Hazaribagh

Oct 01 2023, 13:56

हज़ारीबाग: स्वच्छ रहकर देश एवं समाज की स्वच्छता का लिया संकल्प


हज़ारीबाग: 02 अक्टूबर गांधी जयंती के एक दिन पूर्व देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश की विकास के लिए स्वच्छता अभियान के मिशन को दृढ़ संकल्पित रूप से पुरे देश में मजबूती के साथ आगे बढ़ाया।

उन्होंने इस अभियान के संबंध में पुरे देश को एक नारा दिया जिसके बोल हैं- 01तारीख 01 घंटा,एक साथ।

इस मौके पर ओएसिस स्कूल के सभी सम्मानित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं और छात्र,छात्राओं ने अपनी अपनी ओर से बड़ चढ़कर अपना सामुहिक सहयोग देकर देश व समाज के लिए स्वच्छता एक उत्कृष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है और देश के नाम एक नारा दिया स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता सबका कर्त्तव्य व अधिकार है।

 इस क्रम में इन्होंने अपने विद्यालय परिसर एवं इसके आस पास की सफाई के साथ साथ हजारीबाग,की हृदय स्थली झील परिसर की भी व्यापक रूप से सफाई करके प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है।

इस कार्य में स्कूल के विद्यार्थीयों के साथ साथ NCC के छात्रों ने भी बढ़ चढ़कर इस महत्वपूर्ण कार्य हिस्सा लिया।

 उन्होंने स्वच्छता मिशन को सशक्त बनाने के लिए अपनी स्वेच्छा से श्रम योगदान दिया।NCC के छात्रों को इस महत्वपूर्ण कार्य में उनके सशक्तिकरण के लिए सलाम इस मौके पर इन्होंने- (गंदगी को न बढ़ने दो, स्वच्छ्ता का दृढ़ संकल्प लो) का नारा दिया।

इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य डॉ एहसान उल हक ने छात्र,छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा स्वच्छता को बढ़ावा देकर ही स्वच्छ भारत,स्वस्थ भारत एवं स्वस्थ राष्ट का निर्माण किया जा सकता है। 

विद्यालय के सचिव तनवीर अहमद एवं कोषाध्यक्ष शब्बीर अहमद ने सभी छात्र,छात्राओं से कहा की आज के समाजिक परिवेश में स्वच्छता के महत्व को समझने एवं इसे हर स्तर पर सफल बनाने का दृढ़ संकल्प हम सबको लेना चाहिए।

ओएसिस स्कूल के उप प्राचार्या एवंम C.T.O मो. इम्तियाज़ आलम ने भी छात्र, छात्राओं से इस मिशन पर अपना श्रम योगदान देते हुए कहा की गांधी जी के सपने को साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा इस मौके पर इन्होंने छात्र छात्राओं से प्लास्टिक व गंदगी मुक्त भारत और स्वच्छ भविष्य का संकल्प लेने को कहा।

Hazaribagh

Sep 30 2023, 18:46

हज़ारीबाग 15 वीं राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता-23 का शुभारंभ।


3 दिवसीय प्रतियोगिता में सीनियर एवं जूनियर वर्ग के 400 तीरंदाज हो रहे हैं शामिल।

हज़ारीबाग: 15 वीं राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता-2023 का शुभारंभ शनिवार 30 सितम्बर को कर्जन ग्राउण्ड में हुआ। मौके पर उपायुक्त नैन्सी सहाय, पुलिस अधीक्षक चोथे मनोज रतन, प्रशिक्षु समाहर्ता सुलोचना मीना ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और प्रतिभागियों को हौसला बढ़ाते हुए अपना हुनर दिखाने की बात कही। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि हजारीबाग को राज्य स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी मिलना जिला के लिए गौरव की बात है।

 उन्होंने प्रतिभागियों को अपने कौशल, एकग्रता एवं बेहतर खेल भावना का प्रदर्शन कर अपने हुनर को परिणाम में बदलने एवं जिले, राज्य एवं देश का नाम रौशन करने का आह्वान किया। मौके पर एसपी चोथे मनोज रतन ने कहा कि झारखण्ड में तीरंदाजी की नैसर्गिंक प्रतिभा हर कोने में है। इस तरह के आयोजन से खेल प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलती है।

