Aurangabad

Aug 17 2023, 11:56

गुलाम नबी आजाद का बड़ा बयान, कहा-हिंदू धर्म इस्लाम से पुराना, सभी मुसलमान पहले हिंदू ही थे

#ghulamnabiazadvideoviralonsocial_media

वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने इस्लाम और कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है।इस वीडियो में गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर के लोगों से कह रहे हैं कि हिंदू धर्म इस्लाम से पुराना है और सभी मुसलमान पहले हिंदू ही थे।

कश्मीर के सभी लोग हिंदू धर्म से कन्वर्टेड-आजाद

ये वीडियो जम्मू कश्मीर के डोडा में एक पब्लिक मीटिंग का है। गुलाम नबी आजाद 9 अगस्त को यहां भाषण देने पहुंचे थे। इस दौरान गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि कश्मीर के सभी लोग हिंदू धर्म से कन्वर्ट होकर मुस्लिम बने हैं। आजाद ने कहा कि बाहर से चंद लोग ही आए होंगे, बाकी सब हिंदू ही हैं। खासकर कश्मीर के मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर में तो आज से 600 साल पहले कोई मुसलमान नहीं था। यहां केवल कश्मीरी पंडित थे, सब कन्वर्ट होकर मुसलमान बन गए। गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि हम बाहर से नहीं आए हैं, हम इसी मिट्टी की पैदावार हैं हमें इसी मिट्टी में खत्म होना है।

भारत के मुसलमान मूल रूप से हिंदू थे-आजाद

वीडियो में आजाद यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, इस्लाम का जन्म 1500 साल पहले हुआ। भारत में कोई भी बाहरी नहीं है। हम सभी इस देश के हैं। भारत के मुसलमान मूल रूप से हिंदू थे। जो बाद में कनवर्ट हो गए।वीडियो में आजाद कहते हैं, हमने हिंदू-मुसलमान मिल के राज्य को ब्राह्मण, दलित, कश्मीरी को जब मिल के सबने इस घर को बनाना है, ये हमारा घर है, यहां कोई बाहर से नहीं आया। यही इसी मिट्टी की पैदावार, इसी मिट्टी में खत्म होना है। 

भाईचारा, शांति और एकता बनाए रखने का आग्रह

इस दौरान आजाद ने लोगों से भाईचारा, शांति और एकता बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा, ‘धर्म को राजनीति के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। लोगों को धर्म के नाम पर वोट नहीं देना चाहिए।

पिछले साल बनाई थी नई पार्टी

बता दें कि गुलाम नबी आजाद कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में गिने जाते थे। वह लंबे समय तक कांग्रेस में बड़े ओहदों पर रहे। केंद्र सरकार में मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाली। गुलाम नबी जम्मू-कश्मीर के सीएम और राज्यसभा सांसद भी रहे। गुलाम नबी के राज्यसभा से रिटायर होते वक्त उनकी तारीफ करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी भावुक तक हो गए थे। पिछले साल अगस्त में उन्होंने कांग्रेस छोड़ अपनी डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी बना ली थी।

Aurangabad

Aug 17 2023, 10:26

चांद पर कदम रखने से बस एक कदम दूर है चंद्रयान 3, आज अलग होंगे लैंडर-प्रोपल्शन मॉड्यूल

#chandrayaan3settopropulsionandlandermoduleseparation

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिसन मून यानी चंद्रयान-3 पर पूरे देश की ही नहीं दुनियाभर की निगाहें लगी हुई हैं। चंद्रयान 3 अब अपनी अंतिम छलांग लगाने को तैयार है। 17 अगस्त यानी आज से इसकी लैंडिंग से जुड़ी प्रक्रिया शुरू होगी।आज एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन को अंजाम दिया जाएगा। जी हां, अपने चंद्रयान-3 से प्रॉपल्शन और लैंडर मॉड्यूल अलग होगा। वे आगे की यात्रा अलग-अलग करेंगे। प्रॉपल्शन मॉड्यूल चांद की कक्षा में रहेगा। आगे अपना लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव इलाके में सॉफ्ट लैंडिंग के लिए कदम बढ़ाएगा।

