माँ वैष्णो दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ हुुई स्थापना
ललितपुर। श्री नामदेव समाज मंदिर समिति रजि. के तत्वाधान में संत नामदेव की जयन्ती बड़े ही धूमधाम से मनायी गयी। तीन दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग आयोग उ.प्र. के सदस्य राधेश्याम जी नामदेव रहे। कार्यक्रम के तीसरे दिन मंदिर परिसर में माँ वैष्णों देवी दरबार की स्थापना बड़े ही धूमधाम से की गयी।
वहीं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष दीपक नामदेव पटवारी व महामंत्री अखिलेश नामदेव ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बड़ी ही मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान तनिष्क नामदेव ने श्रीहनुमान चालीसा का गायन कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं जनपद भर के सजातीय बंधुओं ने प्रतिभाग करते हुये कार्यक्रम को और अधिक भव्य बना दिया।
इस दौरान श्रीगुरूसिंह सभा कीर्तन मण्डली का भव्य स्वागत किया गया। वहीं एक सप्ताह तक आयोजन किये जाते रहने की घोषणा की गयी। कार्यक्रम में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य राधेश्याम नामदेव ने कहा कि सामाजिक एकता और अच्छी शिक्षा के साथ धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। अन्य वक्ताओं ने संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज के जीवन से जुड़ी रोचक घटनाओं को प्रस्तुत किया एवं उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। तीन दिनों के आयोजन में कलश यात्रा एवं शोभायात्रा, माँ वैष्णों देवी दरबार की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा की गयी। वहीं सुन्दर काण्ड पाठ, श्री सत्यनारायण भगवान की कथा, हवन पूर्ण आहूति के अलावा भजन संध्या, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान मंच से किया गया।
वहीं वरिष्ठ अतिथियों व पत्रकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम संचालन रामगोपाल नामदेव ने किया। इस दौरान समाजसेवी वी.के.सरदार, श्रीरामलीला हनुमान जयन्ती महोत्सव समिति अध्यक्ष पं.ब्रजेश चतुवेर्दी, भाजपा महामंत्री महेश श्रीवास्तव भैया, साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष छक्कीलाल साहू, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा आचार्यजी, आचार्य कृष्णदेव लिटौरिया, आचार्य प्रमोद लिटौरिया, अजय श्रीवास्तव, इंजी. महेन्द्र, वरिष्ठ पत्रकार सुनील शर्मा, कन्हैया नामदेव, काशीराम बाबा, हरचरण नामदेव बानपुर, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राकेश बघेल, पूर्व पार्षद महेन्द्र सिंघई, पुलिस लाइन से जगदीश चन्द्र के अलावा नरेन्द्र नामदेव, रोहित नामदेव, बालकृष्ण बाबा, महेश नामदेव गोल्डी, सनद नामदेव, पवन नामदेव, महेश नामदेव, विनोद नामदेव, राजेश नामदेव, मनोहर नामदेव, बृजेश नामदेव, अनूप, प्रमोद, मुकेश, अवधेश नामदेव, अशोक नामदेव, राकेश, राजेश नामदेव, संदीप नामदेव, गौरीशंकर नामदेव, संतोष गुरू सोनी, मंगू पहलवान, खुशीलाल कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, संजय सेन, संजीव नामदेव, विजय नामदेव, राजकुमार, प्रशान्त नामदेव, आयुष नामदेव, कृष्णकांत नामदेव, तनिष्क नामदेव, प्रदीप नामदेव, अवधेश नामदेव के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे। अंत में सभी आगंतुकों का आभार समाजसेवी कन्हैया नामदेव ने व्यक्त किया।
Nov 24 2023, 18:26