Delhincr

Oct 02 2023, 11:03

ड्राई फ़्रूट में पिस्ता पोषक तत्वों से होता है भरपूर, वजन घटाने, आंत के स्वास्थ्य, शुगर नियंत्रण और हृदय स्वास्थ्य में भी है उसकी उपयोगिता


 पिस्ता विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है और वजन घटाने, आंत स्वास्थ्य, शुगर नियंत्रण और हृदय स्वास्थ्य में सहायता करता है। इसमें निहित अनेक लाभ इसको काफी बेहतर बनाते हैं। साथ ही इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है जिससे ये आपको पोषण के साथ-साथ स्वाद भी देगा। आइये जानते हैं कि पिस्ता हमारे लिए कितना उपयोगी है और हमे इसे क्यों अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

पिस्ता खाने के फायदे

पिस्ता न केवल खाने में स्वादिष्ट और मज़ेदार होता है, बल्कि अत्यधिक पौष्टिक भी होता है। वास्तव में, पिस्ता वेरा पेड़ के इन खाद्य बीजों में स्वस्थ वसा होता है और ये प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत हैं। इसके अलावा, उनमें कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं और ये वजन घटाने से लेकर हृदय और आंत के स्वास्थ्य तक में भी सहायता करता है। फिलहाल ये आजकल, आइसक्रीम और डेसर्ट सहित कई व्यंजनों में बहुत लोकप्रिय हैं।

1 . कैलोरी में कम फिर भी प्रोटीन में उच्च

हालाँकि नट्स खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, लेकिन इनमें आमतौर पर कैलोरी अधिक होती है। पिस्ता सबसे कम कैलोरी वाले मेवों में से एक है। प्रत्येक औंस (28 ग्राम) पिस्ता में 159 कैलोरी होती है, जबकि अखरोट में 185 कैलोरी और पेकान में 196 कैलोरी होती है। उनकी कैलोरी सामग्री का लगभग 14% प्रोटीन युक्त होता है, जब प्रोटीन सामग्री की बात आती है तो पिस्ता बादाम के बाद दूसरे स्थान पर है। साथ ही, पिस्ता आवश्यक अमीनो एसिड से भरपूर होता है, अमीनो एसिड वो होते हैं जिन्हें आहार के माध्यम से प्राप्त किया जाना चाहिए, क्योंकि आपका शरीर उनका उत्पादन करने में असमर्थ है।

2 . वजन घटाने में सहायक

ऊर्जा से भरपूर होने के बावजूद, नट्स वजन घटाने के लिए सबसे अनुकूल खाद्य पदार्थों में से एक हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि पिस्ता फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो दोनों ही पेट भरे होने की भावना को बढ़ाते हैं और आपको कम खाने में मदद करते हैं। कई अध्ययनों की एक समीक्षा के अनुसार, पिस्ता का नियमित सेवन बॉडी मास इंडेक्स में कमी से जुड़ा हो सकता है, जिसका उपयोग शरीर में वसा का अनुमान लगाने के लिए किया जाता है। हालाँकि, समीक्षा में ये भी कहा गया कि पिस्ता शरीर के वजन या पेट की चर्बी में बदलाव से जुड़ा नहीं था। अतिरिक्त वजन वाले व्यक्तियों पर 24 सप्ताह के एक अन्य पुराने अध्ययन से पता चला है कि जो लोग पिस्ता से 20% कैलोरी का सेवन करते हैं, उनकी कमर का वज़न उन लोगों की तुलना में 0.6 इंच (1.5 सेंटीमीटर) अधिक कम हो जाता है, जो पिस्ता नहीं खाते हैं।

3 . पाचन तंत्र के लिए उपयोगी

पिस्ता में फाइबर की मात्रा 

अधिक होती है, एक सर्विंग में 3 ग्राम फाइबर होता है। दरअसल फाइबर आपके पाचन तंत्र में अधिकतर बिना पचे ही घूमता रहता है, और कुछ प्रकार के फाइबर आपके पेट में अच्छे बैक्टीरिया द्वारा पच जाते हैं, जो प्रीबायोटिक्स के रूप में कार्य करते हैं।

4 . कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को कम कर ता है

पिस्ता विभिन्न तरीकों से हृदय रोग के खतरे को कम करता है। ये एंटीऑक्सिडेंट में उच्च होने के अलावा, रक्त कोलेस्ट्रॉल को भी कम कर सकता है और रक्तचाप में भी सुधार करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। कई अध्ययनों ने पिस्ता के कोलेस्ट्रॉल-कम करने वाले प्रभावों का भी खुलासा किया है। कई अन्य अध्ययनों में ये भी पाया गया है कि इसके सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल में कमी और गुड कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि देखी गई है।