इंजन फेल होने पर भी होगी लैंडिंग

इसरो द्वारा कहा गया है कि आज यानी 17 अगस्त को लैंडिंग माड्यूल, जिसमें लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान शामिल हैं, प्रोपल्शन माड्यूल से अलग हो जाएंगे। इसके बाद लैंडर-रोवर की गति घटाने का प्रयास किया जाएगा। 23 अगस्त को यान के लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी।इसरो प्रमुख एस सोमनाथ का कहना है कि चंद्र मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। अगर इसका इंजन फेल भी हो जाता है तो ऐसी स्थिति में भी चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग होगी

23 अगस्त को आएगी खुशखबरी

लैंडर के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने और 100 किमी x 30 किमी की कक्षा में प्रवेश करने के बाद सॉफ्ट लैंडिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लगभग 30 किमी की ऊंचाई पर लैंडर चंद्रमा की सतह तक नीचे जाने के लिए अपने थ्रस्टर्स का उपयोग करेगा। सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए इस नाजुक ऑपरेशन के लिए सटीक नियंत्रण और नेविगेशन की आवश्यकता होती है। 23 अगस्त को निर्धारित सॉफ्ट लैंडिंग का उद्देश्य लैंडर और रोवर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर स्थापित करना है।

14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से रवाना होने के बाद चंद्रयान-3 ने तीन हफ्तों में कई चरणों को पार किया। पांच अगस्त को पहली बार चांद की कक्षा में दाखिल हुआ था। इसके बाद 6, 9 और 14 अगस्त को चंद्रयान-3 ने अलग-अलग चरण में प्रवेश किया।चंद्रयान3 के धरती से चांद तक पहुंचने के अहम चरणः-

-14 जुलाई 2023: इसरो ने श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया. इसी दिन एलवीएम3 एम4 ने चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चांद की यात्रा को शुरू करवाया।

-25 जुलाई 2023: लॉन्चिंग के बाद चंद्रयान-3 ने 4 अलग-अलग मैन्युवर पूरे किए और पृथ्वी की कक्षा को पीछे छोड़ा. इस दौरान चंद्रयान-3 को बड़े-बड़े धक्के दिए गए और उसे पृथ्वी की कक्षा से बाहर की ओर धकेला गया।

-1 अगस्त 2023: ये तारीख काफी अहम थी, क्योंकि इस दिन चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा से बाहर हुआ और चांद की कक्षा की ओर बढ़ा. यहां चंद्रयान-3 की दूरी 288*369328 किमी. थी।

-5 अगस्त 2023: चंद्रयान-3 ने यहां चांद की कक्षा में प्रवेश किया, ये पूरी तरह सफलता पूर्वक हुआ और चांद की कक्षा में अलग-अलग चरणों की शुरुआत हुई।

-9 अगस्त 2023: यहां से अलग-अलग मैन्युवर को परफॉर्म किया गया, यानी चरण दर चरण चंद्रयान-3 को चांद के करीब धकेलने और उसका वजन कम करने का काम किया गया।

-16 अगस्त 2023: चंद्रयान-3 ने अपना आखिरी मैन्युवर पूरा किया. अलग-अलग प्रक्रियाओं के बाद यह सबसे अंतिम मैन्युवर था, जिसके बाद अब पूरी कोशिश सफल लैंडिंग कराने की होगी।

-17 अगस्त 2023: लैंडिंग से जुड़ी अहम प्रक्रिया यहां शुरू होगी, प्रणोदन और लैंडर मॉड्यूल यहां से अलग-अलग होगा. लैंडर यहां से चांद की ओर बढ़ेगा और फिर सॉफ्ट लैंडिंग के अलग-अलग चरण पूरे होंगे।

Aurangabad

Aug 17 2023, 09:42

राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों के साथ की बैठक, दिए कई जरुरी निर्देश

