गिरिडीह:पुलिस ने रिनॉल्ट डस्टर में लदे 43 किलो गांजा पकड़ किया जब्त


गिरिडीह:सरिया बगोदर एसडीपीओ नौशाद आलम ने आज शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी है कि दिनांक 25.08.20123 को समय करीब नौ बजे रात्रि पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि एक सफेद रंग के वाहन में सरिया बगोदर होते हुए अवैध गांजा का परिवहन किया जा रहा है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त सूचना को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर -सरिया एवं थाना प्रभारी बगोदर को देते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिये।

Image 2Image 3

प्राप्त सूचना के 10 मिनट के अंदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर - सरिया श्री नौशाद आलम एवं थाना प्रभारी बगोदर नितीश कुमार द्वारा सशस्त्र बल के सहयोग से सरिया के तरफ से आने जाने वाले वाहनों की जाँच प्रारंभ की गई। जाँच के क्रम में समय करीब 9.30 बजे एक सफेद रंग की रिनॉल्ट डस्टर कार जो सरिया की तरफ से आ रही थी पुलिस को देखकर तेजी से गाड़ी घुमाकर पुनः सरिया की तरफ भागने लगा। वाहन का जाँच कर रहे पुलिस कर्मी द्वारा वाहन का पीछा करने पर डस्टर कार का ड्राईवर गाड़ी को बगोदर सरिया रोड स्थित तिलैया पुल के पास खड़ा कर वाहन चालक अंधेरा एवं जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़ा हुआ। 

तदोपरांत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा वाहन की जाँच करने पर वाहन से तीन बैग एवं एक प्लास्टीक की बोरी में कूल 40 पैकेट गांजा बरामद किया गया। जिसका वजन करीब 43 किलो है। बरामद गाँजा एवं वाहन को विधिवत जप्त करते हुए अज्ञात गांजा तस्कर, वाहन सं जेएच 12ई - 8647 मालिक एक चालक के विरूद्ध बगोदर थाना कांड सं0- 158/23 दिनांक 25.08.2023 धारा 20(बी) (ii) (c) एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में टीम के सदस्य नौशाद आलम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर सरिया,नितिश कुमार थाना प्रभारी बगोदर, पुलिस अवर निरिक्षक चन्दर कुमार सिंह बगोदर थाना पुलिस अवर निरिक्षक नरेश कुमार महतो बगोदर थाना,पुलिस अवर निरिक्षक रामदुलार सिंह बगोदर थाना सहित बगोदर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

गिरिडीह:पति की मौत के बाद महिला व उनके बच्चों के साथ की गई मारपीट एवं दुर्व्यवहार,तीन घायल, इलाजरत

Image 2Image 3

गिरिडीह:पति की मृत्यु के बाद विधवा महिला की संपति हड़पने की नीयत से ससुराल वालों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।

शहर के पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर निवासी महिला जेबा खातून से आज शुक्रवार को गोतिया लोगों ने दुर्व्यवहार करने की नीयत से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया।

इस क्रम में बचाने आए महिला के देवर मो इमरान और एक बच्चे के साथ भी मारपीट की गई। तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस बाबत पीड़ित महिला जेबा खातून ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तीन साल पहले उनके पति जसीम खान की मृत्यु हो चुकी है। जिसके बाद उनके जेठ तथा ससुराल के लोग उनकी संपति पर कब्जा करना चाहते हैं, साथ ही अवैध संबंध बनाने की बात कहते हैं,कहते हैं यहां रहना है तो रखैल बन कर रहना होगा।

बताया कि आज भी इसी बात को लेकर उनके साथ मारपीट किया गया। महिला ने बताया कि जेठ के बेटा द्वारा गलत हरकत करने का प्रयास किया गया और मारपीट किया गया। पीड़ित महिला ने बताया कि उन्हें मारपीट करने वालो में सोहेल खान, फिरोज खान, नसीम शेख,दानिश खान, चांदनी,संजिदा, अलिशा शामिल हैं।मामले की सूचना थाना को दी गई है।

गिरिडीह:नावाडीह से चोरी हुए तीन सोलर प्लेट व विभिन्न सामग्रियों सहित 1 गिरफ्तार,टेंपो जब्त

