Ranchi

Dec 16 2023, 06:50

सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्ताव को मिली मंजूरी

रांची , (डेस्क): झारखंड मंत्रालय में आज शुक्रवार यानी 15 दिसंबर को झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें सरकार ने कुल 23 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई है. इनमें झारखंड औद्योगिक नीति में संशोधन, नियोजन पदाधिकारी के स्वीकृत पद के लिए वेतन में संशोधन समेत कई प्रस्तावों पर राज्य सरकार ने अपनी मुहर लगाई

 

कैबिनेट की बैठक में ये प्रस्ताव हुए पारित

1 - झारखंड औद्योगिक नीति में संशोधन

2- झारखंड पदों एवं सेवा में रिक्तियों में आरक्षण अधिनियम में संशोधन

3- बजट सत्र में हुए मैत्री मैच में हुए व्यय को घटनोत्तर स्वीकृति

4- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना के तहत गुमला के लिए 123 करोड़, वंशीधर नगर के लिए 212 करोड़ की मंजूरी

5- केतारी बगान में रेल ओवरब्रिज के लिए 44 करोड़ की मंजूरी

6- सरायकेला-खरसावां में सड़क मार्ग के लिए 101 करोड़ की मंजूरी

7- राज्य की आईटी डेटा सेंटर की पॉलिसी का निर्धारण

8- बोकारो में 500 बेड के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लिए 6 अरब 88 करोड़ 49 लाख की मंजूरी

9- नियोजन पदाधिकारी के स्वीकृत पद के लिए वेतन में संशोधन

10- विनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय के लिए 77 करोड़ की मंजूरी

11- लेखा परीक्षा प्रतिवेदन को विधानसभा में पेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी

12- विधानसभा में हुई नियुक्ति में गड़बड़ी को लेकर आयोग की सिफारिश को सभा सचिवालय को उपलब्ध करवाने के प्रस्ताव को मंजूरी

13- साइन नेशनल विश्वविद्यालय विधेयक 2023 को मंजूरी

प्रज्ञान नेशनल विश्वविद्यालय विधेयक को निरस्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी

14- सावित्री बाई फुले सहायता योजना में संशोधन

जमशेदपुर में इंडस्ट्रियल टाउनशिप के गठन को मंजूरी

Ranchi

Dec 16 2023, 06:47

नए साल के जश्न में शराब पीकर हुड़दंग करने बालों की खैर नही, रांची पुलिस ने जारी किया निर्देश..


रांची(डेस्क): नये साल 2024 आगमन को लेकर लोगों में उत्साह है. लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए पिकनिक स्पॉट पर जाते हैं. लेकिन इस दौरान कई लोग वैसे भी हैं जो शराब पीकर गाड़ी चलाते है. इतना ही नहीं वे शराब पीकर गुंडागर्दी भी करते है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि इस बार रांची ट्रैफिक पुलिस ने सभी पिकनिक स्पॉट और सेलिब्रेशन एरिया में शराब पीकर गाड़ी चलाने के खिलाफ निर्देश जारी किया है.

 बताया गया कि हर पिकनिक स्पॉट के पास एक चेक पोस्ट बनाया जायेगा. जहां ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जायेगी. आपको बता दें कि 22 दिसंबर से 15 फरवरी तक ट्रैफिक जवान ब्रेथ एनालाइजर के साथ ड्यूटी पर रहेंगे.

 

दरअसल, रांची में हर साल नवंबर से फरवरी तक कई सड़क हादसे देखने को मिले है. क्योंकि नए साल के दूसरे महीने तक पिकनिक स्पॉट पर पार्टियों का आयोजन होता रहता है. और इन पार्टियों में लोग खूब शराब पीते हैं, खासकर आज के युवा इन पार्टियों को लेकर ज्यादा उत्साहित रहते हैं और जश्न मनाकर घर लौटते समय हादसे का शिकार हो जाते हैं. 

या फिर उनकी वाहनों की चपेट में दूसरे लोग आ जाते है. इस पर नियंत्रण के लिए रांची पुलिस पहले से ही तैयार है.

 

लाइसेंस होगा निलंबित 

जानकारी दें, अगर कोई अधिक शराब पीकर वाहन चालते है तो उन सभी के लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे. और अगर आप बिना लाइसेंस के गाड़ी चला रहे है तो आपको 15 हजार रुपए का भुकतान जुर्माना के तौर पर देना होगा.

