Delhincr

Oct 04 2023, 11:37

उज्जैन में मासूम के साथ रेप के करने वाले आरोपी के घर आज चलेगा बुल्डोजर



मध्य प्रदेश के उज्जैन सतना की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित आटो चालक का मकान टूटेगा। आरोपित के पिता ने सालों से सरकारी जमीन पर कब्जा कर कच्चा मकान व धार्मिक स्थल बना रखा है। नगर निगम ने जगह खाली करने के लिए नोटिस भी जारी कर दिया है।

बता दें कि सतना की 15 वर्षीय नाबलिग से दुष्कर्म के आरोपित भरत सोनी का नानाखेड़ा स्थित मकान बुधवार को गिराया जाएगा। नगर निगम व पुलिस इस कार्रवाई को अंजाम देगी सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान व धार्मिक स्थल बना रखे हैं। इस पर आरोपित सोनी अपने माता-पिता व भाई-भाभी के साथ सालों से रह रहा था। 

पुलिस आरोपित सोनी को जल्द से जल्द सजा दिलवाने की तैयारी में जुटी है। इसके लिए पुलिस डीएनए जांच रिपोर्ट के साथ ही वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी है।

Delhincr

Oct 04 2023, 10:59

बालों को सिल्की,शाइनी और मजबूत बनाने के लिए प्याज का रस है बेहद उपयोगी,इन तीन तरीकों से करें इस्तेमाल

दिल्ली:-प्याज़़ हमारे भोजन का एक अहम हिस्सा माना जाता है। सब्जी में जायका लाना हो या गजब का तड़का लगाना हो, बिना प्याज़़ तो बात ही नहीं बनती! लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्याज आपके हेयर फॉल को भी कम कर सकता है। जी हां, प्याज में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण आपके बालों की जड़ों को मजबूत कर सकता है। साथ ही यह बालों को बाहरी वातावरण से सुरक्षित रखने में प्रभावी हो सकता है। 

इतना ही नहीं, प्याज में सल्फर मौजूद होता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। साथ ही इससे डैंड्रफ की समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है। यह रुट्स में पोषण प्रदान करते उसे मजबूती प्रदान कर सकता है। आइए जानते हैं झड़ते बालों की परेशानी को कम करने के लिए कैसे इस्तेमाल करें प्याज का रस?

एलोवेरा जेल और प्याज का रस का हेयर मास्क

प्याज और एलोवेरा का मिश्रण आपके बालों की जड़ों को मजबूती प्रदान कर सकता है। इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक चम्मच प्याज का रस लें, इसमें 1 चम्मच करीब एलोवेरा जेल मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं। करीब 10 से 15 मिनट के बाद अपने बालों को धो लें। इससे आपके बालों की चमक बेहतर हो सकती है। 

प्याज और नींबू के रस का करें इस्तेमाल

नींबू और प्याज के रस का मिश्रण आपके स्कैल्प के पीएच लेवल को मेंटेन करने में प्रभावी साबित हो सकता है। इससे डैंड्रफ की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है। साथ ही यह स्कैल्प में जमा गंदगी को कम कर सकता है। प्याज और नींबू के रस का मिश्रण फॉलिक्स को ब्लॉक करने का कार्य करती है। 

नारियल तेल और प्याज के रस का मिश्रण

बालों का रूखापन कम करने के लिए नारियल तेल और प्याज के रसका मिश्रण बालों में लगाएं। इस मिश्रण को बालों में लगाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच नारियल तेल लें, इसमें प्याज का रस मिक्स करके अपने बालों पर लगाएं और करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें। 

प्याज का रस बालों की कई तरह की परेशानियों को कम करने में प्रभावी हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके बालों की परेशानी काफी ज्यादा हो रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

Delhincr

Oct 03 2023, 22:17

दिल्ली:ऑनलाइन न्यूज पोर्टल 'न्यूज़ क्लिक' पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है,रेड के बाद अब दिल्ली में दफ्तर सील


नयी दिल्ली : ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ' न्यूज़ क्लिक' पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। दिल्ली की सेल ने न्यूजक्लिक के दफ्तर और उससे जुड़े तथा लेखकों के ठिकानों पर छापेमारी की।

अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारियों ने अब न्यूजक्लिक के दफ्तर को सील कर दिया है। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक मामले में ऑनलाइन समाचार पोर्टल 'न्यूजक्लिक' और उसके पत्रकारों से जुड़े 30 परिसरों पर मंगलवार को छापे मारे।

'न्यूजक्लिक' पर चीन के समर्थन में प्रचार करने के लिए धन लेने का आरोप लगाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने बताया कि उर्मिलेश और अभिसार शर्मा समेत कुछ पत्रकारों को पूछताछ के लिए लोधी रोड स्थित विशेष प्रकोष्ठ के कार्यालय ले जाया गया। 

सूत्रों ने बताया कि विशेष प्रकोष्ठ के दल ने उनसे 25 प्रश्न पूछे। एक सूत्र ने कहा, ''उनसे उनकी विदेश यात्राओं, शाहीन बाग प्रदर्शन, किसान प्रदर्शन और अन्य के संबंध में प्रश्न पूछे गए।''

बताया जा रहा है कि न्यूजक्लिक के दक्षिण दिल्ली स्थित दफ्तर में फॉरेंसिक विभाग की भी एक टीम मौजूद थी। 

न्यूजक्लिक के संस्थापक और चीफ एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ को भी समाचार पोर्टल के कार्यालय में ले जाया गया था। आपको बता दें कि यह वेबसाइट भारत में चीन समर्थक प्रचार के लिए अमेरिकी करोड़पति नेविले रॉय सिंघम से कथित तौर पर धन प्राप्त करने को लेकर हाल में सुर्खियों में आई थी।

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने 'न्यूजक्लिक' के कुछ पत्रकारों के लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। विशेष प्रकोष्ठ के एक दल ने पत्रकार अभिसार शर्मा से नोएडा एक्सटेंशन स्थित उनके घर में पूछताछ की, जिसके बाद वह उन्हें अपने साथ ले गये थे।

छापेमारी दस्ता सुबह पत्रकार के घर पहुंचा और उसने उनका मोबाइल फोन एवं लैपटॉप जैसे गैजेट जब्त कर लिए। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि मंगलवार सुबह शुरू हुई छापेमारी की कार्रवाई यूएपीए और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 153ए (दो समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत अगस्त में दर्ज किए गए एक मामले के आधार पर की गई।

Delhincr

Oct 03 2023, 15:20

दिल्ली:दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके किए गए महसूस,घरों और ऑफिस से निकले लोग।


दिल्ली:दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.मंगलवार दोपहर को 2.51 पर आए भूकंप के झटकों के बाद दहशत में लोग दफ्तर और घरों से बाहर निकल गए।अचानक ही धरती कांपने से लोग दहशत में आ गए. उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. दिल्ली में भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है. 

नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप मंगलवार (3 अक्टूबर 2023) को दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर आया. इसका केंद्र नेपाल में रहा. इसकी गहराई पृथ्वी के तल से 10 किमी रही.

Delhincr

Oct 03 2023, 09:59

आज 3 अक्टूबर का इतिहास:3 अक्टूबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया गया था गिरफ्तार, जानिए आज देश दुनिया का इतिहास,

नई दिल्ली:( डेस्क ): आज का इतिहास 3 अक्टूबर इतिहास के पन्नों में कई घटनाओं को लेकर हमेशा याद किये जायेंगे।यह दिवस भारतीय राजनीति के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। जिसमे सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम है कि आज 3 अक्टूबर 1977 को पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जीप स्कैम के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

हालांकि कोई सबूत नहीं था जिसकी वजह से 4 अक्टूबर को उन्हे मजिस्ट्रेट ने कोर्ट ने बरी कर दिया। उस वक्त  देश में मोरारजी देसाई के नेतृत्व में जनता पार्टी की सरकार थी और गृहमंत्री चौधरी चरण सिंह थे। इसका नतीजा ये रहा कि इमरजैंसी के दर्द को जनता ने भुला दिया और और सहानुभूति के दम पर इंदिरा गांधी दोबारा सत्ता पर काबिज हो गयी।

विज्ञान के क्षेत्र में भारत की तरक्की का भी ये दिन गवाह है. 3 अक्टूबर 1978 को टेस्ट ट्यूब बेबी दुर्गा ने दुनिया में कदम रखा। भारत का ये पहला टेस्ट ट्यूब बेबी दुनिया के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी लुइस के 67 दिन बाद जन्म लिया। दुर्गा कनुप्रिया अग्रवाल को दुनिया में लाने का श्रेय कोलकाता के डॉ सुभाष मुखोपाध्याय को जाता है।

अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ के बाद ब्रिटेन ने इस दिन परमाणु बम का सफल परीक्षण कर दुनिया का तीसरा परमाणु संपन्न देश बना। ये विस्फोट ऑपरेशन हरीकैन के नाम से जाना जाता है। ये टेस्ट पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में मोंटेबेल आइलैंड में किया गया था.।

देश और दुनिया के लिए 3 अक्टूबर क्यों महत्वपूर्ण है..?जानिए आज का इतिहास.!