Image 2Image 3

गिरिडीह:एसडीपीओ डुमरी सुमित प्रसाद ने आज शुक्रवार को देर शाम एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि 33 डुमरी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर संपूर्ण गिरिडीह जिला में आदर्श आचार संहिता लागू है तथा संपूर्ण जिला में पुलिस बल के द्वारा सतत् निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान 24/25 अगस्त को एसपी गिरिडीह को सूचना प्राप्त हुई थी कि नावाडीह क्षेत्र से चोरी किया हुआ सोलर प्लेट को टेम्पू में लोड कर भेंडरा तरफ से निमियाघाट थाना क्षेत्र की तरफ लाया जा रहा है।

जिस पर 25-8-2023 को निमियाघाट थाना के थाना प्रभारी साधन कुमार एवं पुअनि असीम कुजूर व निमियाघाट थाना में प्रतिनियुक्त सशस्त्र बल के द्वारा टेंम्पू सहित तीन सोलर प्लेट,एक सीसीटीवी कैमरा,एक समरसेबल,एक विद्युत तड़ित चालक,20 फीट लंबा बिजली तार को ग्राम हुरसोदी में ग्रामीणों के सहयोग से बरामद किया गया है।

साथ ही इस मामले में एक व्यक्ति शमीम अंसारी पिता ताज हुसैन ग्राम ठाकुरचक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।इस संबंध में थाना कांड संख्या 68/23 दर्ज की गई है।

गिरिडीह के रजत व अंकित की भी चंद्रयान3 में रही भूमिका,बीएनएस डीएवी के छात्र रहे इन दिनों से गिरिडीह वासियों का सिर हुआ गर्व से ऊंचा


Image 2Image 3

गिरिडीह:भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया है।इसरो के इस अभियान में देश के कोने-कोने से वैज्ञानिकों ने अपना अहम योगदान दिया है।वहीं गिरिडीह के बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र रहे रजत भदानी व अंकित सिंह ने भी चंद्रयान3 मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जिसमें से रजत भदानी शहर में पचंबा के टेपियाटांड निवासी स्व विनोद राम के सुपुत्र हैं।स्व विनोद राम पेशे से व्यवसायी थे। रजत और अंकित सिंह दोनों ने बचपन से लेकर 10 प्लस टू तक की शिक्षा गिरिडीह के बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल से किया था। ये दोनों यहां 2009 के मैट्रिक बैच के छात्र थे। रजत ने चंद्रयान-3 के क्रायोजेनिक इंजन (रॉकेट के ऊपरी स्टेज का इंजन) में अभूतपूर्व योगदान देकर गिरिडीह शहर का गौरव व सम्मान बढ़ाया। बतौर वैज्ञानिक रजत भदानी 2018 से इसरो में कार्यरत हैं।

 इन्होंने चंद्रयान-2 गगनयान में भी अपनी सेवाएं दी है।रजत ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजन के साथ ही अपने गुरुजनों कान्तिलाल देशमुख, बीडी झा व विद्यालय के अन्य गुरुजनों को दिया।

गिरिडीह:33डुमरी उपचुनाव को लेकर मतदान कर्मियों के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण आयोजित




					
Image 2Image 3


गिरिडीह:डुमरी विधानसभा उप निर्वाचन के निमित्त शुक्रवार 25 अगस्त को जिला मुख्यालय के दो प्रशिक्षण केदो पर क्रमशः सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय गिरिडीह एवं प्लस टू उच्च विद्यालय गिरिडीह में मतदान दल के कर्मियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

कुल निर्धारित 1640 मतदान कर्मियों में से 1619 कर्मी उपस्थिति एवं 21 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय केंद्र पर दोनों पालियों में सामान्य प्रेक्षक महोदय, प्रोबेशनर आईएएस ऑफिसर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी,जिला शिक्षा अधीक्षक एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा सभी प्रशिक्षण कक्ष में संचालित प्रशिक्षण का अनुश्रवण किया गया।

प्लस टू उच्च विद्यालय गिरिडीह में भी अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का अनुश्रवण किया गया। प्रशिक्षण में मतदान से पूर्व मतदान के दौरान एवं मतदान के समाप्ति पश्चात की जाने वाली चुनाव प्रक्रिया के बारे में मतदान में प्रयुक्त होने वाली विभिन्न प्रकार के प्रपत्रों को भरने का तरीका भी बताया गया।

