Bihar

Oct 24 2023, 18:31

जय श्री राम के नारे से गूंजायमान रहा पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान, धू-धूकर जला रावण

डेस्क : आज विजयादशमी के मौके पर पूरे देश में रावण वध का आयोजन किया गया। इधर राजधानी पटना के गांधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल ने संयुक्त रूप से किया। वही इस मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद लंबे समय बाद गांधी मैदान पहुंचे थे। उनके साथ मंत्री तेज प्रताप यादव और पटना साहिब के बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद समेत अन्य नेता और कमेटी से जुड़े लोग मौजूद रहे।

सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगवान राम को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी। जिसके बाद श्रीराम ने तीर चलाकर बुराई के प्रतीक रावण का दहन कर दिया। इस दौरान पटना का गांधी मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंजायमान रहा।

इससे पहले गांधी मैदान में बनाई गई रावण की लंका जली। राम और रावण की बीच भीषण युद्ध का नजारा भी दखने को मिला। श्रीराम ने तीर चलाई और सबसे पहले कुंभकर्ण का दहन हुआ। इसके बाद रावण के बेटे मेघनाद का पुतला जला। अंत में श्रीराम ने बाण चलाकर बुराई पर अच्छाई के जीत के प्रतीक अहंकारी रावण का वध कर दिया और रावण धू-धू कर जल गया।

Bihar

Oct 24 2023, 10:55

सीएम नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को दी विजयदशमी की शुभकामना और बधाई, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके पर्व मनाने की अपील की

डेस्क : पूरे देश मे पूरे धूमधाम के साथ दुर्गापूजा मनाया जा रहा है। वहीं विजय दशमी के दिन आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रावण वध होगा जिसकी को लेकर पूरी तैयारी की गई है।

वहीं विजयादशमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को शुभकामना और बधाई दी है। अपने सोशल मीडिया एक्स के अकाउंट सीएम ने लिखा है...विजयदशमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है। इस पर्व को सद्भाव, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

बता दें विजयदशमी पर आज पटना के गांधी मैदान में 70 फुट का रावण जलेगा। बताया जा रहा है कि पुतला जलाने में 1000 पटाखों का इस्तेमाल होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

Bihar

Oct 24 2023, 09:56

बड़ी खबर : पूजा-पंडाल के सामने मची भगदड़ में दो महिलाओं समेत एक बच्चे की मौत, कई घायल

डेस्क : बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीते सोमवार नवमी की देर शाम एक पूजा-पंडाल के बाहर अचानक भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक पांच साल के बच्चे समेत दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। घटना शहर के चीनी मिल रोड स्थित राजा दल के पास की है।

घटना की वजह अत्यधिक भीड़ बताई जा रही है। बताया गया कि भीड़ की वजह से एक बच्चा असंतुलित होकर गिर गया, उसे उठाने की कोशिश में दो महिलाएं गिर गईं और तीनों की भीड़ में दबकर मौत हो गई। वहीं इस भगदड़ में 10 अन्य महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया है।

मृतकों की पहचान ग्राम सनहा मठिया, कुचायकोट, गोपालगंज निवासी आस कुमार (पांच वर्ष), ग्राम सासामुसा, थाना कुचायकोट, गोपालगंज निवासी उर्मिला देवी ( 55) एवं नगर थाना के बसडिला बाजार निवासी शांति देवी के रूप में हुई है। 

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि दो महिला और 5 साल के एक बच्चे की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अत्यधिक भीड़ की वजह से हादसा हुआ है।

Bihar

Oct 24 2023, 09:44

विजयदशमी आज, पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 70 फिट उंचे रावण का होगा वध

डेस्क : : पूरे देश मे पूरे धूमधाम के साथ दुर्गापूजा मनाया जा रहा है। वहीं विजय दशमी के दिन पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रावण वध होगा जिसकी को लेकर पूरी तैयारी की गई है।पटना के गांधी मैदान में 70 फुट का रावण जलेगा। बताया जा रहा है कि पुतला जलाने में 1000 पटाखों का इस्तेमाल होगा। 24 अक्टूबर को रावण वध का कार्यक्रम है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। 