1657: फ्रांसीसी सैनिकों ने मैड्रिक पर कब्जा किया।

1735: फ्रांस और छठे कैरल सम्राट ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1863: अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिका में 'थैंक्स गिविंग डे मनाने का ऐलान ।

1994: सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत ने अपना औपचारिक दावा पेश किया।

1996: पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर रचा था इतिहास 

2003: पाकिस्तान ने हल्फ-III मिसाइल का परीक्षण किया 

2005: भारत और पाकिस्तान ने डील पर हस्ताक्षर किए कि दोनों एक-दूसरे को बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट की योजना के बारे में बताएंगे

2008: टाटा ग्रुप ने सिंगुर (पश्चिम बंगाल) में हिंसक प्रदर्शनों के बाद दुनिया की सबसे सस्ती कार बनाने का कारखाना लगाने की योजना ड्रॉप कर दी।

2013: कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में पांच साल जेल की सजा सुनाई।

Delhincr

Oct 03 2023, 09:49

आज का मौसम,3 अक्टूबर 2023: आईएमडी ने जताया कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल...?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज 3 अक्टूबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। 

पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार के कुछ स्थानों में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की संभावना है। आईएमडी का कहना है कि मॉनसून की विदाई के साथ कुछ राज्य बारिश से सराबोर हो सकते हैं। इसमें पूर्वी यूपी, पूर्वी एमपी, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और केरल समेत कुछ राज्य हैं, जहां बिजली गिरने की भी संभावना है। राजधानी दिल्ली में सर्दियों की वापसी हो चुकी है। रात और सुबह के वक्त लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है।

बिहार और बंगाल समेत कई राज्यों में आज भारी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि 3 अक्टूबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा संभव है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में व्यापक बारिश और तूफान आ सकते हैं। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में काफी व्यापक बारिश और तूफान की संभावना है।

यूपी और एमपी में बारिश के साथ गिरेगी बिजली

आईएमडी का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में आज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। कल भी यहां कई स्थानों पर भारी बारिश हुई थी। सोमवार को एमपी के मंडला, खजुराहो, मलाजखंड, सतना, पचमढ़ी और जबलपुर में बारिश रिकॉर्ड हुई। वर्तमान में मध्य प्रदेश में अरब सागर और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान और उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश में चक्रवाती मौसम तंत्र बना हुआ है। इस कारण मध्य प्रदेश की रीवा और शहडोल संभाग में कहीं- कहीं मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। भोपाल में भी गरज चमक के साथ बोछार पड़ सकती हैं।

3 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और गाजीपुर में भारी बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत में भी होगी बारिश

आईएमडी ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में बिजली गिरने की संभावना के साथ छिटपुट बारिश की संभावना जताई है।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून विदाई के साथ कुछ राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून विदाई के साथ कुछ राज्यों में बारिश देकर जा सकता है। इसमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश और दक्षिण राजस्थान शामिल हैं। अगले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों और पश्चिम मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ और हिस्सों और गुजरात के कुछ और हिस्सों से मॉनसूनी बारिश पड़ सकती है।

दिल्ली में गिरा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। कल रात से दिल्ली में रात के वक्त तापमान गिर रहा है। इससे लोगों को थोड़ी ठंड का अहसास हो रहा है। सोमवार को रात और सुबह के वक्त तापमान 20 डिग्री दर्ज हुआ। इसी तरह अगले कुछ दिन तापमान 19 से 21 डिग्री के बीच बना रह सकता है।

इस बीच, उत्तरी ओडिशा पर कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की उम्मीद है। इसके संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र में कैसा रहेगा मौसम

दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में निम्न दबाव क्षेत्र धीरे-धीरे भाप खो रहा है और कम दबाव वाले क्षेत्र में मॉनसून कमजोर हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक महाराष्ट्र के आसपास छिटपुट बारिश का अनुमान है। वहीं, जहां तक ​​पारे के स्तर की बात है, अधिकतम तापमान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है, जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में तापमान औसत से ऊपर रह सकता है। आईएमडी का अनुमान है कि पूरे देश में रात भर का न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से थोड़ा ऊपर बना रहेगा।

Delhincr

Oct 02 2023, 13:40

जयंती विशेष:भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री सादगी व महानता की प्रतिमूर्ति थे जिन्हें लालच तक छू नहीं सकी


नयी दिल्ली : भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री सादगी व महानता की प्रतिमूर्ति थे। उनके जीवन के अनेक प्रसंग हम सबके लिए प्रेरणादायक हैं। उनकी महानता से संबंधित एक प्रसंग प्रस्तुत है ...

बात तब की है, जब शास्त्रीजी इस देश के प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित कर रहे थे। एक दिन वे एक कपड़े की मिल देखने के लिए गए। उनके साथ मिल का मालिक, उच्च अधिकारी व अन्य विशिष्ट लोग भी थे।

मिल देखने के बाद शास्त्रीजी मिल के गोदाम में पहुंचे तो उन्होंने साड़ियां दिखलाने को कहा। मिल मालिक व अधिकारियों ने एक से एक खूबसूरत साड़ियां उनके सामने फैला दीं। शास्त्रीजी ने साड़ियां देखकर कहा- 'साड़ियां तो बहुत अच्छी हैं, क्या मूल्य है इनका?'

'जी, यह साड़ी 800 रुपए की है और यह वाली साड़ी 1 हजार रुपए की है।' मिल मालिक ने बताया।

'ये बहुत अधिक दाम की हैं। मुझे कम मूल्य की साड़ियां दिखलाइए,' शास्त्रीजी ने कहा। यहां स्मरणीय है कि यह घटना 1965 की है, तब 1 हजार रुपए की कीमत बहुत अधिक थी।

'जी, यह देखिए। यह साड़ी 500 रुपए की है और यह 400 रुपए की' मिल मालिक ने दूसरी साड़ियां दिखलाते हुए कहा।

 'अरे भाई, यह भी बहुत कीमती हैं। मुझ जैसे गरीब के लिए कम मूल्य की साड़ियां दिखलाइए, जिन्हें मैं खरीद सकूं।' शास्त्रीजी बोले।

'वाह सरकार, आप तो हमारे प्रधानमंत्री हैं, गरीब कैसे? हम तो आपको ये साड़ियां भेंट कर रहे हैं।' मिल मालिक कहने लगा।

'नहीं भाई, मैं भेंट में नहीं लूंगा', शास्त्रीजी स्पष्ट बोले।

'क्यों साहब? हमें यह अधिकार है कि हम अपने प्रधानमंत्री को भेंट दें', मिल मालिक अधिकार जताता हुआ कहने लगा।

'हां, मैं प्रधानमंत्री हूं', शास्त्रीजी ने बड़ी शांति से जवाब दिया- 'पर इसका अर्थ यह तो नहीं कि जो चीजें मैं खरीद नहीं सकता, वह भेंट में लेकर अपनी पत्नी को पहनाऊं। भाई, मैं प्रधानमंत्री हूं पर हूं तो गरीब ही। आप मुझे सस्ते दाम की साड़ियां ही दिखलाएं। मैं तो अपनी हैसियत की साड़ियां ही खरीदना चाहता हूं।'

मिल मालिक की सारी अनुनय-विनय बेकार गई। देश के प्रधानमंत्री ने कम मूल्य की साड़ियां ही दाम देकर अपने परिवार के लिए खरीदीं। ऐसे महान थे शास्त्रीजी, लालच जिन्हें छू तक नहीं सका था।

Delhincr

Oct 02 2023, 11:03

ड्राई फ़्रूट में पिस्ता पोषक तत्वों से होता है भरपूर, वजन घटाने, आंत के स्वास्थ्य, शुगर नियंत्रण और हृदय स्वास्थ्य में भी है उसकी उपयोगिता