5 . रक्त शर्करा को कम करने में मददगार

अध्ययनों से पता चला है कि पिस्ता खाने से स्वस्थ रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। साथ ही ये भी बात सामने आई है कि पिस्ता तेजी से रक्त शर्करा को कम कर सकता है और टाइप 2 मधुमेह, प्रीडायबिटीज या मेटाबोलिक सिंड्रोम वाले लोगों में इंसुलिन प्रतिरोध में सुधार कर सकता है।

Delhincr

Oct 01 2023, 22:31

हरियाणा में गैंगवार की एक और वारदात पंजाब के गैंगस्टर दीपक मान की गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी

दिल्ली:- हरियाणा में गैंगवार की एक और वारदात देखने को मिली. रविवार को पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर की लाश हरसाना गांव सोनीपत के खेतों में मिली. गैंगस्टर के शरीर पर गोलियों के कई निशान मिले हैं।

शव मिलने की सूचना मिलने के बाद सोनीपत सदर थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

पंजाब पुलिस का मोस्ट वांडेट था गैंगस्टर: मृतक गैंगस्टर की पहचान दीपक मान के रूप में हुई है. जो पंजाब के फरीदकोट का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि गैंगस्टर पर पंजाब में हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य दर्जन भर संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

दीपक पंजाब पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में सबसे ऊपर था. वो पंजाब पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था. दीपक देवेंद्र बंबीहा गैंग का मुख्य शूटर बताया जा रहा है.

गोल्डी बराड़ ने ली हत्या की जिम्मेदारी: गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है. बताया जा रहा है कि दीपक ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर की हत्या को अंजाम दिया था. इसी का बदला लेने के लिए इसकी हत्या की गई है. गोल्डी बरार, लॉरेंस बिश्नोई और देवेंद्र बंबीहा गैंग की लंबे समय से गैंगवार चली आ रही है. हरियाणा भी इन दोनों गैंग की गैंगवार से अछूता नहीं है.

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी जीत सिंह बेनीवाल ने बताया कि हमें सूचना मिली थी गांव हरसाना खेतों में एक शव मिला है. इस सूचना पर हम यहां पहुंचे और जानकारी जुटाई. शव की पहचान दीपक नाम के गैंगस्टर के रूप में हुई. जो पंजाब पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी है. इस पूरे मामले की हम गंभीरता से जांच कर रहे हैं. पंजाब पुलिस से भी हम संपर्क साध रहे हैं।

Delhincr

Oct 01 2023, 18:31

दिल्ली:पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर झारखंड के कर्मचारियों ने रामलीला मैदान में दिखाई ताकत।

नयी दिल्ली : आज दिल्ली की सड़कों पर ओल्ड पेंशन स्कीम को पुनः बहाल करने के लिए जैसे जलजला सा आ गया। जिस तरह बादल फटने पर वारिस होती है वैसे विजय बंधु के आह्वान पर सड़को पर कर्मचारियों की बाढ़ आ गई। 

दिल्ली का प्रत्येक रोड नेशनल मेंबर्स आफ ओल्ड पेंशन स्कीम के कर्मचारियों से अटा पड़ा था।रामलीला मैदान के अंदर देश भर के कर्मचारियों की एकता दिख रही थी और जितने साथी मैदान के अंदर थे उससे कहीं अधिक मैदान के अंदर प्रवेश के लिए कतार में थे। 

फेडरेशन के लिए गर्व का समय तब आया जब सबके प्यारे हरदिल अजीज पेंशन योद्धा प्रांतीय अध्यक्ष भाई विक्रांत सिंह ने लगभग दोपहर 12:30 बजे मंच से दहाड़ लगाई।

पूरा रामलीला मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पेंशन प्राप्ति के बाद भी टीम झारखंड के जज्बे को लाखों कर्मचारियों ने सलाम किया। एनएमओपीएस और झारखंड आफिसर्स, टीचर्स एंड इम्प्लोइज फेडरेशन ने इस तरह की एकजुटता के लिए सभी के प्रति आभार जताया है। अपने पारिवारिक दायित्व्यों और व्यस्ततम कार्यक्रमों से यह मूल्यवान समय जो आपने संगठन को दिया है इससे पूरे देश के 80 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। 

फेडरेशन ने पूरे प्रांतीय कमिटी सभी प्रखंड एवं जिला कमिटी के साथ उपस्थित तमाम साथियों के प्रति अपने हृदय से आभार जताया है।

