा के इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा इसके जरिए यहां के कलाकारों को एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

Wow सिनेमा अपनी पहली वर्षगांठ पर झारखंड ही नही पड़ोसी राज्य के कई कलाकारों को एक मंच पर लाया। यह उनकी अच्छी पहल है। उन्होंने अपने पालेटफॉम पर नए कलाकारों को भी आमंत्रण दिया है। इससे हम निश्चित तौर पर कह सकते है की आने वाले समय में यहां के कलाकारों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Ranchi

Dec 17 2023, 13:47

बोकारो: दो अज्ञात अपराधी सेक्टर 2B के एक घर में घुसकर की लूट पाट, अकेली महिला के साथ की पिटाई

बोकारो में चोर-लुटेरों का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. शनिवार शाम सिटी थाना अंतर्गत सेक्टर 2B के एक घर में दो अज्ञात बदमाश बॉउंड्री फांदकर अंदर घुसे।

घर में अकेली महिला को मारा और जब वह बेहोश हो गई, तो आलमारी में रखे नगद और जेवरात लेकर चलते बने. करीब ढाई लाख रुपये के जेवर और नगद की लूट हुई है. पीड़ित महिला सखा देवी (55) के पति बिनोद प्रसाद बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) से नवंबर में रिटायर हुए हैं.

Ranchi

Dec 17 2023, 13:45

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर खरसावां पहुंचेंगे


खरसावां. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर खरसावां पहुंचेंगे. रविवार की सुबह 11 बजे खरसावां के बिटापुर व 12 बजे चिलकू गांव में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार के लाभुकों के साथ संवाद करेंगे.

 इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी देंगे. कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है.

Ranchi

Dec 17 2023, 13:42

डॉ राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा आयोजित चतुर्थ राष्ट्रीय विचार मंथन का उदघाट्न रांची के ऑड्रे हाउस में हुआ

डॉ राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा चतुर्थ राष्ट्रीय विचार मंथन का उदघाट्न रविवार को रांची के ऑड्रे हाउस में हुआ. 

खरसावां शहीद दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन अवसर पर अतिथियों के रूप में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, जैविक खेती अभियान के संस्थापक क्रांति प्रकाश, राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक रंजन सिंह, सेवानिवृत न्यायाधीश टी गोपाल सिंह, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति अजीत कुमार सिंहा, पूर्व मंत्री व समाजवादी रामचंद्र केसरी एवं दिनेश षाड़ंगी उपस्थित थे. 

इस कार्यक्रम में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन एवं राज्यसभा उपसभापति हरिवंश द्वारा महत्वपूर्ण पुस्तकों का लोकार्पण किया गया.

Ranchi

Dec 16 2023, 17:28

बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को सीआईडी ने किया गिरफ्तार


राँची: बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को सीआईडी ने किया गिरफ्तार। पुलिस को बार-बार सूचना मिलने के बाद सीआईडी के डीसीपी सरिता मुर्मू के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की गई। जिसमे पांच लोगो को गिरफ्तार किया है।

जांच टीम ने पाया कि बैंक से लोन दिलाने के नाम पर सीसीएल कर्मियों से साइन किया हुआ ब्लैंक चेक को फर्जी तरीके से संगठित गिरोह द्वारा अपने खाते में पैसा ट्रांसफर कर लिया जाता था। इसके मुख्य आरोपी कमल कुमार सिंह और जमीर मियां बताए जा रहे है। 

जब सरिता मुर्मू के नेतृत्व में गठित टीम ने पतरातु थाना के अंतर्गत कमल सिंह के घर छापेमारी और तलाशी में कमल कुमार सिंह, राहुल, मेहुल, बिट्टू रजक को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके घर से मोबाइल लैपटॉप चेक बुक पासबुक एवं अन्य बैंक से संबंधित कागजात बरामद किया गया, वही जमीर मियां के घर से कंप्यूटर एवं बैंक से संबंधित कागजात बरामद कर लिया गया है।

अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड के आईजी असीम विक्रांत मिंज ने इस बात से इनकार नहीं किया है कि कहीं ना कहीं इस तरह की घटनाओं में बैंक की भी संलिप्तता नजर आ रही है।

Ranchi

Dec 16 2023, 13:55

JSSC कार्यालय के बाहर छात्रों का हंगामा, पेट्रोल डालकर खुदकुशी करने की कोशिश पर सरकार ने कहा थोड़ा सब्र करें


राजधानी रांची स्थित कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय में परीक्षा कैंसिल होने का आक्रोश शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के द्वारा देखने को मिला। कार्यालय में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्रित होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इन्हीं छात्रों में एक छात्र अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की भी कोशिश की। हालांकि प्रशासनिक पहल पर उसे रोक लिया गया पर इस प्रकार का घटना बेरोजगार युवाओं के लिए आंतरिक आक्रोश का कारण है। इस घटित घटना के बाद सत्ता पक्ष के विधायक और मंत्री ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा बेरोजगार युवकों के हर समस्या का निदान करने को लेकर तत्पर और प्रयासरत है किसी भी कार्य में थोड़ी विलंब हो रही है तो सरकार को थोड़ा समय दी जानी चाहिए।

वहीं कांग्रेस के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने सवालों से बचते हुए कहा कि आत्मदाह के विषय में हमें कोई जानकारी नहीं है इसकी जानकारी लेने के बाद हम आगे की बात कहेंगे।

राष्ट्रीय जनता दल से रहे श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता का इस विषय में कहना है कि इन सभी विषयों पर मुख्यमंत्री काफी गंभीर हैं और इसका रास्ता बहुत ही जल्द निकलेगा

साथ ही कांग्रेस से ही झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं के प्रति सरकार बेहद ही गंभीर और संवेदनशील है। नौजवान के हाथों में झारखंड की बागडोर है और वह थोड़ा सब्र करें सरकार जल्द ही निर्णय लेगी। वहीं बन्ना गुप्ता ने इसे लोकसभा में घटित घटना से जोड़ते हुए केंद्र सरकार को भी नसीहत दे डाली।