कृषि में हो रहे नवाचार अपनाना वर्तमान समय की मांग- कुलाधिपति
![]()
रोहतास: गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में शनिवार को किसान गोष्ठी एवं निःशुल्क गुरणवत्तापूर्ण उन्नत किस्मों के बीज वितरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तेंदुआ, सिकरिया, दिनारा, छोटकमोर, शिवपुर, कंचनपुर, जमुहार, राजपुर, कोचस, लेरुआ, गोपीभीघा इत्यादि जगहों से किसान भाईयों ने सहभागिता दिखाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कृषि में हो रहे नए नवचारो को अपनाने के साथ साथ गुणवत्तापूर्ण बीजों की महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही साथ उन्होंने अपने खेती के अनुभवों को साझा करते हुए पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर वैज्ञानिक विधि से खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महेन्द्र कुमार सिंह ने भी किसानों को संबोधित करते हुए बीज वितरण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई।
संस्थान के निदेशक प्रो. हेमंत कुमार सिंह ने किसानों को संस्थान में चल रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए संस्थान के तरफ से हर संभव मदद करने के लिए विश्वास दिलाया। साथ ही साथ किसान भाईयों से संस्थान के द्वारा अगले माह में आयोजित होने जा रहे भव्य किसान मेला में आने के लिए आमंत्रित किया।
कार्यक्रम का संचालन पादप प्रजनन एवं अनुवांशिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अचल कांत एवं उनकी सहयोगी सहायक प्राध्आपिका मेघा भादानी ने मिल कर किया।
वहीं डॉ. धनंजय तिवारी, सहायक प्राध्यापक एवम फार्म इंचार्ज ने भी कार्यकम को सफल बनाने हेतु अपनी सहभागिता निभाई। संस्थान के पादप रोग एवम किट-पतंग विभाग के सहायक प्राध्यापकों ने भी फसलों में लगने वाले रोग एवम किट-पतंग की उचित प्रबंधन की जानकारी दी।
संस्थान के ही पादप प्रजनन एवं अनुवांशिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. दिग्विजय सिंह ने विभिन्न फसलों के गुणवत्तापूर्ण बीज विकसित करने हेतु बहुत सारे आयामों पर चर्चा करने के साथ साथ बीज विस्थापन दर के बारे में प्रकाश डालते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम सम्पन्न किया।
Nov 13 2023, 17:52