Bihar

Nov 14 2023, 14:18

छठ पूजा को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने पटना के घाटों का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

डेस्क : लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत इस वर्ष 17 नवंबर से है। पहले दिन नहाय-खाय, 18 नवंबर को खरना, 19 नवंबर को पहले दिन का संध्या अर्घ्य और 20 नवंबर को प्रातः अर्घ्य दिया जाएगा।

इधर पूजा को लेकर प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है। वहीं आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गंगा घाटों का निरीक्षण किया। वे विशेष जहाज से नौवहन करते हुए गायघाट तक के सभी घाटों का जायजा लिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई अन्य मंत्री भी उनके साथ रहे। वहीं विभिन्न विभागों से जुड़े वरीय अधिकारियों ने सीएम नीतीश को छठ की तैयारियों से जुडी व्यवस्थाओं से अवगत कराया।

छठ पूजा के दौरान व्रतियों और श्रद्दालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। छठ पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाया जा सके इसे लेकर सीएम नीतीश ने विशेष निर्देश दिए। उन्होंने छठ पूजा में सुरक्षा, सफाई और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी इंतजाम से जुडी जानकारी ली। साथ ही जहाज पर सवार होकर तमाम घाटों का निरीक्षण किया। व्रतियों को हर प्रकार की सुविधा हो इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया।

बता दें, सीएम का यह दूसरा छठ घाटों के निरीक्षण का दौरा है। कुछ दिनों पूर्व भी उन्होंने सभी घाटों को देखा था। एक अनुमान के मुताबिक पटना जिले में मनेर से मोकामा के बीच करीब 20 से 25 लाख लोग छठ पूजा में गंगा घाटों पर जुटेंगे।

Bihar

Nov 14 2023, 11:06

गोवर्द्धन पूजा आज, पटना के इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण चेतना समिति की ओर से आयोजित पूजा का राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद करेंगे उद्घाटन

डेस्क : आज मंगलवार को गोवर्द्धन पूजा समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण चेतना समिति की ओर से पूजा समारोह कंकड़बाग की जगह इस बार इस्कॉन मंदिर सभागार में होगा। गोवर्द्धन पूजा समारोह समिति के अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद यादव ने बताया कि पूजा समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी है।

दोपहर तीन बजे समारोह के उद्घाटन के लिए लालू प्रसाद को आमंत्रित किया गया है, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण की लीला का भी मंचन मंदिर सभागार में किया जाएगा। इसके लिए विशेष तौर पर कोलकाता की टीम पटना बुलायी गयी है। 

मौके पर समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाने वाले चुने हुए 75 लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। मौके पर गौ पूजन से लेकर प्रसाद वितरण तक का कार्यक्रम संचालित होगा। आज दोपहर तीन बजे से शुरू हो रहे कार्यक्रम के लिए दोपहर 12 बजे से ही लोग कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगेंगे। मौके पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी लोग उत्साहित हैं।

Bihar

Nov 14 2023, 11:05

बदला मौसम का मिजाज, पछुआ हवा से राजधानी पटना समेत कई शहरों का गिरा तापमान

डेस्क : पटना सहित राज्य के 24 शहरों में पछुआ का प्रभाव बनने से न्यूनतम तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान जारी किया था। सोमवार को पटना सहित राज्य के कई जिलों में बादलों के छंटने से धुंध में भी कमी आई।

पछुआ की कनकनी से सबसे ज्यादा तापमान में गिरावट किशनगंज में 4.5 डिग्री दर्ज की गई। पिछले तीन-चार दिनों में पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर प्रदेश के आसपास चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान में बढ़ोतरी की प्रवृत्ति देखी गई थी। अब इसमें क्रमिक कमी आएगी।

रविवार से ही पछुआ का प्रसार बढ़ा है। शुष्क पछुआ और उत्तर पछुआ का प्रभाव अभी और बढ़ने वाला है। इसका सीधा असर न्यूनतम तापमान पर दिखेगा। अगले दो-तीन दिनों में एक दो जगहों पर पारा इस सीजन के सबसे न्यूनतम स्तर पर आ सकता है। सुबह शाम ठंड की अनुभूति बढ़ेगी।

इन शहरों का गिरा तापमान

किशनगंज में 4.5 डिग्री, कैमूर में 2.2 डिग्री, डेहरी में 3.2 डिग्री, औरंगाबाद 2.4 डिग्री, गया में 1.7 डिग्री, पटना में 1.8 डिग्री, वैशाली में 1.4 डिग्री, पूसा में 1.9 डिग्री, मोतिहारी में 1.3 डिग्री, भोजपुर में 0.8 डिग्री, पूर्णिया में 2.3 डिग्री, भागलपुर में 1.2 डिग्री, बांका में 1.7 डिग्री, जमुई में 2.9 डिग्री, बेगूसराय में 1.9 डिग्री न्यूनतम तापमान नीचे आया।

