Hazaribagh

Dec 01 2023, 17:30

अग्निकांड में घायल से मिलने आरोग्यम अस्पताल पहुंचे सांसद जयंत सिन्हा

घायलों को सांसद जयंत सिन्हा ने हर संभव मदद करने का भरोसा जताया।

हज़ारीबाग: बीते सोमवार को हजारीबाग शहर के मालवीय मार्ग कालीबाड़ी के समीप गायत्री टेंट हाउस में अग्निकांड में घायल हुए लोगों से मुलाकात करने के लिए शहर के सबसे चर्चित आरोग्यम अस्पताल परिसर सांसद जयंत सिन्हा पहुंचे।

जहां उनका स्वागत अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा, प्रशासन जया सिंह एवं चिकित्सक मनीष कुमार के द्वारा किया गया।

जिसके पास सांसद जयंत सिन्हा ने अग्निकांड में घायल हुए लोगों से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने एक वर्षीय नन्हे बच्चे को अपनी गोद मे खेलाया, घायल लोगों के साथ मौजूद परिजनों से घटना के विषय में पूरी विस्तार रूप से जाना। वही 6 वर्षीय नन्ही बच्ची की मौत पर संवेदना प्रकट किया।

वहीं दूसरी और सांसद जयंत सिन्हा ने अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल की गतिविधियों से रूबरू हुए। वहीं शुक्रवार को देर शाम अग्निकांड में घायल हुए लोगों को अस्पताल से रिलीज कर दिया गया सभी लोग स्वस्थ होकर अपने घर चले गए।

मौके पर सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि अग्निकांड की घटना काफी दुखद है, इस घटना में 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है।

परिजनों के द्वारा सबसे पहले बच्ची को सरकारी अस्पताल में

लाया गया था अगर वहां पर सुविधा उपलब्ध होती तो आज बच्ची हम सबों के बीच होती पर राज्य सरकार के खराब रवैया के कारण यह सब हो रहा है। साथ ही कहा की अग्निकांड में घायल हुई लोगो को हर संभव मदद पहुंचाया जाएगा।

मौके पर निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा की सोमवार को शहर में अग्निकांड में घायल हुई सभी लोग स्वस्थ होकर अपने घर की ओर प्रस्थान कर गए हैं साथ ही सांसद जयंत सिन्हा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आरोग्यम अस्पताल लोगों की सेवा के लिए हर वक्त मुस्तैद रहता है।

Hazaribagh

Dec 01 2023, 16:37

नगर निगम हजारीबाग द्वारा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शिविर लगाया गया

हज़ारीबाग: वार्ड संख्या 14 तथा 17 के लिए अनंदा स्कूल में शिविर लगाया गया ।इस कार्यक्रम में शहरी निवासियों के लिए सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंदों को रूबरू कराते हुए उन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ आमजनों को दिया जा रहा है .ताकि कोई भी अहर्ता प्राप्त व्यक्ति योजनाओं के लाभ से

वंचित न हो।

नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेन्द्र लाल ने लाभुकों के बीच कंबल, धोती सारी का वितरण किया।इस शिविर में नगर निगम से तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का स्टॉल लगाया गया।शिविर में होल्डिंग टैक्स से 4, ट्रेड लाइसेंस से 3, किशोरी समृद्धि योजना से 9, पी एम एम वी आई से 1,कन्यादान योजना से 1 आवेदन प्राप्त हुआ। जरूरत मंदो के बीच कंबल तथा 23 धोती साड़ी वितरण किया गया एवं 47 लोगो ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

अगला शिविर पशु चिकित्सालय में दिनांक 5-12-2023 को वार्ड 2,20,21,22 के लिए लगाया जाएगा।

इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त के नेतृत्व में अनंदा चौक, झंडा चौक ,बंशीलाल चौक ,डिस्ट्रिक्ट मोड़ के पास अतिक्रमण हटाया गया। वहां पर जल्द से जल्द अतिक्रमण को हटाने का आदेश दिया गया ।अतिक्रमण नही हटाने पर निगम नियमसम्वत कार्यवाही करेगी।इस दौरान सहायक नगर आयुक्त ,कार्यपालक अभियंता,सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंता उपस्थित थे।

Hazaribagh

Nov 30 2023, 17:59

राष्ट्रीय फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम के तहत आज सिविल सर्जन की उपस्थिति में फाइलेरिया जाँच किया गया


राष्ट्रीय फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम के तहत आज सिविल सर्जन डा. सरयू प्रसाद सिंह हजारीबाग की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभांरम्भ अन्नदा शिशु विद्यालय एवं आर्य कन्या गुरूकूल नवाबगंज से किया गया।