 साथ खिलाड़ियों को खूब मेहनत कर अपना एवं देश को खेल के क्षेत्र में मजबूत बनाने की बात कही। बता दें कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के सीनियर एवं जुनियर वर्ग के लगभग चार सौ से अधिक प्रतिभागी अपनी हुनर का प्रदर्शन करेंगे। मौके पर प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक चौंबद रखने के लिए संबंधितों को कई निर्देश दिये गये।

Hazaribagh

Sep 30 2023, 18:40

हज़ारीबाग: समाहरणालय संवर्ग के सेवानिवृत कर्मियों को दी गई विदाई


हज़ारीबाग: उपायुक्त कार्यालय के गोपनीय शाखा के आश्रुलिपिक रंजीत कुमार प्रसाद, कार्यालय अधीक्षक अजय कुमार गुप्ता, डीएसई कार्यालय के लिपिक भारत भूषण राम को सितंबर माह के अंतिम कार्य दिवस पर सेवानिवृत उपरांत विदाई समारोह आयोजित किया गया।

आश्रुलिपिक रंजीत कुमार प्रसाद 21 जून 1988 से सरकारी सेवा में योगदान दिए थे। अजय कुमार गुप्ता 17 अगस्त 1989 को समाहरणालय संवर्ग में लिपिक के पद पर योगदान दिया था। डीएसई कार्यालय के लिपिक भारत भूषण राम 1 नवंबर 1997 को समाहरणालय संवर्ग में लिपिक वर्गीय में योगदान दिया था।

उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कहा बेदाग एवं लम्बी सरकारी सेवा एवं अनुकरणीय आचरण के लिए सेवा निवृत कर्मियों को धन्यवाद दिया। साथ ही लम्बी दीर्घायु,स्वास्थ्य जीवन की कामना की। 

अपर समाहर्ता राकेश रोशन ने कहा स्वास्थ्य दीर्घायु जीवन की शुभकामना करते हुए परिवार एवं समाज के लिए योगदान देते रहने की कामना की। 

  मौके पर उपायुक्त नैंसी सहाय, अपर समाहर्ता राकेश रोशन, ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार, एनडीसी डेविड बलिहार, डीएलएओ, समाज कल्याण पदाधिकारी, निर्वाचन पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी, ज़िला शिक्षा अधीक्षक, ज़िला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित समाहरणालय के सभी कर्मी मौजूद थे।

Hazaribagh

Sep 30 2023, 18:09

हज़ारीबाग: सदर प्रखंड उप मुखिया संघ के संरक्षक सुधा कुमारी एवम अध्यक्ष मनोज कुमार बनाए गए

हज़ारीबाग : सदर प्रखंड स्थित रोला पंचायत सचिवालय में सदर प्रखंड के सभी उप मुखिया संघ की बैठक हुई ,जिसमें सर्वसम्मति से सदर प्रखंड के उप मुखिया संघ के संरक्षक सुधा कुमारी को बनाया गया जो बैहरी पंचायत की उप मुखिया है , एवं अध्यक्ष मनोज कुमार को बनाया गया जो मेरु पंचायत के उप मुखिया हैं ,उपाध्यक्ष बबीता कुमारी जो नगवा पंचायत के उप मुखिया हैं, सचिव बलराम कुमार को बनाया गया जो हरहद पंचायत के उप मुखिया हैं।

 उपसचिव देवानंद कुमार जो करवेकला के उप मुखिया हैं को बनाया गया, कोषाध्यक्ष अमनारी पंचायत के उप मुखिया को बनाया गया, उपकोषाध्यक्ष प्रेम कुमारी को बनाया गया जो भेलवारा पंचायत के उप मुखिया है एवं प्रेम कुमार को जो बड़ासी पंचायत के उप मुखिया है उन्हे मीडिया प्रभारी बनाया गया , चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ इस चुनाव में सदर प्रखंड के बहुत से उप मुखिया गण शामिल हुए एवं बैठक मे झारखंड प्रदेश समतादल सैनिक के अध्यक्ष राजूराम उपस्थित हुए ।

Hazaribagh

Sep 29 2023, 18:58

हज़ारीबाग: 15 वीं राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के मेज़बानी के लिए तैयार है हजारीबाग

हज़ारीबाग: 3 दिवसीय राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ 30 सितंबर से कर्जन होगा, राज्यभर के 400 खिलाड़ी और 100 तकनीकी पदाधिकारियों का होगा महाजुटान.