डेस्क : राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर राजभवन में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों के सकाथ बैठक की और कई दिशा-निर्देश जारी किए। राजभवन में हुई इस बैठक में राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू, बिहार के विभिन्न विवि के कुलपति, राज्यपाल सचिवालय के पदाधिकारीगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

स्नातक और स्नात्कोत्तर की लंबित परीक्षाओं का आयोजन जल्द कर उसके परीक्षाफल प्रकाशित करने का निर्देश विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दिया है। 

बैठक में यह बात सामने आई कि अधिकतर विश्वविद्यालयों में परीक्षाएं लंबित हैं। कुलाधिपति ने एक-एक कर सभी कुलपतियों से उनके विश्वविद्यालय के पठन-पाठन, लंबित परीक्षाएं, परीक्षाफल समेत कर्मियों और शिक्षकों से संबंधित संबंधित तमाम जानकारी ली। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को परीक्षाफल समेत सभी आवश्यक प्रमाणपत्र सुविधा से प्राप्त हो, यह सुनिश्चत करें। 

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो कि विद्यार्थी अपने प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए ही परेशान हो। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षक व कर्मियों के सेवांत लाभ से जुड़े मामले पर भी बैठक में चर्चा हुई। राज्यपाल ने कुलपतियों से कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मियों के पेंशन और ग्रेच्युटी का भुगतान समय पर कराएं।

बैठक में नई शिक्षा नीति के चार वर्षीय स्नातक कोर्स पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कुलपतियों ने कुलाधिपति को बताया कि इस पर काम हो रहा है। चार वर्षीय स्नातक कोर्स को लेकर छात्रों में किसी प्रकार का संशय न रहे, इसे भी सुनिश्चत करें। सभी को इसकी जानकारी दें। राज्यपाल ने कहा कि पहले की तरह ही तीन वर्ष में स्नातक की डिग्री मिलेगी। वहीं, जो विद्यार्थी चार वर्ष का एडवांस स्नातक कोर्स करना चाहेंगे, वही यह कर सकते हैं।

Aurangabad

Aug 17 2023, 09:41

राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में जातीय गणना की डाटा इंट्री का काम हुआ पूरा, बीजागा एप पर डाटा अपलोड

डेस्क : पटना समेत पूरे प्रदेश में जातीय गणना की डाटा इंट्री का काम पूरा हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक सूत्रों से बुधवार को बताया कि जाति आधारित गणना के दूसरे चरण में प्रगणकों द्वारा एकत्र की गई जानकारियों को बीजागा (बिहार जाति आधारित गणना) एप पर अपलोड कर दिया गया है।

अब इन आंकड़ों का विश्लेषण किया जायेगा। इसके लिए बेलट्रॉन के विशेषज्ञों की सेवा ली जायेगी। 

बीते बुधवार शाम मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने जाति आधारित गणना से जुड़े कार्यों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की और जरूरी निर्देश भी दिये।

जातीय गणना में पटना जिले में 13 लाख 69 हजार से अधिक परिवार चिह्नित हुए हैं। प्रथम चरण की गणना के मुताबिक पटना जिले की जनसंख्या 73 लाख 52 हजार 729 है। इसी आधार पर दूसरे चरण की गणना मोबाइल एप से की गई। 

कुल 17 प्रकार की जानकारियां ली गईं। पटना जिले में 3532 ऐसे परिवार भी शामिल हैं, जिनका कोई स्थायी निवास नहीं है।

Aurangabad

Aug 16 2023, 21:54

नबीनगर बीआरबीसीएल में हर्षोल्लास से मना 77वां स्वतंत्रता दिवस

नबीनगर बीआरबीसीएल में 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्टेडियम परिसर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि प्रकाश ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

समारोह को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख ने एनटीपीसी कंपनी के साथ-साथ बीआरबीसीएल परियोजना की उपलब्धियों तथा सभी क्षेत्रों में चलाए जा रहे विशेष कार्यक्रमों की चर्चा की।

