आलमपुर रास्ते का विवाद भाजपा जिलाध्यक्ष के दरबार
आजमगढ़- फूलपुर तहसील के आलमपुर गांव में रास्ते के विवाद भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य प्रेम सागर ने पत्रक के माध्यम से भाजपा के मनोनीत जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव और श्री कृष्ण पाल को अवगत कराया। पत्रक में जिलाधिकारी से रास्ता स्वीकृत कराने की मांग किया है।
भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य प्रेम सागर ने बताया कि दीदारगंज क्रासिंग 62 सी से आलमपुर गांव से कई दशकों से रास्ता जाता है। जिस पर रेलवे का दोहरीकरण हो रहा है। इसे ग्रमीणों के सहयोग से रोक दिया गया है। इस सम्बन्ध में डीआरएम ने जिलाधिकारी से रास्ते के सम्बंध में रिपोर्ट मांगी थी। जिलाधिकारी के द्वारा डीआरएम वाराणसी को रिपोर्ट प्रेषित किया जा चुका है। जिला कार्य समिति सदस्य प्रेम सागर, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौदागर भारती, भाजपा युवा मोर्चा के गोविंद यादव, प्रधान सरिया खुर्द प्रमोद बिंद, मण्डल सेक्टर प्रभारी अशोक गुप्ता आदि रहे।























Sep 23 2023, 19:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.8k