Bihar

Nov 13 2023, 09:43

पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गया रोशनी का त्योहार दीपावली, सीएम नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास सीएम हाउस में दीप जला लोगों को दी बधाई

डेस्क : बीते रविवार को रोशनी का त्योहार दीपावली बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पर्व में लोगो ने बड़े ही उत्साह से अपने-अपने घरों को रंग-बिरंगे लाइट और दिया से घर को सजाया और रात्रि में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, कुबेर और श्री गणेश का पूजा अर्चना कर अपने लिए धन-धान्य और खुशी की मनोकामना की। 

इधर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पूरे हर्षोल्लास के दीपावली का त्योहार मनाया और प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए उनके मंगल का कामना किए। 

सीएम नीतीश कुमार ने अपने सरकार आवास सीएम आवास एक अणे मार्ग में अपने हाथों से दीप जलाकर दीपावली की मनाई। इस मौके पर उनके बेटे निशांत और सीएम हाउस में तैनात अधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे।

Bihar

Nov 12 2023, 16:46

दीपावली के दिन पटना मे दिन-दहाड़े तीन को मारी गोली, 1 की मौत 2 की हालत गंभीर

डेस्क ; आज दीपावली के राजधानी पटना का रुपसपुर थाना क्षेत्र के धनौत में बदमाशों ने दिन-दहाड़े तीन लोगों को गोली मार दी गई। इस घटना मे जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई दो को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहां दोनो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

बताया जा रहा है कि आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसके बाद एक पक्ष द्वारा गोलीबारी की गई। जिसमें तीन एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली लगी। इसमें इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन में जुटी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दीपावली के दिन नाली में पानी गिरने को लेकर गांव के प्रवीण कुमार और शशि भूषण सिंह के परिवार के बीच आपसी विवाद शुरू हो गया। इस विवाद ने भनायनक रुप ले लिया। 

तू तड़ाक से शुरु हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने हथियार से दूसरे पक्ष पर जमकर गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में शशि भूषण सिंह नवमी कुमार और अमित कुमार उर्फ विक्की घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए पटना के एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शशि भूषण सिंह की मौत हो गई। 

वहीं घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी के कई वाहनों में आग लगा दिया है। वहीं इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Bihar

Nov 12 2023, 10:20

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाने की अपील की

डेस्क : आज हर तरफ दीपों के त्यौहार दीपावली की रौनक है। बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्यवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई दी है। नीतीश कुमार ने लोगों से दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाने की अपील की है।

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपावली के पावन अवसर पर मैं समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। 

दीपों का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। यह स्वच्छता और प्रकाश का पर्व है। आइए, इस अवसर पर हम अपने अंत:करण को स्वच्छ कर उसे सत्य, प्रेम और ज्ञान के दीप से आलोकित करने का संकल्प लें। मेरी कामना है कि यह त्योहार बिहारवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए।

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बधाई संदेश में कहा है दीपावली का त्योहार अंधकार से प्रकाश की ओर जाने के प्रतीक के रुप में मनाया जाता है। घर-घर दीप जलाकर लोग अपनी खुशियों को अभिव्यक्त करते है तथा सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। 

मेरी कामना है कि प्रकास का यह पर्व राज्य की जनता के लिए सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए और आपसी सद्भाव और भाई-चारा कायम रहे। 

इस अवसर पर समस्त राज्यवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामना।

Bihar

Nov 12 2023, 09:41

दीपावली की पूर्व संध्या पर ही रोशनी से जगमग हो उठा राजधानी पटना, देर रात तक लोग करते रहे खरीददारी

डेस्क : आज रोशनी का त्योहार दीपावली है। पूरे देश में दीपावली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। धनतेरस से शुरू होने वाला यह त्योहार भाई दूज पर समाप्त होता है। इधर दीपावली की पूर्व संध्या पर ही पूरा पटना शहर रोशनी से जगमग हो उठा है। सुबह से देर शाम तक लोग अपने घर को सजाने व संवारने में जुटे रहे। शाम ढलते ही शहर के बाजार और घर रंग-बिरंगी झालरों से जगमग दिखाई दिए।

शहर के पुल-पुलिया से लेकर बड़े-बड़े भवन रोशनी से नहाई हुई नजर आईं। दिवाली पर्व को लेकर शनिवार की देर शाम तक ग्राहकों की बाजारों में भीड़ रही। लोगों ने पूजा-पाठ के साथ-साथ जरूरत की हर चीज की खरीदारी की। शहर के कदमकुआं, कंकड़बाग, कुर्जी, राजेन्द्रनगर, हनुमान नगर, पाटलिपुत्रा, अशोक राजपथ, बोरिंग रोड समेत अन्य इलाके में खरीदारों की देर शाम काफी भीड़ रही। इस दौरान यातायात व्यवस्था भी चरमराई रही।