उन्होंने कहा कि हर घर तिंरगा और मेरी माटी मेरा देश अभियान के साथ जुड़कर हम आज़ादी के अमृत महोत्सव से होते हुए आज़ादी के अमृत काल में प्रवेश कर रहे हैं।

ये हर एक भारतीय के लिए गौरवान्वित होने का विषय है। सभी को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने राष्ट्र के चहुमुखी विकास में बीआरबीसीएल की भूमिका पर प्रकाश डाला एवं सामजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुख्य अतिथि द्वारा केंद्रीय सुरक्षा बल और स्कूली बच्चों की प्लाटूनों का निरीक्षण किया गया। समारोह को और अधिक भव्य बनाते हुए श्री श्री अकादमी स्कूल और बाल भवन के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं,

जिसे देखकर कार्यक्रम में मौजूद सभी मंत्रमुग्ध हो उठे और तालियों की गूंज से पूरा स्टेडियम झूम उठा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कर्मचारी वर्ग में मेरिटोरियस अवार्ड व सीआईएसएफ अवार्ड आदि दिया

और उनका उत्साहवर्द्धन किया।

इसके साथ ही श्री प्रकाश ने आयोजन में उपस्थित सभी कर्मचारी व उनके परिवारजन, सहयोगी संस्थाओं और परियोजना से प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप में जुड़े साथियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

वही नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल परिसर में अयोजित समारोह में संगिनी लेडीज क्लब सहित विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों, सीआईएसएफ़ के अधिकारियों एवं जवानों, एसोसिएशन के प्रतिनिधियों सहित सोन ऊर्जा टाउनशिप और आसपास के गांवों वासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Aurangabad

Aug 16 2023, 21:51

पिता का हत्यारा को उम्रकैद की सजा सुनाई,एडिजे

आज़ व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में एडिजे सात सुनील कुमार सिंह ने खुदवा थाना कांड संख्या 37/19 में सज़ा के बिन्दु पर सुनवाई करते हुए एकमात्र काराधीन अभियुक्त विनोद राम कलेन खुदवा को सज़ा सुनाई है एपीपी इरशाद आलम ने बताया कि भादंवि धारा 302 में अभियुक्त को आजीवन कारावास तथा पच्चीस हजार जुर्माना लगाया है 

जुर्माना न देने पर एक वर्ष अतिरिक्त कारावास होगी, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि अभियुक्त को 11/08/23 को अपने पिता ठाकुर जी के हत्या के आरोप में दोषी करार दिया गया था और उसकी पत्नी शिला देवी को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त किया गया था 

शिला देवी 01/11/21को इस वाद में बेल महिला अधिवक्ता उषा पाठक ने कराई थी ,आज सजा के बिन्दु पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने प्रथम अपराध के कारण और

अपराधिक इतिहास न होने के कारण कम से कम सज़ा की मांग की, वहीं अपर लोक अभियोजक ने पिता पुत्र के रिश्ते के हत्या के कारण अधिकतम सज़ा की मांग की,

 आपको मालूम कि अभियुक्त ने अपने छोटे भाई सिनोद राम के साथ ओबरा में रह रहे पिता की चाकू गोद कर हत्या कलेन खुदवा में 21/07/19 को कर दी थी जिसका प्राथमिकी अभियुक्त के चाचा राजेश्वर राम ने दर्ज कराई थी 

 जिसमें हत्या के कारण चल और अचल संपत्ति बंटवारा बताया था

Aurangabad

Aug 16 2023, 21:26

औरंगाबाद में सड़क हादसा, दो पुलिसकर्मी घायल:तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, हाई सेंटर रेफर

औरंगाबाद आज तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जिसके कारण बाइक सवार दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घटना अंबा थाना क्षेत्र के परता डैम समीप नहर का है। जख्मियों में अंबा थाना के पीएसआई आकाश कुमार व दिनेश कुमार शामिल है।