Ranchi

Dec 15 2023, 21:33

रांची के मारवाड़ी महाविद्यालय B.COM SEM 1 के सभी छात्राएं हुई फेल : विरोध में छात्राओं ने महाविद्यालय प्रधानाध्यापक का किया घेराव

मारवाड़ी महाविद्यालय के B. Com सेमेस्टर 1 की महिला विभाग की सभी 812 छात्राएं को फेल कर दिया गया है। इसके विरोध में छात्रों द्वारा आज रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग एवम महाविद्यालय प्रधानाध्यापक का किया गया घेराव। साथ ही मारवाड़ी महाविद्यालय के छात्र मोहित पाठक और हर्ष राज के नेतृत्व में महाविद्यालय के खिलाफ जम कर नारे भी लगाए गए।

वही मोहित पाठक ने बताया कि रांची विश्वविद्यालय द्वारा जारी किया गाया बी कॉम सेमेस्टर 1 की महिला विभाग की सभी 812 छात्राएं को फेल कर दिया गया है। क्या मारवाड़ी महाविद्यालय की एक भी छात्राएं पास होने के योग्य नही थी। महाविद्यालय हो या विश्वविद्यालय दोनो की लापरवाही का खमीयाजा आम छात्र क्यों भुगत रहे हैं, इसका जवाबदेह किसकी है।

हर्ष राज ने बताया कि रांची विश्वविद्यालय द्वारा हो रही छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। महाविद्यालय का ऑटोनॉमस रद्द होते ही महाविद्यालय परिक्षा विभाग द्वारा लापरवाही शुरू हो गई है। रांची विश्वविद्यालय इस समस्या का समाधान 24 घंटे में नही होगा तो सभी छात्र उग्र आंदोलन हेतु बाध्य रहेंगे।

दूसरी ओर रांची विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक आशीष झा ने बताया कि इस विषय में विश्वविद्यालय की कोई गलती नही है। मारवाड़ी महाविद्यालय द्वारा महिला विभाग का हेल्थ एण्ड वेलनेस में प्रैक्टिकल मार्क्स नही गया। अतः इसकी सुधार हम जल्द कर पुनः रिजल्ट प्रकाशित करेंगे।

Ranchi

Dec 15 2023, 16:30

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा के बाहर धीरज साहू कैश कांड को लेकर भाजपा विधायको का धरना

रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन शुक्रवार शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू से संबंधित कंपनी के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी का मामला गूंजा।

धीरज साहू के ठिकानों से 500 करोड़ की बरामदगी को लेकर विपक्ष (भाजपा) ने सदन के बाहर जमकर हंगामा किया।

भाजपा विधायक पत्थर चोरी, कोयला चोरी, बालू चोरी या ट्रांसफर पोस्टिंग का भी मामला उठा रहे थे।

इस दौरान भाजपा के विधायक लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। हंगामे के दौरान अनंत ओझा, बिरंची नारायण, नीरा यादव, राज सिन्हा, जयप्रकाश भाई पटेल, समरी लाल और ढुल्लू महतो मौजूद रहे। आजसू विधायक लंबोदर महतो भी सदन के बाहर धरने पर बैठे हैं और बेरमो को जिला बनाने की मांग कर रहे हैं।

भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि पार्टी सदन के अंदर धीरज साहू से लेकर युवाओंफ के मुद्दे को जरूर उठाएगी। इरफान अंसारी ने कहा कि धीरज साहू के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी खड़ी है। वह गरीबों के मसीहा हैं। आजादी से पहले ही उनका5 व्यवसाय करोड़ों में था। भाजपा बेवजह हंगामा करने का काम करती है।

दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि बीस हजार करोड़ रुपये से बने संसद भवन की सुरक्षा केंद्र सरकार नहीं कर पा रही है। यह एक बड़ा मुद्दा है लेकिन इसे छोड़ भाजपा बेवजह हंगामा कर रही है। कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने धीरज साहू प्रकरण को लेकर कहा कि वर्षों से उनका व्यवसाय चलते आ रहा है। उनका कारोबार करोड़ों में है। भाजपा का आरोप कितना उचित है। यह जनता जानती है।