शहर में पटाखा बाजार ने दीपावली की पूर्व संध्या में ही जैसे अपनी दीपावली मना दी। पटाखों की खरीद का सिलसिला सुबह शुरू हुआ और देर रात तक जारी रहा। पटना के न्यू मार्केट, कदमकुआं, कंकड़बाग, अशोक राजपथ समेत अन्य इलाके के गली-मुहल्लों में सजी पटाखा की दुकानों में पिछले दो दिन से जमकर खरीदी हो रही थी, मगर दीपावली के एक दिन पहले अचानक बूम आया। 

शनिवार की शाम को बाजार में पैर रखने की जगह भी नहीं थी। शहर के बाजारों के बीच लगी बाकी दुकानों पर भी खरीदी का दौर खूब चला। लोगों ने चाइनिज पटाखों की तर्ज पर बने भारतीय पटाखे खरीदे। म्यूजिकल अनार, दो से पांच हजार पटाखों की लड़, फुलझडिय़ां एवं मल्टी शाट पटाखे खूब बिके। कलरफुल अनार, रस्सी बम, सुतली बम, राकेट, चकरी, टिकली बच्चों ने खूब खरीदी। पटाखा व्यापरियों ने बताया कि पटाखों का स्टाक निकल गया है।

दिवाली पूजन के लिए लोगों ने बाजार से खिलौना, खील-बतासे, मिट्टी के लक्ष्मी गणेश, दीपक, रूई, कपूर, झाड़ू, लाई, चना, चूरा व मिठाई की खरीदारी की। बाजार में अचानक बड़ी भीड़ के चलते ट्रैफिक भी बेहद धीमा रहा।

दीपावली पर्व पर नए कपड़े पहनने का विशेष क्रेज रहता है। कपड़ों की खरीद के लिए दुकानों पर काफी भीड़ रही। दुकानदारों ने भी खूब मुनाफा कमाया।

Bihar

Nov 12 2023, 09:40

दीपावली की पूर्व संध्या पर ही रोशनी से जगमग हो उठा राजधानी पटना, देर रात तक लोग करते रहे खरीददारी

डेस्क : आज रोशनी का त्योहार दीपावली है। पूरे देश में दीपावली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। धनतेरस से शुरू होने वाला यह त्योहार भाई दूज पर समाप्त होता है। इधर दीपावली की पूर्व संध्या पर ही पूरा पटना शहर रोशनी से जगमग हो उठा है। सुबह से देर शाम तक लोग अपने घर को सजाने व संवारने में जुटे रहे। शाम ढलते ही शहर के बाजार और घर रंग-बिरंगी झालरों से जगमग दिखाई दिए।

शहर के पुल-पुलिया से लेकर बड़े-बड़े भवन रोशनी से नहाई हुई नजर आईं। दिवाली पर्व को लेकर शनिवार की देर शाम तक ग्राहकों की बाजारों में भीड़ रही। लोगों ने पूजा-पाठ के साथ-साथ जरूरत की हर चीज की खरीदारी की। शहर के कदमकुआं, कंकड़बाग, कुर्जी, राजेन्द्रनगर, हनुमान नगर, पाटलिपुत्रा, अशोक राजपथ, बोरिंग रोड समेत अन्य इलाके में खरीदारों की देर शाम काफी भीड़ रही। इस दौरान यातायात व्यवस्था भी चरमराई रही।

शहर में पटाखा बाजार ने दीपावली की पूर्व संध्या में ही जैसे अपनी दीपावली मना दी। पटाखों की खरीद का सिलसिला सुबह शुरू हुआ और देर रात तक जारी रहा। पटना के न्यू मार्केट, कदमकुआं, कंकड़बाग, अशोक राजपथ समेत अन्य इलाके के गली-मुहल्लों में सजी पटाखा की दुकानों में पिछले दो दिन से जमकर खरीदी हो रही थी, मगर दीपावली के एक दिन पहले अचानक बूम आया। 

शनिवार की शाम को बाजार में पैर रखने की जगह भी नहीं थी। शहर के बाजारों के बीच लगी बाकी दुकानों पर भी खरीदी का दौर खूब चला। लोगों ने चाइनिज पटाखों की तर्ज पर बने भारतीय पटाखे खरीदे। म्यूजिकल अनार, दो से पांच हजार पटाखों की लड़, फुलझडिय़ां एवं मल्टी शाट पटाखे खूब बिके। कलरफुल अनार, रस्सी बम, सुतली बम, राकेट, चकरी, टिकली बच्चों ने खूब खरीदी। पटाखा व्यापरियों ने बताया कि पटाखों का स्टाक निकल गया है।