घटना के बाद आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद नाजुक हालत देखते हुए दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया। जख्मी एक पुलिसकर्मी आकाश कुमार को सर में चोट आयी है। लिहाजा स्थिति गंभीर बनी हुई है।

शराब के छापेमारी में निकले थे दोनों जवान, तभी हुई हादसा

जानकारी के अनुसार दोनों जवान बाइक से छापेमारी के लिए निकले थे। अंबा पुलिस को शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पीएसआई आकाश कुमार व दिनेश कुमार छापेमारी करने निकले थे। जैसे ही परता डैम समीप पहुंचे कि बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जिसके कारण दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने अंबा पुलिस को सूचना दिया।

सूचना के फौरन बाद अंबा थाना से पुलिस कर्मी संतोष सिंह और ने मौके पर पहुंचे और दोनों जख्मी जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। इस संबंध में अंबा थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि फिलहाल दोनों जवानों की स्थिति ठीक है। बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है।

Aurangabad

Aug 16 2023, 21:18

डॉ रवि भूषण श्रीवास्तव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आहूत की गई.


समाहरणालय के सभागार में आज दिनांक- 16 अगस्त 2023 को सिविल सर्जन, डॉ रवि भूषण श्रीवास्तव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आहूत की गई. 

इस बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रगति प्रतिवेदन के आधार पर की गई. सभी जिला स्तरीय स्वास्थ्य पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक एवं सभी डेवलपमेंट पार्टनर के प्रतिनिधि की उपस्थिति में बारी बारी से कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा खराब प्रदर्शन करने वाले संस्थानों के उपाधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए. उक्त आशय की जानकारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो.अनवर आलम द्वारा दिया गया.

डीपीएम द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है. अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं स्वास्थ्य उप केंद्रों को हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के रूप में परिवर्तित करने का काम तेजी से चल रहा है. अब तक लगभग दो सौ संस्थानों को हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया गया है.

जिले में उनहत्तर सीएचओ की स्थापना की गई है साथ ही साथ उन्नीस नर्सिंग स्टाफ को प्रशिक्षण देकर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर प्रतिनियुक्त किया गया है. जिले द्वारा एक पहल कर यह सुनिश्चित कराने की कोशिश की जा रही है कि सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर नियमित रूप से खुलें. सभी प्रखंडों में एक एक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डिलीवरी के व्यवस्था कराई गई है जहाँ प्रसव की संख्या बढाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. टेलीमेडिसिन को बढ़ावा दिया जा रहा है.

संस्थानों के गुणवत्ता विकास एवं प्रमाणीकरण की दिशा में भी लगातार कार्य किए जा रहे हैं. टीबी के मरीजों को उचित खुराक एवं पोषण देने के उद्येश्य से सरकार के द्वारा निक्षय पोषण योजना चलाई गई है. योजना के तहत मरीजों को उचित पोषण के लिए पांच सौ रुपये प्रत्येक महीने दिए जाते हैं. यह राशि लाभार्थी के खाते में सीधे पहुंचती है.साथ ही एमडीआर टीबी के लिए दवा जिले में उपलब्ध है. नीति आयोग की रैंकिंग के अनुसार जिले का प्रदर्शन सराहनीय पाया गया है. देशभर में प्रतिमाह जारी होने वाले रैंकिंग मैं जिले को 15वा स्थान प्राप्त हुआ है. 

इस क्रम में यह भी बताया गया कि सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि संस्थानों में मौसमी बीमारियों के नियंत्रण के लिए आवश्यक व्यवस्था किया जाए. आई फ्लू, डायरिया, मस्तिष्क बुखार, डेंगू इत्यादि की जांच नैदानिक चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ रेफरल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए. मौसमी बिमारियों से बचाव के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम का गठन क्या गया है जिसका प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए. सरकारी दिशा निर्देश का अनुपालन नहीं करने वाले तथा लंबे समय से सामुदायिक उत्प्रेरण का कार्य नहीं करने वाले आशा कर्मियों को चिन्हित किया जाए तथा कारण बताओ नोटिस जारी किया जाय.

