भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अस्पताल चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
नालंदा – बीते गुरुवार को राजधानी पटना में शिक्षकों की बहाली, भ्रष्टाचार ,10 लाख लोगों को नौकरी देने पर भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा मार्च के दौरान लाठीचार्ज में हुई।जिसमे बीजेपी कार्यकर्ता की मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी एक्शन मोड में दिख रही है। तभी तो शुक्रवार को नालंदा जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाते हुए मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम का अस्पताल चौराहा पर पुतला फूंका।
![]()
इस दौरान बीजेपी नेता संजय राजेश ने कहा कि नीतीश कुमार की तानाशाही रवैया के कारण ही बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज किया गया। इस लाठीचार्ज में नालंदा जिला के जिलाध्यक्ष ई रवि शंकर प्रसाद समेत 20 कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं।
कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध मार्च कर रहे थे। वावजूद नीतीश सरकार के इशारे पर प्रशासन ने नंगा नाच करते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर बुरी तरह से लाठी चार्ज किया गया। इसी कारण एक बीजेपी कार्यकर्ता की मौत भी हो गई। इसी के विरोध में हम लोग आज पुतला दहन करते हुए काला दिवस मना रहे हैं।
नालंदा से राज









Jul 15 2023, 14:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.5k