 पिस्ता विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है और वजन घटाने, आंत स्वास्थ्य, शुगर नियंत्रण और हृदय स्वास्थ्य में सहायता करता है। इसमें निहित अनेक लाभ इसको काफी बेहतर बनाते हैं। साथ ही इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है जिससे ये आपको पोषण के साथ-साथ स्वाद भी देगा। आइये जानते हैं कि पिस्ता हमारे लिए कितना उपयोगी है और हमे इसे क्यों अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

पिस्ता खाने के फायदे

पिस्ता न केवल खाने में स्वादिष्ट और मज़ेदार होता है, बल्कि अत्यधिक पौष्टिक भी होता है। वास्तव में, पिस्ता वेरा पेड़ के इन खाद्य बीजों में स्वस्थ वसा होता है और ये प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत हैं। इसके अलावा, उनमें कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं और ये वजन घटाने से लेकर हृदय और आंत के स्वास्थ्य तक में भी सहायता करता है। फिलहाल ये आजकल, आइसक्रीम और डेसर्ट सहित कई व्यंजनों में बहुत लोकप्रिय हैं।

1 . कैलोरी में कम फिर भी प्रोटीन में उच्च

हालाँकि नट्स खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, लेकिन इनमें आमतौर पर कैलोरी अधिक होती है। पिस्ता सबसे कम कैलोरी वाले मेवों में से एक है। प्रत्येक औंस (28 ग्राम) पिस्ता में 159 कैलोरी होती है, जबकि अखरोट में 185 कैलोरी और पेकान में 196 कैलोरी होती है। उनकी कैलोरी सामग्री का लगभग 14% प्रोटीन युक्त होता है, जब प्रोटीन सामग्री की बात आती है तो पिस्ता बादाम के बाद दूसरे स्थान पर है। साथ ही, पिस्ता आवश्यक अमीनो एसिड से भरपूर होता है, अमीनो एसिड वो होते हैं जिन्हें आहार के माध्यम से प्राप्त किया जाना चाहिए, क्योंकि आपका शरीर उनका उत्पादन करने में असमर्थ है।

2 . वजन घटाने में सहायक

ऊर्जा से भरपूर होने के बावजूद, नट्स वजन घटाने के लिए सबसे अनुकूल खाद्य पदार्थों में से एक हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि पिस्ता फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो दोनों ही पेट भरे होने की भावना को बढ़ाते हैं और आपको कम खाने में मदद करते हैं। कई अध्ययनों की एक समीक्षा के अनुसार, पिस्ता का नियमित सेवन बॉडी मास इंडेक्स में कमी से जुड़ा हो सकता है, जिसका उपयोग शरीर में वसा का अनुमान लगाने के लिए किया जाता है। हालाँकि, समीक्षा में ये भी कहा गया कि पिस्ता शरीर के वजन या पेट की चर्बी में बदलाव से जुड़ा नहीं था। अतिरिक्त वजन वाले व्यक्तियों पर 24 सप्ताह के एक अन्य पुराने अध्ययन से पता चला है कि जो लोग पिस्ता से 20% कैलोरी का सेवन करते हैं, उनकी कमर का वज़न उन लोगों की तुलना में 0.6 इंच (1.5 सेंटीमीटर) अधिक कम हो जाता है, जो पिस्ता नहीं खाते हैं।

3 . पाचन तंत्र के लिए उपयोगी

पिस्ता में फाइबर की मात्रा 

अधिक होती है, एक सर्विंग में 3 ग्राम फाइबर होता है। दरअसल फाइबर आपके पाचन तंत्र में अधिकतर बिना पचे ही घूमता रहता है, और कुछ प्रकार के फाइबर आपके पेट में अच्छे बैक्टीरिया द्वारा पच जाते हैं, जो प्रीबायोटिक्स के रूप में कार्य करते हैं।

4 . कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को कम कर ता है

पिस्ता विभिन्न तरीकों से हृदय रोग के खतरे को कम करता है। ये एंटीऑक्सिडेंट में उच्च होने के अलावा, रक्त कोलेस्ट्रॉल को भी कम कर सकता है और रक्तचाप में भी सुधार करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। कई अध्ययनों ने पिस्ता के कोलेस्ट्रॉल-कम करने वाले प्रभावों का भी खुलासा किया है। कई अन्य अध्ययनों में ये भी पाया गया है कि इसके सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल में कमी और गुड कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि देखी गई है।