Ranchi

Dec 15 2023, 16:28

सांसद निशिकांत दुबे पर दर्ज आचारसहिंता के तहत मामले को निरस्त करने संबंधी याचिका पर हाईकोर्ट आज हुई सुनवाई,अगली सुनवाई, 12 जनवरी को

मधुपुर उपचुनाव में सांसद निशिकांत दुबे पर गलत बयानबाजी और ट्वीट को लेकर दर्ज चार प्राथमिकी को निरस्त करने के लिए हाईकोर्ट में दाखिलह याचिका पर आज सुनवाई हुई। इस मामले में महाधिवक्ता राजीव रंजन ने चुनाव के समय 6 मांग की।

जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार को शपथ पत्र दाखिल करने के लिए समय प्रदान करते हुए मामले की अगली सुनवाई 12 जनवरी, 2024 निर्धारित की है।

देवघर टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी

कोर्ट ने अगली सुनवाई तक इन सभी चार मामलों में निशिकांत दुबे के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी रखी है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव और पार्थ जालान ( ने पैरवी की।

उल्लेखनीय है कि निशिकांत दुबे पर गलत ट्वीट करने एवं बयानबाजी को लेकर देवघर टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। याचिका में याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया है कि घटना के छह माह के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मधुपुर उप चुनाव के दौरान कि निशिकांत दुबे पर कुल चार प्राथमिकी के अलग-अलग थानों में की गई थी।

Ranchi

Dec 15 2023, 15:22

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के यहां बरामद रुपये को लेकर जमशेदपुर निवासी दानयाल दानिश ने की हाईकोर्ट में याचिका दायर

रांची। कांग्रेस सांसद धीरज साहू से संबंधित अलग-अलग कंपनियों और उनके ठिकानों से बरामद लगभग 500 करोड़ रुपये की बरामदगी का मामला झारखंड हाई कोर्ट तक पहुंच गया।

जमशेदपुर के रहने वाले दानयाल दानिश ने इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी सीबीआई और ईडी से करवाने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

उन्होंने गुरुवार को हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है।

जनहित याचिका में कहा गया है कि एक सांसद के ठिकानों से इतनी बड़ी नकदी का पकड़ा जाना एक गंभीर मामला है और इससे यह स्पष्ट रूप से प्रतीत होता है कि यह आर्थिक अपराध है। यह पैसा कहां से आया और इस पैसे में किसका-किसका हिस्सा है, यह जांच का विषय है। इसलिए पूरे मामले की जांच सीबीआई और ईडी से करायी जानी चाहिए।

बता दें कि, आयकर की टीम ने गत छह दिसंबर को धीरज साहू से संबंधित कई ठिकानों पर छापेमारी कर रुपये से भरी 30 अलमारी बरामद की थी। उस दिन से नोटों की गिनती जारी है।

Ranchi

Dec 15 2023, 14:56

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरु : सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए


संसद की सुरक्षा में हुई चूक के बाद झारखंड में भी होने वाले विधानसभा शीतकालीन सत्र को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज 15 दिसंबर से शुरू हो गई है। झारखंड विधानसभा में सुरक्षा की दृष्टिकोन से चाक चोबंद व्यवस्था की गई है प्रवेश कर रहे लोगों की सुरक्षा जांच के साथ-साथ हर वस्तुओं की जांच की जा रही है। बगैर अधिकृत पास के विधानसभा परिसर और सदन के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। झारखंड विधानसभा में तैनात सुरक्षाकर्मी एवं प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा को लेकर पैनी नजर बनाए हुए हैं।विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने भी संसद की सुरक्षा में हुई चूक को देखते झारखंड विधानसभा में भी विशेष सुरक्षा के इंतजाम करने को कहा है।

वही प्रवेश हो रहे वाहनों की भी जांच सुरक्षा कर्मियों द्वारा की जा रही है। साथ ही मेटल डिटेक्टर के साथ सुरक्षाकर्मी जांच में लगे हुए हैं देखा जाए तो सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं।

Ranchi

Dec 15 2023, 14:55

राँची: आज झरखंड विधान सभा का शीतकालीन सत्र के बाद होगी कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले पर होगा निर्णय

राँची: (डेस्क )आज शुक्रवार को झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया।आज के सत्र समाप्त होने के बाद शाम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की एक बैठक प्रोजेक्ट भवन में होगी।