गांधी मैदान में रावण वध के दौरान भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था, सुचारू यातायात पर प्रशासन की खास नजर है। प्रवेश और निकास द्वार पूरी तरह अवरोधमुक्त एवं सुगम रखा जाएगा। बाइकर्स गैंग की शामत रहेगी।

वहीं राज्यभर में बीते सोमवार को महानवमी के मौके पर मां दुर्गा के मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। आस्था का सैलाब पटनदेवी समेत राज्य के सभी 10 शक्तिपीठ, देवी मंदिरों, पूजा पंडालों में उमड़ा। शहरों से लेकर गांव-कस्बों तक में भक्ति भाव चरम पर रहा। खासतौर से भगवती दर्शन एवं खोइंछा भरने के लिए दिनभर सुहागिनों का मंदिर-पंडालों में तांता लगा रहा। महिला श्रद्धालुओं ने माता रानी का खोइंछा अरबा चावल ,बताशा , लड्डू, पेड़ा, केला, सेब समेत अन्य फलों तथा शृंगार के सामान आईना, कंघी, इत्र , सिंदूर, चूड़ी-लहठी, चुनरी, साड़ी आदि से भरा और अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

राजधानी पटना में शाम ढलते ही सड़कों पर श्रद्धालु उमड़े। रात चढ़ने के साथ भीड़ भी बढ़ती गई। डाकबंगला, बोरिंग रोड, एसके पुरी, आनंदपुरी, जगदेव पथ, राजाबाजार, शेखपुरा, दुजरा, राजापुर पुल, मछुआटोली, गोविंद मित्रा रोड, हनुमाननगर, सिपारा, अनिसाबाद, फुलवारी समेत राजधानी के सभी इलाकों में बड़ी संख्या में लोग मां का दर्शन करने और अपने परिवार के साथ पूजा पंडाल, लाइटिंग और मेला घूमने निकले। 

प्रदेश के शक्तिपीठों बड़ी पटनदेवी, छोटी पटन देवी, शीतला मंदिर, मां मंगला गौरी मंदिर, चामुंडा मंदिर, मां ताराचंडी, मां चंडिकादेवी, उग्रतारा शक्तिपीठ, अम्बिका भवानी, मुंडेश्वरी स्थान, उच्चैठ, आरण्य देवी मंदिर समेत पूरे राज्य में स्थापित 15 हजार से अधिक पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन-पूजन को तड़के से ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।

पटना की सड़कों और पूजा पंडालों पर देर रात तक श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी गई। इस जनसैलाब के कारण जगह-जगह वाहनों को रोका गया। जिन सड़कों पर वाहन चल रहे थे, वहां भी रफ्तार काफी धीमी थी। यह नजारा केवल डाकबंगला का नहीं था, बल्कि कदमकुआं, राजाबाजार शेखपुरा, बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड, राजापुर पुल, मीठापुर आदि में यही स्थिति थी।

Bihar

Oct 23 2023, 11:00

आज महानवमी पर देवी के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की हो रही पूजा-अर्चना, बीते रविवार को महाष्टमी के मौके पर मां के दर्शन को राजधानी पटना मे देखने को मिला जनसैलाव

डेस्क : आज नवरात्र के नवें दिन मां की नवे रुप सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना हो रही है। देवी का सबसे सिद्ध अवतार माना जाता है। केवल इस दिन देवी मां की उपासना से सम्पूर्ण नवरात्रि की उपासना का फल मिलता है। महानवमी पर आज कन्या पूजन का भी विशेष महत्व होता है। लोग कुवांरी कन्याओं का पूजन कर रहे उन्हें भोजन आदि कराया जा रहा है। 

वहीं राज्यभर में बीते रविवार को महाअष्टमी के मौके पर मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। आस्था का सैलाब पटनदेवी समेत राज्य के सभी 10 शक्तिपीठ, देवी मंदिरों, पूजा पंडालों में उमड़ा। शहरों से लेकर गांव-कस्बों तक में भक्ति भाव चरम पर रहा। खासतौर से भगवती दर्शन एवं खोइंछा भरने के लिए दिनभर सुहागिनों का मंदिर-पंडालों में तांता लगा रहा। महिला श्रद्धालुओं ने माता रानी का खोइंछा अरबा चावल ,बताशा , लड्डू, पेड़ा, केला, सेब समेत अन्य फलों तथा शृंगार के सामान आईना, कंघी, इत्र , सिंदूर, चूड़ी-लहठी, चुनरी, साड़ी आदि से भरा और अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

