lucknow

Nov 16 2023, 19:01

संजय सिंह की गिरफ्तारी क्यों ? जनता को सच बताने के लिए घर-घर जाएगी आप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आम आदमी पार्टी के प्रभारी और सांसद संजय सिंह भले जेल चले गए हो लेकिन उनकी मुहिम को

उनके दिखाए गए रास्ते पर चलते हुए आम आदमी पार्टी आगे आने वाले दिनों में उत्तरप्रदेश में सड़कों पर संघर्ष करती हुई दिखेगी. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने इसका एलान गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान किया।

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि सांसद संजय सिंह ने मणिपुर की घटना, किसानों के ऊपर थोपे गए काले कानून, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया उनकी इस मुहिम को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ाने का काम करेगी।

संजय सिंह के उन सभी सवालों को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के घर-घर जायेंगे।

पूरे प्रदेश में 21 नवंबर से अभियान चलाया जाएगा. संजय सिंह की गिरफ्तारी क्यों ? एक पर्चा को लेकर कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे प्रथम चरण में 25 लाख घरों तक कार्यकर्ता पहुंचेंगे. पर्चा के अंदर सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी क्यों ? उनके सभी मुद्दे लिखे हुए होंगे. सभी कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल होंगे.

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी राजनीतिक दुर्भावना के कारण की गई, अडानी के भ्रष्टाचार, महंगाई,बेरोजगारी और मोदी सरकार पर सवाल उठाने की वजह से उनकी गिरफ्तारी की गई. मोदी सरकार ने उनके सवालों के जवाब देने की बजाय ED से फर्जी तरीके से उनको गिरफ्तार करा दिया।

लोकतंत्र बचाओ रैलियां करेंगी आप

सभाजीत सिंह ने कहा कि मोदी सरकार इस देश में लोकतंत्र खत्म करने की साजिश कर रही है, सवाल उठाने वालों को जेल में डाला जा रहा है। पर्चा अभियान के साथ-साथ आम आदमी पार्टी लोकतंत्र बचाने के लिए आगामी 23 नवंबर से एक महीने के भीतर प्रदेश के अलग अलग हिस्से में आठ बड़ी रैलिया करेंगी, जिसके तहत पहली रैली मुरादाबाद में होगी। इन सभी सभाओं में दिल्ली के मंत्री भी शिरकत करेंगे।

30 नवंबर तक हो जायेगा सभी कमेटी का गठन

उन्होंने कहा कि यही नहीं पार्टी 30 नवंबर तक विधानसभा वार, क्षेत्रवार, ग्राम स्तर, तहसील, बूथ, ब्लॉक और जिलास्तर पर सभी कमेटीयों का गठन कर लेगी। श्री सिंह ने कहा कि जल्द ही राज्य स्तरीय कमेटी का भी गठन कर लिया जाएगी। यह कमेटी दिल्ली और पंजाब सरकार के मॉडल को लेकर उत्तरप्रदेश में जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई आदि के मुद्दे को लेकर हम उत्तरप्रदेश में अभियान चलाएंगे और पार्टी कि नीतियों का प्रचार और प्रसार करेंगे।

सभाजीत सिंह ने उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक का आभार व्यक्त किया।

lucknow

Nov 16 2023, 18:59

उत्तर प्रदेश प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्मारकों तथा पुरातत्वीय स्थानों एवं अवशेषों को संरक्षित घोषित करने की अधिसूचना जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्मारकों तथा पुरातत्वीय स्थानों एवं अवशेषों को परिरक्षण अधिनियम-1956 (उत्तर प्रदेश अधिनियम-7) के अधीन जिला हमीरपुर के दो स्थलों को संरक्षित घोषित करने की प्रारम्भिक अधिसूचना जारी करने का निर्णय लिया गया है।

इसके तहत जिला हमीरपुर ग्राम बसेला, तहसील राठ स्थित बसेला की हवेली तथा ग्राम जिगनी तहसील राठ स्थित जिगनी की गढ़ी को की अधिसूचना जारी की गई है।

उत्तर प्रदेश राज पुरातत्व विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार 8 जिलों के 15 स्थलों को संरक्षित घोषित करने की अंतिम अधिसूचना भी जारी की गयी है।