इस कैबिनेट की मीटिंग में कई अहम फैसला लिए जा सकते हैं। नियुक्ति में स्थानीय नीति में संशोधन की स्वीकृति भी मिल सकती है। फिर इसे विधानसभा में लाया जाएगा और पास करा कर राज्यपाल को भेजा जाएगा।

688 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी मंजूर किया जा सकता है

झारखंड औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति 2021 में आंशिक संशोधन संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति दी जा सकती है।

बोकारो में 500 बेड के नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लिए 688 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी मंजूर किया जा सकता है।

ऐसा समझा जा रहा है कि गुमला नगर परिषद अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना के लिए 123 करोड़, बंशीधरनगर पंचायत अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना के लिए 102 करोड़ और दुमका में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 172 करोड़ रुपए की प्रशासनिक मंजूरी दी जा सकती है।

कटारी बागान में नामकुम-रांची स्टेशन के बीच रेलवे ओवर ब्रिज और सड़क संबंधी प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।

Ranchi

Dec 14 2023, 16:36

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र को लेकर हुई बैठक : पक्ष और विपक्ष होंगे आमने-सामने


रांची: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है जो 21 दिसंबर तक चलेगा। जिसे लेकर झारखंड विधानसभा में आज विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ विपक्ष के नेता अमर बावरी भी सम्मिलित हुए। पंचम झारखण्ड विधानसभा का शीतकालीन सत्र के सुचारू रूप से संचालन हेतु विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमें उम्मीद है शीतकालीन सत्र सुचारू रूप से चलेगा। सदन को नेता प्रतिपक्ष भी मिल गया है। लोकतंत्र का सबसे मजबूत, सबसे बड़ा मंदिर में आम जनों से जुड़ी बाते हो। सरकार हर विषय पर जवाब देने के लिए तैयार है।

वहीं विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा सदन को चलाने की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सदन सुचारू रुप से चलेगा।

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के अनुसार सत्ता पक्ष को पूरी तरह घेरने की तैयारी में लग गई है। उन्होंने कहा कि सदन में हम कांग्रेस सांसद धीरज साहू का मामला उठाएंगे, धनबाद जेल में हत्या का मामला भी उठेगा, राज्य की गिरती कानून व्यवस्था पर सरकार से जवाब मांगेंगे।

हालांकि सबसे बड़ी बात यह रही कि बीते दिनों हुए संसद में भारी चूक को देखते हुए विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सुरक्षा को लेकर कोई घटना ना हो इस पर खासा ध्यान रखने की बात सभी ने की और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Ranchi

Dec 14 2023, 16:12

आजसू पार्टी ने अपने केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों की आज सूची जारी की।


आजसू पार्टी ने अपने केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है. केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की सहमति के बाद बुधवार को सूची जारी की गयी है. 

केंद्रीय कमेटी में वरीय उपाध्यक्ष के रूप सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को रखा गया है. वहीं प्रधान महासचिव पूर्व विधायक रामचंद्र सहिस बनाये गये हैं. केंद्रीय पदाधिकारियों के चयन में राज्य के हर जाति, धर्म, क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है. अब जल्द ही केंद्रीय कमेटी की बैठक होगी. इसमें सारे नये पदाधिकारी शपथ लेंगे. फिर पार्टी का भावी कार्यक्रम तय होगा.

किन्हें क्या पद मिला : वरीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी, उपाध्यक्ष उमाकांत रजक, हसन अंसारी, सुप्रीति मुर्मू, अकील अख्तर और कुशवाहा शिवपूजन मेहता. प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, महासचिव लंबोदर महतो, राजेंद्र मेहता, सुनीता चौधरी, रौशन लाल चौधरी, हरेलाल महतो, रवि शंकर मौर्या, खालिद खलील, उमेश सिंह भोगता सहित 34. संगठन सचिव-एस अली और जयपाल सिंह, सचिव गुड्डू यादव, सुनील महतो, भरत काशी, नंदलाल बिरवा, सुशील महतो, मंगल सोरेन, बबिता कुमारी, नमन ठाकुर, पारसनाथ उरांव सहित 134. मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, प्रवक्ता विकास राणा, सुधीर यादव, मनोज सिंह. कोषाध्यक्ष नंदू पटेल, सह कोषाध्यक्ष विमल बुधिया व मुख्य प्रशिक्षक संजय बसु मल्लिक.