माई छोटा स्कूल व एसबीएन कान्वेंट स्कूल में मनाया गयी दीपावली
![]()
ललितपुर- नगर के मोहल्ला आजादपुरा में स्थित माई छोटा स्कूल व एसबीएन कान्वेंट स्कूल में दीपावली पर्व मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में रंगोली बनाकर दीपक और मोमबत्ती जलायी, फुलझड़ी चलाकर खुशियां मनायी। बच्चों को दीपावली मनाने की कथा और पटाखों चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गयी। विद्यालय के डायरेक्टर अशोक सेन ने छात्र-छात्राओं को दीपावली पर भगवान राम के अयोध्या लौटने की कथा सुनाते हुए लक्ष्मी पूजन और स्वच्छता का महत्व बताया।
प्रधानाचार्या आराधना शर्मा ने कहा कि पटाखों से ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण होता है। प्रदूषण से आम जनजीवन के साथ पशु-पक्षियों का जीवन खतरे में पड़ता है। इन पैसों को बचाकर हम किसी गरीब की मदद कर सकते हैं। रानी कुशवाहा ने कहा कि त्यौहार इस प्रकार मनाएं कि सभी लोग खुश रहें और दूसरों को भी खुशियां बांटे। पलक सेन ने विद्यालय के बच्चों को सुरक्षित दीपावली मनाने व पटाखों से होने वाले नुकसान के बारे में बताया तथा सुरक्षित दीपावली मनाने का संकल्प दिलाया। साथ ही दीपावली पर पटाखे चलाते समय बरती जाने वाली अनेक सावधानियां की जानकारी दी गई। इसके बाद विद्यालय परिसर में अनेक जगह आकर्षक सुन्दर रंगोली बनायी गयी। रंगोली पर दीपक सजाए गये और विद्यालय में हर जगह मोमबत्ती लगायी गई। शाम होते ही सभी दीपक और मोमबत्ती को छात्र-छात्राओं द्वारा जला दिया गया।
बच्चों ने हाथों में फुलझड़ी जलायी इससे पूरे विद्यालय में रोशनी फैल गई दीपक और मोमबत्ती के आकर्षक प्रकाश से विद्यालय जगमगा उठा। इस दौरान बच्चों में दीपावली की मिठाई बांटी गई। इससे बच्चों का उत्साह और आनन्द देखते ही बन रहा था। इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय की प्रधानाध्यापक आराधना शर्मा, मोहिनी साहू, पलक सेन, नेहा जैन, रानी कुशवाहा, ज्योति कुशवाहा, अनेक, मुस्कान साहू, खुशबू कुशवाहा सहित समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Nov 22 2023, 20:13