दिवाली पूजन के लिए लोगों ने बाजार से खिलौना, खील-बतासे, मिट्टी के लक्ष्मी गणेश, दीपक, रूई, कपूर, झाड़ू, लाई, चना, चूरा व मिठाई की खरीदारी की। बाजार में अचानक बड़ी भीड़ के चलते ट्रैफिक भी बेहद धीमा रहा।

दीपावली पर्व पर नए कपड़े पहनने का विशेष क्रेज रहता है। कपड़ों की खरीद के लिए दुकानों पर काफी भीड़ रही। दुकानदारों ने भी खूब मुनाफा कमाया।

Bihar

Nov 12 2023, 09:34

दीपावली और छठ पूजा को लेकर बिहार पुलिस के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को छुट्टिया रद्द, मुख्यालय ने जारी किया आदेश

डेस्क : दीपावली, कालीपूजा, छठपर्व सहित अन्य त्योहारों को देखते हुए बिहार पुलिस के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की छुट्टी 30 तक रद्द कर दी गयी है। बीते शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक, विधि-व्यवस्था संजय सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। रेलवे सहित सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, आर्थिक अपराध इकाई, आतंकवाद निरोधक दस्ता, विशेष कार्य पुलिस (एसटीएफ), बिहार विशेष सशस्त्रत्त् पुलिस (बी-सैप) के सभी समादेष्टा एवं सभी पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों के प्राचार्य को इस संबंध में निर्देश दिये गये हैं। 

श्री सिंह ने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सद्भाव बनाये रखने के लिए 11 नवंबर से 30 नवंबर तक अफसर-कर्मियों के सभी प्रकार के अवकाश रद्द रहेंगे। अत्यंत विशेष परिस्थिति में कार्यालय प्रधान द्वारा ही कोई अवकाश स्वीकृत होगा। उन्होंने सभी शीर्ष पदाधिकारियों से इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। पुलिस मुख्यालय की ओर से करीब 24 हजार से अधिक पुलिस बल भी जिलों को उपलब्ध कराया गया है। जो जिला पुलिस बल के अतिरिक्त हैं।

गौरतलब है कि इसके पूर्व अक्टूबर में दुर्गापूजा के दौरान भी सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी विधि-व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से रद्द की गई थी। दुर्गापूजा के शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद एक बार फिर पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिसकर्मियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी है।

Bihar

Nov 12 2023, 09:24

रोशनी का त्योहार दीपावली आज, जाने पूजा का शुभ मुहूर्त

डेस्क : आज रोशनी का त्योहार दीपावली है। पूरे देश में दीपावली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। धनतेरस से शुरू होने वाला यह त्योहार भाई दूज पर समाप्त होता है। इन पांच दिनों के पर्व में सभी लोग भगवान विष्णु जी, माता लक्ष्मी जी, कुबेर जी, भगवान श्री गणेश और यम देवता की पूजा करते हैं। इसके अलावा विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है और कई अन्य देवी-देवताओं की भी पूजा की जाती है।

इस वर्ष दीपावली श्री शुभ संवत् 2080 शाके 1945 कार्तिक कृष्ण अमावश्या तिथि 12 नवम्बर 2023 दिन रविवार को बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ विश्वभर में मनायी जायेगी। अमावश्या तिथि 12 नवम्बर 2023 दिन रविवार को दिन में 2:12 बजे से आरंभ होकर अगले दिन अर्थात 13 नवम्बर 2023 दिन सोमवार को दोपहर 2:41 बजे तक व्याप्त रहेगा। इस प्रकार इस वर्ष अमावश्या की सम्पूर्ण रात 12 नवम्बर को ही मिल रहा है। 

इसके अतिरिक्त इस अमावस्या तिथि के आरम्भ के साथ रात में 3:22 बजे तक स्वाती नक्षत्र तथा सूर्योदय से सायं 5:38 बजे तक आयुष्यमान योग तदुपरि सौभाग्य योग पूरी रात व्याप्त रहेगी। साथ ही रविवार को ही प्रदोष काल का भी बहुत ही उत्तम संयोग मिल रहा है | 

धर्म शास्त्रो के अनुसार दीपावली के पूजन में प्रदोष काल विशेष महत्त्व होता है | दिन-रात के संधि काल को ही प्रदोष काल कहते है , जहाँ दिन श्री हरि विष्णु स्वरुप है वहीँ रात माता लक्ष्मी स्वरुपा है ,दोनों के संयोग काल को ही प्रदोष काल कहा जाता है |