Ranchi

Sep 15 2023, 12:11

आज प्रकाश पर्व पर मेन रोड स्थित गुरुद्वारा में सजेगा गुरु ग्रंथ साहिब का दीवान


रांची. श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर मेन रोड स्थित गुरुद्वारा में शुक्रवार को दीवान सजाया जायेगा. साथ ही 16 सितंबर को गुरुनानक स्कूल में दीवान सजाया जायेगा. इस अवसर पर रागी जत्था भाई बलप्रीत सिंह जी लुधियानावाले कीर्तन की हाजिरी भरेंगे. गुरु का लंगर अटूट बरतेगा. 

गुरुनानक स्कूल में सुबह 10:30 से दोपहर 02:30 बजे तक दीवान सजेगा. गुरुद्वारा साहिब के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी ने सभी साध-संगत से शामिल होने की अपील की है.

Ranchi

Sep 15 2023, 10:13

झारखंड के पूर्व डीजीपी नीरज, बने जेएसएससी के नए अध्यक्ष

रांची: झारखंड के पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। कार्मिक विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

आपको बता दे कि नीरज सिन्हा की नियुक्ति, अध्यक्ष पद के लिए 27 सितंबर से प्रभावी मानी जाएगी। वर्तमान अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। नीरज सिन्हा जेएसएससी में पदभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम 65 वर्ष की आयु तक अध्यक्ष पद पर रहेंगे।

नीरज सिन्हा 1987 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी रहे हैं राज्य गठन के बाद उन्हें झारखंड कैडर आवंटित हुआ था। वह फरवरी 2023 को झारखंड डीजीपी के पद से सेवानिवृत हुए थे।

Ranchi

Sep 14 2023, 20:49

कोचिंग इंस्टीट्यूट झारखण्ड की शिक्षा व्यवस्था को दीमक की तरह चाट रही है - आलोक कुमार दूबे


पासवा प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा है कोचिंग इंस्टीट्यूट्स झारखण्ड की शिक्षा व्यवस्था को दीमक की तरह चाट रही है। डॉक्टर, इंजीनियर बनने का सपना दिखाकर राज्य के भोले भाले अभिभावकों एवं बच्चों को लूट रहे हैं।

बच्चे अपना पढ़ाई का बोझ इन्हें खुदकुशी करने पर मजबूर कर रहा है। कोटा की घटना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

आलोक दुबे ने कहा कक्षा 9 से ही कोचिंग इंस्टीट्यूट बच्चों को अपने गिरफ्त में लेना शुरु कर देते हैं। कोचिंग इंस्टीट्यूट एक ऐसा माहौल बनाते हैं कि अगर कोचिंग इंस्टीट्यूट में नामांकन नहीं लिया तो बच्चे जीवन में कुछ नहीं कर पाएंगे। सबसे भयावह स्थिति दसवीं पास वाले बच्चों की है। 11वीं की अगर बात कर तो बच्चे एडमिशन लेते और स्कूल नहीं जाते हैं वो कोचिंग इंस्टीट्यूट में ही रहते हैं।

स्कूल सिर्फ हमें ज्ञान नहीं देता है बल्कि हर स्तर पर शिक्षित करता है । बच्चों का स्कूल नहीं जाना चिंता का विषय है और जो 40 प्रतिशत बच्चे स्कूल जाते भी हैं वो भी क्लासरुम में कोचिंग के सवालों को हल करते रहते हैं। आलोक दूबे ने बताया कि कई प्रिंसिपल ने 11 वीं कक्षा के बच्चों के मानसिक दवाब को लेकर गंभीर चिंता दर्शाई है।

पासवा प्रदेश अध्यक्ष ने झारखण्ड के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि कोचिंग इंस्टिट्यूट संचालन के लिए एक सख्त कानून बननी चाहिए, विशेष कर स्कूल संचालन के समय अवधि में किसी भी सूरत में कोचिंग इंस्टिट्यूट में बच्चों के क्लास पर रोक लगनी चाहिए,अन्यथा इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। पासवा बहुत जल्द ऐसे कोचिंग इंस्टिट्यूट की सूची भी जारी करेगी जो झारखंड को लूट खंड बना कर राज्य के भोले भाले अभिभावकों बच्चों का आर्थिक, मानसिक दोहन कर रहे हैं।

Ranchi

Sep 14 2023, 17:10

HEC के कर्मचारियों के साथ I.N.D.I.A गठबंधन : राजभवन के समक्ष दिया धरना

रांची:- जयंत कुमार

आर्थिक संकट से जूझ रहे एचईसी को बचाने के लिए लगातार आवाज बुलंद किया जा रहा है। इस कड़ी इंडिया गठबंधन के सदस्य राजभवन के समक्ष

एक जुट हुए। और अपनी हुंकार भरी

इसकी शुरुआत आज 14 सितंबर को राजभवन के समक्ष धरना से शुरुआत हो गई है। इसके अलाव 21 सितंबर को संसद के विशेष सत्र के दौरान संसद भवन के समक्ष इंडिया गठबंधन के नेता जंतर मंतर पर धरना देंगे और प्रधानमंत्री से एचईसी को बचाने की मांग करेंगे।