Delhincr

Oct 01 2023, 18:30

दिल्ली:दिल्ली के इन बाजारों में मिलते है सबसे सस्ते और स्टाइलिश ड्रेस,100 रुपए में टॉप तो 200 में मिल जाते है जींस


दिल्ली:देश की राजधानी दिल्ली घूमने फिरने,खाने पीने के साथ कपड़े के लिए भी काफी फेमस है। यहां पर दिल्ली के कुछ मार्केट ऐसे है जहा सस्ते में स्टाइलिश ड्रेस मिलता वैसे भी 

सस्ते दामों में अच्छी चीजें खरीदना किसको अच्छा नहीं लगता है. महिला हो या पुरुष, लड़का हो या लड़की सभी अच्छे कपड़े पहनना चाहते हैं।

दिल्ली देश की राजधानी होने के कारण देश और विदेश में काफी फेमस भी है। दिल्ली के फेमस होने की एक और वजह दिल्ली के बाजार है। जहां पर देश-विदेश से लोग शॉपिंग का आनंद लेने के लिए आते हैं। यहां मिलने वाले कपड़ों से आप अपने मनपसंद सेलिब्रिटी जैसे दिख सकते है।

1. सरोजिनी नगर मार्केट

सरोजिनी नगर मार्केट के बिना दिल्ली अधूरी सी है। यह दिल्ली का सबसे सस्ता और सबसे अच्छा बाजार है। यहा आपको महिला, पुरुष, बच्चा और बूढ़ों सभी के लिए एक से बढ़कर एक तरह के कपड़े से ले कर जुते चप्पल तक देखने को मिलेंगे। यह बाजार सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चलता है।

2. लाजपत नगर मार्केट

यह बाजार भी सरोजनी मार्केट की तरह ही फेमस है। इस बाजार में आपको ₹100 से लेकर ₹600 तक के लेटेस्ट और ट्रेंडिंग जींस, टॉप्स, शॉर्ट, स्कर्ट, शर्ट देखने को मिल जाएंगे। यहां आप दुकानदार से मोलभाव कर सकते है। यह बाजार सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।

3. चाँदनी चौक

दिल्ली में सबसे ज्यादा भीड़ वाला बाजार चांदनी चौक है। इस बाजार में आपको कपड़ों के साथ साथ जूलरी, पर्फ्यूम और हैंडबैग जेसी चीजें भी खरीदने को मिलती है। रविवार के दिन यह बाजार बंद रहता है।

Delhincr

Oct 01 2023, 16:40

दिल्ली के यमुना विहार वार्ड के इन पार्कों में लगेंगी महापुरुषों व वीरांगनाओं की प्रतिमाएं, युवा जानेंगे गाथा


दिल्ली:- दिल्ली के यमुना विहार वार्ड में महापुरुषों और वीरांगनाओं के नाम पर बने छह पार्कों में उनकी प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। शिला पर उनके जीवन और वीर गाथाओं का वर्णन किया जाएगा।

दिल्ली नगर निगम इन पार्कों में करीब 75 लाख रुपये की लागत से यह कार्य कराएगा। उद्देश्य यह है कि युवा पीढ़ी उनके बारे में जाने और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सही राह पर आगे बढ़े।

निगम अधिकारियों की मानें तो यहां के बाद अन्य क्षेत्रों में जहां महापुरुषों और वीरांगनाओं के नाम पर बने पार्कों में यह कार्य कराया जाएगा।

काफी समय से हो रही थी मांग

इस वार्ड में महाराजा अग्रसेन पार्क, महाराणा प्रताप पार्क, भगत सिंह पार्क, डा. भीमराव आंबेडकर पार्क, अहिल्या बाई पार्क और रानी लक्ष्मी बाई पार्क है। जो पार्क जिस महापुरुष या वीरांगना के नाम पर है, उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

काफी समय से स्थानीय लोगों की तरफ से प्रतिमा स्थापित करने की मांग हो रही थी। इसके साथ ही इन पार्कों की सूरत बदलने का कार्य भी किया जाएगा। सुंदरीकरण कार्य के तहत नए सजावटी पौधे भी लगाए जाएंगे।

जहां झूले खराब हैं, वहां उनको ठीक कराया जाएगा व नए भी लगवाए जाएंगे। पहले चरण में निगम ने प्रतिमा लगाने के लिए चबूतरा बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू भी कर दी है।