5 . रक्त शर्करा को कम करने में मददगार

अध्ययनों से पता चला है कि पिस्ता खाने से स्वस्थ रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। साथ ही ये भी बात सामने आई है कि पिस्ता तेजी से रक्त शर्करा को कम कर सकता है और टाइप 2 मधुमेह, प्रीडायबिटीज या मेटाबोलिक सिंड्रोम वाले लोगों में इंसुलिन प्रतिरोध में सुधार कर सकता है।

Delhincr

Oct 01 2023, 22:31

हरियाणा में गैंगवार की एक और वारदात पंजाब के गैंगस्टर दीपक मान की गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी

दिल्ली:- हरियाणा में गैंगवार की एक और वारदात देखने को मिली. रविवार को पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर की लाश हरसाना गांव सोनीपत के खेतों में मिली. गैंगस्टर के शरीर पर गोलियों के कई निशान मिले हैं।

शव मिलने की सूचना मिलने के बाद सोनीपत सदर थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

पंजाब पुलिस का मोस्ट वांडेट था गैंगस्टर: मृतक गैंगस्टर की पहचान दीपक मान के रूप में हुई है. जो पंजाब के फरीदकोट का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि गैंगस्टर पर पंजाब में हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य दर्जन भर संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

दीपक पंजाब पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में सबसे ऊपर था. वो पंजाब पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था. दीपक देवेंद्र बंबीहा गैंग का मुख्य शूटर बताया जा रहा है.

गोल्डी बराड़ ने ली हत्या की जिम्मेदारी: गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है. बताया जा रहा है कि दीपक ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर की हत्या को अंजाम दिया था. इसी का बदला लेने के लिए इसकी हत्या की गई है. गोल्डी बरार, लॉरेंस बिश्नोई और देवेंद्र बंबीहा गैंग की लंबे समय से गैंगवार चली आ रही है. हरियाणा भी इन दोनों गैंग की गैंगवार से अछूता नहीं है.

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी जीत सिंह बेनीवाल ने बताया कि हमें सूचना मिली थी गांव हरसाना खेतों में एक शव मिला है. इस सूचना पर हम यहां पहुंचे और जानकारी जुटाई. शव की पहचान दीपक नाम के गैंगस्टर के रूप में हुई. जो पंजाब पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी है. इस पूरे मामले की हम गंभीरता से जांच कर रहे हैं. पंजाब पुलिस से भी हम संपर्क साध रहे हैं।

Delhincr

Oct 01 2023, 18:31

दिल्ली:पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर झारखंड के कर्मचारियों ने रामलीला मैदान में दिखाई ताकत।

नयी दिल्ली : आज दिल्ली की सड़कों पर ओल्ड पेंशन स्कीम को पुनः बहाल करने के लिए जैसे जलजला सा आ गया। जिस तरह बादल फटने पर वारिस होती है वैसे विजय बंधु के आह्वान पर सड़को पर कर्मचारियों की बाढ़ आ गई। 

दिल्ली का प्रत्येक रोड नेशनल मेंबर्स आफ ओल्ड पेंशन स्कीम के कर्मचारियों से अटा पड़ा था।रामलीला मैदान के अंदर देश भर के कर्मचारियों की एकता दिख रही थी और जितने साथी मैदान के अंदर थे उससे कहीं अधिक मैदान के अंदर प्रवेश के लिए कतार में थे। 

फेडरेशन के लिए गर्व का समय तब आया जब सबके प्यारे हरदिल अजीज पेंशन योद्धा प्रांतीय अध्यक्ष भाई विक्रांत सिंह ने लगभग दोपहर 12:30 बजे मंच से दहाड़ लगाई।

पूरा रामलीला मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पेंशन प्राप्ति के बाद भी टीम झारखंड के जज्बे को लाखों कर्मचारियों ने सलाम किया। एनएमओपीएस और झारखंड आफिसर्स, टीचर्स एंड इम्प्लोइज फेडरेशन ने इस तरह की एकजुटता के लिए सभी के प्रति आभार जताया है। अपने पारिवारिक दायित्व्यों और व्यस्ततम कार्यक्रमों से यह मूल्यवान समय जो आपने संगठन को दिया है इससे पूरे देश के 80 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। 

फेडरेशन ने पूरे प्रांतीय कमिटी सभी प्रखंड एवं जिला कमिटी के साथ उपस्थित तमाम साथियों के प्रति अपने हृदय से आभार जताया है।