 सभी मतदान अधिकारियों को ईवीएम ... सीयू बीयू एवं वीवीपैट को संयोजन कर मॉक पोल करने एवं साथ ही साथ प्रपत्र भरने का हैंड्स ऑन ऑन ट्रेनिंग दिया गया। मॉक पोल के समाप्ति के बाद एक्चुअल वोटिंग में प्रयुक्त करने हेतु मॉक पोल के दौरान दिए गए वोट को को क्लियर करने एवं वीवी पैट स्लिप निकालकर स्लिप के पीछे मॉक पोल का मोहर लगाना एवं उसे सील करने की जानकारी दी गई।

 पीठासीन अधिकारी के लिए पांच प्रपत्र पीठासीन की डायरी एवं रिकॉर्ड किए गए मतों का लेखा प्रपत्र 17 ग का डमी प्रपत्र सभी पीठासीन पदाधिकारी एवं पी1 को उपलब्ध कराते हुए उसे भरने का अभ्यास भी कराया गया।मॉक पोल के दौरान एवं वास्तविक मतदान के दौरान एवं में खराबी आने पर रिप्लेसमेंट करने के बारे में एवं उससे संबंधित प्रपत्र भरने के बारे में भी बताया गया।

 मतदाता सूची में सप्लीमेंट्री लिस्ट जिसमें परिवर्धित सूची विलोपित सूची एएसडी लिस्ट आदि के बारे में भी बताया गया। टेंडर वोट चैलेंज वोट तथा टेस्ट वोट के बारे में भी जानकारी दी गई एवं वैसी परिस्थितियों में मतदान अधिकारियों को क्या करना चाहिए यह बताया गया।पिंक बूथ के लिए नियुक्त महिला मतदान कर्मियों को द्वितीय पाली में एवं चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया।

मौके पर मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार राय, संजीव कुमार परमानंद महतो,आदित्य झा,सलीम अंसारी मुन्ना प्रसाद कुशवाहा विजेंद्र सेठ इत्यादि उपस्थित हुए।

गिरिडीह शहर में हुई छिनतई की घटना में संलिप्त बिहार के कटिहार के कोड़ा ग्रुप का सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे

Image 2Image 3

गिरिडीह: बैंकों के आसपास से ग्राहकों से छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले बिहार के कोड़ा ग्रुप का शातिर सदस्य हुआ गिरफ्तार।इसी गिरोह द्वारा बीते 18 अगस्त को कोडरमा से आए दंपति से स्थानीय नटराज चौक से एक लाख चालीस हजार रुपए छिन ली गई थी।

जिसमें बैंक की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की पहचान की गई।वहीं इस संबंध में बताया जाता है कि एसपी दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी की शहरी क्षेत्र के नटराज चौक के समीप हुई लूटपाट मामले में शामिल एक अपराधी जो की कोड़ा ग्रुप का सदस्य  गावां थाना इलाके में छिपा हुआ है।

जिसके बाद एसपी ने गांवा पुलिस एवं नगर थाना पुलिस को आसपास के इलाके में नाकेबंदी कर अपराधी की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया।इसके बाद गिरिडीह से नगर थाना पुलिस की एक टीम ने गावां और तीसरी के इलाके में अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी शुरू कर दी।

 इसी दौरान पुलिस ने लूटपाट की घटना में शामिल कोड़ा ग्रुप के एक सदस्य को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जारी तस्वीर के जरिए पहचान कर गिरफ्तार कर लिया।

इससे पूर्व बिहार के कटिहार का कोड़ा गिरोह का गिरिडीह शहर में सक्रिय रहने का प्रमाण सामने आया था। पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि की गई।

वहीं इस गिरोह के शातिर अपराधी मनीष यादव का पुलिस द्वारा फोटो भी जारी किया गया था। साथ ही पिछले दिनों स्टेट बैंक से रुपए निकासी करके बाहर निकले कोडरमा के दंपति से छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। घटना के दिन का सीसीटीवी फूटेज भी पुलिस ने रिलीज किया था, जिसमें मनीष यादव नामक शातिर हाफ पैंट व लाल रंग की टीशर्ट में दिख रहा है।

घटना के दिन मनीष को भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के अंदर भी देखा गया था।पकड़े गए अपराधी से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