राजधानी पटना में शाम ढलते ही सड़कों पर श्रद्धालु उमड़े। रात चढ़ने के साथ भीड़ भी बढ़ती गई। डाकबंगला, बोरिंग रोड, एसके पुरी, आनंदपुरी, जगदेव पथ, राजाबाजार, शेखपुरा, दुजरा, राजापुर पुल, मछुआटोली, गोविंद मित्रा रोड, हनुमाननगर, सिपारा, अनिसाबाद, फुलवारी समेत राजधानी के सभी इलाकों में बड़ी संख्या में लोग मां का दर्शन करने और अपने परिवार के साथ पूजा पंडाल, लाइटिंग और मेला घूमने निकले। 

प्रदेश के शक्तिपीठों बड़ी पटनदेवी, छोटी पटन देवी, शीतला मंदिर, मां मंगला गौरी मंदिर, चामुंडा मंदिर, मां ताराचंडी, मां चंडिकादेवी, उग्रतारा शक्तिपीठ, अम्बिका भवानी, मुंडेश्वरी स्थान, उच्चैठ, आरण्य देवी मंदिर समेत पूरे राज्य में स्थापित 15 हजार से अधिक पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन-पूजन को तड़के से ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।

पटना की सड़कों और पूजा पंडालों पर देर रात तक श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी गई। इस जनसैलाब के कारण जगह-जगह वाहनों को रोका गया। जिन सड़कों पर वाहन चल रहे थे, वहां भी रफ्तार काफी धीमी थी। यह नजारा केवल डाकबंगला का नहीं था, बल्कि कदमकुआं, राजाबाजार शेखपुरा, बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड, राजापुर पुल, मीठापुर आदि में यही स्थिति थी।

Bihar

Oct 22 2023, 11:18

महाष्टमी के अवसर पर सीएम नीतीश कुमार पहुंचे शीतला मंदिर, बड़ी पटन देवी और छोटी पटन देवी, पूरे विधि-विधान से किए माता की पूजा अर्चना
पटना : सीएम नीतीश ने महासप्तमी पर शनिवार को पटना के कई पूजा पंडालों में जाकर दर्शन और पूजा किए थे। उनका जगह जगह स्वागत-अभिनंदन किया गया था। वहीं आज रविवार को महाष्टमी के अवसर पर एक बार फिर से मुख्यमंत्री पूजा करने निकले। उन्होंने शहर के सबसे प्राचीन मन्दिरों से पूजा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को महाष्टमी के अवसर पर पटना के प्रसिद्ध देवी मन्दिरों में जाकर पूजा अर्चना की। उन्होंने पटना के अति प्राचीन शीतला माता मंदिर में सबसे पहले सुबह सुबह पूजा की। सीएम नीतीश ने शास्त्रोक्त विधि से देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना की और बिहार की सुख-शांति की। इस दौरान शीतला माता मंदिर प्रबंधन द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। बाद में मुख्यमंत्री बड़ी पटनदेवी और छोटी पटनदेवी मंदिर पहुंचे। दोनों जगहों पर सीएम ने विधि विधान से पूजा की। उन्होंने देवी दुर्गा के समक्ष पुष्पांजलि, आरती आदि की। मंदिर के पुजारियों द्वारा नीतीश कुमार का चुनड़ी भेंटकर स्वागत किया गया। पटना से मनीष प्रसाद

पटना : सीएम नीतीश ने महासप्तमी पर शनिवार को पटना के कई पूजा पंडालों में जाकर दर्शन और पूजा किए थे। उनका जगह जगह स्वागत-अभिनंदन किया गया था। वहीं आज रविवार को महाष्टमी के अवसर पर एक बार फिर से मुख्यमंत

Bihar

Oct 22 2023, 11:17

Oct 22 2023, 11:16

Oct 22 2023, 10:32

*दुर्गापूजा को लेकर राजधानी पटना में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, साढ़े छह सौ मजिस्ट्रेट व तीन हजार जवान तैनात

