जिलाधिकारी ने मलमास मेला क्षेत्र का किया स्थालीय निरीक्षण, मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा तैयारियों के बारे में दी जानकारी
नालंदा : राजकीय राजगीर मलमास मेला की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने शुक्रवार मेला क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
डीएम मेला थाना मैदान स्थित प्रशासनिक कक्ष, नियंत्रण कक्ष सरस्वती कुंड ब्रह्मकुंड आदि का निरीक्षण किया। मेला थाना नियंत्रण कक्ष में विभिन्न कार्यों से संबंधित अलग अलग बनाये गए नियंत्रण कक्ष काउंटर को व्यवस्थित एवं क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया।
इस बार मलमास मेला में टेंट सिटी मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। मलमास मेला के दौरान 6000 लोगों के लिए यात्री शेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 3 यात्री शेड साधुओं के लिए भी व्यवस्था किया गया है। श्रद्धालुओ के लिए सस्ते दर पर 15 जगहों पर 30 से ₹40 भोजन की व्यवस्था होगी।
इसके अलावा मलमास मेला के दौरान 11 अस्थाई मेडिकल कैंप जिसमें कुल 40 डॉक्टर और 135 स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहेंगे। मेले की सुरक्षा को लेकर 48 अस्थाई पुलिस थाना 16 वॉच टावर एवं संपूर्ण मेले पर पैनी नजर रखने को लेकर 275 जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है जिसके लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाई गई है।
इस बार मलमास मेला मे 50 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। मलमास मेला का पहला शाही स्नान 29 जुलाई का होगा जिसमें लाखों श्रद्धालु मलमास मेला की पहली डुबकी लगाएंगे।
नालंदा से राज









Jul 14 2023, 20:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k