*संतकबीरनगर से निकली सपा की साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत*
 
सिकरीगंज/गोरखपुर। 
समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा का जिले की सीमा सिकरीगंज में प्रवेश करने पर जोरदार स्वागत जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम सहित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। 
लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में निकली यह साइकिल यात्रा प्रदेश की सभी विधानसभाओं से हो कर गुजरेगी।संतकबीरनगर जिले से निकलकर खजनी विधानसभा के सिकरीगंज में पहुंचने पर साइकिल यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ।
सिकरीगंज से निकलकर उरुवा बाजार,बारानगर होते हुए गोपालपुर में रात्रि विश्राम करेगी। साइकिल यात्रा जिले के सभी विधानसभाओं में चलेगी।
नेतृत्व कर रहे लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि सपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता के बल पर भाजपा को हराना है। भाजपा सरकार में महंगाई,भ्रष्टाचार,अपराध से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। किसान, मजदूर,व्यापारी,छात्र, युवा सभी वर्ग इस सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान हैं। 
बता दें कि 2024 आम चुनावों से पहले प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सपा ने विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, अब्दुल कलाम,कृष्ण कुमार त्रिपाठी,रामनाथ यादव,अवधेश यादव,नगीना प्रसाद साहनी,संतोष यादव सनी,विजय बहादुर यादव, अलगू चौहान,रामवृक्ष यादव, दूधनाथ मौर्या,सुनील सिंह,मिर्जा कदीर बेग,रूपावती बेलदार, मनुरोजन यादव,अखिलेश यादव, दयाशंकर निषाद,कपिलमुनि यादव राहुल यादव,राममिलन पहलवान, 
के.डी.यादव,राजमन यादव,सुनील यादव, बल्लभ सहाय,पप्पू यादव, जयराम यादव, राम हर्ष,अजय, केदार, देश दीपक,नाथ जी, मोहम्मद ताहिर खान, गफ्फार , गंगाशरण निषाद, अर्जुन,सदानंद, विजय गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
Sep 21 2023, 13:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k