साहू राठौर जन जागृति अधिकार यात्रा आज,यात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के नगर मंत्री
फर्रुखाबाद। जनपद में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की तरफ से भगवान जगन्नाथ स्वामी भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई के आशीर्वाद से साहू राठौर जन जागृत अधिकार यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा 28 अक्टूबर को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के जिलाध्यक्ष उमेश बाबू राठौर के निवास नेकपुर कला से सुबह 10 बजे फर्रुखाबाद फतेहगढ़ मुख्य मार्ग बढ़पुर ठंडी सड़क होते हुए नवभारत सभा भवन पर समाप्त होगी।
इस यात्रा के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास मंत्री राकेश राठौर गुरुजी होगे। नवभारत सभा भवन में सामाजिक चिंतन के विषय में मीटिंग रखी जाएगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करने और प्रदेश में स्वजातीय बंधुओ का सम्मान, और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाएं।
जिसमें जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह यात्रा दो पहिया वाहनो के साथ-साथ चार पहिया वाहनों से गुजरे गई।
जिला अध्यक्ष ने कहां कि दो पहिया वाहन चालकों के लिए सख्त निर्देश है कि सभी लोग हेलमेट पहन के ही बाइक को चलाएं।
Oct 27 2023, 20:09