इसके तहत जनपद चित्रकूट के तहसील करवी स्थित गोल तालाब तथा तहसील मऊ स्थित दशरथ घाट एवं ईटहा देवी मंदिर तथा जनपद महोबा के कुल पहाड़ तहसील स्थित सेनापति महल तथा मिर्जापुर सदर तहसील स्थित घण्टाघर की अंतिम अधिसूचना जारी की गयी है।

पुरातत्व विभाग की सूचना के अनुसार जिला प्रतापगढ़ के रामपुर बेला पट्टी स्थित शिवमंदिर तथा शाहपुर पट्टी स्थित अमरगढ़ का शिव मंदिर, लखनऊ के सदर तहसील स्थित बड़ा शिवाला (सिद्धनाथ मंदिर), जनपद फतेहपुर के तहसील बिंदकी स्थित शिवमंदिर एवं तालाब, रेवाड़ी बुर्जुग का शिवमंदिर तथा तहसील बिंदकी स्थित अमौरा का शिवमंदिर व तुलाराम तालाब एवं शिवमंदिर की अंतिम अधिसूचना जारी की गयी है।

पुरातत्व विभाग द्वारा दिये गये विवरण के अनुसार जनपद प्रयागराज के टिकरी तहसील सोरांव स्थित टिकरी का शिवमंदिर, उजिहनी आइमा, सादर स्थित पक्का तालाब तथा जनपद फिरोजाबाद स्थित चन्द्रवाड़ का किला को संरक्षित घोषित करने की अधिसूचना जारी की गयी है।

lucknow

Nov 16 2023, 17:25

सुब्रत रॉय पंचतत्व में विलीन:16 साल के पोते ने मुखाग्नि दी, बड़ी संख्या में राजनेता व फिल्मी हस्तियां रही मौजूद

लखनऊ । सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत राय की अंतिम यात्रा सहारा शहर से निकली तो बड़ी संख्या में राजनेता, फिल्मी हस्तियां और आम लोग मौजूद रहे। उनके पार्थिव शहर को भैंसाकुंड लाया गया जहां उनके पोते हिमांक ने मुखाग्नि दी।

अंतिम यात्रा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राज बब्बर, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी सहित फिल्म जगत की हस्तियां भी मौजूद रहे। इसके पहले सहारा शहर में अंतिम दर्शन के वीआईपी व सहारा कर्मचारियों का जमावड़ा लगा रहा।

मुंबई के एक अस्पताल में गत दिवस सुब्रत रॉय का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। चार्टर प्लेन के जरिये उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डे पर शाम 4.10 बजे लाया गया।

शव को परिजन काफिले के साथ गोमतीनगर स्थित सहारा शहर उनके आवास पर पहुंचे। यहां भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच लोगों ने अंतिम दर्शन किए। अंत्येष्टि के लिए पार्थीव शरीर सहारा शहर से बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे से रवाना किया जाएगा।

बड़ी संख्या में सहारा शहर पहुंचे सहारा परिवार के कर्मचारी व अधिकारियों की आंखें रॉय के पार्थिव शरीर को देखते ही नम हो गईं। ये लोग उनसे जुड़ी यादें एक-दूसरे से साझा करते नजर आए।

lucknow

Nov 16 2023, 12:06

अब वैशाली एक्सप्रेस में लगी आग, 19 घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के इटावा के पास दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेन में आग लगने का दूसरा हादसा हो गया। दिल्ली से सहरसा जा रही 12554 वैशाली एक्सप्रेस के एस-6 कोच के बाथरूम में आग लग गई। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। 19 यात्रियों को झुलस जाने व धुआं भरने के कारण दम घुटने से परेशानी होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से 11 को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर कर दिया गया। यह घटना मैनपुरी आउटर सिग्नल के पास हुई। घटना गुरुवार को तड़के करीब तीन बजे के आसपास की है।

वैशाली एक्सप्रेस नई दिल्ली से सहरसा जा रही थी। इसके एस-6 कोच के बाथरूम में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि किसी यात्री के पास कोई बीड़ी इत्यादि थी जो उसने जलती हुई फेंक दी। हालांकि आग लगने का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चला है। मौके पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग को थोड़ी देर में बुझा लिया गया।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है। कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई थी जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल से ट्रेन को एक घंटे बाद रवाना कर दिया गया। हालांकि इटावा स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया था और करीब सवा छह बजे रवाना किया गया।