आरडब्ल्यूए को दे सकते हैं देखरेख की जिम्मेदारी

प्रतिमाएं लगाने के बाद उनकी सफाई को लेकर लापरवाही होती है। माली उस पर ध्यान नहीं देते। इस समस्या के निदान के लिए निगम आरडब्ल्यूए से विचार विमर्श करेगा, ताकि वह प्रतिमाओं की देखरेख की जिम्मेदारी उठा लें। मालियों को भी कहा जाएगा कि वह आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर प्रतिमाओं की साफ-सफाई का ध्यान रखें।

Delhincr

Oct 01 2023, 13:22

अगर बुढ़ापे तक रहना चाहते है हेल्दी तो करे संतुलित आहार का सेवन,आइए जानते है कैसी होनी चाहिए संतुलित आहार

दिल्ली:-आज के भागदौड़ वाली जिंदगी में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा, जिसका रोजाना का खान-पान बिल्कुल स्वस्थ तरीके से होता हो।स्वस्थ्य जीवन के लिए संतुलित भोजन जरूरी होता है। यह बात हर कोई जानता है. लेकिन संतुलित भोजन (Balanced Diet) किसे कहते हैं ? इस सवाल का जवाब हर किसी के पास नहीं होता है. वैसे तो हर इंसान यही चाहता है कि उसकी सेहत हमेशा अच्छी रहे. अच्छी सेहत के लिए बैलेंस डाइट की जरूरत होती है।

आहार ऐसा होना चाहिए जो शरीर को पोषण देने के साथ विकास में भी सहायक हो। नियमित भोजन में ऐसे पोषक तत्व होने चाहिए जो शरीर को रोगों से लड़ने लायक बनाए. हेल्थ एक्सपर्ट्स के टिप्स हम सभी पढ़ते हैं, सभी यह सलाह देते हैं कि डेली लाइफ में बैलेंस डाइट जरूरी है. कुछ लोगो बैलेंस डाइट चार्ट को भी बनाते हैं।

संतुलित आहार क्या है ?

जब संतुलित आहार की बात होती है तो रोजाना के भोजन में शामिल पोषक तत्वों की बात हो रही होती है। डेली डाइट में सभी प्रकार के पोषक तत्वों का शामिल होना बेहद जरूरी होता है। कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट जैसे कुछ उदाहरणों से हम समझते हैं कि शरीर के लिए सभी जरूरी हैं। जब संतुलित भोजन की बात होती हैं, तो कौन-कौन से पोषक तत्व कितनी मात्रा में चाहिए यह जानना जरूरी होता है।

जिस डाइट में सभी पोषक तत्व जरूरी मात्रा में शामिल हों उसे बैलेंस डाइट या संतुलित आहार कहा जाता है। संतुलित आहार में फल, सब्जी, दूध, आनाज और अन्य खाद्य सामग्रियों को शामिल किया जा सकता है।

डेली डाइट में सभी प्रकार के पोषक तत्वों का शामिल होना बेहद जरूरी होता है। कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट जैसे कुछ उदाहरणों से हम समझते हैं कि शरीर के लिए सभी जरूरी हैं. जब संतुलित भोजन की बात होती है तो कौन-कौन से पोषक तत्व कितनी मात्रा में चाहिए यह जानना जरूरी होता है।

Delhincr

Oct 01 2023, 09:33

आज का इतिहास, 01 अक्टूबर, जानिए इतिहास में भारत और विश्व के आज जा महत्वपूर्ण घटना

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार अक्टूबर 01 किसी वर्ष में दिन संख्या 274 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 275 है। भारत और विश्व इतिहास में 01 अक्टूबर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 01 अक्टूबर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।

01 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ विश्व में 


1705 संसद ने घोषणा की गयी कि हंगरी स्वतंत्र होने के बाद रकोजी राजा बनाया जायेगा।

1788 विलियम ब्रॉडी को एडिनबर्ग में टॉलबुथ में लटका दिया गया।

1800 एक गुप्त संधि में स्पेन ने लुसियाना को फ्रांस में सौंप दिया गया।

1801 सैन इल्डेफोन्सो की तीसरी संधि पर हस्ताक्षर करने के साथ, स्पेन ने लुसियाना के औपनिवेशिक क्षेत्र को इटली के टस्कनी क्षेत्र के बदले फ्रांस को लौटा दिया।

1826 स्कॉटलैंड में मोंकलैंड और किर्किन्तिलोच रेलवे का उद्घाटन किया गया।

1829 केप टाउन में दक्षिण अफ्रीकी कॉलेज का उद्घाटन किया गया।

1843 विश्व की प्रत्येक खबर का प्रकाशन लंदन में आरम्भ किया गया।

1867 कार्ल मार्क्स की प्रसिद्ध पुस्तक 'दास कैपिटल' प्रकाशित हुई।

1883 सिडनी हाई स्कूल (पहले लड़कों का पब्लिक स्कूल) सिडनी ऑस्ट्रेलिया में स्थापित किया गया।