आयोजन समिति के निदेशक करण जायसवाल और हजारीबाग तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार ने लिया तैयारी का जायज़ा, कहा मेजबानी में नहीं होगी कोई कमी.

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल मुख्यालय जिला हजारीबाग की धरती पर पहली बार खेल की विधा तीरंदाजी में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है. आगामी 30 सितंबर 2023 से लेकर 02 अक्तूबर 2023 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय 15 वीं राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता-2023 का मेज़बानी हजारीबाग करने को तैयार है.झारखंड तीरंदाजी संघ के सहयोग से इस प्रतियोगिता का आयोजन हजारीबाग स्टेडियम ( कर्जन ग्राउंड) में होगा.

 प्रतियोगिता के अयोजन हजारीबाग तीरंदाजी संघ और जिला प्रशासन, हजारीबाग है। प्रतियोगिता के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है और मेजबानी के लिए हजारीबाग पूरी तरह तैयार है। प्रतियोगिता में पूरे झारखंड प्रदेश के सभी 24 जिले के 400 तीरंदाज खिलाड़ी और तीरंदाजी से जुड़े 100 तकनीकी पदाधिकारियों का महाजुटान होगा.

इस आयोजन को लेकर शुक्रवार को आयोजन समिति के निदेशक करण जायसवाल और आयोजन समिति के सचिव सह जिला तीरंदाजी संघ, हजारीबाग के अध्यक्ष आलोक कुमार, संघ के सचिव सह तीरंदाजी के प्रशिक्षक मनोज कुमार और आयोजन समिति से जुड़े विशाल वाल्मिकी सहित अन्य लोगों ने कर्जन ग्राउंड में तैयारी का जायज़ा लिया और युवा खिलाडियों के साथ तीरंदाजी का प्रैक्टिस कर उनका हौसला बढ़ाया. आयोजन समिति के निदेशक करण जायसवाल और आयोजन समिति के सचिव सह जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से बताया की हम कोशिश करेंगे की आयोजन में मेजबानी में कोई कमी नहीं हो साथ उन्होंने यह भी बताया की इस आयोजन में अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ओलंपियन लक्ष्मी रानी, झानो हंसदा, रीना कुमारी, रिमली ब्रुली, मधुमिता, दिप्ती कुमारी, अंजला सिंह, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित मंगल सिंह चांपिया सहित कई नामचीन हस्तियां भी शामिल होंगे .

Hazaribagh

Sep 29 2023, 18:56

हज़ारीबाग: उपायुक्त के जनता दरबार में पहुँचे फरियादी, दो दर्जन से अधिक आवेदनों को तत्काल निपटारे का दिया गया निर्देश।

हज़ारीबाग: उपायुक्त नैंसी सहाय ने शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। साप्ताहिक आयोजित होने वाले जनता दरबार में जिले वासियों की समस्याओं के निवारण के लिए उपायुक्त के समक्ष लगभग दो दर्जन से अधिक आवेदन आए। सभी को प्राथमिकता के आधार पर अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया।

 इस दौरान ज्ञान प्रकाश स्वावलंबी नर्सिंग स्कूल छात्रवृति के संबंध में, सुबोध कुमार हुड़हुडु़ ने सरकारी स्कूल के नजदीक बिजली का खुलातार होने से हो रही परेशानी,बालेश्वर पासवान ने अधिगृहित भुमी मुआवजा करने, सुदामा पाण्डेय बड़कागांव ने ऑनलाईन रसीद निर्गत एवं भूमि से संबंधित, जिवलाल कुमार दारू ने 3 महीने से राशन निर्गत नहीं किये जाने पर पीडीएस डीलर पर कार्रवाई किये जाने को लेकर उपायुक्त को आवेदन दिया।