गिरिडीह:सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी व प्रभारी पदाधिकारी के साथ बैठक में हुई 33 डुमरी उपचुनाव की तैयारियों की हुई समीक्षा

Image 2Image 3

गिरिडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गिरिडीह के द्वारा आज सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारी के साथ बैठक कर 33 डुमरी उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई।

इस दौरान कार्मिक कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी ने बताया कि मतदान कर्मी, मतगणना कर्मी,माइक्रो आब्जर्वर, सेक्टर ऑफिसर, दंडाधिकारी सभी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

प्रशिक्षण कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी ने बताया कि मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण हो चुका है। द्वितीय प्रशिक्षण 25 अगस्त एवं तृतीय प्रशिक्षण 31 अगस्त को होना है। वही माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण 26 अगस्त को एवं मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण 28 अगस्त को होगा।

पोस्टल बैलट कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी ने बताया कि 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध व्यक्ति एवं दिव्यांग को पोस्टल बैलेट से मतदान किया जाना है। इन लोगों के घर जाकर मतदान कराया जाएगा और पूरे प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

पीडब्ल्यूडी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रों में रैंप बनवाया जा रहा है। दृष्टि बाधित मतदाताओं हेतु ब्रेल लिपि में वैलेट पेपर रहेंगे और पैरों से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए व्हीलचेयर की भी व्यवस्था रहेगी।

स्वीप कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता जागरूकता हेतु क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और लोगों के बीच मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गिरिडीह श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया

कि जितने भी मतदान केंद्र हैं वहां सभी मूलभूत सुविधाएं रहे, इसे सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारी को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने का भी निर्देश दिया।

डुमरी उपचुनाव में आईएनडीआईए एनडीए व एआईएमआईएम में त्रिकोणीय संघर्ष

Image 2Image 3

गिरिडीह:भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर 5 सितंबर को डुमरी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अपने क्षेत्र के विधायक के चुनाव हेतु मतदान करेंगे।क्षेत्र के मतदाता क्षेत्र में स्थापित 373 बुथों में अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग कर मत डालेंगे और क्षेत्र से खड़े छह प्रत्याशियों के भाग्य को ईवीएम में बंद कर देंगे।

जबकि 8 सितंबर को मतगणना के बाद ही डुमरी का विधायक कौन बना, यह लोग जान पाएंगे।डुमरी विधानसभा क्षेत्र से आईएनडीआईए गठबंधन की झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी जो दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी है,चुनाव लड़ रही हैं। तो वहीं आजसू के लोकप्रिय नेता रहे स्व दामोदर महतो की धर्मपत्नी यशोदा देवी एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव में खड़ी हैं।

2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपना प्रत्याशी उतारने का काम किया था। परंतु इस बार भाजपा ने आजसू पार्टी को समर्थन दिया है।पिछली बार डुमरी विधानसभा चुनाव में मिले आजसू तथा भाजपा के वोट मिला देने से दिवंगत जगरनाथ महतो को प्राप्त वोट से ज्यादा रहा था।2019 में जगरनाथ महतो 71128 वोट लाकर लगातार चौथी बार विधायक बने थे।

लेकिन इस बार मुकाबला आइएनडीआइए गठबंधन के प्रत्याशी और एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी के बीच होना माना जा रहा है। वहीं मत विभाजन कर एआईएमआईएम के

प्रत्याशी अब्दुल मोबिन रिजवी भी कुर्सी हथियाने की फिराक में लगे हैं। जिसको लेकर वह स्वजातीय मतों को समेटने के साथ ही साथ अन्य जातियों के वोटों को भी साधने में जुट गए हैं।

अब अब्दुल मोबिन रिजवी सर्व धर्म सम भाव की नीति पर चलकर विजयी श्री पाते हैं या फिर किंग मेकर की भूमिका में रहते हैं, यह तो आठ सितम्बर को पता चलेगा। लेकिन इतना तो तय है कि उनके चुनावी समर में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।इधर आइएनडीआइए गठबंधन के प्रत्याशी बेबी देवी अपने दिवंगत पति जगरनाथ महतो के द्वारा किये गए विकास के बदौलत चुनाव में फतह हासिल करने का दावा कर रही है। साथ ही क्षेत्र में ताबड़तोड़ दौरा कर रही हैं।