जिसमें कुल 55 छात्र-छात्राओं का FTS Kit (Filaria Test Strip Kit) से फाइलेरिया जाँच किया गया। सभी छात्राओं का जाँच प्रतिवेदन Negetive पाये गये। 

ज्ञातव्य कि हजारीबाग शहरी क्षेत्र में Pre-Transmission Assessment Survey में Microfilarium Rate 01 से कम पाये जाने के कारण निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप हजारीबाग शहरी क्षेत्र के 30 रैण्डमली चयनित विद्यालयों के कक्षा 01 एवं 02 के कुल 1524 छात्र-छात्राओं का FTS Kit (Filaria Test Strip Kit) से फाइलेरिया जाँच किया जा रहा है।

उक्त कार्यक्रम में जिला भी.बी.डी. पदाधिकारी डा कपिलमुनि प्रसाद के नेतृत्व में सभी टीमों को जाँच कार्य हेतु संलग्न किया गया है जिसमें मैमूर सुलतान] सलाहकार] पीरामल फाउन्डेशन के जिला प्रतिनिधि] सभी प्रयोगशाला प्रावैधिक] ए.एन.एम. एम.पी.डब्ल्यू. सहिया एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Hazaribagh

Nov 30 2023, 17:43

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और हटिया के बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल पहुंचे हजारीबाग


चतरा जिले के भाजपा पंचायत समिति प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में भाग लेकर रांची लौटने के क्रम में बुधवार की देर शाम को झारखंड के भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और हटिया के बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल के विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ पहुंचे। 

यहां उन्होंने पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और फिर विधायक मनीष जायसवाल के साथ चाय पर संगठनात्मक चर्चा- परिचर्चा की।

इस दौरान झारखंड के भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और हटिया के बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल ने संयुक्त रूप से हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के विधायक सेवा कार्यालय का निरीक्षण किया और यहां जनहित के कार्यों के संचालन की प्रक्रिया और विधायक मनीष जायसवाल के विभिन्न जनकल्याणकारी योजना का विस्तारपूर्वक जानकारी लिया। 

विधायक मनीष जायसवाल ने शादी के उपलक्ष्य में जरूरतमंद बेटियों को आकर्षक लहंगा भेंट करने, क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेल हेतु साधन संसाधन उपलब्ध कराने, हाल ही में छठ महापर्व में छठ महाव्रतियों के बीच करीब 10 हज़ार पूजन साड़ी वितरण करने, जरूरतमंद शोकाकुल परिवार के बीच कच्छा राशन सामग्री वितरण, जल्द ही क्षेत्र के विभिन्न महिला समूहों के बीच दर्री वितरण कार्य की शुरूआत करने जैसे अपने स्तर से चलाए जा रहें अनेकों योजनाओं की पूरी जानकारी दी।

 विधायक सेवा कार्यालय परिसर में जनहित की व्यवस्था को देख संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और हटिया के बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल ने इसे सूबे का सबसे बेहतर विधायक सेवा कार्यालय बताते हुए विधायक मनीष जायसवाल के जनहित के प्रति सोच की तारीफ की और ईश्वर से उनके इस कार्य को ओर संबलता प्रदान करने की कामना की ।

मौके पर विशेषरूप से सदर विधायक पुत्र करण जायसवाल, सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, दारु विधायक प्रतिनिधि बालदेव बाबू, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, अमनारी मुखिया कृष्णा मेहता, अजय पांडेय, संजय यादव, विशेषांक वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

Hazaribagh

Nov 29 2023, 18:31

नगर निगम हजारीबाग द्वारा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शिविर लगाया गया

हजारीबाग: झारखंड सरकार के दिशानिर्देश में राज्यभर में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। आज दिनांक 29-11-2023 को वार्ड संख्या 13,15 तथा 16 के लिए हेमिल्टन स्कूल में शिविर लगाया गया ।

इस कार्यक्रम में शहरी निवासियों के लिए सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंदों को रूबरू कराते हुए उन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ आमजनों को दिया जा रहा है ताकि कोई भी अहर्ता प्राप्त व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न हो। नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेन्द्र लाल ने लाभुकों के बीच कंबल, धोती सारी का वितरण किया।इस शिविर में नगर निगम से तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का स्टॉल लगाया गया।