इंडिया गठबंधन के लोगों का कहना है कि केंद्र की उद्योग विरोधी नीति के कारण ही एचईसी बंदी के कगार पर। हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन अपनी बदहाली के कारण यहां मजदूरों को रोटी के लाले पड़े हुए हैं। 20 महीने से अधिकारियों को तनख्वाह नहीं मिल रही है, वही 18 महीने से मजदूरों को मजदूरी नहीं दी गई है। इसके चलते मजदूर भुखमरी के कगार पर हैं।

इस धरना में आए एचईसी के यूनियन नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भी hec बचाने को लेकर अपनी बात रखी साथ ही केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की मंशा एचईसी को लेकर साफ नहीं है। ये अन्य public sector की तरह एचईसी को भी बेच देना चाहती है। इसलिए जरुरत है देश की धरोहर एचईसी को हर हाल बचाना ताकि मजदूरों की स्थिति बदहाल होने से बचाया जा सके। वहीं एचईसी प्रबंधन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि झूठ का च्यवनप्राश खिलाना बंद करे नहीं तो एचईसी के मजदूर उग्र आंदोलन करेंगे।

Ranchi

Sep 14 2023, 14:58

राजधानी रांची में एक बार फिर अपराधियों ने मचाया तांडव, जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी सात गोली, हालत गंभीर

राँची,( डेस्क ): राजधानी रांची में एक बार फिर अपराधियों ने तांडव मचाया है. गुरुवार की सुबह अपराधियों ने कांके थाना क्षेत्र में एक जमीन कारोबारी की सात गोली मार दी.

इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल भेजा. लेकिन तबतक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगालने में लगी है. बताया जा रहा है कि अपराधी बाइक पर सवार होकर आये थे. जैसे ही जमीन कारोबारी अवधेश के पास पहुंचा ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे.

Ranchi

Sep 14 2023, 14:57

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल 15 सितंबर को आयेंगे रांची

राँची, (डेस्क )बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल यानी 15 सितंबर को रांची आ रहे हैं. दरअसल, रांची एयरपोर्ट से वो छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ जाने के क्रम में रांची आ रहे हैं.

Ranchi

Sep 13 2023, 17:10

पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने किया ऐलान, सरना धर्म कोड दो और आदिवासियों का वोट लो

रांची: आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि सरना धर्म कोड की मांग को लेकर अपनी आंदोलन जारी रखेंगे।  

आने वाले 5 नवंबर को रांची के मोराबादी मैदान में सरना धर्म कोड की मांग को लेकर सेंगेल द्वारा विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के साथ-साथ विदेश के जैसे बांग्लादेश नेपाल भूटान से लोग आएंगे। 

उन्होंने कहा की हमारी पूरी कोशिश रहेगी की 2023 में हम सरना धर्म कोड ले। सरना धर्म कोड के लिए भारत के लगभग 10 प्रतिशत आबादी आदिवासी हैं, जो अधिकांश हिंदू, मुसलमान, ईसाई आदि नहीं हैं। प्रकृति के साथ जीते हैं और प्रकृति की पूजा करते हैं। उनको संविधान सम्मत धार्मिक मान्यता देना- लेना लाजिमी है। 

उन्होंने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की यह सरकार लूट, झूठ, भ्रष्टाचार और विज्ञापन पर सवार है। पहले झारखंड को 3:30 करोड़ में कांग्रेस को बचा अब मरांग बुरू को जैनों के हाथों बेचा। खुद सीएनटी सीपीटी एक्ट का उल्लंघन करते हुए नाम बदलकर जमीन हड़पा। केवल वोट के लिए सरना कोड की बात करता है।

 वहीं बीजेपी से उन्होंने कहा कि बीजेपी जिद छोड़ जल्द सरना धर्म कोड की मान्यता की घोषणा करें तो दोनों का भला हो सकता है। हमारा तो यही नारा है कि सरना धर्म कोड दो वोट लो।

Ranchi

Sep 13 2023, 10:38

पंकज मिश्रा से जुड़े अवैध खनन मामले में नया मोड़: बयान से मुकरा ईडी का गवाह


रांची:- अवैध खनन से जुड़े मनी लाउंड्रिंग के केस में नया मोड़ तब आया, जब ईडी के गवाह और पिछले दिनों चर्चा में रहे विजय हांसदा अपने बयान से कोर्ट में मुकर गया है। 

विजय हांसदा मंगलवार को बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक गवाही देने कोर्ट में आ पहुंचा। जबकि एड ने उनको गवाही के लिए संबंध भी नहीं भेजा था। इस मामले की सुनवाई ईडी के विशेष कोर्ट पीके शर्मा की अदालत में चल रही थी। 

कोर्ट में दिए अपने बयान में वह ईडी के समक्ष दिए बयान से मुकर गया। विजय हांसदा ने अपने आंशिक बयान में इस बात से इंकार किया है कि साहिबगंज में अवैध खनन उन्होंने की है और उन्हें किसी तरह की धमकी मिली है। 