1885 विशेष वितरण मेल सेवा अमेरिका में शुरू की गयी।

1887 ब्रिटिश साम्राज्य ने बलूचिस्तान का कार्यभार संभाला।

1888 नेशनल ज्योग्राफिक पत्रिका का प्रकाशन पहली बार किया गया।

1890 संरक्षणवादी जॉन मुइर और लेखक रॉबर्ट अंडरवुड जॉनसन के आग्रह पर, संयुक्त राज्य कांग्रेस ने कैलिफोर्निया में योसेमाइट नेशनल पार्क की स्थापना की।

1890 कैलिफोर्निया के योसेमिटी नेशनल पार्क में कांग्रेस की स्थापना की गयी।

1891 स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, रेल मैगनेट और कैलिफोर्निया के गवर्नर लेलैंड स्टैनफोर्ड और उनकी पत्नी जेन द्वारा स्थापित किया गया, जो कि पूर्व अलापोलो, कैलिफोर्निया में अपनी पूर्व भूमि पर आधिकारिक तौर पर 559 छात्रों और विदाई के साथ खुला था।

1892 शिकागो विश्वविद्यालय आईसीटी प्रथम श्रेणी में रखा गया।

1896 गोटलीब डैमलर दुनिया का पहला पेट्रोल ट्रक बनाया।

1908 फोर्ड मॉडल टी, जिसे "टिन लिज़ी" के रूप में जाना जाता है, को जनता के लिए पेश किया गया था, और यह पहली कार थी जो संयुक्त राज्य के साधारण निवासी के लिए किफायती और भरोसेमंद थी।

1908 यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच में पेनी पोस्ट की स्थापना हुई।

1908 फोर्ड मोटर कंपनी के संस्थापक अमेरिकी उद्योगपति हेनरी फोर्ड ने टी कार का मॉडल प्रस्तुत किया।

1910 लॉस एंजेलिस में लॉस एंजिल्स टाइम्स की इमारत को एक बड़े बम ने नष्ट कर दिया, जिससे 21 लोग मारे गए।

1924 अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का जन्म हुआ।

1937 मारिहुआना टैक्स अधिनियम, 

पब 238, 75 वीं कांग्रेस, 

50 स्टेट अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पारित किया गया था।

 कैनबिस के अपराधीकरण के लिए बिल आवश्यक बिल था। यह निर्देश दिया कि लाइसेंस के बिना पॉट को रिटेन नहीं किया जा सकता है और लाइसेंस कभी जारी नहीं किए गए थे।

1940 पेन्सिलवेनिया टर्नपाइक का पहला खंड, संयुक्त राज्य अमेरिका का पहला इंटर-सिटी एक्सप्रेस, जो जर्मन ऑटोबान के बराबर है, यातायात के लिए खोला गया।

1949 चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता माओत्से तुंग ने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना की घोषणा की।

1949 चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई और माओत्से तुंग राष्ट्रपति बने।

1960 नाइजेरिया ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ और आज के दिन को वहॉ राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1964 जापान में हाई-स्पीड रेलवे लाइनों की शिंकानसेन (बुलेट ट्रेन) लिंक टोक्यो ओलंपिक के साथ मेल खाना शुरू होती है, जिसमें 210 किमी / घंटा (130 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से चलने वाली पहली ट्रेनें हैं।

1964 जापान में हाई-स्पीड रेलवे की पहली शिंकानसेन लाइन, टोकेडो शिंकानसेन सेवा के लिए खोली गई।

1975 मुहम्मद अली ने 14 वें राउंड में जो फ्रेजर को प्रैक्टिकल नॉकआउट से हराया। इस मैच को इतिहास में सबसे महान मुक्केबाजी मैचों में से एक माना जाता था और इसे अक्सर "थ्रिला इन मनीला" मैच के रूप में जाना जाता है।

1976 अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम आज से शुरू हो रहा है क्योंकि पूरे देश में अमेरिकी स्वाइन फ्लू बुखार की नई घातक बीमारी से निपटने के लिए खुद को शॉट्स के लिए तैयार करते हैं, जो कि बाद में सर्दियों में उभरने का अनुमान है।

1991 न्यूजीलैंड का संसाधन प्रबंधन अधिनियम प्रभावी हो गया, ताकि उनके स्थायी उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए प्राकृतिक और भौतिक संसाधनों जैसे कि भूमि, एयरंड पानी तक पहुंच को विनियमित किया जा सके।