यह हुए घायल व प्रभावित यात्री

मुन्नाराम पुत्र मोतीलाल उम्र 20 वर्ष निवासी नया माल चैनपुर थाना सिसोद जिला सीवान बिहार

दीपक 18 वर्ष निवासी चैनपुर सीवान बिहार

मोहित कुमार 20 वर्ष चैनपुर सीवान बिहार

गोविंद कुमार पुत्र बेटा राम राय 25 वर्ष निवासी मंगवा सिम्मी बगिया थाना बरख्त्यारपुर जिला सहरसा बिहार

राहुल कुमार पुत्र दन्नाराम उम्र 28 वर्ष निवासी खोरी थाना मुनोड़ा अलवर राजस्थान

गुलशन कुमार पुत्र बृजेंद्र दास उम्र 27 वर्ष थाना सौर बाजार सहरसा बिहार

संदीप पुत्र डा. धूपनाथ उम्र 22 वर्ष निवासी थाना कचनार जिला सीवान बिहार

मनोज कुमार ठाकुर पुत्र चंद्र कुमार ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी अजयकपरा सीवान बिहार

दुष्यंत कुमार पुत्र गजेंद्र उम्र 20 वर्ष निवासी अजयकपरा सीवान बिहार

धनपति पुत्री अच्छे लाल उम्र 22 वर्ष निवासी किटमा गोपालगंज बिहार

अच्छे लाल पुत्र रतन लाल महंतो निवासी किटमा गोपालगंज बिहार

अशरुद्दीन पुत्र कमालुद्दीन उम्र 35 वर्ष निवासी गिथा मधेपुरा बिहार

सरिता देवी पत्नी जगन्नाथराम उम्र 36 वर्ष निवासी आगौरघाट समस्तीपुर बिहार

छोटू कुमार पुत्र चौधरी मेहतोष उम्र 27 वर्ष निवासी मधुबनी बिहार

विवेक पुत्र गौतम गिरि 24 वर्ष निवासी बहरिया जिला सीवान बिहार

सच्चिदानंद प्रसाद उम्र 23 वर्ष निवासी सीवान बिहार

श्वेता कुमारी पुत्री भोला ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी बेरियापुर मुजफ्फरपुर बिहार

लक्ष्मी पुत्री अशोक उम्र 30 वर्ष निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश

अशोक उम्र 35 वर्ष निवासी गोंडा

lucknow

Nov 16 2023, 12:05

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय की अंत्येष्टि आज भैंसाकुंड में होगी, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

लखनऊ । सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय की अंत्येष्टि बृहस्पतिवार को राजधानी के भैंसाकुंड में होगी। उनका शव बुधवार को मुंबई से लखनऊ लाया गया और अंतिम दर्शन के लिए सहारा शहर में रखा गया। रॉय के अंतिम दर्शन के लिए आम लोगों के साथ भारी संख्या में वीआईपी भी पहुंचे। लोगों को तांता देर रात तक लगा रहा।

मुंबई के एक अस्पताल में गत दिवस सुब्रत रॉय का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। चार्टर प्लेन के जरिये उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डे पर शाम 4.10 बजे लाया गया।

शव को परिजन काफिले के साथ गोमतीनगर स्थित सहारा शहर उनके आवास पर पहुंचे। यहां भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच लोगों ने अंतिम दर्शन किए। अंत्येष्टि के लिए पार्थीव शरीर सहारा शहर से बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे से रवाना किया जाएगा।

बड़ी संख्या में सहारा शहर पहुंचे सहारा परिवार के कर्मचारी व अधिकारियों की आंखें रॉय के पार्थिव शरीर को देखते ही नम हो गईं। ये लोग उनसे जुड़ी यादें एक-दूसरे से साझा करते नजर आए।

lucknow

Nov 15 2023, 18:54

दरभंगा एक्सप्रेस के दो डिब्बों में आग लगी, भगदड़, यात्रियों को सुरक्षित निकाला

लखनऊ। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दिल्ली से दरभंगा जा रही 02570 दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस के दो डिब्बों एस-1 व पार्सल डिब्बे में आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरा मच गई। यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ यात्रियों के चोटें भी आयी हैं।

