अब रेलवे स्टेशन में दिखा राहुल गांधी का “कुली” अवतार, आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर लाल शर्ट में उठाया यात्रियों का सामान
#rahul_gandhi_visits_anand_vihar_railway_station_meet_collie
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ों यात्रा के बाद से आम लोगों से दुड़ने की हर संभव कोशिश करते दिख रहा हैं। राहुल गांधी हाल के दिनों में कभी ट्रैक्टर चलाते दिखे हैं, कभी ट्रक की सवारी की है, डिलीवरी बॉय के साथ स्कूटर की सवारी करते भी दिखे हैं। यही नहीं राहुल गांधी खेत में धान रोपतके भी दिख चुके हैं और लोगों ने उन्हें बाइक रिपोयर करते भी देखा है। इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी “कुली” अवतार में नजर आए।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यात्रियों का सामान भी उठाया। जिसका वीडियो सामने आया है।
कांग्रेस पार्टी ने एक्स (ट्विटर) पर राहुल गांधी और कुलियों की मुलाकात की तस्वीर शेयर की है। कांग्रेस पार्टी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी। भारत जोड़ो यात्रा जारी है।’
वीडियो में राहुल गांधी को कुली की लाल शर्ट पहनते हुए देखा जा सकता है और एक दूसरा शख्स उनकी मदद करता भी दिख रहा है। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता ने कुली का बैज भी लगाया, साथ ही यात्रियों का सामान उठाते हुए भी नजर आए।
कांग्रेस नेता आए दिन वह आम लोगों से मिलते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने एक सब्जी विक्रेता और उनकी पत्नी को अपने घर बुलाया था। उनके साथ लंच किया था और बातचीत की थी। इससे पूर्व उन्होंने हरियाणा में ट्रैक्टर चलाया था और किसानों के साथ खेत में धान को रोपनी की थी। इसके बाद उन्होंने मोटर मैकेनिकों से भी मुलाकात की थी। राहुल गांधी दिल्ली स्थित करोलबाग में मोटरसाइकिल मैकेनिकों के साथ बातचीत करते हुए नजर आए थे।इससे पहले राहुल गांधी दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा के दौरान ट्रक में यात्रा करते नजर आए थे। राहुल गांधी ने ट्रक ड्राइवरों से कई मामलों पर बात की और उनकी समस्याएं सुनीं। कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल बेंगलुरु में एक डिलीवरी बॉय के साथ स्कूटर की सवारी करते देखे गए थे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।







#women_reservation_bill_passed_by_lok_sabha
Sep 21 2023, 12:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.3k