इसके साथ ही मौके पर अन्य मामले फरियादियों द्वारा,आम गैर मजुरूआ रास्ता में जबरन मकान बनाने के संबंध में, एलपीसी निर्गत करने के संबंध में, पारिवारिक विवाद निपटारा के संबंध में, अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान के संबंध में,जीविकोपार्जन के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में,पीएम आवास योजना में अनिमियतता के संबंध में,खतियानी जमीं हड़पने के संबंध में,भू रैयतों का मुआवजा भुगतान करने के संबंध में एवं इस दौरान रोजगार,मनरेगा,भूमि, म्यूटेशन,पेंशन,भूमिअधिग्रहण,आवास, राशन आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन आए तथा उन आवेदनों को मार्क कर संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के आदेश दिए।

Hazaribagh

Sep 29 2023, 18:17

हजारीबाग:पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल हज़ारीबाग के जलसहिया के साथ "स्वच्छता ही सेवा" कार्यशाला का किया गया आयोजन

हजारीबाग:- नगर भवन हज़ारीबाग मे पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल हज़ारीबाग द्वारा सभी जलसाहियाओ के साथ एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

"स्वच्छता ही सेवा" पखवाड़ा दिनाक 15.9.23 से 2.10.23 तक मनाया जा रहा है। इसी पखवाड़ा के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यशाला मे जलसहियाओ को 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई। 01 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 1 घंटे के लिए हर गांव मे श्रमदान कराने के बारे मे बताया गया। साथ ही 02 अक्टूबर को सभी गांवों मे विशेष ग्राम सभा का आयोजन करने के बारे मे बताया गया। 

विभागीय निदेश के आलोक मे शुद्ध पेयजल के महत्व, उसके संधारण,एफटीके फिल्ड टेस्ट किट से जल जांच के बारे मे जानकारी दी गई। जल जीवन मिशन के तहत बन रहे एसवीएस योजनाओं के संचालन एवं रख रखाव, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज 2 के प्रावधानो, ओडीएफ प्लस गांव आदि के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई। 

जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) मे उनकी भूमिका पर भी चर्चा कि गई। उक्त कार्यशाला मे कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार मुंडारी, सहायक अभियंता निखिल कुमार एवं रक्षित कुमार, कनीय अभियंता अरुण कुमार, विजय प्रसाद, प्रदीप तिर्की, विमल कुमार, एसबीएम टीम के सदस्यगण, सभी प्रखंडो के विभिन्न ग्रामो की जलसहिया उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन जिला समन्वयक मनीष कुमार द्वारा किया गया।

Hazaribagh

Sep 29 2023, 18:11

उत्कृष्ट विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न


हज़ारीबाग: उपायुक्त नैन्सी सहाय के निर्देश पर उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। सीएम उत्कृष्ट विद्यालय जिला स्कूल, हजारीबाग में आयोजित कार्यशाला में सभी चारों उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे।

 डीएवी के पूर्व प्राचार्य एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार ने मौके पर मौजूद शिक्षकों को शिक्षण कार्य की महत्वपूर्ण बारिकीयों से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने शिक्षण शैली में गुणात्मक सुधार के विशेष कार्यविधि के साथ-साथ बच्चों में बेहतर व सुगम तरीके से शिक्षा देने की कई तरीकों से अवगत कराया। 

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्या भूषण कुमार, अशोक कुमार द्वारा भी सभी उत्कृष्ठ विद्यालय के शिक्षकगणों को सी0बी0एस0ई0 के आधार पर बच्चों में गुणावत्तापूर्ण शिक्षा को ग्रहण करने, शिक्षा पैटर्न को बेहतर ढंग से समझने एवं समझाने सहित अधिगम स्तर के आधार पर उनके उन्नयन हेतु कार्य करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।ह इस दौरान कई शिक्षकों ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किये। 

मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी उत्कृष्ट विद्यालयों के प्राचार्य सहित विभिन्न संकायों के शिक्षकगण, जिला शिक्षा कार्यालय के अधिकारी व कर्मीगण मौजूद थे।

Hazaribagh

Sep 29 2023, 17:54

एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना के अंर्तगत विस्थापित परिवारों को उपायुक्त के हाथों मिला "विस्थापन प्रमाण पत्र