शिविर में होल्डिंग टैक्स से 9, ट्रेड लाइसेंस से 3 ,राशन कार्ड से 3 ,किशोरी समृद्धि योजना से 9 ,पी एम एम वी आई से 1,कन्यादान योजना से 1, सर्वजन पेंशन योजना से 3 आवेदन प्राप्त हुआ। जरूरत मंदो के बीच 121 कंबल तथा 9 धोती साड़ी वितरण किया गया एवं 55 लोगो ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।अगला शिविर आनंदा स्कूल में दिनांक 1-12-2023 को वार्ड 14 तथा 17 के लिए लगाया जाएगा।

Hazaribagh

Nov 29 2023, 18:30

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पहुंचे हजारीबाग, हर्ष अजमेरा ने किया स्वागत

हजारीबाग: बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का आगमन हजारीबाग में हुआ। शहर के युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर जिले के विभिन्न विषयों से उन्हें रूबरू करवाया साथ ही अजमेरा ने उन्हें सोमवार को हुए अग्निकांड मामले को भी लेकर विस्तार से जानकारी दी, बताया कि परिजन द्वारा सरकारी अस्पताल से संतुष्ट न होने पर आरोग्यम अस्पताल में घायलों का उचित इलाज कराया जा रहा है, साथ ही श्री अजमेरा ने उन्हें बताया कि अग्निकांड मामले में 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है।

मौके पर बाबूलाल मरांडी ने अग्निकांड मामले पर बेहद दुखी होते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं मेडिकल कॉलेज ऑफ अस्पताल के दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति के कारण 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। साथ ही कहा सदर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ऑफ अस्पताल हो गया है उसके बाद भी उपकरण मौजूद नहीं है यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण बात है। यदि सभी उपकरण अस्पताल में मौजूद रहते तो नन्ही बच्ची आज अपने परिजन के साथ रहती। साथ ही कहा कि गायत्री टेंट हाउस के संचालक के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।

मौके पर हर्ष अजमेरा ने कहा की झारखंड के लाल बाबूलाल मरांडी का स्वागत करने का सौभाग्य मिला। हजारीबाग जिले की गतिविधियों से उन्हें रूबरू करवाया। साथ ही उन्होंने कहा कि हजारीबाग के अग्निकांड मामले को विधानसभा में रखूंगा।

Hazaribagh

Nov 29 2023, 18:28

माण्डू विधायक जेपी भाई पटेल ने किया चरही स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास

हजारीबाग: जिला के चुरचू प्रखण्ड अंतर्गत चरही पंचायत स्थित ग्रामीण विकाश विभाग (ग्रामीण कार्य मामले) PM-ABHIM मद अंतर्गत चरही स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कार्य का शिलान्यास झारखण्ड‌ विधानसभा के सचेतक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह माण्डू के लोकप्रिय विधायक माननीय जय प्रकाश भाई पटेल के कर कमलों द्वारा किया गयाl

 मुख्य रूप से चुरचू प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक,मुखिया संघ के अध्यक्ष सह बहेरा मुखिया देवकी महतो,चुरचू मंडल अध्यक्ष मुरारी सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष वकील महतो,विधायक प्रतिनिधि आरीफ अंसारी,उप मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि अभिजीत सिंह,विधायक प्रतिनिधि चौलेश्वर महतो,पंचायत समिति सदस्य आशा राय,पंचायत समिति सदस्य सकती देवी, सहित पंचायत कई ग्रामीण मौजूद थें।।

Hazaribagh

Nov 29 2023, 18:26

हजारीबाग विधायक की अनूठी पहल, आगामी 14 दिसंबर को कराएंगे 25 जोड़े का सामूहिक विवाह


हजारीबाग: सदर विधायक मनीष जायसवाल बतौर जनप्रतिनिधि हमेशा जनता के सुख दुःख में सहभागी बनकर उनके साथ खड़े रहते हैं। कोरोना काल के विपरीत परिस्थिति में उनके द्वारा किया गया सेवा कार्य जनता हमेशा याद रखेगी। हजारीबाग के सर्वांगीण विकास के साथ जन सुविधा और जन जरूरतों के लिए सदैव सड़क से लेकर सदन तक मुखर रहते हैं। जनता के छोटे जरूरत तो या उनके व्यक्तिगत बुलावे उनके बीच हमेशा हाज़िर रहते हैं। 

हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल और उनके परिवार के द्वारा एक अनूठी और प्रेरक पहल की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत उनके सहयोग से हजारीबाग जिले के 25 ज़रूरतमंद जोड़े की सामूहिक विवाह हजारीबाग में आगामी 14 दिसंबर 2023 को संपन्न कराया जायेगा। इसके लिए सभी जोड़ों का चयन कर लिया गया है।