आनन-फानन में ट्रेन को सरायभूपत रेलवे स्टेशन पर शाम करीब सवा पांच बजे रोका गया। रेलवे के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। आसपास के ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की ट्रेनों को रोक दिया गया है।

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि एस-1 कोच में आग लगी थी। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग कैसे लगी इसकी जांच होगी। थोड़ी ही देर में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा। यात्रियों ने बताया कि एक दम डिब्बे में अचानक तेज आवाज हुई और धुआं भर गया उसके बाद आग लग गई।

lucknow

Nov 15 2023, 18:36

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य मे श्रद्धांजलि समारोह एवं सेमिनार का आयोजन किया गया।

विश्वविद्यालय की ओर से 15-26 नवंबर तक जनजातीय समूहों को लेकर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा , जिसका उद्घाटन आज किया गया।

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य संजय सिंह ने की। सर्वप्रथम कुलपति ने श्री विरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें जनजातीयों के हक की आवाज उठाने वाले क्रांतिकारी के रूप में याद किया।

इसके अतिरिक्त जनजातीय गौरव दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता डीन ऑफ अकेडमिक अफेयर्स प्रो राणा प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बिहार में कार्यरत प्रोविजनरी सिविल जज श्री दिवाकर राम मौजूद रहे। श्री दिवाकर ने विरसा मुंडा के संघर्ष के विभिन्न पक्षों के बारे में चर्चा की। प्रो केएल महावर द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा बतायी गयी।

समस्त कार्यक्रम के दौरान डीएसडब्लयू प्रो बीएस भदौरिया, प्रॉक्टर प्रो संजय कुमार, प्रो एम एल मीणा, प्रो प्रीति सक्सेना, प्रो आरपी गंगवार,डॉ मनोज कुमार डढवाल, डॉ रवि शंकर वर्मा, डॉ राजशरण शाही, डॉ नरेंद्र कुमार , डॉ सूफिया अहमद, डॉ० शालिनी चंद्रा, डॉ सुभाष मिश्रा, डॉ अजय सिंह कुशवाहा मौजूद रहे।

lucknow

Nov 15 2023, 18:26

उज्जवला योजना के तहत महिलाओं के बीच बांटा गैस कनेक्शन

लखनऊ। सआदतगंज के मोहान रोड स्थित महालक्ष्मी हाल में उज्ज्वला योजना के तहत महालक्ष्मी सेवा समिति उपाध्यक्ष दीपू यादव के संयोजन में हरौनी भारत गैस की ओर से 13 गरीब असहाय लोगों को निशुल्क फ्री गैस कनेक्शन रेगुलेटर व चूल्हा का वितरण किया गया।

इस मौके पर सोनिया सैनी, काजल, सविता साहू, नीलम चौधरी, लक्ष्मी, रफत जहॉ, परवीन बानों, रीता, सुल्ताना खांन, जयश्री, पूजा शर्मा, शोभा सहित कई लोग शामिल रहे।

lucknow

Nov 15 2023, 18:19

लोकसभा चुनाव को लेकर 9 दिसंबर को होगी रालोद की बैठक

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल द्वारा 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी का स्वरूप एवं आगामी कार्यक्रमों के निर्धारण के लिए राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 9 दिसम्बर 2023 को आयोजित की जायेगी।

जिसको राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चौधरी जयन्त सिंह संबोधित करेंगे। प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक में पार्टी के सभी विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, सभी क्षेत्रीय मण्डल व जिला व नगर अध्यक्षों तथा सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है।

श्री दुबे ने बताया कि बैठक में सरकार की किसानों के प्रति उदासीनता और किसानों की दुर्दशा और बदहाली से मुक्ति दिलाने के लिए रणनीति बनाने, गन्ना किसानों को लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिलाने व असंतुलित वर्षा के कारण किसानों की क्षतिग्रस्त सूखी फसलों का मुआवजा व किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली प्रदान किये जाने से सम्बन्धित प्रस्ताव पर भी चर्चा की जायेगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की जयन्ती 23 दिसंबर 2023 से स्व कपूर्री ठाकुर की जयन्ती 24 जनवरी 2024 तक एमएसपी पर कानून बनाने, गन्ना मूल्य बढ़ाने और प्रदेश में लगभग 1 लाख सरकारी पदों पर स्थाई भर्ती किये जाने, छात्रसंघों की बहाली तथा संविधान व लोकतंत्र बचाने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में एक माह तक लोक जागरण अभियान चलायेगा। इस अभियान में रालोद कार्यकर्ता अपने अपने जनपदों में पदयात्रा, साइकिल एवं मोटरसाइकिल यात्राएं तथा नुक्कड सभा, सेमिनार, गोष्ठी एवं चौपाल आदि कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

