ओरमांझी ट्रिपल मर्डर में पुलिस ने किया उद्भेदन : 8 आरोपियों गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी
रांची से महज 20 किमी की दूरी पर ओरमांझी ट्रिपल मर्डर हुए। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना कांड का उद्वेदन कर दिया गया है। अबतक 11 आरोपियों में से 8 को गिरफ्तार कर लिया है और 3 की तलाश जारी है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। खेत में लगी फसल को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंच गया। पुलिस को जो जानकारी मिली थी उसके अनुसार बुधवार की शाम सूअर के द्वारा फसल बर्बाद करने को लेकर झानेश्वर के साथ सहजनाथ के परिवार के सदस्य से झगड़ा हुआ था। इस दौरान झानेश्वर ने उसे पीट दिया था, इसी बात को लेकर गुरुवार दिन के 11 बजे सहजनाथ ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ झानेश्वर के घर पर हमला कर दिया। उस वक्त झानेश्वर, उसकी दो पत्नी सरिता और संजू देवी के अलावा उनका भतीजा घर पर मौजूद थे। इसी बीच आपसी विवाद में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। ओरमांझी थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने ट्रिपल मर्डर की पुष्टि की है।
एसपी ने क्या कहा प्रभारी ग्रामीण एसपी हारिश बिन जमा ने बताया कि यह आपसी विवाद का मामला है। पहले भी दोनों परिवारों के बीच इस बात लेकर बहस हो चुकी है।
Sep 02 2023, 12:17