1991 क्रोएशियाई स्वतंत्रता संग्राम: यूगोस्लाव राष्ट्रीय सेना बलों ने शहर के सात महीने की घेराबंदी की शुरुआत करते हुए, क्रोएशिया के डबरोवनिक के आसपास के क्षेत्र पर हमला किया।

1994 पलाऊ ने संयुक्त राष्ट्र की विश्वस्तरीय परिषद से स्वतंत्रता प्राप्त की।

2005 इंडोनेशिया के बाली में दो स्थानों पर आतंकवादी आत्मघाती बम विस्फोट हुए, जिसमें बीस लोग मारे गए और 120 अन्य घायल हो गए।

2005 बाली में बम विस्फोट से 23 लोगों की मौत हुई।


2009 एक, अर्दीपीथेकुसरामिडस जीवाश्म कंकाल की खोज, पैलियोन्टोलॉजिस्ट द्वारा घोषित की गई थी। यह मानव पूर्वज का सबसे पुराना जीवाश्म कंकाल माना जाता है।

2010 उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया कोरियाई युद्ध में पीड़ित परिवारों के लिए एक परिवार के पुनर्मिलन कार्यक्रम को फिर से शुरू करने के लिए सहमत हैं।

2011 पाकिस्तानी अदालत ने मलिक मुमताज हुसैन कादरी को पाकिस्तानी राजनेता सलमान तासीर के आत्मघाती हत्यारे को मौत की सजा सुनाई।

2011 मार्टिन डेम्पसे को राष्ट्रपति ओबामा द्वारा अमेरिका का संयुक्त कमान नियुक्त किया गया।

2013 एक बौद्ध भीड़ 70 से अधिक मुस्लिम घरों में घुसती है और म्यांमार के राखाइन राज्य में 94 वर्षीय एक महिला की हत्या कर देती है।

2014 मैक्सिकन सरकार मुख्य रूप से ड्रग तस्करी में शामिल एक परिवार संचालित अपराध समूह के प्रमुख हेक्टर बेल्ट्रान लेवा को गिरफ्तार करती है।

2015 ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत हुई।

01 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ भारत में 


1847 भारत के स्वाधीनता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाली थियोसोफिकल सोसायटी की सदस्य ऐनी बेसेंट का लंदन में जन्म हुआ।

1854 भारत में डाक टिकट का प्रचलन शुरू हुआ, टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी।

1953 आंध्र प्रदेश भारत में एक अलग राज्य बना।

1967 भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।

1978 भारत में विवाह के लिये लड़कियों की न्यूनतम उम्र 14 से बढ़ाकर 18 और लड़कों की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष कर दी गई।

2002 एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत ने अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था।