हज़ारीबाग: एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना के अंर्तगत विस्थापित परिवारों को उपायुक्त नैंसी सहाय द्वारा विस्थापन प्रमाण पत्र के वितरण की शुरूआत की गई।

 उपायुक्त ने कहा कि विस्थापितों को विस्थापन प्रमाण पत्र मिलना एक अच्छी पहल है। 

इस दौरान केरेडारी प्रखंड के पांडू पंचायत के सांकेतिक रूप से छह विस्थापितों को प्रमाण पत्र सौंपा गया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख शिव प्रसाद, अपर महाप्रबंधक( आर एंड आर) एसपी गुप्ता, मानव संसाधन प्रमुख कालिया एस मूर्ति मौजुद थे।

प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले लाभुको का नाम

मसोमात भिखनी, परमेश्वर प्रजापति, अजय कुमार राम, भीखन राम, चूल्हन राम एवं सोनू दास।

Hazaribagh

Sep 28 2023, 18:32

हज़ारीबाग: 108 एंबुलेंस चालक पर प्राणघातक हमला

हज़ारीबाग: आपातकालीन समय में जरूरतमंदों का साथ व सेवा देने वाले 108 एंबुलेंस सेवा चालकों पर जब अपराधी सेवा के दौरान प्राणघातक हमला कर दें तो इंसानियत और राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठना लाज़मी हैं।

उक्त बातें हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने बीती रात्रि हजारीबाग जिले में संचालित एक 108 एम्बुलेंस चालक और उसके फार्मासिस्ट पर हुए प्राणघातक हमले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। दरअसल हजारीबाग स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक 108 एम्बुलेंस एक बर्न केस की रेफर मरीज को बेहतर इलाज के लिए रिम्स लेकर गई थी। मरीज को रिम्स में भर्ती कराने के बाद एम्बुलेंस चालक और एम्बुलेंस के फार्मासिस्ट वापस हजारीबाग लौट रहें थे तभी देर रात्रि राष्ट्रीय उच्च पथ- 33 पर चरही के 14 माइल के पास सुनी जंगल के बीच पहले से सुनियोजित तरीके से घात लगाए बैठे कुछ अज्ञात अपराधियों ने मरीज बनकर पहले एंबुलेंस को हाथ दिया।

एम्बुलेंस चालक ने इंसानियत पेश करते हुए गाड़ी रोकी ताकि अगर जरूरतमंद मरीज हो तो मदद कर सके लेकिन जैसे ही गाड़ी रोक अपराधी एंबुलेंस चालक और फार्मासिस्ट से मोबाइल, पैसा लूट लिए और विरोध जताने पर एंबुलेंस चालक पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे एम्बुलेंस चालक हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मेरू निवासी विजय विक्रम घायल हो गए। फिलहाल चालक विजय विक्रम का हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है वहीं उनके साथ गाड़ी में चलने वाले फार्मासिस्ट ग्राम अमनारी निवासी रविकांत देव को किसी प्रकार की कोई शारीरिक क्षति नहीं हुई है।

एंबुलेंस कर्मियों के लगातार विरोध के बाद हमलावर वहां से भाग गए और मोबाइल छोड़ गए जिससे पीछे से आ रहे किसी गाड़ी चालक ने सुरक्षित उनतक पहुंचाया ।

गुरुवार को जब इस अमानवीय घटना की जानकारी खुद घायल एम्बुलेंस चालक विजय विक्रम ने हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को दी तो वे तत्काल अस्पताल पहुंचे और उनका कुशलक्षेम जाना। विधायक मिडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों से भी घायल एंबुलेंस चालक विजय विक्रम के बेहतर इलाज के लिए आग्रह किया साथ ही सरकार और प्रशासन से अभिलंब अज्ञात हमलावरों की पहचान कर उनपर कड़ी कानूनी कारवाई करने की मांग की।

विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने इस घटना की कड़ी भर्त्सना की है साथ ही यह भी कहा कि एम्बुलेंस कर्मी अपनी सुरक्षा की चिंता किए बिना लोगों की मदद करते हैं ऐसे में इस प्रकार की अमानवीय घटना समाज के लिए बेहद ही चिंतनीय है ।