*डॉक्टर समेत पांच से 10.91 लाख की ठगी, प्राथमिकी*
लखनऊ। राजधानी में साइबर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। औसतन हर दूसरे दिन 4-5 लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे है। इसी कड़ी में जालसाजों ने डॉक्टर समेत पांच से 10.91 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पीड़ितों की लिखित शिकायत पर गुडम्बा, इंदिरानगर, गोमतीनगर, आशियाना और हुसैनगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए साइबर क्राइम सेल यूनिट को जांच सौंपी है।
सेक्टर-जे जानकीपुरम, गुड़म्बा निवासी डॉ. पवन तगड़ी के मोबाइल पर बीते 03 सितम्बर को एक मैसेज आया। जालसाज ने उन्हें बैंक के रिवार्ड प्वाइंट खत्म होने की बात कहते हुए एक लिंक भी भेजा। लिंक पर भरोसा कर पीड़ित ने उसमें खाते से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज कर दी। जिसके बाद उनके खाते से तीन मदों में कुल 1,98,775 रुपये कट गए।
जिसके बाद पीड़ित ने गुड़म्बा थाने में लिखित शिकायत देते हुए धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं,मानस इन्कलेव इन्दिरा नगर निवासी शिखा सिंह ने बताया कि जालसाजों ने उनके खाते से 2,24,000 रुपये निकाल लिए है। गोमतीनगर थानाक्षेत्र के विनीतखण्ड निवासी रेखा दीक्षित ने बताया कि बीते एक सिम्बर को उनके मोबाइल पर एक अन्जान नंबर से कॉल आई।
फोनकर्ता ने रुपये ट्रांसफर एवं पुष्टि करने के सम्बन्ध खाते से 3,35000 रुपये निकाल लिए। आशियाना की रहने वाली आशा कुमारी ने बताया कि जालसाजों ने घर बैठे कमाई करने का झांसा देकर 1,85000 रुपये हड़प लिए है।
हुसैनगंज थाने में अमित कुमार ने साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए बताया कि जालसाजों ने मोबाइल हैक पर तीन मदों में खाते से कुल 1,98775 रुपये निकाल लिए है।










Sep 06 2023, 20:10
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.8k