सिविल सर्जन द्वारा उपाधीक्षक सदर अस्पताल औरंगाबाद को यह निर्देश दिया गया कि अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता हर समय बनी रहे इसलिए रोस्टर का औचित्य पर निर्धारण करें. इमरजेंसी, एसएनसीयू, चाइल्ड वार्ड एवं आईसीयू में चिकित्सक की उपस्थिति अति आवश्यक है. सदर अस्पताल में ऑपरेशन नहीं होने स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की गई है तथा आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया गया.

इस बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ किशोर कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मिथिलेश प्रसाद सिंह, जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ रवि रंजन, सदर अस्पताल एवं अनुमंडलीय अस्पताल दाउदनगर के उपाधीक्षक एवं अस्पताल प्रबंधक, सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक, डेवलपमेंट पार्टनर पिरामल हेल्थ के प्रतिनिधि रितेश कुमार, विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ कुणाल

, एसएमसी यूनिसेफ कामरान खान, यूएनडीपी के प्रतिनिधि अर्शी खान, पिरामल स्वास्थ्य के प्रतिनिधि अरुण कुमार, जिला लेखा प्रबंधक मो. अफरोज हैदर, जिला एपिडेमोलॉजिस्ट उपेंद्र कुमार चौबे, डीसीएम आनंद प्रकाश, डीपीसी नागेंद्र कुमार केसरी, जिला मूल्यांकन एवं अनुसंधान पदाधिकारी अविनाश कुमार सहित अन्य अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

Aurangabad

Aug 16 2023, 19:09

दिल्ली जाकर पूर्व पीएम वाजपेयी की समाधि स्थल पर सीएम नीतीश के श्रद्धाजंली देने पर शुरु हुई सियासत, बीजेपी ने मुख्यमंत्री पर कसा यह तंज

डेस्क ; आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 5वीं पुण्य तिथि है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली जाकर उनके समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंली अर्पित किया। 

पांच साल में यह पहला मौका है जब सीएम नीतीश कुटर ने दिल्ली जाकर उनकी समाधि पर नमन किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री उनकी पुण्यतिथि पर पटना में ही उन्हें श्रद्धाजंली अर्पित किया करते थे। इधर सीएम नीतीश कुमार के इस कदम से प्रदेश में सियासत गरम हो गई है। बीजेपी ने नीतीश के दिल्ली आगमन और अटल बिहारी को नमन करने को राजनीतिक हथकंडा बता रही है। 

बिहार भाजपा विधानमंडल दल के नेता व विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी औऱ नरेन्द्र मोदी में विभेद कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी निराशा छिपा रहे हैं। भाजपा पहले वाजपेयी जी औऱ अब मोदी जी के नेतृत्व में देश का विकास कर रही है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आदत रही है कि वह हर किसी को धोखा देते हैं। अब वे ऐसा ही काम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर कर रहे हैं।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वाजपेयी जी ने इन्हें सुशासन बाबू के नाम पर बिहार की बागडोर सौंपी थी। लेकिन इनके पलटीमार स्वभाव के कारण वे भी शर्मसार होते। अपने सभी राजनीतिक गुरुओं को धोखा देने का नीतीश कुमार का पुराना इतिहास रहा है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण से लेकर शरद यादव तक ये बारी बारी से सबको ठगते रहे। जिस जॉर्ज फर्नांडिस ने इनकी राजनीतिक कद को बढ़ाया। उनको भी किनारे लगाने में इन्होंने देरी नहीं की। स्वार्थ औऱ महत्वाकांक्षा के इर्द गिर्द घूमती इनकी राजनीति ने राजनीतिक पंडितों को भी चकित कर दिया है। 