 विधायक मनीष जायसवाल ने बुधवार को राजभवन रांची पहुंचकर सूबे के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से मिलकर इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम की पुरी जानकारी दी और इस उपलक्ष्य में महामहिम को निमंत्रण भी दिया। विधायक मनीष जायसवाल ने महामहिम राज्यपाल से विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा भी की और उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया ।

मौके पर हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि क्षेत्र के जरूरतमंद 25 जोड़े का सामूहिक विवाह का आयोजन व्यापक और भव्य होगा।

 पारंपरिक तरीके से पूरे विधि- विधान के साथ शादी कराया जायेगा और 25 परिवार के आर्थिक बोझ को कम करने का सकारात्मक पहल किया जायेगा। उन्होंने बताया की मेरे सामाजिक जीवन का यह सबसे पुनीत और बड़ा कार्य होने जा रहा है ।

Hazaribagh

Nov 28 2023, 19:22

हजारीबाग:आदिम जनजाति समुदाय के परिवारों के बीच पहुंचे अधिकारी एवं निर्वाचन कर्मी

छूटे हुए पात्र लोगों का नाम मौके पर ही ऑनलाइन दर्ज किया गया

हजारीबाग:- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार 28 नवंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के आदिम जनजाति समूह के मतदाता पंजीकरण हेतु विशेष अभियान चलाया गया। 

जिले में प्रमुख रूप से निवास कर रहे आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय की बस्तियों में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों एवं बूथ स्तरीय कर्मियों ने विशेष शिविर लगाकर मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया।

रांची से हजारीबाग पहुंचे उपनिवार्चन पदाधिकारी मुख्यालय संजय कुमार ने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मा देव प्रिया के साथ हजारीबाग, बरकट्ठा तथा बरही विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत क्रमशः एक-एक आदिम जनजाति बस्ती का दौरा कर वहां लगे विशेष शिविरों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने हजारीबाग सदर के बूथ संख्या 450 के अनुभाग हुपाद में रह रहे 27 बिरहोर परिवारों के बीच जाकर मतदाता पंजीकरण संबंधी जानकारी ली। यहां पर 53 मतदाता पहले से पंजीकृत थे, सिर्फ दो लोगों का नाम छूटा हुआ था, जिनका मौके पर ही ऑनलाइन फॉर्म 6 भरवा दिया गया। 

इस दौरान बीडीओ, मोरंगी पंचायत की मुखिया, पंचायत सेवक, सुपरवाइजर, बीएलओ आदि भी मौजूद थे, इसी तरह बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 378 सिजुआ में लगे शिविर का भी निरीक्षण किया गया।जहां पांच छूटे हुए मतदाताओं सुनील बिरहोर, छोटा बुधन बिरहोर, मीना बिरहोर, राजेश बिरहोर तथा बंडा बिरहोर का पंजीकरण फार्म भरवा दिया गया। इस दौरान इचाक के अंचल अधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय निर्वाचन टीम मौजूद थी।

बरही विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 285 केवाल में स्थित बिरहोर कॉलोनी के भ्रमण के दौरान बरही अनुमंडल पदाधिकारी सह ईआरओ, बीडीओ सहित यहां के सभी कर्मी मौजूद थे। यहां कुल 801 मतदाता हैं जिनमें से 97 मतदाता बिरहोर जनजाति से हैं।

नव पंजीकृत मतदाताओं को दिया गया गुलाब आदिम जनजातीय बस्तियों के जिन युवक युवतियों को हाल ही में मतदाता सूची से जोड़ा गया है उनको अधिकारियों ने गुलाब देकर स्वागत किया।

Hazaribagh

Nov 28 2023, 18:59

सांसद जयंत सिन्हा ने हजारीबाग लोकसभा के रेल कार्यों को लेकर की रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा


हज़ारीबाग: सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने नई दिल्ली में बीते दिनों रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हजारीबाग लोकसभा से जुड़े रेल कार्यों के संबंध में चर्चा की।

रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का बरकाकाना जंक्शन में ठहराव, न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का बरही रेलवे स्टेशन में ठहराव,

हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन में कोच अनुरक्षण डिपो का निर्माण

क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर रोड ओवरब्रिज व रोड अंडरपास ब्रिज के निर्माण समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया।

अधिकारियों ने इन सभी मामलों पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

जयंत सिन्हा ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व मा. रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के नेतृत्व में हजारीबाग लोकसभा में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत हूं।