डेस्क : राजधानी पटना में दुर्गापूजा की धूम मची हुई है। पूरा शहर पूजा पंडाल और जमगमद लाइट से जममगा रहा है। माता शेरावाली की गीतो से पूरा राजधानी भक्तिमय है। बीते शनिवार को सप्तमी को मां दुर्गा का पट्ट खुला। जिसके बाद माता के दर्शन को श्रद्लाओं का पूजा पांडालो में पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया और देर रात तक जारी रहा। 

वहीं पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसे लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। अगले तीन दिनों तक के लिए पूजा पंडालों के पास मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी व तीन हजार पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पटना जिले को 13 जोन में बांटा गया है। पटना शहर के कुल 645 जगहों पर मजिस्ट्रेट 21 अक्टूबर से ही तैनात कर दिए गए हैं।

पूजा पंडाल पर नियंत्रण के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के अलावा डाकबंगला पर भी कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से डीएम-एसएसपी समेत वरीय अधिकारी भीड़ की निगरानी करेंगे। यहां चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि जहां अधिक भीड़ हो रही है, वहां अधिक सर्तकता बरती जा रही है। शनिवार को डाकबंगला, बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड, शेखपुरा से राजाबाजार, कदमकुआं, मछुआटोली, पटना सिटी, बाजार समिति, कंकडबाग, राजेंद्रनगर इलाके में अधिक भीड़ देखी गई। अधिकारियों का कहना है कि रविवार और सोमवार को भी इन इलाकों में विशेष नजर रहेगी। चार क्यूआरटी बनाई गई है, जो किसी प्रकार की अप्रिय वारदात होने पर घटनास्थल पर पहुंचेगी। इसके अलावा जेपी गंगा पथ पर भी अधिक भीड़ हो रही है। जेपी गंगा पथ स्थित पुलिस चौकी से निगरानी की जा रही है। शनिवार की देर शाम डीएम और एसएसपी ने कई इलाकों का जायजा लिया।

Bihar

Oct 22 2023, 10:30

सप्तमी को मां का पट्ट खुलते ही पंडालों में दर्शन को उमड़ी भीड़, मां दुर्गा को तरह-तरह के पकवानों के लगाए गए भोग

डेस्क : बीते शनिवार को सप्तमी को मां दुर्गा का पट्ट खुला। जिसके बाद माता के दर्शन को श्रद्लाओं का पूजा पांडालो में पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया और देर रात तक जारी रहा। सप्तमी के दिन माता को तरह-तरह के पकवानों के भोग अर्पित किए गए। रामकृष्ण मिशन आश्रम में माता को 56 से ज्यादा व्यंजनों का भोग लगाया गया। पटना कालीबाड़ी में सप्तमी पूजा के बाद खिचड़ी का भोग लगाया गया।

डाकबंगला चौराहा और शेखपुरा दुर्गाश्रम स्थित पूजा पंडाल में पट खुलने के बाद शुद्ध घी के हलवा का भोग लगा। महावीर नगर बेऊर पूजा पंडाल के बलेन्द्र शर्मा ने बताया कि मां का पट खुलने के बाद पूजा पंडाल में खिचड़ी का भोग लगा। वहीं राजेन्द्र नगर बमबम स्थान में खीर का भोग लगाकर भक्तों के बीच बांटा गया। मछुआटोली पूजा पंडाल में माता रानी को काजू बर्फी का भोग लगाया गया। शंख, ढोल और ढाक की थाप के बीच बंगाली अखाड़ा, गर्दनीबाग कालीबाड़ी में महासप्तमी की पूजा शनिवार सुबह में हुई। पूजा के बाद नवपत्रिका प्रवेश की पूजा के लिए भक्त केला का थंब लेकर गंगा स्नान के लिए गए।

गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में सप्तमी की पूजा के बाद भोग प्रसाद का वितरण हुआ। रामकृष्ण मिशन आश्रम से जुड़े स्वामी सर्वविद्यानंद बताया कि माता रानी को केवल 56 प्रकार का पकवान अर्पित करना है, यह तय नहीं है। कई बार इसकी संख्या इससे कहीं ज्यादा हो जाती है। खिचड़ी, खीर, दही, कढ़ी, दही शाक की कढ़ी, शरबत, घेवर, मालपुआ, चोला, जलेबी, बालका, इक्षु, बटक, मठरी, फेनी, पूड़ी, ठेकुआ, सौंफ का भोग लगाया गया।