डुमरी उपचुनाव में यूपीए में बगावत के तेवर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झामुमो पर लगाया उपेक्षापूर्ण रवैए का आरोप
गिरिडीह: कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुधवार को गिरिडीह जिले के डुमरी में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता युवा कांग्रेस डुमरी विधानसभा अध्यक्ष गंगाधर महतो व संचालन कांग्रेस
प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल ने किया।
इस बैठक में कांग्रेसियों ने निर्णय लिया कि होने जा रहे डुमरी विधानसभा उपचुनाव में वे अपने सहयोगी दल झामुमो के आमने सामने होने का मन बना रहे हैं।
आज हुई बैठक में कहा गया कि सहयोगी दल झामुमो के द्वारा डुमरी विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोई तरजीह नहीं दी जाती है,किसी कार्यक्रम में आमंत्रण नहीं दिया जाता है। जबकि बेरमो विधानसभा के कांग्रेस विधायक के द्वारा महागठबंधन के साथियों को बड़े मान सम्मान के साथ सभी कार्यों व कार्यक्रमों में आमंत्रण देकर उचित सम्मान व स्थान दिया जाता है।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि डुमरी उपचुनाव में पार्टी से प्रत्याशी देने की मांग आलाकमान से किया जाएगा। साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार की भी मांग की जाएगी।
कहा, झामुमो गिरिडीह लोक सभा से दो बार चुनाव लड़ी और दोनों बार हार का सामना मुंह देखना पड़ा है, आने वाले उपचुनाव में डुमरी विधानसभा से झारखंड सरकार के सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
इसलिए केंद्रीय आलाकमान से कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष,महिला कांग्रेस, एससी एसटी प्रकोष्ठ,अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य द्वारा डुमरी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी का अपना प्रत्याशी हर हाल में देने की मांग की जाती है और यदि पार्टी अपना उम्मीदवार नहीं देती है तो डुमरी विधानसभा के सभी कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता सहयोगी दल के प्रत्याशी का विरोध करेंगे, यदि समय रहते हुए केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व विचार करेंगे तो आने वाला 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराएगा और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने का काम किया जाएगा।
बैठक में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष महेश भगत मंडल अध्यक्ष उत्तरी भाग भुनेश्वर दास कांग्रेस प्रखंड सचिव अशोक पासवान,घनश्याम शर्मा,महेन्द्र बिन्द, मंडल अध्यक्ष पूर्वी भाग इमरान अंसारी, मंडल अध्यक्ष पश्चिमी भाग सरफराज अहमद, युवा कांग्रेस के डुमरी विधानसभा महासचिव घनश्याम सिंह, उपाध्यक्ष गुड्डु मल्लिक, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष करीम बख्श, युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार,पोखराज पांडेय महिला मोर्चा की अध्यक्ष उर्मिला देवी आदि उपस्थित थे।












Jul 12 2023, 23:01
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
76.9k