हालांकि ईडी ने गवाही के लिए राजमहल से सब रजिस्टार को बुला रखा था, परंतु अचानक विजय हसदा ने अदालत में आकर गवाही दी जिसके बाद सब रजिस्टार को लौटना पड़ा।

( रांची से जयंत कुमार की रिपोर्ट )

Ranchi

Sep 12 2023, 21:42

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूर्ण रूप से चुनावी मूड में आ गई


रांची: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी तेज कर दी है। लोकसभा चुनाव 2024 में होना है, अभी से कांग्रेस ने अपना लक्ष्य तय कर लिया है। झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं और पार्टी यहां सभी 14 सीटों पर कब्जे की रणनीति बना रही है। 

 झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत झारखंड प्रदेश के अंतर्गत आने वाले लोकसभा में प्रभारी एवं संयोजकों की नियुक्ति की गई है। झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डे के अनुमोदन उपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आज संवाददाता सम्मेलन के द्वारा इसकी सूची जारी की। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र एवं संविधान की मर्यादा की मजबूती कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन को करना है। सभी लोग एकजुट होकर महंगाई, बेरोजगारी, एवं नफरत से लोगों को निजात दिलाने के लिए हम सब संकल्पित है। ऐसे में आनेवाले लोकसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने की आवश्यकता है। 

काग्रेस ने राज्य के प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं मंत्री, विधायक, सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण को लोकसभा, जिलावार जिम्मेवारी सौपी गई है। जो लोकसभा क्षेत्रवार स्थानीय एवं प्रमुख मुद्दों को प्रमुखता प्रदान करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी को प्रतिवेदन देने का काम करेंगे।  

जारी की गई लोकसभा संयोजक एवं प्रभारी की सूची

राजमहलः- लोकसभा संयोजक मणिशंकर, प्रभारी प्रदीप यादव,

दुमका- लोकसभा संयोजक सुलतान अहमद, प्रभारी दीपिका पांडेय सिंह,

गोड्डा- लोकसभा संयोजक के0एन0 झा, लोकसभा प्रभारी आलमगीर आलम,

चतरा- लोकसभा संयोजक जयशंकर पाठक, प्रभारी धीरज प्रसाद साहु,

कोडरमा- लोकसभा संयोजक अनवर अंसारी, प्रभारी बादल पत्रलेख,

गिरिडीह- लोकसभा संयोजक ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, लोकसभा प्रभारी शहजादा अनवर,

धनबाद- लोकसभा संयोजक अजय दुबे, लोकसभा प्रभारी जलेश्वर महतो एवं बन्ना गुप्ता,

रांची- लोकसभा संयोजक अनादि ब्रह्म एवं केशव महतो कमलेश, लोकसभा प्रभारी सुबोधकांत सहाय,

जमशेदपुर- लोकसभा संयोजक रमा खलखो, प्रभारी डॉ0 अजय कुमार,

सिंहभूम- लोकसभा संयोजक डी0एन0 चाम्पिया, लोकसभा प्रभारी गीता कोड़ा,

खूंटी- लोकसभा संयोजक कालीचरण मुण्डा, लोकसभा प्रभारी बन्धु तिर्की,

लोहरदगा- लोकसभा संयोजक प्रदीप तुलस्यान, लोकसभा प्रभारी सुखदेव भगत,

पलामू- लोकसभा संयोजक भीम कुमार, लोकसभा प्रभारी डॉ0 रामेश्वर उरांव,

हजारीबाग- लोकसभा संयोजक अशोक चौधरी,लोकसभा प्रभारी डॉ प्रदीप बलमुचू,

Ranchi

Sep 11 2023, 16:03

तेजस्विनी कर्मचारी संघ का सचिवालय घेराव : बैरिकेटिंग कर रोका गया

रांची:- झारखंड राज्य तेजस्विनी कर्मचारी संघ के सदस्‍यों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर आज 11 अगस्‍त को एक बार फिर सड़कों पर उतरे। 

तेजस्विनी कर्मचारी संघ सचिवालय का घेराव करने एवं अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने के लिए प्रभात तारा मैदान से जुलूस के रूप में चल कर प्रोजेक्ट भवन घेराव का कार्यकर्म था। जिसे पुलिस प्रशासन के द्वारा रास्ते में डीएवी स्कूल के पास रोका गया। रोकने के बाद वहीं सड़क पर सभी महिला-पुरुष कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। इसमें राज्‍य के 17 जिलों से करीब 8 हजार महिला - पुरुष कर्मचारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री सचिवालय कार्यालय 5 सदस्यीय टीम को बुलाया गया परंतु तेजस्विनी संघ का कहना है कि अधिकारी खुद यहां आए हम लोगो को बार बार बुला कर सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। 

तेजस्विनी कर्मचारी संघ ने सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी करते हुए अपनी मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। मौके पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनकी मांगे आज पूरी नहीं होती है तो वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगी और 2024 के चुनाव का बहिस्कार करेंगी।