*आजमगढ़: मृत छात्रा श्रेया के माता पिता के साथ कई सामाजिक संगठनो ने मानव श्रृंखला बनाकर किया प्रदर्शन, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन*
आजमगढ़- रानी की सराय थाना क्षेत्र के रहने वाली छात्रा श्रेया तिवारी चिल्ड्रेन गर्ल्स कालेज की छत से कूदकर अपनी जान दे दी थी। इस मामले में मृत छात्रा के माता-पिता ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाये थे, जिसके बाद पुलिस ने कॉलेज की प्रिंसिपल एवं क्लास टीचर को हत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामाले में गिरफ्तार किया था। अभी मामला न्यायालय में जाता की उससे पहले ही गिरफ्तार प्रिंसिपल और क्लास टीचर को रिहा कर दिया गया।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर के वेस्ली इण्टर कॉलेज के बाहर कई सामाजिक संगठनो के लोग इकट्ठा हुए और मृत छात्रा के माता-पिता के साथ मानव श्रृंखला बनाकर पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप मृत छात्रा के माता-पिता को न्याय दिलाने की मांग की।
इस दौरान मीडिया से बातचीत में मृत छात्रा के माता-पिता ने पूरे प्रकरण की जांच दोबारा आजमगढ़ पुलिस को सौंपने की मांग की साथ ही परिवार के सुरक्षा की मांग को भी उठाया। बता दें कि मृत छात्रा श्रेया तिवारी प्रकरण की जांच आजमगढ़ से हटकर मऊ जिले के सीओ धन्नजय मिश्रा को सौंप दी गई थी।



















Aug 12 2023, 20:14
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.6k