01 अक्टूबर को मनाये जाने वाले राष्ट्रीय दिवस एवं अंतराष्ट्रीय दिवस 

दिवस का नाम


विश्व वृद्ध (वरिष्ठ) नागरिक दिवस

अंतरराष्ट्रीय दिवस

रक्तदान दिवस

विश्व शाकाहारी दिवस अंतरराष्ट्रीय दिवस

साइप्रस स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय दिवस

नाइजीरिया स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय दिवस

पलाऊ स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय दिवस

तुवालु स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय दिवस

01 अक्टूबर के दिन पैदा हुए प्रसिद्ध लोग 


1847 डॉ. एनी बेसेंट, राजनीतिज्ञ, इंग्लैंड

1945 रामनाथ कोविंद / राजनीतिज्ञ / भारत

1957 अर्चना रामासुन्द्रम / पुलिस अधिकारी / भारत

1842 एस. सुब्रमणिया अय्यर / वकील / भारत

1847 एनी बेसेंट / समाजवादी / भारत

1847 डॉ. एनी बेसेंट / लेखक / भारत

1847 श्रीमती एनी बेसेंट / समाजवादी / भारत

1894 सुधी रंजन दास / वकील / भारत

1895 लियाकत अली खान / राजनीतिज्ञ / भारत

1901 पार्टप सिंह कायरोन / राजनीतिज्ञ / भारत

1904 ए. के. गोपालन / राजनीतिज्ञ / भारत

1906 एस. डी. बर्मन / गायक / भारत

1906 पानम्पिल्ली गोविंदा मेनन / राजनीतिज्ञ / भारत

1919 मेजरोह सुल्तानपुरी / कवि / भारत

1930 जे. एच. पटेल / राजनीतिज्ञ / भारत

1934 बी. सी. खंडुरी / राजनीतिज्ञ / भारत

1945 रामनाथ कोविंद / राजनीतिज्ञ / भारत

1947 दलवीर भंडारी / वकील / भारत

1951 एस.पी. अग्रवाल / वैज्ञानिक / भारत

1951 गंती मोहन चंद्र बालयोगी / वकील / भारत

1957 अर्चना रामसुंदरम / सिविल सेवक / भारत

1957 अर्चना रामासुंदरम / सिविल सर्वेंट / भारत

1979 श्रद्धा निगाम / अभिनेत्री / भारत

Delhincr

Oct 01 2023, 09:30

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार /झारखंडमें होगी भारी बारिश, अन्य क्षेत्रों का हाल जानने के लिए पढिये आज का मौसम..!

नई दिल्ली। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण कोंकण, गोवा, उत्तर कोंकण. तटीय कर्नाटक और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में आज हल्की/मध्यम से लेकर भारी बारिश होगी।

केरल और असम समेत कई राज्यों में हुई बारिश


विभाग के मुताबिक, 30 सितंबर को असम और केरल समेत कई राज्यों में भारी बारिश हुई थी। बारिश की वजह से गुवाहाटी में भारत और इंग्लैंड के बीच वार्म अप मैच नहीं हो पाया था। ऐसा ही तिरुवनंतपुरम में आस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच हुए वार्म अप मैच के साथ भी हुआ। बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?


IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 

आज कहां-कहां होगी बारिश?


मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड गंगीय पश्चिम बंगाल और बिहार (Bihar) में हल्की/मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आज उत्तरी बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ उत्तरी ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आसपास के तटों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक तेज हवा चलने की उम्मीद है।

दो अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?


विभाग के मुताबिक, दो अक्टूबर को उत्तर ओडिशा, बिहार, झारखंड, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की/ मध्यम से लेकर भारी बारिश होगी।

Delhincr

Sep 30 2023, 17:55

दिल्ली:लिव-इन पार्टनर पर शक होने पर दर्दनाक मौत देने की थी योजना, युवती के शरीर पर आए 850 टांके,पांच माह बाद आरोपी गिरफ्तार


 नई दिल्ली:-लिव इन रिलेशनशिप यानी शादी किए बगैर किसी महिला और पुरुष के साथ रहने पर अक्सर बहस होती है,आज कल लिव इन में रहने वाले कपल के बीच अक्सर विवाद और काफी हत्याएं भी होती है

ऐसा ही एक मामला सामने आया दिल्ली के रूप नगर थाना क्षेत्र से जहां युवती पर किया गया आरोपी को पुलिस ने पांच माह बाद पकड़ा।

कमला नगर में लिव इन पार्टनर युवती पर बेरहमी से हमला करने वाले आरोपित रिंकू को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। रिंकू घटना के बाद से पिछले पांच माह से फरार था। आरोपित को शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी अन्य के साथ अवैध संबंध है। इसलिए उसने युवती पर वार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया था। हिंदूराव अस्पताल में उपचार के दौरान युवती के शरीर पर 850 टांके आए थे।

विशेष आयुक्त क्राइम ब्रांच रवींद्र सिंह यादव के मुताबिक, रिंकू यूपी के अलीगढ़ के छबीलपुर का रहने वाला है। रूप नगर में हत्या के प्रयास मामले में वह वांछित था। मामला दर्ज होने के बाद अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए वह नियमित रूप से ठिकाने बदल रहा था।

15 अप्रैल को जवाहर नगर, कमला नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत कर बताया था कि उनकी बहन की शादी 2011 में हुई थी। मतभेदों के कारण उसकी बहन और पति से अलग रहने लगी। वह जवाहर नगर, कमला नगर में रहने लगी। करीब सात साल पहले उसकी बहन रिंकू नाम के शख्स के संपर्क में आई।

पीड़िता को आए थे 850 टांके

रिंकू कमला नगर में जूते की दुकान में काम करता था, जिसके बाद दोनों गुड़ मंडी के पास किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहने लगे। कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में भी खटास आ गई और वे अलग-अलग रहने लगे। युवती कमला नगर के एक पीजी में रहने लगी। 15 अप्रैल की सुबह सवा नौ बजे, युवती के भाई भरत के पास पीजी से फाेन आया। उन्हें बताया गया कि किसी ने उसकी बहन पर जानलेवा हमला किया है वह बुरी से तरह घायल है।

घटनास्थल पहुंचने पर पता चला कि उसकी बहन गंभीर हालत में है उनकी गर्दन व पूरे शरीर पर गहरे वार के निशान हैं। उसे तुरंत हिंदू राव अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसे 850 से अधिक टांके लगाए गए।