वहीं बीजेपी भाजपा प्रवक्ता डॉ रामसागर सिंह कहा कि नीतीश कुमार ने कितनों को धोखा दिया है। नीतीश तो गैर कांग्रेस वाद के जनक कहे लोहिया जयप्रकाश और जॉर्ज फर्नांडिस साहब को कांग्रेसी गोद में बैठ करके धोखा दे चुके हैं। अब अटल बिहारी वाजपेयी को भी धोखा देने चले हैं। उनके चरणों में बैठकर घड़ियाल आंसू बहाने चले हैं। उन्हें थोड़ा तो शर्म करना चाहिए। 

नीतीश कुमार जो सुशासन का पाठ अटल बिहारी वाजपेयी ने पढ़ाया था उस पाठ को तिलांजलि देखकर नीतीश कुशासन रूपी लालू की गोद में बैठकर भ्रष्टाचार का अमृत भ्रष्टाचारियों को अमृत पिला रहे हैं। ऐसे में अटल बिहारी वाजपेयी के चरणों में बैठकर नीतीश अब जनता को धोखा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश की फितरत रही है कि वे जिनके साथ ही भी रहे हैं सबको धोखा दिया है। तो आप जिनके साथ भी रहे उन सब को दिया है। उन्होंने राजद को भी धोखा दिया और बीजेपी को भी धोखा दिया है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार एक ओर भाजपा के शीर्ष नेता अटल बिहारी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति द्वेष रखते हैं। अगर नीतीश यह समझते हैं कि अटल बिहारी को नमन कर वह भाजपा में फूट डालने की कोशिश करेंगे तो उनका सपना कभी साकार नहीं होगा। नीतीश कुमार को भाजपा के सभी नेता-कार्यकर्ता भलीभांति जानते हैं। साथ ही अगले साल के लोकसभा चुनाव में फिर से भाजपा सरकार बनवाने के लिए सभी भाजपा नेता एकजुटता के साथ पीएम मोदी के साथ खड़े हैं।

Aurangabad

Aug 16 2023, 19:08

विपक्षी गठबंधन 'INDIA' में दरार के संकेत, दिल्ली की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस, जानें आम आदमी पार्टी का जवाब

#congressannouncestocontestallsevenloksabhaseatsindelhi 

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. में दरार का संकेत मिलने लगे हैं।दरअसल, कांग्रेस दिल्‍ली की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने बुधवार को बताया कि उनकी पार्टी राजधानी दिल्ली में सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में तीन घंटे चली बैठक में ये फैसला लिया गया है। कांग्रेस के फैसले बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि अगर कांग्रेस ने दिल्ली में चुनाव अकेले लड़ने का निर्णय कर लिया है तो ‘इंडिया’ गठबंधन की मीटिंग में जाने का कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस का दिल्‍ली की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला गठबंधन के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और दीपक बारवरिया सहित अन्य नेता मौजूद थे।

 इस बैठक के बारे में कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने विस्तार से बताया। आम आदमी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर अलका लांबा ने कहा कि इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। आगे की बैठक में इस पर फैसला हो सकता है। हालांकि, उन्होंने ये साफ कर दिया कि कांग्रेस की तैयारी दिल्ली के सभी सात लोकसभा सीटों पर होगी।

दिल्ली से पहले लोकसभा चुनाव को लेकर 18 राज्यों की मीटिंग हो चुकी है

अलका लांबा ने कहा कि तीन घंटे की मीटिंग की शुरुआत संगठन को लेकर हुई। संगठन की कमजोरियां क्या हैं, उस पर कैसै काम किया जाए , इस पर सुझाव आए कि हम कैसे उसको मजबूत कर सकते हैं। दूसरा सुझाव ये आया कि लोकसभा 2024 की तैयारियां हमें करनी हैं। दिल्ली से पहले लोकसभा की तैयारियों को लेकर 18 राज्यों की मीटिंग हो चुकी है, दिल्ली 19वां राज्य था।

आप का जवाब

कांग्रेस की इस घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि हमारा केंद्रीय नेतृत्व इस पर निर्णय करेगा। हमारी राजनीतिक मामलों की समिति और I.N.D.I.A. गठबंधन एक साथ बैठक करेंगे और इस (चुनावी गठबंधन) पर चर्चा करेंगे