इधर एनडीए रामगढ़ की तरह डुमरी सीट को भी हथियाना चाहता है।जिसके लिए एनडीए गठबंधन दलों के दिग्गज नेताओं का तूफानी दौरा जारी है।वहीं रिजवी खेमे से कहा जा रहा है इस बार डुमरी के विधायक मोबिन रिजवी ही होंगे।अब देखना होगा कि विजय का सेहरा किसके सिर पर बंधेगा।

डुमरी उपचुनाव में नेताओं का दौरा जारी:कांग्रेस के रणविजय सिंह ने की सभा

Image 2Image 3

गिरिडीह:33डुमरी उपचुनाव को लेकर इन दिनों विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का दौरा ताबड़तोड़ जारी है।इसी क्रम में डुमरी विधानसभा के ग्राम समदा पंचायत चिनो में कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता यूथ आईकॉन रणविजय सिंह का आगमन हुआ।जहाँ आईएनडीआई गठबंधन के कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया।

श्री सिंह ने महागठबंधन प्रत्याशी बेबी देवी के समर्थन के लिए जनसभा एवं डोर-टू डोर प्रचार प्रसार किया और झारखंड सरकार के उपलब्धियां को जनता के सामने रखा।श्री सिंह ने कहा कि आज झारखंड सरकार के लोकप्रिय शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ महतो जी ने डुमरी विधानसभा के लिए बहुत कुछ किया और कोरोना काल में उन्होंने जनता की सेवा के लिए अपने जान की आहुति दे दी।

कहा कि इसलिए आज जगन्नाथ बाबू के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बेबी देवी आप लोगों के बीच में है और मेरा विश्वास है कि आप लोग जगन्नाथ बाबू की तरह उनको अपना प्यार और आशीर्वाद देंगे।

मौके पर आलम भाई,गुड्डू मालिक, जब्बार

अंसारी,शंकरमहतो,मौलाना जमाल,दिलजानअंसारी,

अशोक महतो,सुरेश महतो,अजय महतो,वकील अंसारी एवं सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

गिरिडीह:ग्रामीण युवा श्रमिक की महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भवन निर्माण के क्रम में तीन मंजिला भवन से गिरने से हुई मौत

Image 2Image 3

गिरिडीह:चूंकि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से अधिकाधिक संख्या में ग्रामीण रोजगार की तलाश में महानगरों में काम करने जाते हैं।

लेकिन बड़े बड़े शहरों व महानगरों में उन्हे काम तो मिल जाता है मिल जाता है परंतु इन मजदूरों को बिल्कुल असुरक्षित वातावरण में कार्य करने को विव lश होना पड़ता है। साथ ही गंभीर घटनाएं घट जाने की स्थिति में उचित इलाज के अभाव में प्रायः उनकी मौत हो जाती हैं।ऐसा ही एक मामला गिरिडीह के डुमरी में सामने आया है।डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाटांड के मजदूर की महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बुधवार को मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाटांड निवासी मतीन अंसारी के 28 वर्षीय पुत्र अफरोज अंसारी की कोल्हापुर में भवन निर्माण कार्य करने के दौरान तीन मंजिला भवन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।बाद में अस्पताल ले जाए जाने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

इधर मौत की सूचना मिलते ही मृतक युवा श्रमिक के परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव वाले भी शोक में हैं।मृतक अफरोज अंसारी बिल्डिंग लाइन में मजदूर के रूप में कार्यरत था।मृतक अपने पीछे पत्नी अफसाना खातून,ढाई साल की मासूम बेटी अइजा प्रवीण छोड़ गए।

इसकी सूचना मिलते ही प्रवासी मजदूर के हितार्थ कार्य करनेवाले समाजसेवी सिकन्दर अली नावाटांड पहुंचकर परिजनो को ढाढस बंधाया। कहा कि रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे शहरों में मजदूरों की मौत का सिलसिला बढ़ रहा है।

कहा कि हर रोज झारखंड के किसी न किसी इलाके से प्रवासी मजदूर की दूसरे राज्यों या विदेश में मौत की खबरें आ रही है।अभी झारखंड के 6 मजदूर जो ओमान में फंसे हुए है और उनकी वापसी नही हो पायी है।कहा कि ऐसे में सरकार को रोज़गार के ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए।ताकि मजदूरो का पलायन रोका जा सके।