स्थानीय पुलिस द्वारा सभी प्रयासों के बावजूद आरोपित रिंकू के ठिकाने के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं मिली। डीसीपी अमित गोयल व एसीपी नरेश कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर पवन कुमार, राकेश कुमार, हवलदार राहुल, रविंदर, अमित और सिपाही मनीष की टीम ने आरोपित की तलाश शुरू की।

कई मोबाइल नंबरों व तकनीकी डाटा की जांच के बाद पुलिस टीम कुछ संदिग्ध नंबर प्राप्त करने में सफल रही, जो गुजरात के राजकोट में सक्रिय था। आरोपित अपने करीबी रिश्तेदारों को फोन करने के लिए अपने सहकर्मियों के अनजान नंबरों का उपयोग कर रहा था। कई प्रयासों के बाद आरोपित की लोकेशन औद्योगिक क्षेत्र, गुजरात में पाई गई। टीम ने वहां जाकर रिंकू को पकड़ लिया।

Delhincr

Sep 30 2023, 17:52

दिल्ली:विंटर एक्शन प्लान के तहत, देश की राजधानी दिल्ली में 1 अक्टूबर से होने जा रहे हैं बड़े बदलाव,केजरीवाल सरकार ने किया बड़ा ऐलान


दिल्ली:- हर महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी 1 अक्टूबर से कुछ बदलाव होने जा रहे हैं, दिल्ली और आसपास के इलाकों में जैसे-जैसे मौसम ठंडा हो रहा है, लोगों को प्रदूषण की चिंता सताने लगी है. सरकार ने 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले सर्दियों के महीनों के दौरान प्रदूषण को कम करने में मदद के लिए एक योजना बनाई है। इनमें से एक नियम यह है कि लोग अब डीजल जनरेटर का उपयोग नहीं कर सकते। ऐसा इसलिए है क्योंकि डीजल जनरेटर हवा को और भी अधिक प्रदूषित कर सकते हैं। 

दिल्ली में बहुत सारे डीजल जनरेटर हैं, इसलिए कुछ लोग इस नियम से खुश नहीं हैं। लेकिन इसका असर दिल्ली के ज्यादातर लोगों पर नहीं पड़ेगा क्योंकि वे अक्सर डीजल जनरेटर का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

पुरानी मशीन में नया जेनरेटर लगाने में काफी पैसा खर्च हो सकता है, 15 से 25 लाख रुपये के बीच। इससे आगे चलकर और भी परेशानियां हो सकती हैं। यदि कोई भिन्न कंपनी नया जनरेटर इंस्टालेशन करती है तो मशीन पर मिलने वाली वारंटी अमान्य हो जाती है। 

नया जनरेटर भी पुराने जनरेटर की तरह काम नहीं करेगा, यह लगभग 15 से 20 प्रतिशत कम शक्तिशाली होगा। समुदाय के लोगों का कहना है कि सरकार ने 15 साल पुराने जेनरेटर का इस्तेमाल बंद कर दिया है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में लोगों के लिए महंगा नया जनरेटर खरीदना मुश्किल होगा।

GRAP का मतलब ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान है। यह सर्दियों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को कम करने में मदद करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा बनाई गई एक योजना है। इस साल अल नीनो की वजह से हवा की गति काफी धीमी रहेगी और प्रदूषण भी ज्यादा हो सकता है. इसलिए प्रदूषण से बचने के लिए व्यापक कदम उठाने के लिए विशेषज्ञों ने यह योजना बनाई है।

पिछले वर्षों में, सर्दियों के दौरान हवा और मौसम अच्छा था, लेकिन इस बार ठंड होगी और प्रदूषण लंबे समय तक रह सकता है, खासकर नवंबर के मध्य में दिवाली त्योहार के दौरान।

डीजल जनरेटर की अनुमति नहीं है, लेकिन फिर भी उनका उपयोग आपात स्थिति में और सेना द्वारा किया जा सकता है। ईंधन के रूप में कोयले का उपयोग करने वाली फैक्ट्रियों को बंद करना होगा। ऐसा हवा को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए किया जाता है। यह यह सुनिश्चित करने की योजना की तरह है कि हवा बहुत अधिक गंदी न हो और अगर प्रदूषण बदतर हुआ तो नियम और भी सख्त हो जायेंगे.

नोएडा में एक समस्या है.

इस नियम का असर नोएडा की बड़ी इमारतों और समुदायों पर पड़ेगा. वहां करीब 350 ऊंची इमारतें हैं.