*आजमगढ़ : 10हजार नगदी समेत कीमती सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ ,कप्तानगंज थाना के बासी गांव की घटना*
संतोष मिश्रा
बूढ़नपुर ( आजमगढ़ ) थाना कप्तानगंज के बासी जफ्ती माफी गांव में बीती रात अज्ञात चोरों दो घरों का ताला तोड़कर लाखो रुपए का सामान व नगदी चुरा ले गए।
इस बात की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कप्तान गंज विजय प्रकाश मौर्य, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह मय हमराह पहुंचे। जानकारी के अनुसार शिव कुमारी पत्नी दिनेश कुमार, के घर से अज्ञात चोरों ने कान की बाली पायल, मंगल सूत्र 10 हजार रूपए नगद चुरा ले गए।
वही बगल के रीता पत्नी बैजनाथ के घर से कान का झुमका पायल, सोने की सीकड़ सोने की बिंदी आदि गहने चुरा ले गए। इस संबध में थानाध्यक्ष कपतानगंज विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि पीड़ित लोगो के तरफ़ से तहरीर प्राप्त हो चुकी है।
अज्ञात चोरों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है जल्द ही चोर पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

						
 















 
 
 
 
 
 
 

Sep 01 2023, 19:12
- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
0- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
13.1k