lucknow

Nov 15 2023, 18:18

जल, जंगल एवं जमीन को बचाने में आदिवासियों का महत्वपूर्ण योगदान: जयवीर सिंह

लखनऊ। जनजाति लोकनायक बिरसा मुण्डा जी के 148वें जयन्ती के अवसर पर आज संगीत नाटक अकादमी के प्रांगण में 07 दिवसीय जनजातीय भागीदारी उत्सव का शुभारम्भ करते हुए उप्र के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस को अन्तर्राष्ट्रीय स्वरूप देने का प्रयास किया जायेगा। जिससे भारत की आदिवासी संस्कृति का वैश्विक स्तर पर आदान-प्रदान हो और एक दूसरे की सांस्कृतिक परम्पराओं, विरासत तथा मान्यताओं को साझा किया जा सके। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा के जीवन से प्रेरणा लेते हुए जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए उनके द्वारा किये गये प्रयासों को भावी पीढ़ी तक पहुचाने की जरूरत है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि जनजातीय संस्कृति को लखनऊ तथा आस-पास के जनपदों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने इस गौरव दिवस का आयोजन कराया है। भारत सरकार ने बिरसा मुण्डा को सम्मान दिया है। आदिवासी समाज हमेशा से जल, जंगल और जमीन को बचाते हुए देश की एकता, अखण्डता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि उप्र में लगभग 15 जनजातियॉ निवास करती हैं। इसमें थारू जनजाति की संख्या सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि लोकनायक बिरसा मुण्डा ने अग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। आदिवासियों में राष्ट्रीय चेतना का संचार किया। आज का दिन उन्हें स्मरण करने का दिन है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि थारू सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं जनसमुदाय को परिचित कराने के लिए जनपद बलरामपुर के इमिलिया कोडर में जनजाति संग्रहालय को निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 17 राज्यों की जनजातियॉ भाग ले रही है। इसके दौरान उनके विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। आदिवासियों के खान-पान, भेष भूषा, परिधान, खेलकूद, गीत नृत्य संगीत का भी प्रदर्शन होगा।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरूण ने कहा कि उप्र में 14 से 15 लाख आदिवासी परिवार निवास करता है। एक सप्ताह तक देश के विभिन्न राज्यों से आये हुए जनजाति समुदाय रंग-बिरंगे वस्त्रों तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने भगवान बिरसा मुण्डा के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुण्डा को सम्मान दिया है। इसके साथ ही आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाया है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण सुश्री द्रोपदी मुर्मू जी हैं। जो आज देश की सर्वोच्च कुर्सी पर बैठी हुई हैं।

श्री अरूण ने कहा कि इस आयोजन के दौरान आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य, उद्यमिता एवं उद्योग धंधों तथा भविष्य में इन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए संस्कृति पर्यटन सहित अन्य विभागों की सराहना की। दोनों मंत्रियों ने कार्यक्रम का शुभारम्भ नगाड़ा बजाकर किया तथा भगवार बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उप्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखण्ड, नागालैण्ड, उड़ीसा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम के जनजाति कलाकारों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया।

प्रमुख सचिव समाज कल्याण डा हरिओम ने अपने सम्बोधन में कहा कि उप्र के 19 जनपदों में 15 जनजातियॉ निवास करती हैं। उनके चौमुखी विकास के लिए प्रयास किया जा रहा है। पिछले साल सोनभद्र में एक भव्य आयोजन किया गया था। जिसमें 10 हजार जनजाति के लोग शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि 17 राज्यों के लगभग 325 कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन के दौरान भागीदारी भवन में आदिवासियों की संस्कृति, कला, व्यंजन, परिधान, हस्तशिल्प आदि का प्रदर्शन किया जायेगा।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य मुकेश मेश्राम, लोक एवं जनजाति संस्थान के निदेशक अतुल द्विवेदी, उप निदेशक डा प्रियंका सहित कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।